Back
आसींद में ग्रेनाइट माइंस से 500 मीटर तार चोरी, चोरों के हौसले बुलंद
KRKishore Roy
Feb 03, 2026 06:50:53
Noida, Uttar Pradesh
आसींद (भीलवाड़ा) क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे औद्योगिक संपत्तियों को निशाना बनाने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला नेगड़िया गांव के पास स्थित 'कैंब्रिज स्टोनेक्स' ग्रेनाइट माइंस का है, जहाँ अज्ञात चोरों ने भारी नुकसान पहुंचाते हुए विद्युत लाइन पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बारेठपूरा के निकट स्थित 'कैंब्रिज स्टोनेक्स' ग्रेनाइट माइंस के विद्युत कनेक्शन को चोरों ने अपना निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने शातिराना तरीका अपनाया: सबसे पहले माइंस की ओर जाने वाले विद्युत पोलों को क्षतिग्रस्त कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद पोल पर लगी करीब 500 मीटर से अधिक लंबी विद्युत लाइन के तारों को काटकर समेट लिया और फरार हो गए।
घटना के संबंध में लीज धारक ने सहायक अभियंता, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आसींद को एक लिखित परिवाद सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
इस घटना के बाद से क्षेत्र के अन्य माइंस संचालकों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:31:140
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:31:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:30:490
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 15, 2026 17:30:371
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 15, 2026 17:30:160
Report
0
Report
0
Report
1
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 15, 2026 17:16:320
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 15, 2026 17:16:100
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 17:00:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 17:00:130
Report
0
Report