Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

आसींद के शिल्पकार राजेंद्र शर्मा की श्याम प्रतिमा ने दिल जीता

AMAsheesh Maheshwari
Feb 06, 2026 13:48:17
Noida, Uttar Pradesh
आसींद के शिल्पकार राजेंद्र शर्मा की मिट्टी में दिखी 'श्याम' की छवि: 40 दिनों की कठिन साधना से तैयार की भव्य प्रतिमा आसींद। कला की धरती राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में एक बार फिर हुनर का डंका बजा है। आसींद निवासी मूर्तिकार राजेंद्र कुमार शर्मा (पिता गोपाल लाल शर्मा) ने अपनी विशेष शिल्प कला का परिचय देते हुए भगवान खाटू श्याम जी की एक अत्यंत भव्य और आकर्षक प्रतिमा तैयार की हैं। 40 दिनों की मेहनत और मिट्टी का कमाल राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस विग्रह को केवल मिट्टी के माध्यम से तैयार किया है। इसे बनाने में उन्हें करीब 30 से 40 दिन का समय लगा। बाबा श्याम की इस मूर्ति में बारीक नक्काशी और आध्यात्मिक जीवंतता को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में बिखेरा अपनी कला का जादू राजेंद्र शर्मा केवल खाटू श्याम जी ही नहीं, बल्कि राजस्थान के कई प्रसिद्ध धामों के लिए अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके द्वारा पूर्व में: सांवरिया सेठ, सिंगोली श्याम, द्वारकाधीश और श्रीनाथजी के मूर्ति शिल्प बनाए गए हैं। बाणमाता, करणी माता, बंक्यारानी माता और पंचमुखी दरबार जैसे शक्तिपीठों पर भी उन्होंने अपनी शिल्पकला की छाप छोड़ी है। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर उनके द्वारा बनाए जाने वाले सैंड आर्ट (Sand Art) को भी काफी सराहना मिली है। बहुमुखी प्रतिभा: मॉडर्न आर्ट से लेकर मिनिएचर तक राजेंद्र कुमार केवल पारंपरिक मूर्तियों तक ही सीमित नहीं है। ग्राहकों की मांग के अनुसार वे: मॉडर्न आर्ट, प्राकृतिक दृश्य, कॉर्नर स्टैचू और मिनिएचर आर्ट बनाने में भी माहिर हैं। उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन जयपुर में राज्य स्तरीय जवाहर कला केंद्र, अल्बर्ट हॉल में राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम और भीलवाड़ा के उद्योग मेलों में भी किया हैं। राज्य और जिला स्तर पर मिल चुका है सम्मान उनकी इसी उत्कृष्ट कलाकृति और समर्पण के लिए उन्हें राज्य स्तर, जिला स्तर तथा उपखंड मुख्यालय पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में आसींद नगर सहित आस पास क्षेत्र से कलाकार के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRaj Kishore
Feb 06, 2026 15:18:35
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई है। नगर थाना पुलिस ने फायरिंग कर फरार हो रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी नशे की हालत में थे और भागने के दौरान घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला का है, जहां एक युवक के साथ विवाद के दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हो रहे तीनों अपराधियों को बायपास रोड से दबोच लिया। भागने के दौरान तीनों अपराधी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में आकाश उर्फ बौआ भी शामिल है, जो पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस की तत्परता से एक बड़े वारदात होने से पहले ही रोक लगा दी गई। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 06, 2026 15:17:45
Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास हुए सड़क हादसे में दुल्हन के फुफेरे भाई की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक अपने दोस्त के साथ शादी समारोह में चल रहे जनरेटर के लिए बाइक से डीजल लेने गया था। लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन का चक्का सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया था। परिजनों ने हाथ पर लिखे नाम और कपड़ों से भानुप्रताप कुशवाहा के शव की पहचान की। हादसे में मृतक का मामेरा भाई घायल है। मौत के बाद शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। गमगीन माहौल में शादी की रस्में आयोजित की गई। पुलिस अज्ञात वाहन का पता चलाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मृतक के भतीजे देवेंद्र कुशवाहा ने बताया मेरे चाचा भानू प्रताप सुबह न्यूजपेपर बांटते थे और दिन में दुकान पर काम करते थे। उनके मामा बड़ागांव के पास बचावली गांव में रहते हैं। शुक्रवार को मामेरी बहन की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए चाचा अपने परिवार के साथ बचावली गए थे। रात को मैरिज गार्डन शादी थी। यहां से चाचा जनरेटर के लिए डीजल लेने के लिए पंप पर गए थे। उनके साथ मामेरा भाई राजेंद्र भी था। जब चाचा और राजेंद्र डीजल लेकर बाइक से मैरिज गार्डन लौट रहे थे, तब रात के समय डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी का पहिया चाचा के सिर के ऊपर से निकल गया, इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल राजेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 06, 2026 15:17:04
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन किया। इंडिया स्टोन मार्ट के दूसरे दिन आर्किटेक्चर फेस्टिवल का उद्घाटन किया। JECC सीतापुरा में आयोजित इंडिया स्टोन मार्ट 2026 लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर का फेस्टिवल 6 और 7 फरवरी आयोजित हो रहा है, जो स्टोन, वास्तुकला और शहरी विकास से जुड़े वातावरण में वास्तुकला, डिजाइन और विकास पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है। वीओ 1- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने आर्किटेक्चर फेस्टिवल में लगी विभिन्न प्रदर्शनीयों का अवलोकन किया और राजस्थान की कला, शिल्प और प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने ऑल इंडिया स्टोन आर्किटेक्चरल अवार्ड 2025 के विजेताओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज सभी को सम्मानित करने का अवसर मिलना गर्व की बात है और इसके लिए उन्होंने आयोजकों सहित लघु उद्योग भारती का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जयपुर देश के सबसे सुनियोजित शहरों में से एक है। स्टोन के क्षेत्र में हुए नवाचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े मंदिरों और विश्व की प्रमुख इमारतों में राजस्थान के पत्थरों का उपयोग हुआ है, जो प्रदेश और देश के लिए अत्यंत गर्व की बात है। वीओ 2- दिया कुमारी ने कहा कि भव्य आयोजन जयपुर में होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है, राजस्थान का आर्किटेक्चर विश्व प्रसिद्ध है और इसकी सराहना हर जगह होती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के फेस्टिवल से नई तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। साथ ही छोटे कारीगरों को बड़े बाजार से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है, जो एक सराहनीय पहल है। बाइट- दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री राजस्थान
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 06, 2026 15:16:45
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Feb 06, 2026 15:16:23
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में एक शराबी मनचले नवयुवक को विवाहिता महिला को छेड़ना पड़ा भारी, महिला ने युवक को बीच सड़क पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के घंटा घर तिराहे के पास का है, जहां गांव से आई एक विवाहित महिला सुलभ शौचालय में फ्रेश हो कर लौट रही थी, तभी वही पास में खड़ा यह नवयुवक महिला को जबरदस्ती सड़क पर रोक उससे कहने लगा की तुम मोबाइल पर किसी से कॉन्टेक्ट कर लो जिस पर महिला भड़क गई और उक्त शराबी युवक का गिरहबान पकड़ महिला ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी, इसी बीच मौके पर एकत्रित भीड़ ने भी गाली गलौज करते हुए शराबी युवक पर हाथ साफ कर लिए, महिला ने जब युवक से थाने चलने को कहा तो युवक पैदल थाने ना जाने की बात करता रहा, इसी बीच मनचला युवक मौका पाकर लोगों की पकड़ से छूटकर भाग निकला, हालांकि इसके बाद महिला अपने घर चली गई, महिला एवं युवक कहा के थे और कौन थे इसकी भी पहचान नहीं हो सकी है, अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 06, 2026 15:15:59
Munger, Bihar:शराबबंदी लागू कराने वाली उत्पाद पुलिस पर अब अपहरण कर फिरौती वसूलने का गंभीर आरोप सामने आया है। तीन फरवरी को ईस्ट कॉलनी थाना क्षेत्र से चाचा-भतीजा के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए मुंगेर पुलिस ने उत्पाद विभाग के एक जवान को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। मामला तीन फरवरी की देर शाम का है, जब जमालपुर केशोपुर नया टोला निवासी रंजीत पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और शम्भु पासवान के 15 वर्षीय पुत्र सत्यमेव कुमार उर्फ कृष खाना खाने के बाद टहलने के लिए ईस्ट कॉलनी थाना क्षेत्र स्थित आरपीएफ मैदान के पास गए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोगों ने पूछताछ के बहाने दोनों युवकों को रोका और हथियार के बल पर उनका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन बंद करवा दिए और उन्हें कोल काली होते हुए धरहरा-बिलोखर की ओर ले गए। एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई और फिर हथियार दिखाकर एक युवक से परिजनों को कॉल करवाया गया। अपहरणकर्ताओं ने दोनों युवकों को शराब के साथ पकड़े जाने का झूठा आरोप लगाते हुए 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग की। डरे-सहमे परिजनों से कई स्थानों पर बुलाकर घुमाने के बाद आखिरकार 16 हजार रुपये नकद वसूल किए गए। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने दोनों युवकों के साथ पुनः मारपीट की और धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह-भुरका मार्ग स्थित एक सरकारी विद्यालय के पास छोड़ दिया। रात करीब एक बजे घटवारी के पास परिजनों ने दोनों युवकों को सुरक्षित बरामद किया। घटना के बाद 5 फरबरी को पीड़ित युवकों के पिता रंजीत पासवान ने ईस्ट कॉलनी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम में सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद, ईस्ट कॉलनी थानाध्यक्ष बीरभद्र और जिला आसूचना इकाई शामिल थी।जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अपहरणकर्ता कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि उत्पाद विभाग में पदस्थापित सिपाही विकास कुमार, एमटीएस नीरज कुमार तथा उनके दो अन्य सहयोगी पाए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिपाही विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीन फरवरी की रात उत्पाद थाना में पदस्थापित दारोगा पिंटू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रमाकांत कुमार, सिपाही विकास कुमार और एमटीएस नीरज कुमार शराब की तलाश में निकले थे। शराब बरामद नहीं होने पर दारोगा और एएसआई सरकारी वाहन से लौट गए, जबकि सिपाही विकास कुमार और एमटीएस नीरज कुमार वहीं रुक गए। इसी दौरान दोनों युवकों को पूछताछ के बहाने अगवा किया गया।एसडीपीओ ने बताया कि जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि दोनों युवकों के पास न तो शराब थी और न ही शराब सेवन का कोई प्रमाण। इसके बावजूद उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे की उगाही की गई। पूछताछ में गिरफ्तार सिपाही ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी इस तरह युवकों को पकड़कर अवैध वसूली कर चुका है।फिलहाल इस मामले में एमटीएस नीरज कुमार सहित दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना ने न केवल उत्पाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि आम लोगों के बीच भय और आक्रोश का माहौल भी पैदा कर दिया है।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Feb 06, 2026 15:15:29
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर का हृदय स्थल कहा जाने वाला बिहारी चौक उस समय दहशत के साये में आ गया, जब दो आवारा सांडों ने बीच सड़क पर हिंसक संघर्ष शुरू कर दिया। काफी देर तक चले इस 'दंगल' ने राहगीरों और दुकानदारों की सांसें अटका दीं। सांडों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर दौड़ने लगे। लड़ाई के दौरान सांडों ने उग्र रूप धारण करते हुए वहां खड़े कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक सांड ने दूसरे को उठाकर पास की दुकान के फुटपाथ पर पटक दिया। इस मंजर को देखकर आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर के व्यस्त चौराहों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Feb 06, 2026 15:15:17
Ajmer, Rajasthan:विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, नाली और नालों के निर्माण कार्यों की शुरुआत करते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया। देवनानी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में लगभग दो हजार विकास कार्यों की घोषणा की गई है, जिनमें से 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है और विकास की गति को मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि शासन और प्रशासन के समन्वय से जनता के हितों से जुड़े कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। देवनानी ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में अजमेर प्रदेश के मानचित्र पर एक विकसित और आदर्श शहर के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि अब अजमेर को पुरानी बीमारू और बदहाल छवि से बाहर निकालकर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शहर बनाया जाएगा।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 15:07:51
Bettiah, Bihar:मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से मार पीट व एस सी/एस टी एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट के मामले कुल 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,यह जानकारी थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी,उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 88/26 के एस सी/एस टी एक्ट प्राथमिकी अभियुक्त भीम ठाकुर उर्फ भीम कुमार पिता हरेंद्र ठाकुर साकिन रामनगर बनकट उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 107/26 पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त अभिषेक कुमार पिता शंभु साह साकिन बैठनिया इधर मझौलिया थाना कांड संख्या 109/26 मार पीट के अभियुक्तों में चंदन कुमार ,कृष्णा साह,रोहित कुमार ,मुना साह सभी साकिन सरिसवा बाजार सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 15:07:16
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 06, 2026 15:04:09
Jaipur, Rajasthan:Jaipur FMGE परीक्षा पास करने का फर्जी सर्टिफिकेट देने वाला विदेश से एमबीबीएस डिग्री प्राप्त डॉक्टर मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी गिरफ्तार ADG एसओजी विशाल बंसल के निर्देश पर कार्रवाई Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) की स्क्रीनिंग टेस्ट परीक्षा पास करने के फर्जी प्रमाण-पत्र अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराने से जुड़ा है मामला इसी केस में पहले विदेश से एमबीबीएस डिग्री प्राप्त डॉक्टर आरोपी पीयूष कुमार त्रिवेदी, देवेन्द्र सिंह गुर्जर और शुभम गुर्जर हो चुके है गिरफ्तार इन गिरफ़्तारी के बाद मुख्य आरोपी आनाराम माली उर्फ भानू विदेश फरार हो गया था आरोपी भानाराम माली उर्फ भानू फरारी के दौरान ख़ुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए भारत से थाईलैण्ड, श्रीलंका, दुबई, कजाकिस्तान, नेपाल देशों में छिपा एसओजी सूचना पर दिल्ली एयरपोर्ट से हुई गिरफ़्तारी जांच में सामने आया कि आरोपी भानाराम माली उर्फ भानू खुद भी विदेश से MBBS की डिग्री लेकर डॉक्टरबना और उसने गिरफ्तार अभियुक्त पीयूष कुमार त्रिवेदी, देवेन्द्र सिंह गुर्जर और शुभम गुर्जर से मोटी रकम लेकर उन्हें FMGE परीक्षा का फर्जी स्क्रीनिंग टेस्ट पास सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया लगभग 73 ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने विदेश से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी लेकिन FMGE परीक्षा पास नहीं की थी उनके लिए भी इसी तर्ज के फर्जी FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट पास सर्टिफिकेट तैयार कराकर RMC में इंटर्नशिप के लिए दिए गए आरोपी इन्द्रराज सिंह गुर्जर खुद भी विदेश से MBBS की डिग्री लेकर डॉक्टर और उसने कजाकिस्तान से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद अपने नाम से दिसम्बर-2022 का फर्जी FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट पास सर्टिफिकेट आरोपी भानाराम से रुपये देकर हासिल किया 73 विदेश से MBBS की डिग्री लेकर डॉक्टर बने डॉक्टरों की भूमिका की जांच जारी गिरफ्तार- भानाराम माली इन्द्रराज सिंह गुर्जर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top