Back
उत्पाद विभाग के सिपाही के गिरफ्तार से उजागर हुआ अपहरण-फिरौती मामला
PKPrashant Kumar
Feb 06, 2026 15:15:59
Munger, Bihar
शराबबंदी लागू कराने वाली उत्पाद पुलिस पर अब अपहरण कर फिरौती वसूलने का गंभीर आरोप सामने आया है। तीन फरवरी को ईस्ट कॉलनी थाना क्षेत्र से चाचा-भतीजा के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए मुंगेर पुलिस ने उत्पाद विभाग के एक जवान को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
मामला तीन फरवरी की देर शाम का है, जब जमालपुर केशोपुर नया टोला निवासी रंजीत पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और शम्भु पासवान के 15 वर्षीय पुत्र सत्यमेव कुमार उर्फ कृष खाना खाने के बाद टहलने के लिए ईस्ट कॉलनी थाना क्षेत्र स्थित आरपीएफ मैदान के पास गए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोगों ने पूछताछ के बहाने दोनों युवकों को रोका और हथियार के बल पर उनका अपहरण कर लिया।
अपहरणकर्ताओं ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन बंद करवा दिए और उन्हें कोल काली होते हुए धरहरा-बिलोखर की ओर ले गए। एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई और फिर हथियार दिखाकर एक युवक से परिजनों को कॉल करवाया गया। अपहरणकर्ताओं ने दोनों युवकों को शराब के साथ पकड़े जाने का झूठा आरोप लगाते हुए 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग की।
डरे-सहमे परिजनों से कई स्थानों पर बुलाकर घुमाने के बाद आखिरकार 16 हजार रुपये नकद वसूल किए गए। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने दोनों युवकों के साथ पुनः मारपीट की और धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह-भुरका मार्ग स्थित एक सरकारी विद्यालय के पास छोड़ दिया। रात करीब एक बजे घटवारी के पास परिजनों ने दोनों युवकों को सुरक्षित बरामद किया।
घटना के बाद 5 फरबरी को पीड़ित युवकों के पिता रंजीत पासवान ने ईस्ट कॉलनी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम में सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद, ईस्ट कॉलनी थानाध्यक्ष बीरभद्र और जिला आसूचना इकाई शामिल थी।जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अपहरणकर्ता कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि उत्पाद विभाग में पदस्थापित सिपाही विकास कुमार, एमटीएस नीरज कुमार तथा उनके दो अन्य सहयोगी पाए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिपाही विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीन फरवरी की रात उत्पाद थाना में पदस्थापित दारोगा पिंटू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रमाकांत कुमार, सिपाही विकास कुमार और एमटीएस नीरज कुमार शराब की तलाश में निकले थे। शराब बरामद नहीं होने पर दारोगा और एएसआई सरकारी वाहन से लौट गए, जबकि सिपाही विकास कुमार और एमटीएस नीरज कुमार वहीं रुक गए। इसी दौरान दोनों युवकों को पूछताछ के बहाने अगवा किया गया।एसडीपीओ ने बताया कि जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि दोनों युवकों के पास न तो शराब थी और न ही शराब सेवन का कोई प्रमाण। इसके बावजूद उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे की उगाही की गई। पूछताछ में गिरफ्तार सिपाही ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी इस तरह युवकों को पकड़कर अवैध वसूली कर चुका है।फिलहाल इस मामले में एमटीएस नीरज कुमार सहित दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना ने न केवल उत्पाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि आम लोगों के बीच भय और आक्रोश का माहौल भी पैदा कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAnup Das
FollowFeb 06, 2026 16:32:460
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 06, 2026 16:32:300
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 16:31:430
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 06, 2026 16:30:300
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 06, 2026 16:30:160
Report
0
Report
103
Report
104
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 06, 2026 16:18:300
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 06, 2026 16:18:130
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 06, 2026 16:17:540
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 06, 2026 16:17:430
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 16:17:120
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 06, 2026 16:16:590
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 06, 2026 16:16:260
Report