Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

कामरेड्डी जिले के बांसुवाडा में भारी पुलिस बल, Reliance Mart के पास तनाव

PKPushpender Kumar
Feb 21, 2026 07:50:52
Noida, Uttar Pradesh
Heavy police deployment in Bansuwada town, Kamareddy District several people in police custody. Under the supervision of SP Rajesh Chandra. Police take up investigation based on a complaint from a woman regarding an incident at Reliance Mart in Bansuwada. Police identify those who attacked that person and those who pelted stones at Reliance Mart. "We will take strict action against those who pelted stones," says SP Rajesh Chandra. We are identifying those attempting to disrupt peace and security through WhatsApp. People should carry on with their daily routines. SP Rajesh Chandra advises not to cause trouble to anyone.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 21, 2026 14:07:31
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।शनिवार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशन के क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ गोण्डा द्वारा इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोसेंद्रपुर में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं ब्लॉक कार्यकारणी का विस्तार किया गया। निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा अमित कुमार को अध्यक्ष स्वामीनाथ उपाध्याय को महामंत्री कमल किशोर नरवरिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल संयुक्त मंत्री,शब्बीर अली उपाध्यक्ष,सोनू बघेल उपाध्यक्ष,रवि प्रताप उपाध्यक्ष,शुभम रस्तोगी संगठन मंत्री,शैलेन्द्र शुक्ल,संगठन मंत्री,रंजीत जी संगठन मंत्री, अभिषेक ओझा संगठन मंत्री को निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, आशीष द्विवेदी जिलामंत्री,विवेक कुमार तिवारी मंत्री मुजेहना,मोहित द्विवेदी,मोहम्मद मुशीर सिद्दीकी,रिजवान अहमद,लखेश्वरी प्रसाद वर्मा,जुग्गी लाल वर्मा,अभिषेक वर्मा, प्रवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Feb 21, 2026 14:05:45
Basti, Uttar Pradesh:यूपी के बस्ती जिले में इन दिनों भक्ति और विचार का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। जनपद के बढ़नी मिश्र गांव में 18 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित रामकथा में देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा वाचन कर रहे हैं प्रख्यात संत और विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य, जिनके प्रवचनों में आस्था के साथ समसामयिक मुद्दों की भी गूंज सुनाई दे रही है। Ramkatha के दौरान शंकराचार्य जी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से जुड़े प्रस्तावित कानून पर केंद्र सरकार को खुली नसीहत और चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून समाज में भेदभाव की भावना को जन्म दे सकता है और इसकी आवश्यकता पर भी सवाल उठाया। उनका स्पष्ट कहना था कि उनके धर्माचार्य रहते यह कानून लागू नहीं होना चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की कि यदि देश में सौहार्द बनाए रखना है और किसी प्रकार के सामाजिक तनाव से बचना है, तो इस कानून पर पुनर्विचार कर उसे वापस लिया जाए। संत की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बस्ती की रामकथा अब सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बनती नजर आ रही
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Feb 21, 2026 14:05:29
Ajmer, Rajasthan:माहे रमज़ानुल मुबारक़ के पाकीज़ा अय्याम में अजमेर शरीफ में खासी रौनक देखी जा रही है। सुल्तानुल हिन्द के दरबार से लेकर शहर भर की मस्जिदों में नमाज़ियों का हुजूम नज़र आ रहा है। हर एक बंदा अपने रब को राजी करने के लिए फ़र्ज़ रोज़ा रख कर अल्लाह की इबादत में मशगूल है।माहे रमजान से हर एक बन्दे को सब्र,रहमत और गुनाहों की तौबा से निजात मिलती है। हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया इफ्तार के वक्त रोज़ेदार की दुआ रद्द नही होती। सही बुख़ारी में आता है कि रोज़ा ढाल है और इंसान को फुहश,झूठ,झगड़े से ढाल बनकर रोकती है। यही वजह है कि मुस्लिम इलाक़ो में रमज़ान की नैमत,रहमत और बरक़त हासिल करने के लिए रोज़ेदार अल्लाह की इबादत करते है。
0
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Feb 21, 2026 14:05:20
Agra, Uttar Pradesh:रमज़ान… और इसी पाक महीने में आगरा से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो न सिर्फ रोज़ेदारों के लिए सुकून है बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल भी है। ताज नगरी आगरा किला के ठीक सामने पिछले करीब कई वर्षों से एक खास दस्तरख़ान सज रहा है। यह कोई आम इफ्तार नहीं, बल्कि मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का दस्तरख़ान है। शाम होते ही यहाँ तमाम लोग जुटते हैं—रोज़ेदार, राहगीर, मजदूर, पर्यटक और स्थानीय लोग। खास बात यह है कि इस दस्तरख़ान पर धर्म की कोई दीवार नहीं। हिंदू हों या मुस्लिम, सिख हों या किसी और मज़हब से जुड़े लोग—सब एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं। खजूर, फल, शरबत और रोज़मर्रा के खाने का इंतजाम यहाँ पूरी तैयारी के साथ किया जाता है। आयोजकों का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ रोज़ा खुलवाना नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ना है। पर्यटक भी इस पहल की सराहना करते हैं। कई विदेशी मेहमान भी इस अनोखे दस्तरख़ान का हिस्सा बनते हैं और भारत की साझा संस्कृति को करीब से महसूस करते हैं।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 21, 2026 14:04:57
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले में महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।ighl: मुख्यमंत्री के मंत्रियों में अनिल राजभर मुख्य अतिथि होंगे और फूलपुर के टिकुरिया मैदान में यह विशाल जनसभा होगी। कार्यक्रम के जरिए महाराजा सुहेलदेव राजभर की लड़ी गई लड़ाइयों और सनातन तथा हिंदू धर्म की रक्षा के प्रति उनकी निष्ठा को स्मरण और श्रद्धांजलि अर्पित करने की योजना है। इस जयंती समारोह में नौजवानों और समाज के विभिन्न वर्गों की मौजूदगी होने की बातें कही गई हैं और प्रदेश के कई मंत्री भी इसमें शामिल होंगे। प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि आजमगढ़ के सामाजिक-धार्मिक समरसता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति मोह को बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में महापुरुष के आदर्शों को याद किया जाएगा और մարդիկ अपने-अपने तरीकों से श्रद्धांजलि देंगे।
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Feb 21, 2026 14:04:41
Firozabad, Uttar Pradesh:छात्रों ने छोड़ी परीक्षा यूपी के फिरोजाबाद में बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जिले के कई छात्र अनुपस्थित रहे। जिले में हाईस्कूल परीक्षा में कुल 36,343 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 33,210 ने परीक्षा दी, जबकि 3,133 छात्र अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में सामाजिक विज्ञान का पेपर था। वही जिले मे इंटरमीडिएट में कुल 33,726 छात्र थे। 31,213 उपस्थित हुए, लेकिन 2,513 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में इंग्लिश का पेपर आयोजित हुआ। ये आंकड़े जिला शिक्षा विभाग के हैं। जब इस मामले में छात्रों के अभिभावकों से बात की तो उनका अपनी अलग-अलग परेशानियां जाहिर कर रहे थे कुछ का कहना है कि बच्चे परीक्षा के नाम पर डरे हुए हैं तो कुछ बीमारी का बहाना बता रही थी लेकिन कुछ का कहना यह है कि बच्चे आप पढ़ाई से दूर जिम जैसे अन्य गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं जब इस पूरे मामले पर स्कूलों के प्रधानाचार्य व जिला शिक्षा अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो किसी ने भी कमरे पर बात करने को तैयार नहीं हुए हालांकि सूत्र बताते हैं की बच्चों का इन परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने का दो कारण है पहले यह बच्चे यदि एक परीक्षा में पहले अंतिम हुए होंगे तो वह केवल इस विषय की परीक्षा देने परीक्षा कक्षा पर पहुंचेंगे बाकी के सभी विषयों में उनकी अनुपस्थिति ही दर्ज होगी दूसरा मुख्य कारण इन बच्चों का पैन नंबर ना होना भी बताया जा रहा है अब देखना यह होगा कि आखिर इन बच्चों की अनुपस्थिति के पीछे कौन जिम्मेदार है बच्चे खुद अभिभावक या फिर शिक्षा विभाग यह बड़ा सवाल है
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Feb 21, 2026 14:04:23
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- कोलेबिरा थाना क्षेत्र के जितिया टोली व बन्दरचुआ गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती करने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लगभग एक करोड रुपए मूल्य की अफीम की फसल को नष्ट कर दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम बनाकर जितियाटोली एवं बंदरचूआ गांव में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया गया। विशेष छापामारी दल के द्वारा अफीम की खेती करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। नष्ट की गई अफीम की खेती की कीमत लगभग एक करोड रुपए बताया गया है। मौके से खेती करने के उपकरण भी बरामद किया गया वहीं अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 21, 2026 14:04:10
Ranchi, Jharkhand:रांची सदन की कार्यवाही पुनः शुरू अनुपूरक बजट के कटौती प्रस्ताव पर बोल रही है नीरा यादव कटौती प्रस्ताव में पक्ष विपक्ष के जवाब के बाद सरकार का उत्तर दे रहे हैं वित्त मंत्री आज अनुपूरक बजट पर सदन में व्यापक चर्चा हुई। चर्चा में भाग लेने वाले का आभार विपक्ष ने राशि के खर्च होने पर सवाल उठाए अपनी बातें सिर्फ अनुपूरक बजट पर केंद्रीय होगा दो दिन बात मूल बजट प्रस्तुत होना है Financial health indicator जो है जैसे आय, विकास दर, जीडीपी रेशियो आदि इस राज्य में राजस्व की प्राप्ति को लेकर के विकास के बारे में मुख्यमंत्री ने जो कल्पना की है उसकी चर्चा मूल बजट में होगी नीरा यादव ने कहा कि झारखंड सरकार ऋण लेते जा रही है और कहीं विकास नहीं दिखाई पड़ रहा है हम अपनी जीडीपी का 3% से अधिक ऋण नहीं ले सकते यह एक एक्ट है। झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां वित्तीय अनुशासन है जिसने मात्र 2.2 प्रतिशत ऋण लिया है। लगभग 8000 करोड रुपए हम मार्केट से बोरो कर सकते हैं झारखंड के साथ आर्थिक सहयोग किया जा रहा है फाइनेंशियल मैनेजमेंट कैसे बेहतर हो यह हम जानते हैं सभी माननीय सदस्यों में कहा की पैसे खर्च कैसे होंगे कटौती प्रस्ताव तो रखा गया लेकिन विचार करने के समय यह नहीं पूछा गया कि पहले और दूसरे सप्लीमेंट्री का क्या होगा प्रथम अनुपूरक बजट के लिए 27 विभागों के अंतर्गत 368 करोड़ 64 लाख और द्वितीय अनुपूरक में 6464 करोड़ 61 लाख की स्वीकृति ली थी पहले और दूसरे सप्लीमेंट्री मिलाकर लगभग 35940 करोड़ ₹400000 रивाइज्ड ऐस्टीमेट हुआ था 64 प्रतिशत पैसा हम लोगों ने खर्च किया है और मार्च होते तक सारी राशि खर्च कर लेंगे मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जो भी शिलान्यास या उद्घाटन होगा उसमें सम्मान पूर्वक आदर के साथ पक्ष और विपक्ष के विधायक को आमंत्रित किया जाना चाहिए। अधिकारियों को यह निर्देश सदन से देता हूं हम इस राज्य के फाइनेंशियल मैनेजमेंट को बेहतर करना चाहते हैं हमारे पास जो रिसोर्सेस है उसको इतना आगे बढ़ाएंगे की केंद्र सरकार के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी कटौती का प्रस्ताव अस्वीकृत सदन की कार्यवाही मंगलवार 2 बजे तक के लिए स्थगित
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 21, 2026 14:03:23
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना एंकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के तहत नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र (038) की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया। यह अंतिम प्रकाशन 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) राजवीर यादव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण कर अंतिम सूची प्रकाशित की गई है। चुनाव शाखा प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के अनुसार नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,67,510 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 1,42,742 पुरुष, 1,24,765 महिला तथा 03 अन्य (ट्रांसजेंडर) मतदाता शामिल हैं। वहीं क्षेत्र में 3,964 सर्विस वोटर भी दर्ज हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गई थीं। सभी आवेदनों की जांच के बाद संबंधित आदेश पारित कर मतदाता सूची को अद्यतन किया गया। इसके पश्चात 21 February 2026 को अंतिम प्रकाशन किया गया। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की वेबसाइट के साथ-साथ वोटर्स पोर्टल पर भी उपलब्ध है। मतदाता अपने नाम की जांच ऑनलाइन कर सकते हैं।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 21, 2026 14:02:47
Dungarpur, Rajasthan:6 साल की बच्ची के साथ रेप-हत्या के दोषी को आजीवन कारावास। 3 लाख रुपए का जुर्माना और पीड़िता के परिवार को 15 लाख रुपए के प्रतिकर देने के आदेश दिए गए हैं। डूंगरपुर जिले की पोक्सो कोर्ट ने इस बड़े फैसले को सुनाया। 5 अगस्त 2025 को निठाऊवा थाने में केस दर्ज किया गया था। 4 अगस्त को उसकी 6 साल की नाबालिग बेटी स्कूल पढ़ने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे वह जंगल में लकड़ियाँ लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में बेटी मिली तो उसे घर जाने के लिए बोला गया। जंगल से लौटते समय बेटी नहीं मिली। तलाश के दौरान आरएस वाला तालाब के पास वन विभाग की बाउंड्री के लिए खोदी नाली ने बेटी का शव उल्टे मुंह पड़ा हुआ पाया गया। स्कूल बैग भी पीछे लटका हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 6 साल की नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुनाया और दोषी को आजीवन कारावास सुनाई। साथ ही 3 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया और नागालिग पीड़िता के परिजनों को 15 लाख रुपए का पीड़ित प्रतिकर देने के आदेश दिए गए।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Feb 21, 2026 14:02:27
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में एक ओर जहां किसानों को यूरिया खाद की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर खाद माफिया की सक्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। ताजा मामले में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक ट्रक को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें सैकड़ों बैग यूरिया खाद बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में यूरिया खाद को अवैध तरीके से कहीं सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जांच अधिकारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में करीब 550 बैग यूरिया खाद बरामद हुआ, जो किसानों की फसलों में उपयोग होने योग्य बताया जा रहा है, लेकिन यह खाद गलू बनाने के लिए फैक्ट्रीयो में बेचा जाता है पुलिस ने जब ट्रक चालक से खाद से संबंधित दस्तावेज और बिल की मांग की तो वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सکا। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को इंपाउंड कर लिया और उसे सदर थाना में खड़ा कर दिया गया बताया जा रहा है कि इस तरह की खाद को अवैध रूप से प्लाई फैक्ट्रियों में बेचा जा रहा है, जिससे किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया और पूरे मामले की जांच उनके हवाले कर दी गई है。
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Feb 21, 2026 14:01:40
Ajmer, Rajasthan:रमज़ान की रौनक – Ajmer Sharif Dargah 3 रमज़ानुल मुबारक़ ये वो दिन है जब पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की लाडली शहज़ादी हज़रत फ़ातिमातुज जेहरा रदियल्लाहो तआला अन्हा ने दुनिया से पर्दा लिया। हज़रत फ़ातिमा ने उम्मते रसूल को मुश्किलातों में सब्र और नमाज़ से मदद की नसीहत फ़रमाई और खुद ने भी अपनी पूरी ज़िंदगी सादगी और मुश्किल में सब्र के साथ गुजारी। यही वजह है कि अजमेर शरीफ़ दरगाह में उनका यौमे विसाल मनाया गया। जहां अक़ीदत मंदो ने उनके नाम की नज़र ओ नियाज़ पेश की और एक नूरानी महफ़िल का इनेकाद किया। इस मौके पर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में रोज़ा इफ्तार का भी खुसूसी अहतेमाम किया गया। बच्चो,बुढो और ख़्वातीन ने दरगाह में चिश्तियाँ दस्तरख्वान पर एक साथ इफ्तार किया और अपनी ज़िंदगी मे खुशियो के साथ क़ामयाबी की दुआ मांगी। माहे रमज़ानुल मुबारक़ के पाकीज़ा अय्याम में अजमेर शरीफ में खासी रौनक देखी जा रही है। सुल्तानुल हिन्द के दरबार से लेकर शहर भर की मस्जिदों में नमाज़ियों का हुजूम नज़र आ रहा है। हर एक बंदा अपने रब को राजी करने के लिए फ़र्ज़ रोज़ा रख कर अल्लाह की इबादत में मशगूल है।माहे रमज़ान से हर एक बन्दे को सब्र,रहमत और गुनाहों की तौबा से निजात मिलती है। हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया इफ्तार के वक्त रोज़ेदार की दुआ रद्द नही होती। सही बुख़ारी में आता है कि रोज़ा ढाल है और इंसान को फुहश,झूठ,झगड़े से ढाल बनकर रोकती है। यही वजह है कि मुस्लिम इलाक़ो में रमज़ान की नैमत,रहमत और बरक़त हासिल करने के लिए रोज़ेदार अल्लाह की इबादत करते है।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 21, 2026 14:01:22
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को रानीखेत के MLA प्रमोद नैनवाल के भाई और भिकियासेन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय सतीश नैनवाल के पीपलपानी में अंतिम संस्कार में शामिल होने भिकियासेन गए। मुख्यमंत्री ने सतीश नैनवाल के अचानक निधन पर गहरा दुख जताया, श्रद्धांजलि दी और दुखी परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भगवान परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देंगे। उन्होंने स्वर्गीय सतीश नैनवाल को सामाजिक कार्यों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि बताया, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनका असमय निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। परिवार को सांत्वना देते हुए, धामी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top