Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
Flight of Fantasy: चेन्नई से कोयंबटूर तक 30 गरीब बच्चों की पहली उड़ान
PKPushpender Kumar
Mar 14, 2026 04:45:44
Noida, Uttar Pradesh
30 Underprivileged Children Fly from Chennai to Coimbatore – A Heartwarming Journey by Round Table India To fulfill the dream of air travel for children from economically weaker backgrounds, a noble initiative called “Flight of Fantasy” was organized in Coimbatore, Tamilnadu. As part of this initiative, the Chennai and Coimbatore chapters of Round Table India, in collaboration with Private (GEM) Hospital, arranged for 30 children from Chennai to travel to Coimbatore by flight. For these children, it was their first-ever experience flying through the clouds, and their faces reflected immense joy and amazement during the journey. Upon their arrival in Coimbatore, the children were given a warm and enthusiastic welcome. They were then taken on a tour to some of the city's prominent landmarks, including the Gedee Car Museum, Forest College Museum, and the Regional Science Centre. This educational tour, blending science and history, introduced the children to a whole new world of knowledge and experiences. Speaking about the initiative, the coordinator said: "This is not just a one-day air journey. The core objective of this program is to instill confidence in children from humble backgrounds and inspire them to believe that they too can achieve great heights in the future." This touching initiative was efficiently organized by the Coimbatore Acme Round Table 133, Coimbatore Penta Round Table 101, and Madras Metro Round Table 95. Private (GEM) Hospital, which continues to make a mark not only in medical services but also in social welfare activities, extended its strong support to this initiative. The “Flight of Fantasy” program, conducted annually by Round Table India, has once again created an unforgettable and joyful experience in the lives of these thirty children.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 14, 2026 05:20:38
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस (UPSI) भर्ती परीक्षा को त्रुटि रहित एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के द्वारा पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के तालिमुद्दीन इण्टर कॉलेज मऊ DCSK आदि विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के भौतिक निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक संसाधनों का विधिवत जांच किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, बायोमेट्रिक, केवाईसी आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा को त्रुटिपूर्ण व पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराये जाने के क्रम में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार प्रत्येक पहलूओं की जांच कर संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान परीक्षा से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओ के बारे में जायजा लिया गया । ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता से ड्यूटी करने हेतू निर्देशित किया गया। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, आई0टी0 गैजेट्स एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रखने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के पालन कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये । एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था से संबन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Mar 14, 2026 05:17:37
Panipat, Haryana:प्रदूषण नियमों की अनदेखी भारी CAQM की रिपोर्ट पर एक्शन: 11 फैक्ट्रियां रडार पर, 4 बंद प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. वीरेंद्र दहिया ने बताया कि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) द्वारा 11 फैक्ट्रियों की एक सूची भेजी गई थी, जिनमें वायु प्रदुषण नियंत्रण उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने बताया कि CAQM के निर्देशों और प्रदूषण विभाग की रिपोर्ट के आधार पर इन फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 4 फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है, जबकि 4 अन्य फैक्ट्रियों को नोटिस जारी कर सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा बाकी 3 फैक्ट्रियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। डॉ. दहिया ने कहा कि कुल मिलाकर ऐसी 11 फैक्ट्रियां चिन्हित की गई हैं जो प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन कर रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिनियम के तहत प्रदूषण विभाग ही सीलिंग माथ्या है, इसलिए उनके समन्वय से यह कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। बाइट डॉ वीरेंद्र दहिया उपायुक्त
34
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 14, 2026 05:17:10
Faridabad, Haryana:स्टोरी। फरीदाबाद में कमर्शियल सिलेंडर की कमी की खबरें सुनकर लोगों में घरेलू सेंटर भरवाने की लगी होड़, लंबी लंबी लाइनों में लग कर सिलेंडर लेने का कर रहे इंतजार। मीडिया और सोशल मीडिया पर कमर्शिकल सिलेंडर की किल्लत की खबरों को देखकर लोग वजह की पैनिक ले रहे हैं और LPG गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लंबी लाइनों में लग रहे हैं। इस मामले में जानकारी देते हुए नीलम गैस एजेंसी संचालक बिशन स्वरूप ने माना कि सरकार की तरफ से फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जिसके चलते रेस्टोरेंट, होटल व कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर से चलने वाली कंपनियां न केवल बंद होने के कगार पर हैं बल्कि उनमें काम करने वाले कर्मी बेरोजगार हो सकते हैं। वही गैस एजेंसी संचालक बिशन स्वरूप ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह LPG के लिए बिल्कुल पैनिक न लें घरेलू गैस सिलेंडर जैसे पहले मिल रहे थे वह पहले की तरह ही मिलते रहेंगे। हाँ उन्होंने माना कि मीडिया और सोशल मीडिया पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सुनकर लोगों में गैस सिलेंडर बुक करवाने और लेने की होड़ लगी हुई है। इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए सिलेंडर के साथ लंबी-लंबी लाइनों में खड़े यह लोग रात के दो और तीन बजे से ही एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लग रहे हैं। फिर भी कुछ बुक करा कर आने वाले उपभोक्ता सिलेंडर लेने से वंचित रह जा रहे हैं। यहां तक कि जिन घरों में शादी है उनको भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं लंबी-लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि जो मीडिया और सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है उसी से लोगों में गैस सिलेंडर बुक करवाने और भरवाने की होड़ लगी हुई है और इसी की आड़ में कुछ लोग न केवल एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी कर रहे हैं बल्कि ब्लैकमेलिंग भी कर रहे हैं और बड़े सिलेंडर से छोटे-छोटे सिलेंडर में अवैध तरीके से गैस भरी जा रही है जिनसे किलो के हिसाब से मोटी मोटी रकम वसूली जा रही है। पारस, संतोष भार्गव, राजकुमार, उपभोक्ता, वहीं जब गैस की कमी को लेकर लंबी-लंबी लाइनों में लगे लोगों के बारे में गैस एजेंसी संचालक बिशन स्वरूप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो सोशल मीडिया और मीडिया पर गैस की कमी की खबरें चल रही है उसी के चलते लोगों में गैस बुक करवाने और गैस लेने की होड़ लगी हुई है। हाँ उन्होंने माना कि कमर्शियल सिलेंडर अब पीछे से नहीं मिल पा रहे हैं जिसके चलते रेस्टोरेंट होटल कंपनियां सभी बंद होने के कगार पर हैं। गैस एजेंसी संचालक बिशन स्वरूप ने बताया कि सरकार की तरफ से या फूड सप्लाई विभाग की तरफ से घरेलू सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी लोग गैस सिलेंडर बुक कर अपने पास स्टॉक के तौर पर रखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता भी उनके सामने निकल कर आए जिन्होंने कभी 6 ,6 महीने सिलेंडर नहीं भरवाया जिनके घरों में पीएनजी लगी हुई है वह भी आकर एलपीजी गैस बुकिंग कर रहे हैं। वहीं उन्होंने स्टॉक और कालाबाजारी करने के मामले में कहा की एजेंसी का एक डाटा खाद आपूर्ति भाग के पास रहता है एजेंसी कहीं स्टॉक या कालाबाजारी नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि लोगों को बार-बार समझाया जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं वह ऑफिस पर आकर गैस बुक करवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लग रहे हैं उन्होंने बताया कि आमतौर पर रोजाना हजार 1100 सिलेंडर बुक होते थे और सप्लाई होते थे लेकिन अब 3000 सिलेंडर बुक हो रहे हैं जिनकी सप्लाई के लिए एजेंसियों को भी समय चाहिए लेकिन उपभोक्ता समझाने के बाद भी मानने को तैयार नहीं है。 बिशन स्वरूप संचालक नीलम गैस एजेंसी।
68
comment0
Report
Mar 14, 2026 05:13:48
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कार सवार दबंगों ने एक युवक की बाइक में टक्कर मार दी और बाद में पेट्रोल पंप पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि वैदपुरा कुंजपुर निवासी मोहित अपने साथी के साथ बाइक से बाजार से घर लौट रहा था। तभी नेशनल हाईवे पर भुवनेश पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आई कार में सवार लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। डर के चलते युवक ने बाइक पेट्रोल पंप के किनारे खड़ी कर दी, लेकिन आरोप है कि कार सवारों ने जान से मारने की नीयत से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया और बाइक कार के नीचे फंस गई। इसके बाद पीड़ित और उसका साथी जान बचाकर पेट्रोल पंप की ओर भागे, लेकिन आरोपियों ने वहां पहुंचकर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इस हमले में युवक के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
56
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 14, 2026 05:06:29
Alwar, Rajasthan:गैसर सिलेंडर की किल्लत से ग्रामीण महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें, बुजुर्गों को फिर जलाना पड़ रहा देशी चूल्हा अलवर जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 45 दिन कर दिए जाने के बाद कई परिवारों को मजबूरन फिर से देशी चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है। देशी चूल्हे पर खाना बनाने के लिए महिलाओं को पहाड़ों (डूंगर) से लकड़ी लानी पड़ती है और फिर धुएं व आग के बीच रोटी-सब्जी बनानी पड़ती है। यह काम आज की युवा पीढ़ी के लिए तो मुश्किल है ही, लेकिन बुजुर्ग महिलाओं के लिए और भी अधिक कठिन साबित हो रहा है। अलवर की एक बुजुर्ग ग्रामीण महिला ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि इस उम्र में पहाड़ से लकड़ी लाना और चूल्हे पर खाना बनाना बेहद कठिन है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि गैस सिलेंडर सस्ते किए जाएं और समय पर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि ग्रामीण महिलाओं को इस परेशानी से राहत मिल सके।
183
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 14, 2026 05:05:23
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी विज्ञापन दिखाकर लोगों से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी अमित कुमार पुत्र विनय कुमार निवासी देखपूरा मोरा तालाब जिला नालंदा बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर खुद को होलसेल कपड़ों का व्यापारी बताकर लोगों को सस्ते दामों में माल देने का लालच देता था और एडवांस पैसे लेकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 6 मोबाइल सिम, 2 बैंक पासबुक, 4 एटीएम कार्ड, 3 चेक बुक, एक पावर बैंक और 26 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को जाल में फंसाता था और ऑनलाइन भुगतान करवाकर धोखाधड़ी करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के विज्ञापन या ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें ताकि इस तरह की ऑनलाइन ठगी से बचा सके।
163
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Mar 14, 2026 05:05:08
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में बच्चों को निजी स्कूल में छोड़ने जा रही एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 5 बच्चे सवार थे। ऑटो ड्राइवर ने बच्चों को स्कूल ले जाने के दौरान एक महिला को अपने पास बैठा लिया। ऑटो ड्राइवर ने बताया कि ऑटो में बैठी महिला यात्री का हाथ हैंडल में किसी तरह फंस गया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में ऑटो चालक और एक बच्चे को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए। इस घटना से सड़क पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। इस घटना से एक बार फिर प्राइवेट स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बच्चों को बिना किसी सेफ्टी मेजर्स के ऑटो और ई रिक्शा में लादकर बच्चों को स्कूल भेजा जाता है।
173
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 14, 2026 05:04:46
Alwar, Rajasthan:अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र स्थित चंद्रलोक सिटी में निर्माणाधीन इमारत से गिरने के कारण एक चिनाई मिस्त्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तिजारा के वार्ड नंबर 11 निवासी 32 वर्षीय विनोद मेघवाल पुत्र रामजीवन शुक्रवार को चंद्रलोक सिटी में बन रही एक इमारत की दूसरी मंजिल पर चिनाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत तिजारा के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान विनोद मेघवाल की मौत हो गई। मृतक के भाई अर्जुन ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रात करीब दो बजे विनोद की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी, लेकिन वहां मौजूद कंपाउंडर ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही तुरंत डॉक्टर को बुलाया। परिजनों का आरोप है कि काफी देर बाद डॉक्टर मौके पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने रात्रि ड्यूटी के दौरान कंपाउंडरों के सोने का भी आरोप लगाया है। विनोद मेघवाल अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। तिजारा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है。
138
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 14, 2026 05:03:02
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हेलीपैड कैंपस में अचानक एक सांड घुस गया। सांड को भगाने के दौरान पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हेलीपैड और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।इसी दौरान अचानक एक सांड हेलीपैड कैंपस में घुस गया, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों ने सांड को भगाने की कोशिश की, लेकिन सांड ने उल्टा एक पुलिसकर्मी को ही खदेड़ दिया।काफी देर तक पुलिस और सुरक्षाकर्मी सांड को बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड को हेलीपैड कैंपस से बाहर भगाया जा सका। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति भी बन गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल उसे काबू में करने में जुटा रहा।घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच आखिर सांड हेलीपैड परिसर तक कैसे पहुंच गया। हालांकि बाद में स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया और कार्यक्रम की तैयारियां जारी रहीं।फिलहाल प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए गए हैं।
68
comment0
Report
Advertisement
Back to top