Back
फरीदाबाद में महिला शूटर के साथ रेप: तीनों आरोपी गिरफ्तार
AKAshok Kumar1
Dec 19, 2025 03:34:15
Noida, Uttar Pradesh
हरियाणा के फरीदाबाद के एक होटल में महिला शूटर के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता भिवानी की रहने वाली है, जो अपनी सहेली के साथ फरीदाबाद में शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आई थी।
प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद दोनों घर जाने के लिए चलने लगी। इसी दौरान उसकी सहेली ने अपने एक जानकार से संपर्क किया, ताकि वह उन्हें मेट्रो स्टेशन तक छोड़ सके। आरोप है कि सहेली के जानकार ने रात ज्यादा होने का बहाना बनाते हुए फरीदाबाद में ही रुकने की बात की और दोनों महिला खिलाड़ियों को एक होटल में ले गया।
इसी दौरान सहेली के जानकार का साथी भी वहां पहुंच गया, जिसने पूरे प्लान के तहत महिला खिलाड़ी के साथ रेप किया। रेप के वक्त पीड़िता की सहेली अपनी जानकार के साथ होटल से बाहर घूमने की बात कहकर निकल गई थी।
दोनों के लौटने पर पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी सहेली और दोनों युवकों को कमरे में बंद किया और स्वयं बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।
फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता की सहेली और उसके दोनों जानकार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। होटल स्टाफ से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला...
मंगलवार को फरीदाबाद पहुंची: पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ मंगलवार को फरीदाबाद पहुंची थी। दोनों ने तिलपत Shootिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद शाम को वापसी की योजना बनाई जा रही थी। इसी दौरान महिला शूटर की सहेली ने अपने जानकार से संपर्क किया, ताकि उन्हें मेट्रो स्टेशन तक छोड़ा जा सके।
जानकार के बुलावे पर पहुंचे आरोपी: सहेली के फोन करने के करीब आधे घंटे बाद फरीदाबाद निवासी गौरव अपने दोस्त सतेंद्र के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद चारों ने यह तय किया कि वे बुधवार की रात फरीदाबाद में ही रुकेंगे और अगले दिन यानी गुरुवार को भिवानी के लिए रवाना होंगे।
होटल में ठहरने का फैसला: योजना के अनुसार, बुधवार शाम को चारों ने सराय ख्वाजा इलाके स्थित एक होटल में दो कमरे लिए। इसके बाद एक कमरे में सभी ने साथ बैठकर पार्टी की। प्रारंभ में माहौल सामान्य था और किसी को किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं था।
सहेली के बाहर जाते ही हुई वारदात: रात करीब 9 बजे महिला शूटर की सहेली अपने जानकार गौरव के साथ नीचे कुछ सामान लेने के लिए चली गई। इसी दौरान दूसरे कमरे में मौजूद सतेंद्र ने महिला शूटर के साथ रेप किया। पीड़िता के अनुसार, वह इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध रह गई और तुरंत किसी तरह खुद को संभाला।
दोस्त को दी जानकारी, फिर पुलिस तक पहुंचा मामला: जब सहेली वापस लौटी तो पीड़िता दूसरे कमरे में चली गई। इसके बाद उसने अपने एक करीबी दोस्त को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी सहेली और दोनों युवकों को कमरे में बंद किया और स्वयं बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।
सहेली समेत तीनों आरोपितों को हिरासत में: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान के आधार पर उसकी सहेली समेत तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात होटल के कमरे में हुई और इसमें भरोसे का दुरुपयोग किया गया।
तीनों आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है तीनों आरोपियों को आज (18 दिसंबर को) कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए होटल स्टाफ से भी पूछताछ की ज रही है। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है。
FIR no 336
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 19, 2025 05:19:210
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowDec 19, 2025 05:18:570
Report
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 19, 2025 05:18:450
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 19, 2025 05:18:300
Report
DPDharmendra Pathak
FollowDec 19, 2025 05:18:020
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 19, 2025 05:17:380
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 19, 2025 05:17:240
Report
TCTanya chugh
FollowDec 19, 2025 05:17:060
Report
NKNished Kumar
FollowDec 19, 2025 05:16:490
Report
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 19, 2025 05:16:000
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 19, 2025 05:15:480
Report
RSRavi sharma
FollowDec 19, 2025 05:15:420
Report
0
Report