Back
उत्तराखंड में धर्म गार्डियन: भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी
DKDeepesh Kumar
Mar 05, 2026 14:16:07
Noida, Uttar Pradesh
उत्तराखंड के चौबट्टिया में भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का प्रारंभ देहरादून । 05 मार्च 2026 भारत और जापान के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में जारी है। यह अभ्यास 24 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था और 09 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के बदलते खतरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JGSDF) के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है। इस संस्करण में दोनों देशों के 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं। जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स का दल 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी इसमें शामिल है। अभ्यास के पहले दिन एकीकरण और मार्गदर्शन गतिविधियों के साथ शुरुआत की गई। इसके बाद से संयुक्त प्रशिक्षण को तेज किया गया है, जिसका उद्देश्य अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों की क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण के दौरान उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, पारस्परिक समन्वय (इंटरऑपरेबिलिटी) और वास्तविक फील्ड परिस्थितियों में समन्वित सामरिक अभ्यासों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभ्यास के प्रमुख गतिविधियों में अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस-सर्विलांस-रिकॉनिसेंस (ISR) ग्रिड का निर्माण, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, शत्रुतापूर्ण वातावरण में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन), हेलिबोर्न ऑपरेशन तथा हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का अभ्यास शामिल है। अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का समापन एक वैलिडेशन एक्सरसाइज के साथ होगा, जिसमें संयुक्त प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त मानकों का मूल्यांकन एक समेकित फील्ड परिदृश्य के माध्यम से किया जाएगा। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के सैनिकों के बीच आपसी मित्रता और सौहार्द को बढ़ावा दे रहा है तथा भारत-जापान रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ कर रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 15:45:260
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 05, 2026 15:35:14Sambalpur, Odisha:ଫକୀର ମୋହନ ଇଉନିଭାରସିଟି ରେ ଆୟୋଜିତ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ କ୍ରୀଡା ପ୍ରତିଯୋଗିତା ରେ ଭୋକ ରେ ଦେହ ଖରାପ ହୋଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ କଲେ ଖେଳାଳି
0
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 05, 2026 15:34:330
Report
MMMohd Mubashshir
FollowMar 05, 2026 15:34:190
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 05, 2026 15:32:280
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 15:32:170
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 15:32:040
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 05, 2026 15:31:430
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 05, 2026 15:31:280
Report
PSParmeshwar Singh
FollowMar 05, 2026 15:31:130
Report
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 05, 2026 15:30:47Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर से लौटकर सांसद सुमित्रा वाल्मीकि अस्पताल भर्ती; एक्सर्शन के कारण तबीयत खराब। डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल में सांसद सुमित्रा वाल्मीकि का इलाज चल रहा है। भाजपा नेता हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे।
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 05, 2026 15:30:370
Report