Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

दिल्ली: मेडिकल टेस्ट में रेप की पुष्टि, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप; पीड़िता की हालत गंभीर

KSKashish Singh
Feb 22, 2026 06:34:30
Noida, Uttar Pradesh
Delhi | Victim's lawyer, Reena Rai says, "...She (victim) was being tortured by her partner...I spoke with her parents and they informed me that he set her (victim) private parts on fire using hand sanitiser...He burnt her entire body and did dirty things inside the washroom and did not even let her go out. Somehow, she called her parents...Her father also confirmed that the medical examination has confirmed rape. But the section filed at the Badshahpur police station is only for minor injuries...This is also an attempt to murder, and rape charges have not been filed. Whatever confirmation was given, it was provided by his father...Her face was completely swollen from the beating, and her hair was completely cut off...They burned her private parts and inserted something inside. That's what I heard. Her father was saying, it's like the Nirbhaya case...The victim's mother is not talking at all right now. Her father also seems completely unstable...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 22, 2026 08:13:32
Moradabad, Uttar Pradesh:मेरठ में प्रधानमंत्री का घेराव करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (तोमर )गुट क़े किसानों को पुलिस ने रोका, किसान नाखुश, किया प्रदर्शन... भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आवाहन पर मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जनपद मुरादाबाद के किसान भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज 22 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री का घेराव करने के लिए मेरठ जा रहे थे जिनको मुरादाबाद प्रशासन ने रास्ते मे ही रोक लिया । प्रशासन की तानाशाही से किसान नाखुश नजर आए । मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार ने अमेरिका के साथ मौन समझौता किया है अमेरिका से भारी मात्रा में गेहूं, कपास, सब्जियां, दूध आदि आएगा जिस पर कोई भी टैक्स नहीं है और जो माल भारत का किसान अमेरिका को भेजेगा उस पर 10% टैक्स देना होगा । आज समाचार पत्र में देखने को मिला कि अमेरिका ने इस टैक्स को 10% से बढ़कर 15% कर दिया है । इससे भारत का किसान तबाह हो जाएगा । भारत में लगभग 80% किसान ऐसे हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है जबकि अमेरिका का रकबा भारत से 7 गुना ज्यादा है और वहां पर किसानों को लगभग 72% सब्सिडी मिलती है और भारत में किसानों को 4% सब्सिडी फर्टिलाइजर पर मिलती है वह भी बड़ी-बड़ी कंपनियों को चली जाती है । अनूप कुमार मिश्रा ने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं यदि आपकी कोई कमजोरी है या फिर अमेरिका के द्वारा आपको जबरदस्ती डराया और धमकाया जा रहा है तो भारत का किसान आपके साथ खड़ा हुआ है और यदि ऐसा नहीं है तो मोदी जी अबकी बार भारतीय किसान यूनियन तोमर दलबल के साथ दिल्ली पहुंचकर संसद का घेराव करेगा और तब तक वापस नहीं आएगा जब तक फैसला उसके हक में नहीं आएगा । भारतीय किसान यूनियन तोमर जनपद मुरादाबाद के किसान साथी आज मेरठ में प्रधानमंत्री का घेराव करने जा रहे थे जिनको मुरादाबाद प्रशासन के द्वारा रोक कर ज्ञापन लिया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन (तोमर ) जनपद मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष आदि सैकड़ो किसान भाई उपस्थित रहे ।
1
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Feb 22, 2026 08:06:45
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में अविनाश पांडे ने 2027 के लिए चुनाव लड़ने का संकेत SIR को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे बोले जनता के नाम पर SIR को लेकर ठगा जा रहा है बुलंदशहर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे पहुंचे बुलंदशहर SIR को लेकर राष्ट्रीय महासचिव बोले जनता के नाम पर SIR को लेकर ठगा जा रहा है कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे बोल 2027 के चुनाव में हमारी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय महासचिव बोले जनता अब भाजपा को समझ चुकी है 2027 में जनता ही भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी शिकारपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्र महासचिव का जोरदार स्वागत
0
comment0
Report
RBRAMESH BALI
Feb 22, 2026 08:06:21
Chikri Ban, :स्लग: पुंछ में इंसानियत की मिसाल, रमज़ान में मरीजों और जरूरतमंदों के लिए मुफ्त सेहरी–इफ्तार एंकर: सीमावर्ती ज़िला पुंछ में मानव सेवा की एक शानदार पहल जारी है। सरी मस्तान ट्राइबल वेलफेयर फ्रंट द्वारा रमज़ान के पाक महीने में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए मुफ्त सेहरी और इफ्तार का इंतज़ाम किया जा रहा है। एंकर: इस फलाई अभियान की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में भी यह सेवा बिना रुके जारी रही। फ्रंट की ओर से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके साथ आए अटेंडेंट्स और अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए रोजाना सेहरी और इफ्तार की व्यवस्था की जाती है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस सुविधा का लाभ उठाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पहल से अस्पताल में मौजूद मरीजों और गरीब तबके को काफी राहत मिलती है। इसे क्षेत्र में इंसानियत और भाईचारे की एक मिसाल माना जा रहा है वही लोगो का कहना है की यह बहुत नेक पहल है। ऐसे कार्य समाज में एकता और सेवा भाव को मजबूत करते हैं, वीओ: वाकई, ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव और करुणा की भावना को भी बढ़ावा देते हैं, शॉटस और बाईट
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Feb 22, 2026 08:06:10
Jewar, Uttar Pradesh:मीनिंग फुल एंपलॉयमेंट करना HCL की चेयरपर्सन रोशनी नाडर ने का कि पीएम के विजनरी आउटलुक का नतीजा ये सेमीकंडर यूनिट है। इंडिय चिप सिर्फ़ मैनुफैक्चरिंग यूनिट भारत के तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भरता दिखाता है। यूपी नेशनल और ग्लोबल स्तर पर कंपीट करने को तैयार कई हाई स्किल जॉब क्रिएट करेगी बॉब चेन फॉक्सकॉन पीएम के तकनीकी तरक़्क़ी की सोच की तारीफ़ जल्दी की इंडिया चिप का इस्तेमाल ग्लोबल स्तर पर इस्तेमाल शुरू होगा फॉक्सकॉन का भारत के साथ समझौता विश्व स्तर पर मिसाल बनेगा। पहला वेफर लेवल पैकेजिंग भारत में होगी ये बड़ी बात है। Ashwini Vaishnav मोदी जी को मेरा प्रणाम पूरे विश्व में नाम किया यूपी में पहला सेमीकंडक्टर प्लांट की नींव रखा जाना ऐतिहासिक ये फाउंडेशनल तकनीक है इससे कोई भी मैन्युफेकचरििंग संभव बारह साल में देश को इलेक्ट्रॉनिक में पॉवर हाउस की तरह स्थापित किया इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफ़ैक्चरिंग का पच्चीस फ़ीसदी यूपी से हर महीने तीन करोड़ चिप का प्रोडक्शन 18 कॉलेज यूपी के चिप डिज़ाइन कर पा रहे है विश्व का सबसे बड़ा AI summit पीएम के विजन ह्यूमन सेंट्रिक विजन को स्वीकार किया UP में बुलेट ट्रेन आएगी योगी ने कहा कि जिनके मार्गदर्शन से ये संभव ऐसे पीएम के नेतृत्व में समग्र विकास देश को इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के हब के तौर पर भारत को स्थापित किया भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का काम पीएम में किया चिप आर डिजिटल डायमंड ये पीएम ने ये विजन दिया ये जायंट वेंचर जिस जगह बन रहा है जहाँ लग रहा है वहां पिछली सरकारों में गोली चलते थे यहां अपहरण होते थे लोग दिन में नहीं निकलते थे आज ये ज़ेवर भारत का ज़ेवर बनकर उभरा यहां के किसानों ने इस क्षेत्र को मोबाइल मैन्यूफ़ैक्चरिंग के साथ चिप के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है फियरलेस बिज़नेस, ट्रस्ट ऑफ डूइंग बिज़नेस की वजह से यूपी इन्वेस्टर्स का ड्रीम डेस्टिनेशन पीएम मोदी ने वर्चुअल मीडियम से फॉक्सकॉन एचसीएल इंडिया चिप यूनिट का शिलान्यास किया केंद्रीय मंत्री वैष्णव योगी आदित्यनाथ रोशनी नाडर ने शिलान्यास की मिट्टी खोद कर किया शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत विकसित होने के लक्ष्य पर तेज़ी से काम भारत के पास रुकने थमने का समय नहीं भारत की स्टार्टअप क्रांति को नई ऊर्जा भारत को नई गति देनेवाली बजट ये सप्ताह भी तकनीकी के क्षेत्र में दुनिया में हमारी ताक़त को देखा और सराहा आधुनिक विश्व को चलाने के लिए जिस प्रोसेसिंग ताक़त की ज़रूरत है उसमें भारत विश्व के ताक़तवर देशों के बराबर आ रहा है ये फैक्ट्री यूपी के पहचान को सशक्त करेगी इस से देश के प्रदेश के युवाओं को रोज़गार इसकी वजह से दूसरे जुड़े अन्य संस्थानों की शुरुआत होगी ये दशक डेकेड भारत का टेकेड है तकनीकी के सभी विधाओं मानवता की सहायता करने वाली हर तकनीकी में भारत आगे है तकनीकी के क्षेत्र में भारत ने अपना सफ़र भले ही देरी से शुरू कर रहा हो लेकिन आज हम तेज़ी से आगे बढ़ रहे बीसवीं सदी में जो कभी तेल के क्षेत्र में समृद्धि थी इक्कीस वीं सदी में चिप ने वो जगह ली सेमीकंडर ईको सिस्टम हमारा लक्ष्य जब भारत की चिप मेड़ इन इंडिया होगी तो दूसरे साजो सामान के लिए दूसरों की तरफ़ नहीं देखना होगा हमारे चिप से हमारी प्रगति बे रोक टोक जारी रहेगी repeat दुनिया भारत को टेक सेंटर के तौर पर देख रही है भारत सरकार के चिप स्टार्टअप प्रोग्राम का उद्देश्य पचासी हज़ार चिप प्रोड्यूसर तैयार करना g़ैर अर्थ कॉरिडोर बनेंगे mobile फोन एक्सपोर्ट में सौ फ़ीसदी बढ़ गई देश के आधे से ज्यादा मोबाइल यूपी में बन रहे हैं एक दशक पहले तक यूपी का नाम ग़लत बात के लिए उछाला जाता था, UP की दुर्गति देखकर मन दुखी हो जाता था। लेकिन आज विकास के काम के लिए यूपी का नाम कल मेरठ दिल्ली नमो भारत टेन का उद्घाटन करने जा रहा हूँ
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 22, 2026 08:05:18
New Delhi, Delhi:डॉ. अखिलेश दास गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशलन स्टडीज के वार्षिक उत्सव उत्कर्ष 2026 का हुआ समापन। उत्तर पूर्वी दिल्ली शास्त्री पार्क स्थित डॉ. अखिलेश दास गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशलन स्टडीज (एडीजीआईपीएस) के वार्षिक तकनीकी- सास्कृतिक उत्सव उत्कर्ष का भव्य समापन समारोह कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीटेक, प्रबंधन और लाॅ के छात्रों को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के आधार पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही मिस्टर और मिस उत्कर्ष 2026 को माननीय उपाध्यक्ष श्रीमति सोनाक्षी दास गुप्ता जी द्वारा पुरस्कृत किया गया। संस्थान के निदेशक डाॅ. निरंजन भट्टाचार्य ने अपने धन्यवाद संबोधन में कहा पारस्परिक मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण यह संस्थान निरंतर हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। माननीय चेयरपर्सन मैम अलका दास गुप्ता , माननीय अध्यक्ष महोदय विराज सागर दास और माननीय उपाध्यक्ष देवांषी दास ने इस अवसर पर संस्थान के सभी फैकल्टी, स्टाफ, छात्र-छात्रों को इस वार्षिक तकनीकी-सास्कृतिक उत्सव उत्कर्ष 2026 के सकुशल समापन पर हार्दिक बधाई दी।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 22, 2026 08:05:04
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में सरस्वती पूजा पंडाल से पांच साल पहले गायब मासूम खुशी की मां पीछले पांच साल से घर के चौखट पर बैठ कर रोती विलखती हुई आज भी बेटी खुशी की इंतजार करती है. 16 फरवरी 2021 को सरस्वती पूजा का दिन था और Muzaffarpur के Brahmopur थाना क्षेत्र के Pamaria Tola में सरस्वती पूजा का पंडाल सजा था और इसी में खेलती-कूदती हुई पांच साल की मासूम खुशी वहां से गायब हो गई, जिसका आज तक पता नहीं चल सका है. हालाँकि फिलहाल हाई कोर्ट के आदेश पर खुशी अपहरण कांड मामला सीबीआई जांच कर रही है. खुशी के गायब होने के बाद उसे खोजने के लिए हर जगह प्रयास किया गया, मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिला. बेटी की गायबगी से परेशान खुशी के पिता राजन साह ने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई. परिवार को उम्मीद थी कि पुलिस बेटी को ढूंढ लेगी, लेकिन समय-समय पर जांच में देरी के कारण सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद पटना हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी. खुशी के माता-पिता को लगा था कि अब शायद सीबीआई को कोई सुराग मिलेगा, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी सीबीआई की जांच में भी खुशी का कुछ पता नहीं चल सका. स्थानीय लोग कहते हैं हर वर्ष सरस्वती पूजा के वही पंडाल सजता है और वही स्थान रहता है, फर्क सिर्फ इतना है कि अब वहां खेलती खुशी नहीं है. आज भी खुशी की मां खामोश और बेबस भरे आंखों से गिरता हुआ आंसू लेकर घर के चौखट पर बैठी है और खुशी का इंतजार करती है. माँ मना रही हैं कि मेरी बेटी ठीक-ठाक लौट आए. अगर पुलिस सही समय पर बेटी को नहीं खोज पाई तो सुप्रीम कोर्ट भी दरवाजा खटखटाने को तैयार हैं. वही आगे बोले कि अगर बेटी की बरामदगी के लिए जरूरत पड़ी तो अदालत जाएंगे. इन स्थितियों के बीच मुजफ्फरपुर कीएमबीए छात्रा यशी सिंह का अपहरण हुआ और स्थानीय पुलिस जांच के नाम पर मामले को लटकाए रखा गया. हाईकोर्ट के आदेश पर अब केस की जांच सीआईडी से सीबीआई को सौंप दी गई है, परन्तु अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला. SSP कांतेश कुमार ने कहा कि नाबालिग के गायब होने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर बरामदगी दिशा में कार्रवाई होती है और फोटो प्रकाशित करते हैं, साथ ही सूचना देने वाले को इनाम भी घोषित किया जाता है. इसके साथ वात्सल्य पोर्टल पर भी गायब बच्चे की फोटो के साथ विवरण डालते हैं और SOP पूरा किया जाता है. यहाँ के मानवाधिकार मामलों के चर्चित अधिवक्ता एस के झा का कहना है कि बच्चों के मिसिंग मामलों में आम तौर पर मानव तस्करी से जुड़ा मामला सामने आता है, जिसमें अनपढ़ माता-पिता को लालच देकर बच्चों को दूसरे राज्य में ले जाकर मजदूरी कराई जाती है या अंग बेचने का काम किया जाता है. मानव तस्करी रोकने के लिए आयोगों में भी मामले दर्ज होते हैं और कई मामलों में पुलिस को सजग रहने की जरूरत बताई जाती है. यदि किसी भी संदिग्ध बच्चे को दिखे तो तुरंत जांच करनी चाहिए ताकि इस पर लगाम लग सके.
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 22, 2026 08:03:47
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 22, 2026 08:03:32
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बच्चा चोरी का अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं है. बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने फेक वीडियो वायरल करने वालों को सख्त चेतावनी दी है. फेक वीडियो वायरल करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी. एसपी ने निर्देश दिया है कि बच्चा चोरी के मामले में किसी भी संदिग्ध पर संदेह हो तो त्वरित नजदीकी थाना या 112 को सूचना दें; कानून कोई अपने हाथ में न ले, नहीं तो कार्यवाही जारी होगी. दो दिन पहले मनुआपुल थाना अंतर्गत एक गांव में बच्चा चोरी के आरोप में एक भिखारी को ग्रामीणों ने पकड़ा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच किया तो व्यक्ति भिखारी निकला और मानसिक रूप से विक्षिप्त था. बेतिया पुलिस ने सख्त हिदायत दिया है कि सोशल मीडिया में बच्चा चोरी का फेक वीडियो वायरल करने वाले, बच्चा चोरी का अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी. सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है. बच्चा चोरी के अफवाह में भिखारी और मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाएं भीड़ के हत्थे चढ़ जाती हैं, जिनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है; ऐसा करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा. किसी भी संदिग्ध पर किसी को संदेह हो तो पुलिस को जानकारी दें; कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 22, 2026 08:03:11
Chittorgarh, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहे बड़े नक्सल संगठन के महासचिव देवजी ने सरेंडर कर दिया है.. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बसव राजू के न्यूट्रलाइज होने के बाद देवजी संगठन का बड़ा चेहरा माना जा रहा था.. देवजी ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया है.. देवजी के आलावा मल्लव राजू रेड्डी, मुरली और संग्राम ने भी सरेंडर किया है.. वह लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था और संगठन की कमान संभाल रहा था.. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का अभियान सफल हो रहा है और जो अन्य निष्क्रिय या सक्रिय नक्सली बचे हैं, उन्हें भी सरेंडर के लिए प्रेरित किया जाएगा.. उन्होंने कहा कि सरेंडर करने वालों को मुख्यधारा से जोड़ने, बैंकिंग सुविधा, शादी-विवाह और खेती-किसानी जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें..
0
comment0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 22, 2026 08:02:15
:Bandipora के Nowgam Sonawari क्षेत्र के किसान Rakhs & Farms विभाग के अधिक राजस्व वसूल से वित्तीय संकट में फंस जाने की शिकायत कर रहे हैं। किसानों के अनुसार खेती लागत बढ़ रही है, मौसम अस्थिर है और पिछले बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। उनकी आय राजस्व से कम है जो वे उत्पादन से कमाते हैं। “जो थोड़ा yield होता है, वह भी घर के खर्च पूरे नहीं करता, इतनी ऊँची राजस्व कैसे चुकाएं?” किसानों ने राजस्व दरों में कटौती और मौजूदा आकलन प्रणाली की समीक्षा की मांग की। वे पिछले वर्षों के बकाए राजस्व के लिए राहत चाह रहे हैं ताकि बिना अतिरिक्त भार के वे अपनी देनदारियाँ चुक सकें। किसानों ने Rakhs & Farms विभाग और उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द हस्तक्षेप की अपील की है ताकि उनकी वास्तविक चिंताओं का समाधान हो सके। समय पर कार्रवाई और सहानुभूतिपूर्ण approach से Nowgam Sonawari के किसान समुदाय में विश्वास बहाल होगा।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 22, 2026 08:02:07
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम की पोलिंग पार्टियों को विधिवत रवाना किया गया। निर्वाचन कार्य को लेकर परिसर में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर मतदान सामग्रियों एवं मतपेटिकाओं के सुव्यवस्थित वितरण का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशन देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों को समय पर और सही तरीके से सामग्री उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। डिस्पैच सेंटर में मतदान सामग्री वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती रही। अधिकारियों की निगरानी में पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थलों के लिए रवाना हुईं। प्रशासन ने भरोसा जताया कि सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top