Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
180016

किश्त्वार के चात्रू क्षेत्र में मुठभेड़, भारी गोलीबारी जारी, इंटरनेट बंद

RVRajat Vohra
Feb 22, 2026 08:05:42
Jammu,
Fresh Encounter Erupts in Chatroo Area of Kishtwar; Heavy Firing Ongoing, Internet Suspended Kishtwar, Feb 22: A fierce encounter broke out on Sunday between joint security forces and militants in the Chatroo area of Kishtwar district, triggering heavy exchange of fire and heightened security across the region. According to initial reports, joint teams of the Army, J&K Police and paramilitary forces launched a cordon and search operation in the forested belt of Chatroo following specific inputs about the presence of militants in the area. As the forces tightened the cordon, the hiding militants reportedly opened fire, leading to a gunfight which was continuing till the filing of this report. Sources said that a commander of the proscribed outfit Jaish-e-Mohammad (JeM), identified as Saifullah, is believed to be trapped in the encounter site. However, there has been no official confirmation regarding the identity of the militants involved.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPramod Kumar Gour
Feb 22, 2026 09:19:24
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा - पटाखा फटने से 60 वर्षीय महिला की मौत - मृतका की पहचान कलावती देवी के रूप में हुई - घर के पास में बच्चे फोड़ रहे थे पटाखा - गिलास में रखकर जलाया जा रहा था पटाखा - धमाके में कांच का टुकड़ा गले में जा लगा - गंभीर हालत में सीएचसी देवतहा सुकरौली ले जाया गया - इलाज के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से हुई मौत - पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा - पुलिस ने मामले की शुरू की जांच - घटना के बाद परिवार में कोहराम गांव में मातम - कुशीनगर में ग्लास में पटाखा फोड़ने के दौरान बड़ा हादसा - हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा खुर्द की घटना
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Feb 22, 2026 09:19:13
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थानाक्षेत्र से एक सनसनीखेज और शर्मनाक वारदात सामने आई है। 19 फरवरी की दरम्यानी रात एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसी गांव के युवक मोनू अग्रवाल ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि मासूम ने हिम्मत दिखाई और अपने साथ हुए अत्याचार की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। घटना गाडरवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को अकेला पाकर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। घटना यही नहीं रुकी, आरोपी ने घटना के बाद उसने डराने-धमकाने की भी कोशिश की ताकि मामला बाहर न आए। लेकिन पीड़िता ने साहस का परिचय देते हुए पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजन तुरंत गाडरवारा थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में नरसिंहपुर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 22, 2026 09:18:56
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद को 6 सुपर जोन में बांटा गया है। हर जोन में एक-एक डीएसपी के साथ 25 पुलिस पदाधिकारी राइट कंट्रोल गियर व वाटर कैनन के साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बूथ से लेकर रिसीविंग सेंटर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही जिले को 15 जोन में बांटा गया है। हर जोन में एक-एक पुलिस इंस्पेक्टर के साथ 10 पुलिस पदाधिकारी मतदान आरंभ होने से लेकर चुनाव सामग्री के रिसीविंग सेंटर पहुंचने तक भ्रमणशील रहेंगे। वहीं अति संवेदनशील बूथों पर चार-चार पुलिस पदाधिकारी, सेंसिटिव बूथ पर तीन एवं सामान्य बूथ पर दो पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। mega स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स डिस्पेच सेंटर से सभी 1019 बूथों के मतदानकर्मियों को मतदान सामाग्री के साथ पोलिंग पार्टियो को रवाना किया गया। डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार के साथ ग्रामीण, सिटी एसपी, डीडीसी सहित अन्य पदाधिकारी मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में उपस्थित रहे। डीसी व एसएसपी ने कहा कि शांतिपूर्ण नगर निकाय मतदान कराने को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। चुभाव में अगर कोई थोड़ी भी मंशा रखा है कि उपद्रव करेंगे तो वैसे लोगो पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मतदाताओ से अपील है कि सभी अपने मतदान का उपयोग जरूर करे।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 22, 2026 09:18:02
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर को हवाई सेवाओं के नए युग में प्रवेश दिला दिया है। नाइट लैंडिंग परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। ट्रायल के दौरान रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स, एयर ट्रैफिक समन्वय एवं सभी तकनीकी मानक संतोषजनक पाए गए। अधिकारियों ने इसे बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को अधिक उड़ान विकल्प मिलेंगे और क्षेत्र के औद्योगिक,व्यावसायिक एवं पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताओं एवं अंतिम स्वीकृतियों के बाद नियमित नाइट फ्लाइट संचालन प्रारंभ किया जाएगा। यह सफल ट्रायल बिलासपुर शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 22, 2026 09:17:49
Noida, Uttar Pradesh:स्पेशल सेल के एडिश्नल कमिश्नर, प्रमोद सिंह कुशवाह करेंगे PC- स्पेशल सेल ने एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. लश्कर के मॉड्यूल बांग्लादेश से ऑपरेट कर रहा था। 8 फरवरी को दिल्ली के मैट्रो स्टेशन पर फ्री कश्मीर के पोस्टर लगाए. शुरुआत में मैट्रो पुलिस ने ढूंढा की आरोपी कहाँ से आये थे और कहाँ गए. उमर फारूख, रोबिन इस्लाम को गिरफ्तार किया. रोबिन इस्लाम बांग्लादेशी है. बांग्लादेश में बैठा शब्बीर अहमद लोन निर्देष दे रहा था। शब्बीर अहमद लोन एक ट्रेन आतंकी है. जिसको पहले भी स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। 2017-18 में जेल से छूटने के बाद बांग्लादेश चला गया। कश्मीर का रहने वाला है. कलकत्ता में भी पोस्टर लगाए गए थे। इनकी इंट्रोगेशन के बाद 6 ओर लोगों को तमिलनाडु से गिरफयर किया है. देश मे कई शहरों की रेकी कर चुके थे। शब्बीर का बेस पहले भी बांग्लादेश में था लश्कर के लिए काम करता था। अभी भी इसने अपना बेस बांग्लादेश में बनाया हुआ है. मिलनाडु के संदिग्ध सभी लोगों को भी कलकत्ता बुलाने वाले थे।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 22, 2026 09:17:13
Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल घूमने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत नैनीताल घूमने आए युवक की नैनीताल होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक कोटद्वार से अपनी महिला मित्र के साथ नैनीताल घूमने पहुंचा था और शहर के एक होटल में रुका था। देर रात अचानक युवक का तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसे होटल कर्मचारियों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने घटना की सूचना तत्काल युवक और युवती के परिजनों को दी। सूचना के बाद दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया दोनों लोग बीते दिनों घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे और आज उनकी मौत की जानकारी प्राप्त हुई घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जिला अस्पताल से मृतक के शव को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा आखिर युवक की मौत कैसे हुई।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Feb 22, 2026 09:16:58
Payikapuram, Andhra Pradesh:उधम सिंह नगर में शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार की धमकी दे दी है। शनिवार को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ शिक्षा निदेशालय में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मिलने पहुंचे थे इस दौरान समर्थकों ने शिक्षा निदेशक की पिटाई कर दी। घटना में नौडियाल घायल हो गए। इस घटना के विरोध में आज शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर विधायक उमेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तराखंड शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री राजकुमार चौधरी ने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार को बाध्य होंगे।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 22, 2026 09:16:37
Karauli, Rajasthan:धूलंडी पर इस बार श्रद्धालुओं को भगवान मदन मोहन जी की झूला झांकी के दर्शन नहीं हो सकेंगे। चंद्र ग्रहण के चलते नहीं होंगे मदन मोहन जी के झूला झांकी दर्शन, चंद्र ग्रहण सूतक के चलते दर्शन समय में भी किया गया परिवर्तन, जिला करौली, आशीष चतुर्वेदी, मंदिर प्रबंधक किशन पाल सिंह ने बताया कि चंद्र ग्रहण का सूतक 3 मार्च 2026 को प्रातः 6:45 बजे से प्रारंभ होगा और सायंकाल 6:47 बजे तक रहेगा। सूतक को ध्यान में रखते हुए भगवान मदन मोहन मंदिर में 3 मार्च को राधा–मदन मोहन जी की सेवाओं का समय परिवर्तित रहेगा। 3 मार्च 2026 सेवा व दर्शन का समय: प्रातःकालीन सेवाएं: मंगला आरती: प्रातः 4:00 बजे, धूप आरती: प्रातः 4:30 बजे, श्रृंगार आरती: प्रातः 5:00 बजे, राजभोग आरती: प्रातः 5:50 बजे, पट मंगल: प्रातः 6:30 बजे; सायंकालीन सेवाएं: ग्रहण आरती: सायं 7:45 बजे, धूप आरती: रात्रि 8:10 बजे, संध्या आरarti: रात्रि 8:35 बजे, उल्लई झांकी: रात्रि 8:50 बजे, शयन आरती: रात्रि 9:25 बजे, पट मंगल: रात्रि 9:45 बजे तक होंगे। धुलंडी एवं होली पर्व को लेकर मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंगला आरती और दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में हुड़दंग न करें और गुलाल के सिलेंडर न चलाएं। साथ ही, रंग-गुलाल से होली न खेलने का आग्रह किया गया है; यदि होली खेलनी हो तो केवल पुष्पों की होली खेलें, ताकि बुजुर्गों व बीमार श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य समस्या न हो। मंदिर प्रबंधक किशन पाल ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी भक्त नियमों का पालन करें और पर्व को श्रद्धा, शांति और मर्यादा के साथ मनाएं।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Feb 22, 2026 09:16:13
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 22, 2026 09:16:01
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत स्वच्छ जल–स्वच्छ मन अभियान, झरना धाम पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश राजगढ़ (अलवर) संत निरंकारी मंडल राजगढ़ की ओर से प्रोजेक्ट अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निरंकारी भवन से जागरूकता रैली निकाली गई, जो बस स्टैंड, मालाखेड़ा गेट, माचाड़ी चौक, देवी जी मंदिर होते हुए चिंताहरण हनुमान मंदिर के रास्ते झरना धाम पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान जल संरक्षण और जलाशयों की स्वच्छता को लेकर आमजन को जागरूक किया गया। झरना धाम पहुंचنے पर निरंकारी सेवादारों, भाई-बहनों एवं संगत सदस्यों ने कुंडों की साफ-सफाई कर श्रमदान किया। परिसर में फैले कचरे को एकत्र कर पर्यटन स्थल से दूर ले जाकर निस्तारण किया गया। मीडिया सहायक मधु सैनी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। सफाई अभियान के बाद राजगढ़ मुखी राम अवतार की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया। अमृत खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि निरंकारी संत गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन निर्देशानुसार आज पूरे भारतवर्ष में लगभग 1500 स्थानों पर निरंकारी सेवादारों द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत जलाशयों की सफाई की गई। बाइट – अमृत खत्री
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top