Back
Bareilly के सिटी मजिस्ट्रेट ने UGC बिल विरोध और घटना पर इस्तीफा दे दिया
RRRakesh Ranjan
Jan 26, 2026 11:08:00
Noida, Uttar Pradesh
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यूजीसी बिल और शंकराचार्य के साथ हुई घटना के विरोध में यह कदम उठाया है। अलंकार अग्निहोत्री 2016 बैच के पीसीएस ऑफिसर हैं। उनका कहना है कि वह शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ हुई घटना से आहत हैं।
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट के पद से अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा देकर पूरे प्रदेश के प्रशासनिक वर्ग में खलबली मचा दी है। यह भी इस्तीफा इन्होंने 26 जनवरी जैसे मौके पर दिया है, जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था। वहीं अलंकार अग्निहोत्री ने प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई घटना को लेकर अपना विरोध जताने को हर किसी को हैरत में डालने वाला तरीका अपनाया है। उन्होंने राज्यपाल और निर्वाचन आयोग को भेजे गए सात पन्ने के अपने इस्तीफा में सबसे नीचे स्पष्ट लिखा है कि अब केंद्र एवं राज्य सरकार में न ही जनतंत्र है और न ही गणतंत्र है, बस भ्रमतंत्र है। देश में अब देशी सरकार नही विदेशी जनता पार्टी की सरकार है। उन्होंने यूजीसी बिल पर भी विरोध जताया है।
अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफा में उत्तर प्रदेश सिविल सेवा वर्ष 2019 बैच का अपने को राजपत्रित अधिकारी बताया है। साथ ही उन्होंने अपनी शिक्षा दीक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में होने का जिक्र किया है। उन्होंने सीधे राज्यपाल को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रयागराज में माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान ज्योतिष पीठ ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द एवं उनके शिष्य, बटुक, ब्राह्मणों से स्थानीय प्रशासन ने मारपीट की। वृद्ध आचार्यों को मारते हुए बटुक ब्राह्मण को जमीन पर गिराकर एवं उसकी शिखा को पकड़कर घसीटकर पीटा गया और उसकी मर्यादा का हनन किया गया, चूंकि चोटी/शिखा ब्राह्मण, साधु संतों का धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतीक है और मैं (अलंकार अग्निहोत्री) स्वयं ब्राह्मण वर्ण से हूं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma1
FollowJan 26, 2026 12:46:340
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 26, 2026 12:46:170
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowJan 26, 2026 12:45:470
Report
MKMohammed Khan
FollowJan 26, 2026 12:45:230
Report
MMMohd Mubashshir
FollowJan 26, 2026 12:45:120
Report
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 26, 2026 12:32:430
Report
KKKamal Kumar
FollowJan 26, 2026 12:32:250
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowJan 26, 2026 12:32:050
Report
YMYadvendra Munnu
FollowJan 26, 2026 12:31:500
Report
BBBindu Bhushan
FollowJan 26, 2026 12:31:390
Report
AMANIL MOHANIA
FollowJan 26, 2026 12:31:200
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 26, 2026 12:30:560
Report