Back
अविनाश गहलोत ने अशोक गहलोत पर भ्रष्टाचार और पेपरलीक को लेकर पलटवार किया
AMAsheesh Maheshwari
Mar 24, 2026 17:45:48
Noida, Uttar Pradesh
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार
‘गहलोत सरकार में जनता को केवल मिला इंतजारशास्त्र, भजनलाल सरकार की नीति और नीयत में कर्मशास्त्र’
‘युवाओं का भविष्य हो रहा उज्ज्वल, पेपरलीक के आरोपी सलाखों के पीछे’
जयपुर, 24 मार्च। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार और पेपरलीक के प्रकरणों पर पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय युवाओं का भविष्य चौपट हो गया था। गहलोत इंतजारशास्त्र की बात कर रहे हैं क्योंकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता को केवल इंतजारशास्त्र ही दिया। भ्रष्टाचार पेपरलीक पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार इंतजारशास्त्र की बजाय कर्मशास्त्र पर नीति और नीयत के साथ काम कर रही है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार बनने के तुरंत बाद एसआईटी का गठन करते हुए पेपरलीक के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की। 350 से ज्यादा पेपरलीक के आरोपियों को जेल में डाला। आगे भी राज्य सरकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शिता के साथ 351 से ज्यादा परीक्षाएं आयोजित की हैं। युवाओं को 1.25 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं और 1 लाख से अधिक भर्तियों का कैलेण्डर जारी किया है। युवाओं को नौकरी हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रकरणों में कांग्रेस के नेताओं को जेल भी जाना पड़ा था। वहीं, राजस्थान की जनता का राज्य सरकार पर विश्वास है क्योंकि भजनलाल है तो भरोसा है, भाजपा है तो भरोसा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKamal Solanki
FollowMar 24, 2026 18:30:420
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 24, 2026 18:30:140
Report
STSonam Tomar
FollowMar 24, 2026 18:17:24837
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 24, 2026 18:17:04990
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 24, 2026 18:16:50867
Report
STSonam Tomar
FollowMar 24, 2026 18:16:33886
Report
STSonam Tomar
FollowMar 24, 2026 18:16:23840
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 24, 2026 18:16:02870
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 24, 2026 18:15:48917
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 18:15:36Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर आज इंडिया गेट को लाल रंग से रोशन किया गया।
851
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 18:15:26894
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 18:15:17959
Report
1049
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 18:01:25899
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 24, 2026 18:01:101038
Report