Back
अहमदाबाद में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई: तीन मंजिला मकान ध्वस्त
PKPushpender Kumar
Jan 24, 2026 09:19:44
Noida, Uttar Pradesh
अहमदाबाद से बड़ी खबर… शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बहेरामपुरा इलाके में कुख्यात आरोपी रफीक व्यापारी के तीन मंज़िला अवैध मकान पर बुलडोज़र चला दिया गया है। यह कार्रवाई अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच अंजाम दी। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्परेशन द्वारा शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज शहर के दक्षिण ज़ोन के बहेरामपुरा इलाके के फैज़लनगर में बड़ी कार्रवाई की गई। यहां कुख्यात आरोपी रफीक व्यापारी द्वारा बिना किसी मंज़ूरी के बनाए गए तीन मंज़िला मकान को निगम के एस्टेट विभाग ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक, रफीक व्यापारी ने बिना किसी वैध अनुमति के यह मकान खड़ा किया था। अहमदाबाद नगर निगम की ओर से उसे पहले कई बार नोटिस जारी की गई थीं, लेकिन नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद आज सुबह निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोज़र से मकान गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ ही घंटों में तीन मंज़िला इमारत को ज़मीनदोज़ कर दिया गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर करीब 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस सख्त कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। आपको बता दें कि रफीक व्यापारी पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इसनपुर पुलिस स्टेशन के पीआई बी.एस. जाडेजा के अनुसार, रफीक व्यापारी ने बहेरामपुरा के काउंसलर तसलीम आलम तिरमिज़ी से डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने दो दिन पहले ऊंझा से गिरफ्तार किया था। अहमदाबाद लाकर दाणीलीमड़ा इलाके में उसका सार्वजनिक जुलूस भी निकाला गया था। फिलहाल नगर निगम की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। अहमदाबाद से रिपोर्ट…
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
मऊआइमा थाना क्षेत्र के नई बाजार मुल्हापुर में एक घर में लाखों की चोरी हो गई। घर के सभी सदस्य माघ मेल
0
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 24, 2026 10:54:210
Report
SSSUNIL SINGH
FollowJan 24, 2026 10:54:090
Report
WJWalmik Joshi
FollowJan 24, 2026 10:53:490
Report
RSRajendra sharma
FollowJan 24, 2026 10:53:400
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 24, 2026 10:53:190
Report
PSPradeep Soni
FollowJan 24, 2026 10:53:070
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowJan 24, 2026 10:51:470
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowJan 24, 2026 10:51:370
Report
RKRohit Kumar
FollowJan 24, 2026 10:51:250
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 24, 2026 10:51:010
Report
MTMadesh Tiwari
FollowJan 24, 2026 10:50:430
Report
SASARWAR ALI
FollowJan 24, 2026 10:50:280
Report
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 24, 2026 10:49:000
Report