icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201310
Narendra Kr. BhatiNarendra Kr. BhatiFollow21 Aug 2024, 11:46 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झांसी में नकली सिगरेट बनाने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो करोड़ का माल बरामद

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में नामी सिगरेट ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट बनाने और बाजार में खपाने के बड़े खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नवाबाद थाना पुलिस ने एक गोदाम और फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब दो करोड़ रुपये कीमत का नकली माल, सिगरेट बनाने वाली मशीनें और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है। मौके से 63 वर्षीय श्रीनिवास मिश्रा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है वी/ओ.1- झांसी के एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि आईटीसी लिमिटेड के प्रतिनिधि ऋषू मिश्रा की शिकायत पर नवाबाद थाना पुलिस ने गुमानावारा पिछोर स्थित महाराणा प्रताप नगर के एक गोदाम और फैक्ट्री में छापेमारी की कार्रवाई की। यहां सिगरेट निर्माण का काम चलता मिला। फैक्ट्री में गोल्ड फ्लेक, विल्स फ्लेक और रॉयल स्कॉट जैसे बड़े ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से श्रीनिवास मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के अटवा बंथर गांव का रहने वाला है, फैक्ट्री में सिगरेट बनाने वाली तीन बड़ी मशीनें चालू हालत में लगी थीं। मजदूर खुली तंबाकू का इस्तेमाल कर सिगरेट तैयार कर रहे थे। तैयार सिगरेट को नामी ब्रांड की पहचान देने के लिए उनके रैपर और पैकेजिंग सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। वी/ओ.2- पुलिस की छापेमारी में गोदाम और फैक्ट्री से तंबाकू के कुल 96 बोरे बरामद किए गए। इनमें से 15 बोरे गोदाम और 81 बोरे फैक्ट्री में रखे थे। इसके अलावा गोल्ड फ्लेक की खाली पैकेजिंग सामग्री की 44 पेटियां, 45 पीसीडी फिल्टर रोल, आउटर रोल पेपर की 15 बोरियां और विल्स फ्लेक के 18 रोल पेपर मिले। सिगरेट निर्माण में इस्तेमाल होने वाली फिल्टर बड्, रैपर के रोल और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस ने तीन बड़ी मशीनों के साथ एक टेपिंग मशीन भी बरामद की है। जब्त माल, कच्चे माल, मशीनरी और पैकेजिंग सामग्री की कुल कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पुलिस के अनुसार श्रीनिवास मिश्रा शनिवार और रविवार को फैक्ट्री में काम करवाने आता था और झांसी समेत आसपास के जिलों में बाकी दिनों में नकली सिगरेट की सप्लाई करता था। पुलिस अब नेटवर्क की जांच कर रही है।
0
0
Report

हाथरस में शराबी ने खंभे पर चढ़कर मचाया हड़कंप

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में शराबी ने काटा बवाल 30 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ा शराबी शराबी की हरकत से गांव में मचा हड़कंप पुलिस और ग्रामीणों ने समझाने में की मशक्कत नशा उतरने के बाद खंभे से उतरा शख्स हाथरस के सासनी क्षेत्र के नगला सुखा गांव में सोमवार को शराब के नशे में धुत दिनेश तिवारी करीब 30 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया... जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया... सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस मौके पर पहुँच गए... पुलिस और ग्रामीणों ने काफी सूझबूझ और समझाइश से काम लिया, जिसके बाद नशा उतरने पर व्यक्ति सुरक्षित नीचे उतर आया.... पुलिस ने उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है...
0
0
Report

फतेहपुर सीकर में आरएसएस के पथ संचलन का शानदार समापन, पुष्प वर्षा से स्वागत

Sikar, Rajasthan:फतेहपुर, राष्टïय स्वयं सेवक संघ की ओर से सोमवार सांय कस्बे के प्रमुख रास्तों से पथ संचलन निकाला गया। इस मौके पर फतेहपुर खण्ड में राष्टïय स्वयं सेवक संघ की ओर से शस्त्र पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पथ संचलन कस्बे के गढ परिसर से शुरू हुआ जो गढ परिसर से होता हुआ लक्ष्मीनाथ मंदिर मार्ग से राजकीय नेवटिया स्कूल के सामने से ठलवा आश्रम से आगे पुराने सनिमा हॉल से बावडी गेट एवं आशाराम मंदिर से होता हुआ सिटी सेन्टर से सब्जी मण्डी से गढ परिसर पहुंचा जहा प्रार्थना के बाद पथ संचलन का समापन किया गया। इस अवसर पर पथ संचलन का कस्बे के प्रमुख मार्गो पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।
0
0
Report
Advertisement

नीमच RTO बैरियर पर मारपीट-आगजनी के बाद चक्काजाम, भारी जाम

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। दशहरा से ठीक एक दिन पहले नयागांव आरटीओ बैरियर पर चेकिंग के दौरान ट्रक चालक के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के बाद भारी हंगामा हो गया। आक्रोशित चालकों ने अवैध वसूली और मनमानी के खिलाफ सड़क पर चक्काजाम कर दिया तथा बैरियर परिसर में बनी आरटीओ की एक गुमटी में आग लगा दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस उग्र प्रदर्शन और आगजनी के कारण नीमच-मऊ और नसीराबाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्री और वाहन चालक भीषण जाम में फंसे रहे। हालात बिगड़ते देख आरटीओ बैरियर पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी मौके से भाग गए। वही पुलिस मौके पर पहुँच कर जाम खुलवाने के प्रयास कर रही है。
0
0
Report

बारिश बावजूद 51 फीट रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण पुतलों के साथ विजयादशमी की तैयारी तेज

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा में कल हुई तेज बारिश ने रावण दहन कार्यक्रम के आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से बचाने के लिए रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों पर ट्रांसपेरेंट बरसाती चढ़ाई गई है। जिला मुख्यालय पर इस बार 51 फीट ऊंचा रावण और 25-25 फीट ऊंचे मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले तैयार किए गए हैं। वीओ- बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार रावण का पुतला खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। रावण एक हाथ से तलवार चलाता नजर आएगा, वहीं उसकी आंखों की पलकें भी झपकेंगी। बारिश की आशंका को देखते हुए पुतलों पर वाटरप्रूफ कोटिंग भी की गई है।रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। नगर पालिका परिषद ने आतिशबाजी की विशेष व्यवस्था की है, वहीं प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण, यातायात और पार्किंग के लिए अलग-अलग इंतजाम किए हैं। वीओ- रावण का पुतला बनाने के लिए आगरा से आए कारीगर कदीर अहमद पिछले 16 वर्षों से लगातार यहां आ रहे हैं। इस बार भी उन्होंने अपने साथियों के साथ एक महीने की मेहनत से पुतला तैयार किया है। इसके निर्माण में एक क्विंटल से अधिक कागज और करीब 600 बांस का इस्तेमाल किया गया है। बाइट — नीलेश पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाइट — कमल मंडलोई, एसडीएम आगर मालवा बाइट — कदीर अहमद, कारीगर
0
0
Report
Advertisement

संत कबीर नगर में जिला बदर के आरोपी मुकेश यादव गिरफ्तार

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में पुलिस ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम में जिला बदर किए गए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त जिला बदर किए जाने के बावजूद चोरी- छिपे जिले की सीमा में निवास कर रहा था। अभियुक्त के खिलाफ महुली थाने में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित कई गम्भीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। जिले की महुली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अभियुक्त मुकेश यादव को कुशहवा गांव के पास से गिरफ्तार किया है। वह महुली थाना क्षेत्र के भैंसही गांव का रहने वाला है। अभियुक्त को प्रशासन द्वारा 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया था। इसके बाद भी वह लुक छिप कर जिले की सीमा में निवास कर रहा था।
0
0
Report

सतनाम सिंह हत्या: दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तलाशी के बाद हथियार भी बरामद

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग – सतनाम सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार स्थान – ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट–विजय आहूजा एंकर –नानकमत्ता के सिद्धानवदिया गांव में हुए सतनाम सिंह हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं, पुलिस चार अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पिछले दिनों नानकमत्ता के ग्राम सिद्धानवदिया में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पथराव और फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस घटना में गोली लगने से सतनाम सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई सोनू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वही अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करतें हुए दो नामजद आरोपियों कुलदीप सिंह उर्फ बंटी और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले में नामजद लखविंदर सिंह उर्फ लक्की, कोमल सिंह, कमल सिंह और रमनदीप कौर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
0
0
Report

बहराइच के इंटरनेशनल चोर गैंग गिरफ्तार, नेपाल तक दायरा, 38 FIRs के सरगना गिरफ्तार

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, इंटरनेशनल चोरों का गैंग गिरफ्तार, भारत से लेकर नेपाल राष्ट्र तक फैला था इस चोर गैंग का कारोबार, गिरोह के मुख्य आका संभारी पर दर्ज है 38 से ज्यादा FIR, पुलिस मुठभेड़ में लँगड़ा हुआ गैंग का सरगना स्ट्रेचर पर गया कारागार, गिरोह के 3 अन्य सदस्य महेश चौहान,मोहित लाल,व अनिल विश्वकर्मा गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से बरामद हुआ लाखों के जेवरात,नगदी, व अर्टिगा कार, गिरफ्त में आये सभी बदमाशों का लंबा चौड़ा है आपराधिक इतिहास, गैंग का सरगना संभरी थाना खैरीघाट का है हिस्ट्रीशीटर अपराधी, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग यूपी के तमाम जिलों के अलावा पड़ोसी मुल्क नेपाल तक चोरी की घटनाओं को देता था अंजाम, फ़ॉर व्हीलर कार से घूम घूम कर चोरी की वारदातों को देता था अंजाम, थाना खैरीघाट की पुलिस व क्राईम ब्रांच की टीम ने घेराबन्दी कर गैंग का किया पर्दाफाश, गिरोह के 2 अन्य सदस्य भागने में रहे कामयाब, पुलिस की कई टीमें कर रही तलाश
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में नवरात्र से दशहरा तक सुरक्षा चाकचौबंद, प्रशासन की सतर्कता तेज

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज में पैदल march कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, दशहरा मेले से लेकर रावण दहन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने बरौली चौक से शीतला मंदिर चौराहे तक पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं के आवागमन और आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उधर, एसपी अभिषेक वर्मा ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारी की जानकारी दी। जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला मैदानों में पुलिस बल तैनात किया गया है। दशहरा मेले और रावण दहन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी की भी तैनाती की गई है। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और लोगों को जाम से बचाने के लिए कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है。
0
0
Report

अनुराधा पौडवाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु,

Jagdishpur, Uttar Pradesh:**बिसवां, सीतापुर।** कंदुनी स्थित अर्जुन गढ़ स्टेडियम में 25वें श्री शतचंडी पाठ के समापन पर आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज से भक्ति का समां बांध दिया। मां दुर्गा की स्तुति में प्रस्तुत भजनों ने हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अनुराधा पौडवाल की भावपूर्ण प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया। शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी के संयोजन में आयोजित इस भजन संध्या में भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
0
0
Report
Advertisement

ओंकारेश्वर बंद: सिंहस्थ 2028 के विरोध में दो दिन की रोक, श्रद्धालुओं को परेशानी

Khandwa, Madhya Pradesh:आज से 2 दिनों तक ओंकारेश्वर बंद हो गया है; होटल, दुकानें, नावें और ऑटो नहीं चल पाए, श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत बनने वाले प्रोजेक्ट्स से स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं और विरोध में नगरपालिका ने दो दिन ओंकारेश्वर बंद रखने का फैसला किया है। पहले दिन लगभग सभी व्यावसायिक गतिविधियाँ बंद रहीं; फुटपाथ पर फूल, माला, प्रसाद आदि बेचने वाले छोटे दुकानदारों ने भी धंधा बंद रखा। प्रशासन ने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत चल रही है और उनकी लगभग सभी मांगों पर समिति बन चुकी है। बड़े बदलाव किए जा रहे हैं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखा जा सके; सड़कों के किनारों पर दुकान मकान और अन्य गतिविधियाँ स्थापित की जा रही हैं। पिछले महीने स्थानीय लोगों ने 19 मांगे रखी थीं; चूंकि जिला प्रशासन ने मांगे नहीं मानीं, दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया। स्थानीय लोग चाहते हैं कि जिनकी दुकान, मकान और रोजगार प्रभावित हो रहे हैं, उनके लिए बेहतर पुनर्वास और मुआवजा दिया जाए। बंद में साधु संतों का भी समर्थन मिला। यहां बंद के दौरान छोटी बड़ी सभी दुकानें बंद रहीं; होटल और स्थानीय ट्रांसपोर्टेशन भी बंद रहे; इसलिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। श्रद्धालुओं ने कहा कि स्थानीय लोगों के रोजगार और आजीविका के ध्यान में रखते हुए कोई रास्ता निकाला जाए। प्रशासन ने कहा कि स्थाननीय लोगों से बातचीत जारी है; उनकी 17 मांगे मानी जा चुकी हैं; पुनर्वास के बारे में कुछ दिक्कतें हैं, जिन्हें जल्दी सुलझा लिया जाएगा; स्थानीय लोगों का बेहतर पुनर्वास किया जाएगा ताकि आजीविका पर विपरीत प्रभाव न पड़े।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में घर के भीतर खेलते मासूम को कोबरा ने डसा, मौत की खबर

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में घर के अंदर खेल रहे एक वर्षीय मासूम की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना राजेपुर कस्बे की है, जहां सोमवार सुबह घर के आंगन में खेल रहे आरव को कोबरा सांप ने हाथ में डस लिया। परिजन सांप को मारकर डिब्बे में बंद कर बच्चे को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोheartackाम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फर्रुखाबाद के राजेपुर कस्बे में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आरजू पाल का एक वर्षीय बेटा आरव घर में खेल रहा था। बच्चे की मां पिंकी उस समय रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान कोबरा सांप ने मासूम के हाथ में डस लिया। करीब 20 मिनट बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए निकले। परिजनों ने सांप को मारकर एक डिब्बे में बंद कर लिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम आरव ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह गम में बेहोश होकर गिर पड़ीं। आरजू पाल के एक बेटी और दो बेटे हैं। तीन बच्चों में सबसे छोटे बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे से पूरे कस्बे में शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top