नोएडा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नोएडा के सेक्टर 80 में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आज शाम तक 12 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'अर्नब' चक्रवात से फसल बर्बादी पर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
Raipur, Chhattisgarh:कमल किशोर शर्मा/दुर्ग: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धान समेत कई फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी व क्षति का सर्वेक्षण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त अन्नदाताओं को बिना किसी देरी के राहत राशि प्रदान की जाएगी।
