283203
फिरोजाबाद में जमीनी विवाद में दबंगों का तांडव, ग्रामीणों से मारपीट
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के पचोखरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। कार सवार लाठीधारी दबंगों ने ग्रामीणों को बुरी तरह पीटा जिससे गांव में भगदड़ मच गई। यह घटना थाना टूंडला क्षेत्र के उसायनी से आई तीन-चार गाड़ियों में सवार दबंगों ने की। उन्होंने गांव में जमकर पथराव और मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव पचोखरा का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के कार्यकाल पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:CM BHAJAN LAL0
0
Report
जालंधर में बारिश के बाद मौसम ठंडा, येलो अलर्ट जारी
Jalandhar, Punjab:ਜਲੰਧਰ ਚ ਹੋਈ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਮੌਸਮ ਹੋਇਆ ਠੰਡਾ ਜਲੰਧਰ ਚ ਬੀਤੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਬਰਸਾਤ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਮੌਸਮ ਕਾਫੀ ਗਰਮ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਅਚਾਨਕ ਹੀ ਜਲੰਧਰ ਚ ਤੇਜ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਮੌਸਮ ਠੰਡਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਹਾਲਾਂਕਿ ਮੌਸਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਸਣੇ ਕਈ ਇਲਾਕਿਆਂ ਚ ਯੈਲੋ ਅਲਰਟ ਵੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਚ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਰਸਾਤ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਵਾਟਰ ਲੌਕਿੰਗ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਵੀ ਆ ਸਕਦੀ ਹੈ。0
0
Report
हलैना CHC में एसीबी की कार्रवाई: रिश्वतखोर नर्सिंग अधिकारी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:भरतपुर के हलैना सीएचसी में एसीबी की कार्रवाई, एसीबी एएसपी अमित सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, 1000 रुपये की रिश्वत लेते नर्सिंग अधिकारी मुरारीलाल मीणा ट्रैप, बेरोजगारी भत्ते के लिए मिलने वाली राशि के सत्यापन की एवज में ली थी रिश्वत, 500 रुपये एसीबी सत्यापन के दौरान लिए, हर महीने सत्यापन की एवज में लेता था रिश्वत0
0
Report
Advertisement
रिचा पाहवा के नेतृत्व में महिला मोर्चा हर घर तक योजनाएं पहुंचाने का लक्ष्य
Hansi, Haryana:हांसी में पहली बार पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रिचा पाहवा, बोलीं घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रिचा पाहवा आज प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हांसी पहुंचीं। यहां उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक परिचय बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रिचा पाहवा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूरे हरियाणा में उनका प्रवास चल रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाए और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश की टीम का गठन किया जाएगा। इसके बाद जिला अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी तथा मंडल अध्यक्षों और मंडल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उनका लक्ष्य एक मजबूत महिला मोर्चा तैयार करना है, जो पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को मजबूती से जनता तक पहुंचाए। रिचा पाहवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना और ड्रोन दीदी योजना प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय भी भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को केवल वादों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर सम्मान दिया है। राष्ट्रपति, केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में महिलाओं की भूमिका इसका उदाहरण है। रिचा पाहवा ने कहा कि भाजपा की आधी आबादी पार्टी और सरकार के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।0
0
Report
तेजस्वी यादव पर संजय झा की टिप्पणी: गैर मुद्दे से राजनीति, बिहार में शांत माहौल
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर JD(U) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि वे एक गैर-मुद्दे को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मामला पहले ही सुलझ चुका है, लेकिन वे इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने देखा कि यह पूरी तरह से विफल रहा, है ना? पटना पूरी तरह से शांतिपूर्ण था। मैंने पहले भी कहा है: यह उनका पार्ट-टाइम राजनीति करने का तरीका है। लोकतंत्र के लिए यह ज़रूरी है कि विपक्ष का नेता मज़बूत रहे और राज्य के लिए सही मुद्दे उठाए, लेकिन वे इस मामले में लगातार विफल रहे हैं।0
0
Report
आम आदमी पार्टी के नेताओं के नेतृत्व में चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन जारी
Noida, Uttar Pradesh:ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬੀਤੇ ਦਿਨਾਂ ਹੋਈ ਬਾਰਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਜੋ ਹਾਲਾਤ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਉੱਤੇ ਇਸ ਦੀ ਲੈ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਚਲਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ0
0
Report
Advertisement
उत्तम नगर के धर्मांतरण षड्यंत्र पर विहिप की सख्त कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:उत्तम नगर (मोहन गार्डन) में धर्मांतरण व 'लव जिहाद' के सुनियोजित षड्यंत्र पर विहिप का तीखा आक्रोश; दिल्ली के गृह मंत्री को दिए ज्ञापन का स्मरण कराते हुए कठोरतम कार्रवाई और धार्मिक स्थलों के नियमन की मांग नई दिल्ली के उत्तम नगर, मोहन गार्डन क्षेत्र से सामने आए अत्यंत भयावह प्रकरण ने राजधानी की विधि-व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। एक संगठित जिहादी समूह के सदस्य ने कैमरे के समक्ष यह स्वीकार किया है कि हिंदू कन्याओं को सुनियोजित षड्यंत्र के अंतर्गत प्रलोभन देकर फंसाने, उनका दैहिक शोषण करने तथा धर्मांतरण एवं 'लव जिहाद' के कुचक्र में धकेलने के लिए ₹40,000 से ₹50,000 तक का वित्तीय पोषण उपलब्ध कराया जा रहा था। इस पूरे अवैध जिहादी तंत्र के संचालन में मुन्ना, रेहान, शोएब, शाहिद और सोनू जैसे सहयोगियों की संलिप्तता का भी स्पष्ट उल्लेख हुआ है। विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त मंत्री सुनील सूरी ने दिल्ली पुलिस एवं जांच एजेंसियों से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस गंभीर प्रकरण को साधारण अपराध मानकर केवल औपचारिकता न की जाए। यह संपूर्ण समाज को आंतरिक रूप से खोखला करने का एक गहरा षड्यंत्र है। पुलिस प्रशासन इस समूह के संपूर्ण मनी ट्रेल की गहराई से छानबीन करे, ताकि यह उजागर हो सके कि यह धन कहाँ से आ रहा है और इसके पीछे किन मदरसों, मस्जिदों अथवा अंतरराष्ट्रीय शक्तियों का वित्तीय सहयोग कार्यर than है। प्रान्त मंत्री सुनील सूरी ने स्मरण कराया कि विश्व हिंदू परिषद ने पूर्व में दिल्ली के माननीय गृह मंत्री श्री आशीष सूद जी को इस विषय से अवगत कराया था कि दिल्ली के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं को छद्म नाम रखकर प्रेम-जाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने का षड्यंत्र निरंतर चल रहा है। उस समय विहिप ने स्पष्ट मांग रखी थी कि शिक्षण संस्थानों के निकट पुलिस सुरक्षा चौकियां स्थापित की जाएं और असामाजिक तत्वों पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विश्व हिंदू परिषद यह दृढ़ मांग करती है कि देश के समस्त मदरसों और मस्जिदों को सरकार के प्रत्यक्ष नियंत्रण एवं सतत निगरानी में लाया जाए। इनके प्रत्येक वित्तीय लेन-देन का शासकीय अंकेक्षण (ऑडिट) अनिवार्य किया जाए, जिससे मस्जिद और मदरसों के आड़ में संचालित होने वाले राष्ट्र-व्यिरोधी तथा समाज-विरोधी वित्तीय पोषण की रीढ़ तोड़ी जा सके। प्रान्त मंत्री सुनील सूरी ने हिंदू समाज की सभी बहनों और बेटियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे किसी भी विधर्मी जिहादी तत्व अथवा विकृत मानसिकता से तनिक भी भयभीत न हों। यदि कोई भी व्यक्ति पहचान छिपाकर, प्रलोभन देकर अथवा भय दिखाकर प्रताड़ित करने का प्रयास करे, तो बिना किसी संकोच के तुरंत विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से संपर्क करें। संगठन पहचान की पूर्ण गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पीड़ित बहन को विधिक, सामाजिक एवं सुरक्षात्मक संरक्षण प्रदान करेगा। विहिप ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध तंत्र में संलिप्त प्रत्येक अपराधी को अविलंब कारागार भेजा जाए और ऐसा कठोर उदाहरण प्रस्तुत किया जाए, जिससे हमारी बेटियों की ओर कुदृष्टि डालने का साहस कोई भी न कर सके। कल शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है वीएचपी ने fir दर्ज करवायी थी इसमें जो तम्मंचे और पतंग का वीडियो है वो इंस्टाग्राम से उठायी गई है0
0
Report
डिजिटल रिकॉर्ड से जमीन विवाद घटेंगे, राजस्व मंत्री ने वर्चुअल कोर्ट शुरू किया
Patna, Bihar:बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राज्य में जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटल करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि पहले रजिस्टर-2 के पन्ने गायब करने या रिकॉर्ड में ओवरराइटिंग जैसी गड़बड़ियों के कारण जमीन विवाद बढ़ते थे, जिससे आम लोगों को वर्षों तक राजस्व और सिविल कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते थे। दिलीप जायसवाल ने बताया कि राजस्व विभाग के करीब 15 करोड़ से अधिक दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिटलाइज किया गया है, इस प्रक्रिया के दौरान करीब 9 हजार ऐसे स्थान मिले, जहां पुराने जमीन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं थे उन्होंने कहा कि इन रिकॉर्ड को भी अंचल अधिकारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से जुटाया जा रहा है, ताकि सभी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध हो सकें और किसी भी तरह की हेराफेरी की संभावना कम हो। मंत्री ने बताया कि अब राजस्व न्यायालयों में आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से वर्चुअल सुनवाई की सुविधा शुरू की जा रही है, लोग अपने मोबाइल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में उपस्थित हो सकेंगे और उन्हें सीओ, डीसीएलआर, एडीएम या कलेक्टर कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भूमि सर्वे का काम भी तेजी से कराया जा रहा है, सर्वे पूरा होने के बाद लोगों को जमीन का पासबुक उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें जमीन से जुड़े हर बदलाव का रिकॉर्ड दर्ज होगा, डॉ. जायसवाल के मुताबिक, डिजिटल रिकॉर्ड, ऑनलाइन आवेदन और वर्चुअल कोर्ट की व्यवस्था से जमीन माफिया और अवैध कब्जे पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी。0
0
Report
बीजेपी ने कांग्रेस पर संविधान में विश्वास नहीं रखने पर सवाल उठाए
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस पहले भी संविधान में विश्वास नहीं रखती थी और समय समय पर अपने आचरण से इसको प्रमाणित भी करती है ।देश में आपातकाल लगाने वाली पार्टी कांग्रेस के शीर्ष नेता जिस तरह हर दिन वंदे मातरम् का अपमान कर रहे है उन्हें शर्म आनी चाहिए ।वंदे मातरम् के पूर्ण रूप से गायन क्यो नहीं करेगी कांग्रेस इसका कारण खुल कर बताना चाहिए ।उन्हें हिंदू देवी देवता और हिंदुओं से क्यो दिक्कत है ये भी बताना चाहिए ।वो धर्म विशेष की राजनीति करना चाहती है राष्ट्रवाद से उन्हें कोई मतलब नहीं ।जिस मुस्लिम लीग के दवाब में कांग्रेस १९३७ में वंदेमातरम से दूरी बनायी वो तो पाकिस्तान चले गए लेकिन कांग्रेसी आज भी उनकी मानसिकता पार्टी चला रही है ।राहुल बाबा सुधार जाइए नहीं तो जानता आपको आपकी पार्टी को सुधार देगी 。0
0
Report
Advertisement
नूंह के बूचड़खाने की सील, प्रदूषण बोर्ड ने नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की
Nuh, Haryana: माण्डीखेड़ा बूचड़खाने पर बड़ी कार्रवाई, शिकायत के बाद प्रदूषण बोर्ड ने किया सील। हरियाणा के नूंह जिले में बूचड़खानों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर को बड़ी कामयाबी मिली है। विधायक की शिकायत के बाद हरियाणा स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने माण्डीखेड़ा के पास जलालपुर गांव में संचालित फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बूचड़खाने को नियमों की खामियों के चलते सील कर दिया है। विधायक मामन खान ने प्रेसवार्ता कर दावा किया कि इस बूचड़खाने को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों का आरोप था कि यहां से निकलने वाले पशु अवशेष, मल-मूत्र और खून युक्त गंदा पानी खुले में बहाया जा रहा था। इससे आसपास के गांवों में दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या पैदा हो रही थी। मामन खान के मुताबिक उन्होंने खुद मौके का निरीक्षण किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा की प्रदूषण कमेटी के सामने उठाया। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई में बूचड़खाने को सील कर दिया गया। विधायक ने कहा कि यह कार्रवाई किसी एक संस्थान तक सीमित नहीं रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य बूचड़खानों के खिलाफ भी वह आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं से भी अपील की कि बूचड़खानों के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय मेवात के लोगों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करें। फिलहाल फेयर एक्सपोर्ट बूचड़खाने पर सीलिंग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। विधायक ने इसे ग्रामीणों की शिकायत और लगातार संघर्ष की जीत बताया है。0
0
Report
आजमगढ़ में मुठभेड़: चार बदमाश गिरफ्तार, तीन तमंचे बरामद
Azamgarh, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गोली लगने से घायल, कब्जे से 3 तमंचे, जिन्दा/खोखा कारतूस, चोरी के जेवरात, 29,230 नगद, XUV-500 वाहन, 5 मोबाइल एवं चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद, जबकि 4 फरार की तलाश जारी। पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में कल बीती देर रात अलग-अलग मुठभेड़ों में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, पांच खोखा व तीन कारतूस, चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, 29,230 रुपये नकद, XUV-500 वाहन, पांच मोबाइल और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये गये हैं। बताया गया कि चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे 8 आरोपियों में 4 गिरफ्तार, 4 फरार हुए। V.O. :- पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में कल बीती देर रात को पश्चिमपट्टी महलिया के पास चेकिंग के दौरान तहबरपुर की ओर सर्विस लेन से जा रही सफेद रंग की XUV-500 को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बरेली निवासी दिलकस और साहिल के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। मौके से करीब 6 बदमाश तहबरपुर की ओर फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद तहबरपुर पुलिस ने तड़के सुबह को चकियादुबे रामपुर सर्विस रोड पर दुर्वासा ऋषि आश्रम की ओर से आ रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने 팀 पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वाजिद के दाहिने पैर और फैजान के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार चारों आरोपियों की पहचान दिलकस (21), साहिल (22), वाजिद (23) और फैजान (27) ये सभी निवासी जनपद बरेली के बताया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपितों के खिलाफ बरेली और बदायूं समेत विभिन्न जनपदों में पहले से कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर अहरौला क्षेत्र की दो, तहबरपुर की दो, बिलरियागंज की दो तथा अम्बेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र की एक चोरी की घटना का खुलासा हुआ। आरोपियों ने आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया और जौनपुर समेत अन्य जनपदों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य हाईवे के आसपास वाहन खड़ा कर नजदीकी गांवों में घरों की छत के रास्ते प्रवेश करते थे। इसके बाद ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर निर्धारित स्थान पर पहुंचते थे, जहां SUV चालक उन्हें लेकर फरार हो जाता था। अहरौला क्षेत्र के पूराचित्तू भवरूपुर गांव में 14/15 अगस्त की रात घर की छत के रास्ते घुसकर बक्से और अलमारी से जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी गांव में एक अन्य घर से भी उसी रात जेवरात और नकदी चोरी की घटना हुई थी। तहबरपुर क्षेत्र के ओहनी रामेश्वरपुर गांव में 17 जुलाई की रात घर की छत के रास्ते घुसकर सोने के आभूषण और 45 हजार रुपये चोरी किए गए थे। वहीं 22 जुलाई को रमनीपुर गांव में घर के पीछे से घुसकर अलमारी से जेवरात व अन्य सामान चोरी किया गया था। इन घटनाओं के बाद पुलिस टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही थीं। अहरौला पुलिस ने दो तमंचे, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की XUV-500, चार पेचकस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, कटर, पांच मोबाइल, चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और 29,230 रुपये बरामद किये। वहीं तहबरपुर थाने की पुलिस ने एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस के साथ घटना से संबंधित अन्य साक्ष्य भी कब्जे में लिये। जबकि गिरोह के चार अन्य सदस्य दिलशाद, आफताब, सोनू अली और नेसार फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अहरौला और तहबरपुर थाने में आर्म्स एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्जकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जो अवैध संपत्ति अर्जित की है उसको कुर्क किया जायेगा। Bite :- चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण आजमगढ़0
0
Report
शारदा नदी का कटान तेज, किसानों की जमीन खतरे में – वीडियो वायरल
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में शारदा नदी का कटान तेज़ी से बढ़ रहा है। नदी के कटान का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नदी का तेज़ बहाव किनारे की ज़मीन को कैसे तेज़ी से काट रहा है। इस रफ्तार को देखकर नदी किनारे बसे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीण बता रहे हैं कि शारदा नदी का जलस्तर और तेज़ बहाव लगातार किनारों को नुकसान पहुँचा रहा है। कई जगहों पर नदी की धारा ज़मीन को काटकर आगे बढ़ रही है, जिससे खेतों और आसपास के इलाकों पर खतरा मंडरा रहा है। कटान बढ़ने से ग्रामीण अपनी फसलों और ज़मीन के नुकसान को लेकर बेहद चिंतित हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर निगरानी बढ़ाई जाए और कटान रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएँ। उनका कहना है कि अगर समय रहते बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत के जादौपुर में रात तेंदुआ दिखा; वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के जादौपुर गहलुइया मोड़ के पास बुधवार रात तेंदुए की चहलकदमी देखने को मिली। सड़क किनारे घूमता हुआ तेंदुआ किसी राहगीर की नजर में आ गया। उसी राहगीर ने मोबाइल से इसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही वहाँ से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर वीडियो भी बनाई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई और पूरे इलाके में निगरानी शुरू दी गई है। टीम ने ग्रामीणों और राहगीरों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और रात के समय अकेले खेतों या सुनसान रास्तों पर न जाएँ। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी में जुटी हुई है0
0
Report
दमोह के किसान ई-टोकन पर असंतोष: क्या योजना होगी कारगर?
Damoh, Madhya Pradesh:ई टोकन को लेकर नहीं है दमोह के किसानों में उत्साह पहले भी कर चुके है इस सुविधा का उपयोग. ई टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों में उत्साह बिल्कुल नहीं है और वजह है कि यहां के किसान पहले भी इस सुविधा का इस्तेमाल कर चुके है लेकिन उनका अनुभव अच्छा नहीं है. किसानों की माने तो पहले भी ई टोकन के लिए उन्हें परेशान होना पड़ता था और अब भी वही करना पड़ेगा इतना ही नहीं 24 घंटे में खाद यूरिया देने का हवाला देने वाले नए आश्वासन को सुनकर किसान कह रहे है कि पहले टोकन मिलने के बाद उन्हें खाद और यूरिया पाने के लिए कभी हफ्ते भर तो कभी 15 दिन तक खाद पाने परेशान ही होना पड़ता था, सरकार की नई घोषणा के बाद क्या है दमोह के किसानों की राय जानिए0
0
Report
अभनपुर में कांग्रेस नेता का अधिकारी से गाली-गलौच, साव का बयान
Begun, Rajasthan:अभनपुर में कांग्रेस नेता का अधिकारी से गाली-गलौच का वीडियो वायरल.. मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान- शिवनंदनपुर में कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक रूप से अधिकारियों को धमकाया था.. ED मामले में भी अधिकारियों को कांग्रेस ने धमकाया था.. लोकतंत्र में कानून हाथ में लेने से बड़ा नैतिक अपराध नहीं हो सकता है.. भूपेश बघेल जब सीएम थे तब अधिकारियों को धमकार काम कराया होगा.. इन्हीं धमकियों की वजह से उनके कई साथी जेल में है.. भूपेश बघेल ने धमका चमकाकर काम कराया होगा.. अधिकारियों से गाली-गलौच करना दुर्भाग्यजनक है, उचित नहीं है...ऐसे मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए.. सोश ml मीडिया में GEN Z से जुड़ेंगे अधिकारी.. मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- अब सोशल मीडिया का जमाना है.. विभाग के काम जनता तक समय पर पहुंचे यह आवश्यकता है.. इसलिए सबको सोशल मीडिया में सक्रिय होना चाहिए.. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना- कांग्रेस पार्टी आज मुद्दा विहीन हो चुकी है.. कांग्रेस नेताओं के स्तर को क्या हो गया है? कांग्रेस के भाषा, और उनके काम निचले स्तर तक चले गया है.. कांग्रेस अपना अस्तित्व नहीं ला पाएगा अगर यही हाल रहा.. 2 मिनट वंदे मातरम् गाने का प्रस्ताव CWC में हुआ पास.. मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कसा कांग्रेस पर तंज- CWC में जो प्रस्ताव लाया गया वह देश के साथ धोखा है.. मुस्लिम परस्त राजनीति करती आई है कांग्रेस.. मुस्लिम लीग के रास्ते पर कांग्रेस चल रही है.. प्रमाणित कर दिया कांग्रेस ने की वह तुष्टिकरण की राजनीति करती है.. सोशल मीडिया में भाजपा-कांग्रेस ने किया कुर्सी दंगल का पोस्ट.. मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- कुर्सी की लड़ाई कांग्रेस में चल रह है.. भाजपा में ऐसी बातें नहीं होगी, सीएम साय हमारे नेता है.. सरकार मोदी की एक एक गारंटी पूरा कर रही है.. भाजपा में कोई कुर्सी की लड़ाई नहीं है.. कांग्रेस के नेता आपस में झगड़ रहे है, यह सार्वजनिक रूप से दिख रहा है ED शराब घोटाला मामले में जांच कर रह है.. जो भी साक्ष्य मिलेंगे यह जांच की प्रक्रिया का हिस्सा है.. गौठान को लेकर एक बार फिर छग में सियासत.. कांग्रेस के बयान पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- कांग्रेस के जमाने में गौठान को लेकर करप्शन हुआ.. कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाहिए.. गौ धाम योजना पर सरकार तेज गति से काम कर रही है.. ब्लू वाटर लेक में युवाओं की मौत का बढ़ता आंकड़ा.. मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा-- एक एक जान कीमती है, प्रशासन इसका संज्ञान लेगा.. भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इस पर प्रशासन काम करेगा0
0
Report
Advertisement
