Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283203

फिरोजाबाद : करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण

Sept 28, 2025 14:57:50
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद में विकास का नया अध्याय : करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने किया फिरोजाबाद की जनता को परियोजनाओं के रूप में उपहार दिया
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Sept 28, 2025 16:38:55
1
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Sept 28, 2025 16:31:30
Katni, Madhya Pradesh: एंकर - कटनी जिले से होकर मैहर धाम की पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सराहनीय कदम उठाया है। श्रद्धालुओं के बैग पर रेडियम पट्टी लगाई जा रही है, ताकि रात के समय भी वे साफ़ दिखाई दें और किसी तरह की दुर्घटना न हो। साथ ही पुलिस प्रशासन ने उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की है। VO 01 - नवरात्र के दौरान हर साल हजारों श्रद्धालु कटनी होकर नेशनल हाइवे से मैहर मां शारदा देवी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते हैं। ऐसे में रात के समय हाईवे पर पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा बड़ी चुनौती होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया के निर्देशन में कटनी ट्रैफिक पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं के बैग पर रेडियम प्लेट लगाना शुरू किया है। इससे अंधेरे में भी पैदल यात्री साफ़ नज़र आएंगे और सड़क हादसों से बचाव हो सकेगा। एडिशन एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटनी से होकर मैहर जाते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यह पहल की है, ताकि रात में भी यात्रियों को आसानी से पहचाना जा सके और कोई दुर्घटना न हो। बाइट – संतोष डेहरिया, एडिशनल एसपी कटनी बाइट - संतोष डेहरिया एडिशन एसपी कटनी
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Sept 28, 2025 16:31:14
Katni, Madhya Pradesh:एंकर – जबलपुर में दुर्गा पंडाल में करंट हादसे में दो मासूमों की मौत के बाद कटनी पुलिस सतर्क हो गई है। जिले भर में बने सभी दुर्गा पंडालों की बिजली व्यवस्था और पाइपों की वायरिंग की लगातार जांच की जा रही है ताकि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो। VO 01- एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि जबलपुर की घटना के तुरंत बाद जिले के सभी थाना प्रभारियों को लिखित आदेश जारी किए गए। आदेश में स्पष्ट कहा गया कि थाना क्षेत्र के हर पंडाल की वायरिंग और पाइपों को टेस्टर की मदद से जांचा जाए। कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर सभी पंडालों का निरीक्षण किया। सुबह-शाम पुलिसकर्मी पंडालों का दौरा कर रहे हैं और समय-समय पर टेस्टिंग कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कहीं भी करंट का रिसाव न हो। बाइट – संतोष डेहरिया, एडिशनल एसपी कटनी
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Sept 28, 2025 16:31:06
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद अनाज मंडी में धान में नमी कट विवाद में हुई पंचायत में किसानों-आढ़तियों का हुआ समझौता,आढ़तियों ने मंडियो में धान की खरीद की शुरू,किसानों ने धरना किया खत्म कुरुक्षेत्र:- शाहाबाद अनाज मंडी में धान (जीरी) की फसल में नमी के नाम पर कट लगाने को लेकर बीते कल किसान और आढ़ती आमने-सामने हो गए थे। और दोनों के बीच झगड़ा हो गया था जिसके बाद आढ़तियों ने मंडियो में धान की खरीद पर रोक लगा दी गई थी। और किसान भी अनाज मंडी में धरने पर बैठ गए थे। वहीं आज शाहबाद में किसानों और आढ़तियों के बीच कई घंटे लगातार बैठक हुई। जिसके बाद किसानो और आढ़तियों का समझौता हो गया और आढ़तियों ने मंडियो में खरीद शुरू कर दी है। और किसानों ने भी अपना धरना खत्म कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के प्रवक्ता राकेश बैंस और शाहाबाद अनाज मंडी के प्रधान बिट्टू कालड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल हुए झगड़े के बाद आज बैठक हुई थी। जिसमें दोनों का समझौता हो गया है। और अब से अनाज मंडियो में धान की खरीद सुचारू रूप से की जाएगी।और किसानों ने भी अपना धरना खत्म कर दिया है। बाईट:-भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के प्रवक्ता राकेश बैंस बाईट;- शाहाबाद अनाज मंडी के प्रधान बिट्टू कालड़ा
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Sept 28, 2025 16:30:50
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री से संवाद : पंचायत प्रतिनिधियों ने साझा की विकास और बदलाव की कहानियाँ महिला सशक्तिकरण से आय सृजन तक : पंचायतों में नवाचारों की नई मिसालें मेरठ जिला पंचायत के प्रयासों को मुख्यमंत्री ने सराहा, कहा, अन्य जिला पंचायतों के सामने हो मॉडल का प्रस्तुतिकरण सोनभद्र के आबादी पिकनिक स्पॉट के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने मांगा प्रस्ताव आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में पंचायतों की भूमिका को मुख्यमंत्री ने बताया निर्णायक लखनऊ, 29 सितम्बर:- विकसित यूपी@2047 संवाद कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री से सीधा संवाद का अवसर मिला तो जिला और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों ने अपने क्षेत्र में बीते साढ़े 08 वर्षों में अपने-अपने क्षेत्रों की विकास यात्रा और बदलाव की कहानियाँ साझा कीं। संवाद का यह वर्चुअल मंच न केवल उपलब्धियों को रेखांकित करने का अवसर बना, बल्कि पंचायत स्तर पर नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रमाण बना। अमरोहा जनपद के धनौरा ब्लॉक की प्रमुख आशा चंद्रा ने वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदी जैसे कार्यक्रमों से महिलाओं की बदली तस्वीर सामने रखी। उन्होंने विशेष रूप से स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाली महिलाओं के उदाहरण से बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के कितने अवसर मौजूद हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतें यदि स्थानीय आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर योजनाएँ बनाएँ और नवाचार अपनाएँ तो न केवल अपनी आय बढ़ा सकती हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ी छलांग लगा सकती हैं। इसी क्रम में एटा जनपद से शीतलपुर के ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उनका ब्लॉक पूरे अलीगढ़ मंडल में मॉडल ब्लॉक के रूप में पहचाना जा रहा है, जहाँ बीते आठ वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। विकास की इस निरंतरता को आगे बढ़ाते हुए कानपुर देहात के सरवनखेड़ा ब्लॉक की प्रमुख उर्वशी सिंह ने वर्षा जल संचयन, पिंक टॉयलेट जैसी योजनाओं और ग्रामीण बाजारों के उन्नयन से जुड़ी पहलें साझा कीं। मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में मंडी समिति के सहयोग से ग्रामीण हाट और सामुदायिक हॉल जैसी आय-सृजन गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहित करने की बात कही। नवाचार और स्थानीय संसाधनों के उपयोग की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए सोनभद्र के चोपन की ब्लॉक प्रमुख लीला देवी ने अमृत सरोवर, चेकडैम, पौधारोपण जैसे कार्यों के साथ महिलाओं द्वारा बकरी के दूध से साबुन बनाने के छोटे उद्योग का उदाहरण रखा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि सोनभद्र के आबादी पिकनिक स्पॉट को थोड़ी और पहचान मिले तो यह गोवा की तर्ज पर पर्यटन मानचित्र पर आ सकता है। मुख्यमंत्री ने इस सोच की सराहना करते हुए प्रस्ताव भेजने को कहा। प्रदेश की भावी विकास परिकल्पना को रेखांकित करते हुए आज़मगढ़ के अजमतगढ़ ब्लॉक की प्रमुख अलका मिश्रा ने मुख्यमंत्री को विकसित यूपी@2047 अभियान से जुड़ी पुस्तिका भेंट की और इस दिशा में अपने योगदान की प्रतिबद्धता जताई। इसी भावना को और ठोस रूप देते हुए वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लॉक की प्रमुख रेनू पटेल ने कैंटीन और ओपन जिम जैसी योजनाओं के बारे में बताया, जिन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयोग न केवल जनता के लिए उपयोगी हैं, बल्कि पंचायतों की आय बढ़ाने का भी माध्यम बन सकते हैं। इसी कड़ी में पीलीभीत की जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर ने बालिकाओं के लिए इंटर कॉलेज, किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज और तालाब निर्माण जैसे कार्यों के साथ-साथ 500 दुकानों से हो रही आय की जानकारी दी। पंचायतों की आय बढ़ाने की इसी सोच को मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने और ठोस उदाहरण के साथ सामने रखा। उन्होंने बताया कि किस तरह हाल ही में 128 दुकानों के निर्माण, खाली पड़ी जमीनों के सदुपयोग और कर चोरी रोकने जैसे कदमों से आय को 3 करोड़ से 10 करोड़ तक पहुँचाया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे एक मॉडल उदाहरण बताते हुए सभी जिला पंचायतों को इससे सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रयागराज के जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने भी आय वृद्धि और जनोपयोगी कार्यों की दिशा में उठाए गए कदम साझा किए। उन्होंने 6 करोड़ की आय, मैरेज हॉल निर्माण और अंत्येष्टि स्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें प्रेरक बताया और कहा कि यदि सभी पंचायतें इसी भाव से कार्य करें तो उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Sept 28, 2025 16:30:41
Jhalawar, Rajasthan:पिड़ावा (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र के खेराना गांव के पास कार सवार 5 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए।इनमें से एक महिला की मौत हो गई है। फिलहाल हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घायलों के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार तीतरवासा गांव के कुछ लोग एक कार में सवार होकर पंछावा माता मंदिर से दर्शन कर वापस उनके गांव तीतरवासा जा रहे थे। उसी दौरान खेराना गांव के पास उनकी कार पलट गई। फिलहाल कार पलटने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को ग्रामीणों ने पिड़ावा अस्पताल पहुंचाया, यहां से चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि मृतका के शव को पिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। बाद में पुलिस भी अस्पताल पहुंची तथा मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। इन्फॉर्मर- खालिद रज़ा मोबाइल- 9929315550 Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
comment0
Report
VPVinay Pant
Sept 28, 2025 16:30:32
Jaipur, Rajasthan:INAY जयपुर राजधानी जयपुर से बडी खबर जयपुर साउथ पुलिस को मिली बड़ी सफलता बुर्जुग पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात का पर्दाफाश पुलिस ने 25 हजार रुपए के ईनामी भीम उर्फ भीमा उर्फ भीमडा को हनुमानगढ टाउन से किया गिरफ्तार 13 सितम्बर को ज्योति नगर के राधाकृष्ण नगर में हुई थी घटना घटना की गम्भीरता को देखते हुए डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने किया था स्पेशल टीम का गठन अज्ञात आरोपी पर घोषित किया 25 हजार रुपए का ईनाम पुलिस ने तकनीकी सहायता से आज दबोच लिया शातिर बदमाश को आरोपी के खिलाफ राजस्थान सहित कई राज्यों में दर्ज हैं 50 से अधिक मामले आरोपी पिछले 25 वर्षों से करता आ रहा नकबजनी और लूट की वारदाते रेलवे ट्रेक के आसपास के मकानो को टार्गेट कर देता था वारदात को अंजाम रेलवे स्टेशनों पर बिताता है आरोपी अपना समय रेलते स्टेशन के मुख्य गेट से प्रवेन ना कर दीवार कूद आता था स्टेशन पर अब की जा रही आरोपी से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Sept 28, 2025 16:16:48
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे दुर्गा पूजा की धूम देखते ही बन रही है, आज हम ऐसा पंडाल का दर्शन करवाने जा रहें है, जंहा माँ दुर्गा की आरती माँ गंगा के तर्ज पर की जाति है, सिदगोड़ा के 10 नंबर बस्ती हिंदुस्तान मित्र मंडल माँ दुर्गा पूजा पंडाल का है, जंहा तीन दिन तक माँ दुर्गा की आरती माँ गंगा के तर्ज पर होती है, जंहा आज माँ दुर्गा के माँ गंगा आरती मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए, रघुवर दास यंहा माँ दुर्गा की आरती मे शामिल हुए, इस मौक़े पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि शहर का मात्र एक पंडाल है जंहा माँ दुर्गा की आरती माँ गंगा के तर्ज पर होती है, उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा सभी के घर परिवार मे सुख शांति और समृद्धि दें। बाईट.... रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड। वंही आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिनों तक माँ दुर्गा की आरती माँ गंगा के तर्ज पर की जाति है, जो शहर मे मात्र एक पंडाल है,। बाईट.... अखिलेश चौधरी, अध्यक्ष, पूजा कमिटी।
2
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Sept 28, 2025 16:16:34
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर - TV KHABAR जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा - मुण्डावर रिपोर्टर - कुलदीप ```मावर``` (8432754602) इन्फॉर्मर-जैनेन्द्र पुण्डीर 9413303643 9413306363 लोकेशन-मुण्डावर (खैरथल) Twitter:@kuldeepmaw75614 @JainendraPundi1 मुंडावर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता कार्यालय के सामने दो गाड़ियों की आमने सामने भिंडत हो गई। जिनमें सवार सात जने गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर हुई गाडियो में से एक गाड़ी बोलेरो जिस पर बीडीओ कोटकासिम की प्लेट लगी थी और राजस्थान सरकार लिखा हुआ था, भिंडत के बाद घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडावर में लाया गया जिनमें से प्राथमिक उपचार के बाद चार जनों को अलवर रेफर किया है । डॉक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि 15 वर्षीय पलक के सिर में गंभीर चोट लगी है। जबकि महिला सुमरती का बांया घुटना फैक्चर हो गया। अन्य लोगों को हल्की चोटे आई है, जिनका उपचार किया। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि बीडीओ की सरकारी गाड़ी को कौन चला रहा था।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Sept 28, 2025 16:16:24
Jaipur, Rajasthan:DEEPAK GOYAL:99829-33000 LOCATION-JPR FEED-OFC ___ Anchor::रामलीला मैदान, न्यू गेट में चल रहे रामलीला महोत्सव के मंचन के तहत सीता हरण और शबरी मिलन की लीलाओं का सजीव चित्रण किया गया। राम और शबरी संवाद और सीता और हनुमान संवाद के दौरान पूरा वातावरण भावुक हो उठा। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को गहराई तक छू लिया। दर्शकों ने अद्भुत प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का स्वागत किया। कई लोग भावुक होकर अश्रुपूरित हो उठे। यह सहज प्रतिक्रिया दर्शाती रही कि रामकथा का प्रभाव आज भी उतना ही गहरा है, जितना सदियों पहले था। आयोजन में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें बालक-बालिकाओं ने श्रीराम, सीता, हनुमान, शिव, जटायु, केवट और मां दुर्गा के रूप धारण कर मंच सजाया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। समारोह में समिति संरक्षक एवं जयपुर सांसद मंजु शर्मा, समिति मार्गदर्शक प्रवीण भैया और समिति अध्यक्ष नवनीत मित्तल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सनातन धर्म महोत्सव समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक रामलीला मैदान, न्यू गेट, जयपुर में आयोजित किया जा रहा है।
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top