Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283203

फिरोजाबाद टूंडला नेशनल हाईव पर कार में टक्कर दो लोग गंभीर रूप से गायन

Sept 21, 2025 07:07:16
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद टूंडला नेशनल हाईवेNH19 रविवार को टूंडला से आगरा की ओर जा रही क्रेटा कार मैं पीछे से सफाई करने वाली गाड़ी ने टक्कर मारी टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई कार में आग लग गई कार में दो लोग सवार थे जो की गंभीर रूप से घायल है मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको तुरंत अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया पुलिस इसकी जांच कर रही है कार नंबर UP83BS7084 सफाई करने वाली गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Sept 21, 2025 08:49:38
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग, ग्वालियर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, रेल्वे स्टेशन पर दिए मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब, अशोकनगर में दिए सीएम के भाषण पर जताई नाराजगी, कहा - आदरणीय मोहन यादव जी ने कल अशोक नगर में जिन शब्दों का उपयोग किया, वो शब्द एक मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को गिराते हैं, आएदिन हमारे मुख्यमंत्री की शब्दावली उनके व्यक्तित्व को आंख दिखा रही है, मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं, ये चप्पल, जूतों, चोरी, नशे की भाषा आपको शोभा नहीं देती, आप प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए पद की गरिमा रखना आपका दायित्व है, हमें पता है कि आप जो वादे किए हो, पूरे नहीं कर पाओगे, हमें ये भी पता है कि बीजेपी के अंदर आपके खिलाफ आपको हटाने का बहुत बड़ा अभियान चल रहा है, आप तीन साल मुख्यमंत्री रहो, हम अच्छे और सच्चे विपक्ष की भूमिका निभाना चाहते हैं, हमें जनता ने दायित्व दिया है, वो बातें करें जो अपनी कही और की नहीं, जो आपने कहा और किया नहीं, वो वादे किसान के हों, चाहे बहिनों के हों, चाहे हमारे युवाओं के हों, अलग अलग प्रकार के घोषणा पत्र वचन पत्र मोदी गारंटी, इसका पालन करवाने के लिए आपको मजबूर करना, हमारा दायित्व है, विपक्ष का दायित्व है, अभी आपने कल जो बयान दिया, ये बयान एक मुख्यमंत्री नहीं दे सकता है, डरा हुआ एक व्यक्ति दे सकता है, तो मुख्यमंत्री जी ने जो चप्पल की भाषा बोली थी, महिला, बहिनों को जो सब्जबाग दिखाए, मैं मुख्यमंत्री जी आपसे आग्रह करना चाहता हूं, की आप बहिनों का सम्मान करना चाहते हैं, धन्यवाद आपको, हम भी बहिनों का सम्मान करना चाहते हैं, 3 हजार रुपए लाडली बहिनों का जो वचन दिया था, वह पूरा करो, आप 12 सौ दे रहे हो, 18 सौ की चोरी कर रहे हो, जो वादा किया पूरा नहीं किया, वह अपमान है बहिनों का, या मुंह से बोलना सम्मान है बहिनों का, बहिनों का सम्मान तब होगा, जब 3 हजार रुपए लाडली बहिन को देना आप चालू कर देंगे, अन्यथा आप रोज अपमान करते हो बहिनों का, और ये चप्पल जूते की भाषा बंद करो, ये एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती, ग्वालियर में बीजेपी की गुटबाजी पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान, कहा - भारतीय जनता पार्टी खंड खंड में है, 2028 के चुनाव का आगाज जिस दिन होगा, सूपड़ा साफ हो जाएगा, बाइट - जीतू पटवारी पीसीसी चीफ
3
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Sept 21, 2025 08:49:27
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ 17 वर्षीय छात्रा प्रिया यादव की अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक फैल गया है। प्रिया यादव कन्या स्कूल बिल्हा में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। रोज़ की तरह वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से अपने गांव पेण्डरवा लौट रही थी। लेकिन रास्ते में ही दर्दनाक हादसा हो गया जानकारी के अनुसार ग्राम पेण्डरवा में जनक गोंड के घर के सामने चलते-चलते पिया अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। गिरने के दौरान उसकी साइकिल के ब्रेक हैंडल से उसे गंभीर चोट लग गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस छात्रा की आकस्मिक मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इस घटना से स्कूल के साथी छात्र और ग्रामीण बेहद दुखी हैं। लोग प्रिया के अचानक निधन को किसी बड़े सदमे से कम नहीं मान रहे। प्रिया यादव एक होनहार और मेहनती छात्रा बताई जाती है। उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Sept 21, 2025 08:49:01
Sithmara, Uttar Pradesh:स्लग – प्रेम में दरिंदगी: गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या, सेल्फी ली और शव को सूटकेस में भरकर यमुना में फेंका रिपोर्ट – आलोक त्रिपाठी | कानपुर देहात कानपुर शहर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या की, फिर शव के साथ सेल्फी लेकर दोस्त की मदद से सूटकेस में भर दिया और बांदा जिले में यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने घटना के दो महीने बाद मामले का पर्दाफाश किया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के सुजनीपुर गांव की विजयश्री ने 8 अगस्त को हनुमंत विहार थाने में बेटी आकांक्षा उर्फ माही (20) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आकांक्षा बर्रा स्थित गुड फूड रेस्टोरेंट में बड़ी बहन के साथ काम करने के साथ पढ़ाई भी कर रही थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए फतेहपुर निवासी सूरज कुमार से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। परिजनों के मुताबिक, सूरज के कहने पर आकांक्षा ने नौकरी बदलकर हनुमंत विहार में किराए पर कमरा ले लिया था। वहीं सूरज भी आता-जाता था। 22 जुलाई को मां विजयश्री को बेटी के मोबाइल से अजीब मैसेज मिला, जिससे शक गहराया। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस की पूछताछ में सूरज ने कबूल किया कि उसकी दो प्रेमिकाएं थीं। जब दोनों को इसका पता चला तो दूसरी प्रेमिका के दबाव में आकर उसने आकांक्षा की हत्या कर दी। 21 जुलाई को रेस्टोरेंट और फिर कमरे पर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में सूरज ने आकांक्षा की जमकर पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने फतेहपुर के दोस्त आशीष को बुलाया और शव को सूटकेस में भरकर चिल्ला पुल से यमुना नदी में फेंक दिया। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए 25 जुलाई को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन जाकर आकांक्षा का मोबाइल ट्रेन में छोड़ दिया, ताकि लोकेशन दूसरी जगह दिखे। वहीं, परिजनों को गुमराह करने के लिए कई दिनों तक आकांक्षा बनकर मैसेज करता रहा। डीसीपी ने बताया कि सीडीआर और लोकेशन की मदद से आरोपी तक पुलिस पहुंची। फिलहाल शव की बरामदगी के लिए प्रयागराज, बांदा और कौशांबी में टीमें लगाई गई हैं। आरोपी ने हत्या के बाद की गई सेल्फी भी पुलिस को दिखाई है। बाइट – विजयश्री ( शिकायत कर्ता / मृतिका की मां बाइट – दीपेंद्र नाथ चौधरी ( पुलिस उपायुक्त )
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Sept 21, 2025 08:48:52
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक2109ZRJ_JPR_CM_MEET_R जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठकसीएम की ऊर्जा विभाग की प्रगति समीक्षा बैठक खत्म सीएमओ और ऊर्जा विभाग अधिकारी बैठक में रहे मौजूदकुछ देर बाद विधायकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री शर्मा मुख्यमंत्री वीसी की जरिए विधायकों से करेगे संवादकरीब 1.50 बजे सीएम जोधपुर के लिए होंगे रवाना जोधपुर में करीब 3 से 4 बजे तक सीएम का रहेगा रिजर्व कार्यक्रमकरीब 4.10 बजे सीएम शामिल हाेंगे शिलान्यास कार्यक्रम में श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय के नए भवनों का शिलान्यासकरीब 6.15 बजे सीएम जोधपुर से जयपुर के लिए होंगे रवाना करीब 7 बजे सीएम का जयपुर पहुंचने का है कार्यक्रम
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Sept 21, 2025 08:48:26
Puri, Odisha:Mahalayaa_sradha () ଆଜି ପବିତ୍ର ମହାଳୟା। ହଜାର ହଜାର ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉତ୍ତର ଦ୍ଵାର ନିକଟ ଓ ମହୋଦଧି ସହ ବିଭିନ୍ନ ତୀର୍ଥ ପୁଷ୍କରିଣୀରେ ଶ୍ରାଦ୍ଧ, ପିଣ୍ତଦାନ କରିବା ସହ ପିତୃପୁରୁଷଙ୍କୁ ମନେ ପକାଇଛନ୍ତି। ଆଜି ପିତୃପକ୍ଷର ଅନ୍ତିମ ଦିବସ ହୋଇଥିବାରୁ ପିତୃ ଓ ମାତୃ ଘରର ୩ ପୁରୁଷଙ୍କୁ ତିଳତର୍ପଣ କରିବା ସହ ଆତ୍ମାର ସଦଗତି କାମନା କରିଛନ୍ତି ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ। ତେବେ ଭକ୍ତଙ୍କ ପ୍ରବଳ ସମାଗମକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ଜିଲ୍ଲା, ପୋଲିସ ଓ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ବ୍ୟାପକ ବ୍ୟବସ୍ଥା ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇଛି। ଭକ୍ତମାନେ ଉତ୍ତର ଦ୍ଵାର ସମ୍ମୁଖ ସହ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରର ତୀର୍ଥ ପୁଷ୍କରିଣୀ ଓ ମହୋଦଧିରେ ଶ୍ରାଦ୍ଧ ଦାନ ସହ ସ୍ମରଣ କରିଛନ୍ତି ପିତୃ ପୁରୁଷଙ୍କୁ। ଏହାଛଡ଼ା ପିତୃପକ୍ଷ ତିଥିରେ ପିଣ୍ତଦାନ କରିପାରିନଥିବା ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ଆଜି ପିଣ୍ତଦାନ କରି ପୂର୍ବ ପୁରୁଷଙ୍କୁ ଶ୍ରାଦ୍ଧ ପ୍ରଦାନ କରିଛନ୍ତି। ବିଶ୍ୱାସ ରହିଛି ପିତୃପକ୍ଷ ଅବସରରେ ପୂର୍ବ ପୁରୁଷ ମାନେ ଧରାବତରଣ କରୁଥିବାରୁ ଏହି ସମୟରେ ଶ୍ରାଦ୍ଧ ଓ ପିଣ୍ତଦାନ କରାଯାଇଥାଏ। ଏହି ୧୫ ଦିନ ତିଥି ଅନୁଯାୟୀ ପିତା ଓ ମାତାଙ୍କର ତିନି ପୁରୁଷଙ୍କ ସ୍ମରଣ କରାଯାଇଥାଏ। ତେବେ ମହାଳୟା ଅମାବାସ୍ୟା ଏହାର ଅନ୍ତିମ ତିଥି ହୋଇଥିବାରୁ ଏହି ଦିନ ପିଣ୍ତଦାନ କଲେ ପୂର୍ବ ପୁରୁଷଙ୍କର ଆତ୍ମା ଶାନ୍ତି ଓ ମୋକ୍ଷ ପ୍ରାପ୍ତି ହୋଇଥାଏ। ତେଣୂ ଆଜି ବହୁସଂଖ୍ୟାରେ ଭକ୍ତ ଓ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ଏହି ପିଣ୍ତଦାନ କରିଥିବା ବେଳେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଦର୍ଶନ କରିବା ସହ ମହାପ୍ରସାଦ ସେବନ କରି ନିଜକୁ ଧନ୍ୟ ମନେ କରିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
Sept 21, 2025 08:48:25
Chhipa Barod, Rajasthan:मौखमपुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में हाल बेहाल, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी छीपाबड़ौद। मौखमपुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र की हालत लगातार खराब बनी हुई है। गर्भवती महिलाओं, टीकाकरण और महिला रोगियों को स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से एनएम महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सपना शर्मा को मौखमपुरा से हटाकर लुहारिया उपस्वास्थ्य केन्द्र में डेपुटेशन पर लगाया गया है, जबकि वह अभी अपने प्रोफेशनल पीरियड में हैं। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं और मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। आवाज पत्रिका की पड़ताल में सामने आया कि छीपाबड़ौद में लगातार डेपुटेशन के मामलों को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था में विवाद बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण और स्थानीय लोग प्रशासन से तुरंत समाधान की
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Sept 21, 2025 08:48:21
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— मां शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होने जा रहा है,,,,, नवरात्रि के चलते बडी संख्या में श्रद्धालु आमेर महल स्थित शिला माता मंदिर पहुंचते है,,,,,, आमेर महल अधीक्षक राकेश छोलक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महल में हाथी सफारी का संचालन बंद करने के आदेश जारी किए ,,,,,,, शारदीय नवरात्रि के दौरान आमेर महल में हाथी सवारी 21 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रखा गया,,,,,,आमेर महल में शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोर शोर से की जा रही है,,,,,, नवरात्रि में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है,,,,,,,आमेर महल पर्यटकों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलेगा, रात्रि पर्यटन बंद रखा जाएगा,,,,, वहीं महल के भ्रमण के लिए पर्यटकों को टिकट की व्यवस्था महल के सिंहपोल गेट पर की गई है,,,,,,, आमेर महल अधीक्षक राकेश छोलक ने बताया कि शारदीय नवरात्रि को लेकर आमेर महल में तैयारियां की जा रही हैं,शिला माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं,,,,, बाइट— महेश शर्मा, वरिष्ठ गाईड आमेर महल
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Sept 21, 2025 08:47:58
Mandsaur, Madhya Pradesh:अपहरण के आरोपी गिरफ्तार मनीष पुरोहित/मंदसौर: मध्यप्रदेश के मंदसौर में बीती रात हुए महिला के अपहरण मामले के आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है,, घटनाक्रम में उनके द्वारा उपयोग में लाया गया खिलौना पिस्टल और वाहन को भी जप्त कर लिया गया है गौरतलब है कि बीती रात भावसार धर्मशाला से युवती के अपहरण का घटनाक्रम हुआ था जिसके वीडियो वायरल हुए जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से महिला को जबरन बलपूर्वक कुछ लोग जबरन गरबा प्रैक्टिस कर रही महिला को ले जा रहे है पुलिस ने नाकाबंदी कर एक महिला समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की पहले से शादी शुदा है वह मंदसौर के एक युवक के साथ मंदसौर पिछले चार महीनों से रह रही थी कल भावसार धर्मशाला में प्रैक्टिस करने पहुंची थी तभी उसके परिजन वहां पहुंचे और उसे जबरन खींचकर साथ ले गए इस दौरान पिस्टल नुमा वस्तु भी लहराई गई बाइट पुष्पेंद्र सिंह राठौर ti कोतवाली
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Sept 21, 2025 08:47:41
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल रिपोर्टर सुनील सिंह डेट 22/9/2025 टॉपलाइन ..संभल में क्षेमनाथ तीर्थ स्थल के महंत नाथ संप्रदाय के वाल योगी दीनानाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म अजेय की जमकर तारीफ की है ... महंत बालयोगी दीना नाथ ने फिल्म के विरोध को गलत बताया है ... वाल योगी दीना नाथ ने बयान देकर कहा है ... विशेष तबका बंगाल फाइल और अजेय जैसी फिल्मों का सिर्फ इसलिए विरोध कर रहा है ...क्योंकि इस तरह की फिल्मों से सच सामने आ रहा है । क्षेम नाथ तीर्थ स्थल के महंत दीनानाथ ने मांग की है कि बंगाल के दंगों पर बनी बंगाल फाइल की तरह संभल में हुए दंगों पर भी फिल्म बननी चाहिए ..ताकि देश की आजादी के बाद संभल में हुए 15 साम्प्रदायिक दंगों और 1978 के दंगों में हुई हिंदुओं की सामूहिक हत्याओं का सच लोगों के सामने आ सके .. बाइट ..बाल योगी दीनानाथ ,महंत क्षेम नाथ तीर्थ स्थल , संभल
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Sept 21, 2025 08:47:31
Kurukshetra, Haryana:सर्व पितृ अमावस्या पर कुरुक्षेत्र में पवित्र ब्रह्म सरोवर में आए देश के कई राज्यो से हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,की पुजा अर्चना कुरुक्षेत्र:- अमावस्या के अवसर पर ब्रह्मसरोवर में स्नान व पूजा अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के चलते ब्रह्मसरोवर पर मेले जैसा नजारा बना रहा तो वहीं पुलिस के भी कड़े बंदोबस्त रहे। अल सुबह ही दूर-दराज से श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर पर पहुंचने लगे थे। श्राद्ध अमावस्या पर धर्मनगरी में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र ब्रह्मसरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। वहीं पुलिस के भी कड़े बंदोबस्त रहे। पुरोहित पंडित नरेश गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमावस्या के अवसर पर ब्रह्मसरोवर में स्नान व पूजा अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। देश के कई राज्यो से लोग यहां पहुंचते हैं। पिछले 15 दिनों से श्रादद् चल रहे थे, जो आज रविवार को अमावस्या के दिन संपन्न हुए है।कल सोमवार से नवरात्र उत्सव शुरू होगा, जिसको लेकर धर्मनगरी के मंदिरों को सजाया गया है। बाईट:- पुरोहित पंडित नरेश गोस्वामी बाईट:- श्रद्धालु
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Sept 21, 2025 08:47:20
Bhiwani, Haryana:बाइट : अनुष्का दूहन विजेता बॉक्सर, प्रदीप गुलिया ,मनीष फौजी पिता फौजी की बेटी ने चीन में गाड़े झंडे बामला गांव की बेटी अनुष्का दूहन ने जीता रजत पदक चीन में आयोजित हुई थी थर्ड बेल्ट एंड रोड़ बॉक्सिंग चैंपियनशिप गाँव पहुँचने पर निकाला गया विजय जुलूस स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने बेटी को नोटों की मालाओं से लादा भव्य स्वागत देख बोला अनुष्का दूहन मेरा सपना यूथ ओलंपिक में मेडल जीतना हर माँ बाप बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दें स्वागत समारोह में पहुँचे कांग्रेस के ज़िला प्रधान प्रदीप गुलिया बोले, अनुष्का बेटी की जीत हज़ारों बच्चों के देगी प्रेरणा कांग्रेस आगे बढ़ने वाली हर बेटी का प्रोत्साहन करेगी अनुष्का के फौजी पिता मनीष दूहन बोले ये मेडल बेटी की मेहनत का फल है उम्मीद है बेटी ओलंपिक में मेडल लाकर मेरा, गांव का व देश का नाम रोशन करेगी भिवानी जिले की बॉक्सर बेटियां एक के बाद एक मेडल ला रही है। इस बार नया नाम जुड़ा है अनुष्का दूहन का। ख़ास बात ये है कि फौजी की बेटी अनुष्का ने चीन में झंडे गाड़े हैं और रजत पदक जीता है। इस जीत पर अनुष्का का भव्य स्वागत हुआ। मिनी क्यूबा कहे जाने वाले भिवानी जिला की बेटी अब बेटों से कम नहीं, या कहें कि कहीं ना कहीं आगे निकल चुकी है। हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में देश को चार मेडल दिलाने वाली बेटियां थी। जिनमें से तीन विजेता बेटी भिवानी की थी। अब गांव बामला निवासी मनीष फौजी की बेटी अनुष्का दूहन ने चीन में आयोजित थर्ड बेल्ट एंड रोड़ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। अनुष्का की जीत पर उसका गांव में विजय जुलूस निकाला गया। इसके बाद गांव के सरकारी स्कूल उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में आसपास के गांव के सैंकड़ों लोग और कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान प्रदीप गुलिया पहुँचे। अपने स्वागत से अनुष्का इतनी खुश दिखी कि उसने कहा कि वो यूथ ओलंपिक की तैयारी करेंगी और गोल्ड मेडल देश की झोली में डालेंगी। ताकि उसके बाद भी ऐसा स्वागत हो। उसने कहा कि ये मुकाम मुझे अपने दादा-दादी व माता-पिता के सहयोग से मिला। अनुष्का ने कहा कि हर माँ बाप को अपनी बेटी को आगे बढ़ने का मौका देकर प्रोत्साहत करना चाहिए। वहीं कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान प्रदीप गुलिया ने कहा कि एक फौजी की बेटी की ये जीत हमारे आसपास के गाँवों के हज़ारों बच्चों को खेलने व मेडल लाने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर उस बेटी को प्रोत्साहित करेगी जो पढ़ाई या खेल में आगे बढ़ना चाहती है। वहीं अनुष्का के पिता मनीष फौजी ने कहा कि उसकी बेटी ने कड़ी मेहनत की थी। जिसके आधार पर उन्हें मेडल की उम्मीद थी। पिता ने कहा कि ये उनकी बेटी की मेहनत का फल है। पिता का कहना है कि अनुष्का अपने चाचा बॉक्सर मोहित से प्रेरित होकर बॉक्सर बनी थी। म्हारी बेटी बेटों से कम नहीं। ऐसे में अब ज़रूरी है कि समाज बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दें और सरकार ज़रूरी सहयोग करे, फिर वो दिन दूर नहीं, जब देश की झोली में बेटों से ज़्यादा बेटियों मेडलों की बारिश कर देंगी।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Sept 21, 2025 08:47:10
Patna, Bihar:तेज प्रताप यादव ने कहा कि  हमने पहले भी कहा है और अभी फिर कह रहा हूं मां मां होती हैं  अपने संतान को पैदा करती है और 9 महीने अपने गर्भ में रखती है जिन लोगों ने मां के ऊपर आरोप लगाने और उंगली उठाने का काम किया है उनके ऊपर एफआईआर दर्ज होना चाहिए और जेल जाना चाहिए हम सरकार से और केंद्र सरकार से मांग करते हैं की मां जैसे शब्द का अपमान करने का काम किया है उसको तुरंत से तुरंत जेल भेजें और हम उसकी मांग करते हैं वहां का विधायक जिस तरह से बोला है हम बिहार सरकार और केंद्र सरकार से मांग करते हैं उसको जेल भेजा जाए अगर उसको जेल नहीं भेजा जाएगा तो हम आंदोलन करेंगे जनशक्ति जनता दल महुआ में आंदोलन करने का काम करेगा बाइट---- तेज प्रताप यादव
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Sept 21, 2025 08:47:00
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाडे के तहत आज भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा नमो मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन का आधार नशा मुक्त युवा रखते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय सांसद ढुल्लु महतो, विधायक राज सिन्हा, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह युवा जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल प्रदीप मंडल तमाल राय मानस प्रसून पशुपतिनाथ सिंह रागनी सिंह ने हरि झंडी दिखा कर मैराथन शुरू कराई।मैराथन नमो युवा दौड़ अमृत पार्क जगजीवन नगर से प्रारम्भ हुईं जोकि रणधीर वर्मा चौक होकर गोल्फ ग्राउंड में जाकर समाप्त हुईं।इस दौड़ में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भागेदारी दी।भारतीय जनता पार्टी का यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन तक चलेगी.आगामी 23 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर , 25 सितंबर को भाजपा के प्रेरणापुंज दीनदयाल उपाध्याय की जयंती ,27 सितंबर को दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरण, एक पेड़ माँ के नाम सहित अन्य सेवा कार्य तय किये गए है। बाइट -- ढुलू महतो(सांसद धनबाद) बाइट -- राज सिन्हा(विधायक धनबाद)
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Sept 21, 2025 08:46:31
Gorakhpur, Uttar Pradesh:Date: 21-092025 News updates gorakhpur लोकेशन : गोरखपुर गोरखपुर में पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनमिया अंतर्जनपदीय गौ तस्कर हॉफ एनकाउंटर में हुआ गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध गोरखपुर पुलिस का ऑपरेशन लँगड़ा जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बेलघाट की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय मु0अ0सं0 260/24 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु निवारण अधि0 में वांछित अभियुक्त इमरान अली को पुलिस मुठभेड़ के दौरान हॉफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त गौ तस्कर के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा,एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बता दें कि आरोपी के विरुद्ध दिनांक 03.11.2024 को चेकिंग के दौरान 1 पिकअप से 1 राशि गोवंश ले जा रहे वाहन को बरामद किया गया जिसके आधार पर बेलघाट थाने पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था। और यह तभी से पुलिस को चकमा देते हुए फरार चल रहा था। वहीं बीती रात 12: 25am के करीब पुलिस को मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी के क्षेत्र में आने की सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। बाईट: जितेन्द्र कुमार, SP साऊथ गोरखपुर। गिरफ्तार शातिर अभियुक्त इमरान अली पुत्र अफसर अली निवासी खिजरपुर थाना अजीम नगर जनपद रामपुर हाल मुकाम मस्जिद कोहना ईदगाह के सामने थाना टांडा जनपद रामपुर का निवासी है। पुलिस की फाइलों में इस शातिर अपराधी के विरुद्ध पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज कराया गया है। जिनमें इसके विरुद्ध जनपद रामपुर के थानों में 11 आपराधिक मुकदमा दर्ज है। जबकि 12 मुकदमा गोरखपुर के बेलघाट थाने पर दर्ज किया गया है। इसका काफी लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है। जिनमें मु0अ0सं0 30/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना अजीमनगर जनपद रामपुर,मु0अ0सं0 193/2018 धारा 147, 148, 149, 224, 307, 323, 332, 353, 504 भादसं थाना अजीम नगर जनपद रामपुर, मु0अ0सं0 202/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना अजीम नगर जनपद रामपुर, मु0अ0सं0 215/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना अजीम नगर जनपद रामपुर,मु0अ0सं0 215/2023 धारा 3/11 पशुक्रुरता अधिनियम थाना बिलासपुर जनपद रामपुर, मु0अ0सं0 137/2022 धारा 307 भादसं थाना टांडा जनपद रामपुर,मु0अ0सं0 138/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना टांडा जनपद रामपुर,मु0अ0सं0 139/2022 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम थाना टांडा जनपद रामपुर, मु0अ0सं0 442/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप नि0 अधि0 थाना टांडा जनपद रामपुर, मु0अ0सं0 494/2023 धारा 8/20 एऩडीपीएस एक्ट थाना टांडा जनपद रामपुर,मु0अ0सं0 175/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप नि0 अधि0 थाना टांडा जनपद रामपुर, मु0अ0सं0 260/2024 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवा0अधि0 व 11 पशुक्रुरता अधि0 थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर पर दर्ज किया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top