Back
बिल्हा की 17 वर्षीय प्रिया यादव की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Sept 21, 2025 08:49:27
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ 17 वर्षीय छात्रा प्रिया यादव की अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक फैल गया है। प्रिया यादव कन्या स्कूल बिल्हा में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। रोज़ की तरह वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से अपने गांव पेण्डरवा लौट रही थी। लेकिन रास्ते में ही दर्दनाक हादसा हो गया जानकारी के अनुसार ग्राम पेण्डरवा में जनक गोंड के घर के सामने चलते-चलते पिया अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। गिरने के दौरान उसकी साइकिल के ब्रेक हैंडल से उसे गंभीर चोट लग गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस छात्रा की आकस्मिक मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इस घटना से स्कूल के साथी छात्र और ग्रामीण बेहद दुखी हैं। लोग प्रिया के अचानक निधन को किसी बड़े सदमे से कम नहीं मान रहे। प्रिया यादव एक होनहार और मेहनती छात्रा बताई जाती है। उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DTDinesh Tiwari
FollowSept 21, 2025 10:48:190
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowSept 21, 2025 10:48:110
Report
JPJai Pal
FollowSept 21, 2025 10:48:02Varanasi, Uttar Pradesh:बाइट- शत्रुघ्न त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य, BHU
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowSept 21, 2025 10:47:520
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 21, 2025 10:47:390
Report
DGDeepak Goyal
FollowSept 21, 2025 10:47:300
Report
PKPradeep Kumar
FollowSept 21, 2025 10:47:220
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 21, 2025 10:47:140
Report
MSMrinal Sinha
FollowSept 21, 2025 10:47:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 21, 2025 10:46:540
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 21, 2025 10:46:430
Report
ASArvind Singh
FollowSept 21, 2025 10:46:330
Report
RKRajiv Kumar
FollowSept 21, 2025 10:46:240
Report
0
Report
RSRavikant Sahu
FollowSept 21, 2025 10:45:530
Report