283203
फिरोजाबाद में प्लास्टिक की बोरियों के गोदाम में आग, डेढ़ लाख का नुकसान
Firozabad, Uttar Pradesh:थाना उत्तर क्षेत्र के सुरेश नगर में स्थित प्लास्टिक की बोरियों के गोदाम में देर रात आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छतरपुर में करंट से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, खेत के पास तार की चपेट
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में बिजली के करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है,जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम के निवासी चंद्रभान विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंद्रभान अपनी पत्नी के साथ खेत पर चारा काट रहे थे। खेत के ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ था और खेत में पानी भरा था। इसी दौरान तार की चपेट में आने से पत्नी को करंट लग गया। पत्नी को बचाने के लिए पति दौड़ा तो वह भी चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घर दूर होने और गांव वालों के पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणो ने बताया कि मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं - एक 8 साल की लड़की, एक 6 साल का लड़का और एक 4 साल का लड़का। शवों को ग्रामीणों की मदद से गाड़ी से जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
झांसी ट्रेन में महिला यात्री से कथित छेड़छाड़ पर हंगामा, आरपीएफ की कार्रवाई का इंतजार
Jhansi, Uttar Pradesh:- झांसी में ट्रेन में महिला यात्री से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है... विरोध में चेन पुलिंग और फिर स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ- अब देखना होगा कि आरपीएफ आरोपी तक कब पहुंचती है और महिला की शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है0
0
Report
नौतनवा के अखाड़ा नंबर 1 में 58 साल पुरानी दुर्गा पूजा आस्था का केंद्र
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज के नौतनव में 58 साल पुरानी परंपरा, अखाड़ा नंबर 1 के दुर्गा पूजा पंडाल में उमड़ रही आस्था, सप्तमी के दिन भारत के साथ-साथ नेपाल से भी श्रद्धालु आते हैं महा आरती में स्टोरी लोकेशन-महराजगंज वी/ओ- चारों तरफ मां के जयकारे, भक्तिमय माहौल और दर्शन के लिए पहुंचते श्रद्धालु… शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर नौतनवा के अखाड़ा नंबर 1 में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। पिछले 58 वर्षों से यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की परंपरा निभाई जा रही है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई है। इस पंडाल की खासियत सिर्फ इसकी पुरानी परंपरा ही नहीं बल्कि यहां उमड़ने वाली साझा आस्था भी है। भारत के अलग-अलग इलाकों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु मां के दर्शन और आरती के लिए पहुंचते हैं। सरहद भले दो देशों को अलग करती हो लेकिन मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और विश्वास लोगों को एक सूत्र में जोड़ता नजर आता है। वी/ओ- पंडाल के पुजारी ने बताया कि यहां हर समुदाय और वर्ग के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। मंगला आरती और शृंगार आरती का विशेष महत्व है। वहीं मां को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाने की परंपरा भी यहां की पूजा का अहम हिस्सा है। आस्था की यह परंपरा सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी भी इससे जुड़ी हुई है। ग्राउंड पर मौजूद युवा श्रद्धालु भी मां दुर्गा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। नौतनवा की किशोरी सौम्या जायसवाल ने मां से सभी की खुशहाली और अपने मन में मां के वास की प्रार्थना की।0
0
Report
Advertisement
जीतू पटवारी दतिया पहुंचे, मंदिर दर्शन के साथ भाजपा पर निशाने लगाए
Datia, Madhya Pradesh:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया पहुंचे और मां पीतांबरा के दरबार में पूजा-अर्चना की. दतिया, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दतिया पहुंचे. यहां उन्होंने प्रसिद्ध श्री मां पीतांबरा पीठ मंदिर में मां बगलामुखी देवी एवं वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की. दर्शन के बाद जीतू पटवारी ने दतिया की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यहां के लोगों ने कांग्रेस को भरपूर स्नेह और समर्थन दिया है, जिसके परिणामस्वरूप दतिया में कांग्रेस को जीत मिली. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता भाजपा से दुखी है, इसी वजह से देशभर में युवा आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के बड़े-बड़े नेता पदों और जिम्मेदारियों को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं. नवरात्रि के अवसर पर उनके दतिया आगमन और मंदिर दर्शन के दौरान राजनीतिक बयानबाजी भी चर्चा का विषय रही।0
0
Report
राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): DEFENCE MINISTER RAJNATH SINGH AND CM YOGI ADITYANATH HOLD MEETING WITH SENIOR OFFICIALS AT CHIEF MINISTER’S RESIDENCE0
0
Report
गुरुग्राम ITI कॉलेज: ट्रैक्टर पर छात्रों की भीड़ से सुरक्षा के सवाल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम के ITI कॉलेज के छात्र ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले, वीडियो वायरल सेक्टर-14 में ट्रैक्टर पर छात्रों की भीड़, सड़क सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल गुरुग्राम में छात्रों की लापरवाही का वीडियो वायरल, ट्रैक्टर पर सवार दिखे बड़ी संख्या में छात्र ITI कॉलेज के छात्रों की ऐसी मस्ती पड़ सकती है भारी छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी? गुरुग्राम ITI कॉलेज पर उठे सवाल, ट्रैक्टर पर छात्रों की भीड़ को रोकने वाला कौन?0
0
Report
Advertisement
पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह गिरफ्तारी वारंट पर याचिका; दिशा सल्यान केस की स्थिति
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: NILESH OJHA (ADVOCATE) ON PLEA CONCERNING ARREST WARRANT AGAINST FORMER MUMBAI POLICE COMMISSIONER PARAM BIR SINGH / STATUS OF DISHA SALIAN CASE0
0
Report
प्रकाश पाल सिकंदरा ने चांदी के मुकुट से दलित बेटी की शादी में मदद की
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में शनिवार को भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल सिकंदरा पहुंचे। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल के आवास पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, फूल-मालाएं और राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की गई। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। लेकिन मुकुट को लेकर प्रकाश पाल की एक बात चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल सिकंदरा नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल के आवास पर पहुंचे थे। उनके पहुंचने पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सम्मान स्वरूप उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया गया। प्रकाश पाल ने पहले मुकुट पहनकर फोटो खिंचवाई, लेकिन इसके बाद उसे उतारकर वापस दे दिया। उन्होंने कहा कि इस चांदी के मुकुट से किसी दलित बेटी की शादी में पायल बनवा देना, ताकि यह किसी जरूरतमंद के काम आ सके। सांसद की इस बात के बाद स्वागत समारोह में मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया। उनका यह संदेश सम्मान में मिले उपहार को जरूरतमंद परिवार की मदद में इस्तेमाल करने से जुड़ा रहा। प्रकाश पाल भाजपा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ राज्यसभा सांसद भी हैं। उनके सिकंदरा दौरे के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अंगवस्त्र और फूल-मालाओं के साथ उन्हें राधा-कृष्ण की तस्वीर भी भेंट की गई। चांदी का मुकुट पहनकर तस्वीर खिंचवाने के बाद उसे किसी दलित बेटी की शादी में پायला बनवाने की बात कहकर लौटाने का उनका अंदाज अब चर्चा में है।0
0
Report
ताजपुर क्लीनिक में बिना लाइसेंस दबिश: पुलिस-ड्रग विभाग ने की रेड
Jalandhar, Punjab:जालंधर: क्लीनिक पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की Raid, लाइसेंस नहीं तजुर्बा पूरा जालंधर: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अब मेडिकल शॉप और क्लीनिक पर पुलिस और ड्रग विभाग द्वारा दबिश दी जा रही है। ऐसे में ताजपुर में थाना लांबड़ा की पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की अगुवाई में क्लिनिक पर रेड की गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अमित बांसल ने कहा कि थाना लांबड़ा के प्रभारी ने अवैध क्लीनिक चलने की सूचना मिली थी। ऐसे में पुलिस टीम के साथ मिलकर क्लीनिक पर दबिश दी गई। जहां निर्मलदीप ने कोई लाइसेंस नहीं दिखाया और ना ही कोई बिल दिखा पाया। जिसके बाद उनके द्वारा निर्मलदीप के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि अन्य क्लीनिक की जांच की जा रही है। क्लीनिक से अभी तक कोई नशीली दवाई बरामद नहीं हुई है। थाना लांबड़ा के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहाकि انہیں सूचना मिली थी कि ताजपुर में निर्मलदीप सिंह क्लीनिक में नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचता है। जिसके बाद वह ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर क्लीनिक पर रेड करने पहुंचे। घटना स्थल पर कोई नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद नहीं हुए है। लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि बिना लाइसेंस से निर्मल क्लीनिक चला रहा है। ऐसे में वह बिना लाइसेंस के दवाईयां रखी हुई है। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। जमशेर के रहने वाले क्लीनिक संचालक निर्मलदीप ने बताया कि आज थाना लांबड़ा और ड्रग इंस्पेक्टर टीम उनके क्लीनिक में जांच करने पहुंचे। निर्मल ने माना कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। लेकिन उसके पास 12 से 13 साल का एक्सपीरियंस है। निर्मल के अनुसार उसने डी फार्मा का कोर्स किया है। ऐसे में पहले भी एक बार क्लीनिक पर दबिश दी गई थी और कहा गया था कि नशीली गोलियां सप्लाई करता हूं, लेकिन कुछ भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। डायलसिस का डिप्लोमा, सीएमएस का डी फार्मा का 10 साल का एक्सपीरियंस, डेढ साल का मिल्ट्री अस्पताल का एक्सपीरियंस है। ऐसे में वह एलोपैथिक में प्रेक्टि्स कर रहे है। लेकिन वह गलती मानते है कि उनके पास लाइसेंस नहीं है।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में चुनरी यात्रा: क्षेत्र की समृद्धि हेतु गरबा और भक्ति का संगम
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में नवरात्रि पर छतरपुर विधानसभा में चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए यह यात्रा निकाली गई। विधायक ने बताया कि छतरपुर विधानसभा हमारा परिवार है और हमारा परिवार सुखी रहे, समृद्ध रहे, इसी संकल्प को लेकर चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल अलग-अलग मंदिरों में चुनरी अर्पित की जाती है। पिछली बार खेरे की माता मंदिर में चुनरी अर्पित की गई थी, इस बार गल्ला मंडी स्थित देवी मंदिर में चुनरी अर्पित की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य है कि क्षेत्र सुखी रहे, समृद्ध रहे, युवा तरक्की करें, महिलाएं सुखी रहें और छतरपुर में विकास हो। इस अवसर पर महिलाओं ने गरबा कर मां की आराधना भी की। अब गुजरात ही नहीं, छतरपुर की बेटियां भी गरबा कर मां की आराधना कर रही हैं। चुनरी यात्रा विधायक देवी भजनो पर झूमती हुई नजर आई।0
0
Report
रांची के मेन रोड पर द्वारिका धाम थीम पंडाल लोगों को आकर्षित करेगा
Ranchi, Jharkhand:रांची के मेन रोड में बनाया गया भव्य पूजा पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस बार यहां पूजा पंडाल का निर्माण द्वारिका धाम की थीम पर किया गया है। पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पंडाल की भव्यता और इसकी खूबसूरत सजावट लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पंडाल देखने पहुंचे लोगों का कहना है कि इसे इस तरह से बनाया गया है कि यह हूबहू द्वारिका धाम जैसा नजर आ रहा है। लोगों ने पंडाल के निर्माण और सजावट की जमकर तारीफ की और कहा कि यहां बेहद खूबसूरत काम किया गया है।0
0
Report
एनडीए ने सारण शिक्षक उपचुनाव में पूरी ताकत झोंकी, शिक्षकों से मिल रहा समर्थन
Chapra, Bihar:शारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन में शनिवार को शहर के सिटी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सत्ता पक्ष के कई दिग्गज नेता जुटे। एनडीए के चुनाव प्रभारी एवं विधायक रणधीर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक छोटी कुमारी और विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव सहित कई नेताओं ने शिक्षकों से आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का यह उपचुनाव शिक्षकों के अधिकार, वेतन, सेवा शर्तों, सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एनडीए नेताओं ने अपने संबोधन में सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की बात कही। साथ ही, आनंद पुष्कर को शिक्षकों और सरकार के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बताते हुए उनके समर्थन में मतदान करने की अपील की। रणधीर सिंह ने कहा- जीत की औपचारिकताएं ही बाकी एनडीए के चुनाव प्रभारी एवं विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि आनंद पुष्कर को एनडीए के घटक दलों, पार्टी नेताओं और शिक्षकों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जिस तरह से उनके पक्ष में माहौल बन रहा है, उसे देखते हुए जीत की औपचारिकताएं ही बाकी रह गई हैं। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- समन्वय से होगा समस्याओं का समाधान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के साथ बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल प्रदर्शन और धरना देने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि सरकार के साथ संवाद और समन्वय के माध्यम से भी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने आनंद पुष्कर के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कहा कि सरकार के कामकाज में सहयोग और शिक्षकों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका है। जमा खान ने विकास से जोड़ा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि बिहार के विकास को गति देने के लिए एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर की जीत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकास की गति तेज करने के साथ शिक्षकों की समस्याओं का समाधान भी जरूरी है। सरकार और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने में मदद मिल सकती है। शिक्षकों के मुद्दों पर टिका है चुनावी मुकाबला सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में शिक्षकों की समस्याएं और उनके हितों की पैरोकारी प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं। वेतन, सेवा शर्तों, सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों के बीच प्रत्याशी शिक्षकों का विश्वास हासिल करने में जुटे हैं। एनडीए ने अपने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और संगठन के नेताओं को मैदान में उतारकर आनंद पुष्कर के समर्थन में प्रचार तेज कर दिया है। अब चुनाव में शिक्षकों का समर्थन किस प्रत्याशी को मिलता है, इसका फैसला मतदान के बाद होगा।0
0
Report
Advertisement
1906 से शुरू जाप प्रयोग वार्षिक मेला 20 सितम्बर से, कांग्रेस नेता पहुंचे
Samrala, Punjab:ਜਪ ਪ੍ਰਯੋਗ ਸਾਲਾਨਾ ਮੇਲਾ ਸ੍ਰੀ ਭੈਣੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖ਼ੇ 1906 ਵਿੱਚ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਸੀ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਹ ਜਪ ਪ੍ਰਯੋਗ ਸਲਾਨਾ ਮੇਲਾ 20 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ ਜੋ ਕਿ 18 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਇਸ ਦੀ ਸਮਾਪਤੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਸਤਿਗੁਰੂ ਉਦੇ ਸਿੰਘ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੀ ਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ. ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਾਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਮਮਲਿਆ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸਚਿਨ ਪਾਇਲਟ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਤੇ ਡਾ. ਅਮਰ ਸਿੰਘ ਪੁਹੰਚੇ !0
0
Report
मंडुवाडीह के आदर्श स्पोर्टिंग क्लब में भूत बंगले की थीम पर बना पंडाल, देखने उमड़ी भीड़
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र में इस बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। मंडुवाडीह के आदर्श स्पोर्टिंग क्लब द्वारा इस वर्ष माता रानी का पंडाल भूत बंगले की थीम पर बनाया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई पुराना डरावना बंगला हो। नीली लाइटों, धुएं, कंकालों, भूतों की आकृतियों और मकड़ी के जालों से सजाया गया यह पंडाल रात के समय और भी ज्यादा खौफनाक और सुंदर लग रहा है। पंडाल के अंदर जाते ही लोगों को एक अलग ही रोमांच का अनुभव हो रहा है। आदर्श स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों ने बताया कि हर साल कुछ नया करने की कोशिश की जाती है, इस बार सोचा गया कि क्यों न कुछ हटके किया जाए, इसलिए भूत बंगला थीम चुनी गई। पंडाल बनने के बाद से ही यहां दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से लोग इस अनोखे पंडाल को देखने आ रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा पंडाल वाराणसी में पहली बार देखा गया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह थीम बहुत पसंद आ रही है। वाराणसी। दुर्गा पूजा महोत्सव 20260
0
Report
छिनैती का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में छिनैती के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। गंगौरा जाने वाले रास्ते के आगे भरथना रोड पर पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अनुज शाक्य के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस, अपाचे बाइक और 700 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने 6 अक्टूबर को भरथना क्षेत्र में महिला से हैंडबैग छीनने की घटना में शामिल होना कबूल किया। आरोपी के मुताबिक बैग में मिले दो हजार रुपये तीन लोगों ने आपस में बांटे थे, जिसमें उसके हिस्से में 700 रुपये आए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनुज शाक्य आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ इटावा समेत पांच जिलों में कुल 33 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले शामिल हैं। भरथना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
