Back
फिरोजाबाद में 50 हजार के इनामी बदमाश परवेज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
PKPREMENDRA KUMAR
Feb 12, 2026 17:03:44
Firozabad, Uttar Pradesh
50हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
ANC - यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस द्वारा 21 वर्ष से फरार चल रहे 50 हजार रूपये के इनामियाँ अभियुक्त परवेज को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक इनामियाँ अभियुक्त परवेज 18-05-2006 से गैरहाजिर चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा द्वारा 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था अभियुक्त परवेज के विरुद्ध जनपद फिरोजाबाद व अलीगढ़ के विभिन्न थानों में करीब डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं । वह अपने पिता का नाम बदल-बदल कर रह रहा था । तथा वर्तमान में थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाता था
FIR - फिरोजाबाद पुलिस द्वारा जनपद में वाँछित / इनामियाँ अभियुक्त परवेज उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना उत्तर सहित कुल 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन, सुरागरसी के आधार पर आज दिनांक 12-02-2026 को अभियुक्त परवेज पुत्र ज्वाला उर्फ जलाल उर्फ असलम उर्फ रमेश निवासी कस्बा व थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद हाल पता एकता नगर महेशपुर नई आबादी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ के बैंदी की पुलिया थाना क्षेत्र उत्तर में छिपने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना के आधार पर एसओजी एवं थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संयुक्त रूप से दबिश दी गयी । पुलिस टीम की दबिश के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी । एसओजी एवं थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी कार्यवाही में अभियुक्त परवेज पैर में गोली लगने से घायल हो गया । एसओजी एवं थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त परवेज को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त परवेज के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, चार जिन्दा कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाइकिल स्पलैंडर बिना नम्बर (चैसिस नम्बर भी घिसा हुआ) व 900/- रूपये बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्त परवेज को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवा कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowFeb 12, 2026 18:17:260
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowFeb 12, 2026 18:16:100
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 18:15:460
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 12, 2026 18:01:020
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 12, 2026 18:00:410
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 12, 2026 18:00:240
Report
1
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 17:46:170
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 12, 2026 17:46:020
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 17:45:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 17:45:150
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 12, 2026 17:30:580
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 12, 2026 17:30:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 17:30:210
Report
1
Report