Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283203

फिरोजाबाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया

Oct 26, 2025 15:17:33
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद के जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। परशुराम कॉलोनी निवासी मोहित लहरी को शुक्रवार रात को उल्टी और दस्त की गंभीर शिकायत के बाद परिजन सरकारी ट्रेवल सेंटर में लेकर मोहित के भाई सौरभ लहरी ने बताया कि उनके भाई को लगातार उल्टियां और कमजोरी हो रही थी। उन्हें करीब साढ़े तीन घंटे तक अस्पताल में रखा गया, लेकिन उचित इलाज नहीं मिला। सौरभ ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने लापरवाही बरती और मरीज के बेड पर चादर तक नहीं थी बताया सीएमएस को भी जानकारी दी गई थी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSumant Singh
Oct 26, 2025 18:26:17
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Oct 26, 2025 18:20:57
Jaipur, Rajasthan:मंत्री हीरालाल नागर रात्रि चौपाल के द्वारा सुन रहे हैं जनता की समस्या मंत्री हीरालाल नागर की जनसुनवाई की नई पहल मंत्री नागर देर रात तक गांव में जाते हैं मंत्री नागर रात्रि चौपाल में लोगों के सुनते हैं समस्या मंत्री नागर ने किसानों के लिए आने वाले रबि की फसल के लिए बिजली आपूर्ति का दिया दिलासा मंत्री नगर रात्रि चौपाल में तुरंत जनता का कर रहे हैं समाधान कोटा मंत्री हीरालाल नागर का रात्रि चौपाल में ग्रामीण लोगों ने किया जोरदार स्वागत ...ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जनसुनवाई का एक नया तरीका अपनाया है और इससे जनता में काफी उत्साह नजर आ रहा है ...देर रात तक मंत्री हीरालाल नागर गांव- गांव जा रहे हैं और जनता की समस्या सुन रहे हैं... और न केवल जनता की समस्या सुन रहे हैं बल्कि मौके पर ही समाधान कर रहे हैं.. इससे जनता में उत्साह नजर आ रहा है जिस भी गांव में जा रहे हैं मंत्री हीरालाल नागर का जोरदार स्वागत किया जा रहा है... मंत्री हीरालाल नागर ने रात्रि चौपाल में जनता को आने वाले रबी की फसल के लिए कहा कि बिजली आपूर्ति की पूर्ण सुविधा दी जाएगी किसानो के लिए ऊर्जा विभाग गंभीर है..मंत्री नागर अपनी विधानसभा के क्षेत्र के लिए बेहद जागरूक नजर आ रहे है...
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Oct 26, 2025 18:20:18
Goreya Pipar, Chhattisgarh:अंबिकापुर नगर पालिक निगम का गार्बेज कैफे अब खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। जहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्लास्टिक के बदले भर पेट भोजन देने की योजना की सराहना की है। इस प्रशंसा से नगर निगम सहित शहरवासी की खुशी देखते ही बन रही हैं। अंबिकापुर नगर पालिक निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में काम की शुरुआत 2015 से की गई। जिसमें SLRM सेंटर (SLRM) की महिलाओं के द्वारा डोर टू डोर कचरा प्रबंधन का कार्य किया जाने लगा। वही नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक निपटारे को लेकर 9 अक्टूबर 2019 में गार्बेज कैफे की शुरुआत की गई। जिसमें एक किलो प्लास्टिक में भरपेट भोजन और आधा किलो प्लास्टिक में नाश्ता दिया जाने लगा। इस योजना से शहर के बिखरे प्लास्टिक धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा हैं। इस गार्बेज कैफे में रोजाना 10 से 12 लोगों प्लास्टिक लेकर यहाँ आते हैं और भर पेट खाना और नाश्ता दिया जाता हैं। स्वच्छता दीदी स्वच्छ भारत मिशन शहरी के नोडल अधिकारी ने बताया कि अंबिकापुर शहर में स्वच्छता को लेकर लंबे समय से काम किया जा रहा था। लेकिन प्लास्टिक के निपटारे की योजना बनाते हुए गार्बेज कैफे की शुरुआत की गई। वही आज शहर में फैले प्लास्टिक के निपटारे का बेहतर विकल्प देखने को मिल रहा हैं। जहाँ अब शहर में बिखरे कई किलो प्लास्टिक का निपटारा इस गार्बेज कैफे के माध्यम से हो रहा हैं। इकट्ठा हुए प्लास्टिक को अलग-अलग प्रोसेस से होकर प्लाट तक पहुँचाया जाता हैं, और इस प्लास्टिक से कई वस्तुओं का भी निर्माण किया जा रहा हैं। इधर अंबिकापुर नगर पालिक निगम महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि बेहद खुशी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री ने अंबिकापुर जैसे छोटे शहर का नाम लेकर और गार्बेज कैफे की तारीफ की हैं। जिसको खुशी जाहिर की हैं और गार्बेज कैफे में कमियों को ध्यान देते हुए विस्तार करने की बात भी कही हैं। रितेश सैनी_नोडल अधिकारी_स्वच्छ भारत मिशन शहरी_अंबिकापुर मंजूषा भगत_महापौर_नगर पालिक निगम_अंबिकापुर अंबिकापुर नगर पालिक निगम के लिए गार्बेज कैफे अब मिल का पत्थर साबित हो रही है। यही वजह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 127 वें एपिसोड में अंबिकापुर शहर के गार्बेज कैफे की सराहना की हैं। वही निश्चित तौर इस गार्बेज कैफे के संचालन से प्लास्टिक के निपटारे के बेहतर माध्यम बन गया हैं।
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Oct 26, 2025 18:19:40
Noida, Uttar Pradesh:2005 से पहले का दौर आप सब को याद होगा, जब बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था। हर तरफ अराजकता का माहौल था। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया था। शाम 6 बजे के बाद लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे। हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। राज्य में अपहरण का धंधा उद्योग का रूप धारण कर चुका था। शोरूम से दिनदहाड़े गाड़ियां लूट ली जाती थीं। अपराधकों के भय से कोई नई गाड़ी नहीं खरीदना चाहता था। पैसा रहते हुए भी कोई नया मकान नहीं बनाना चाहता था। राज्य में रंगदारों के आतंक की वजह से उद्योग धंधे बंद हो चुके थे। राज्य से डॉक्टर-इंजीनियर पलायन कर रहे थे। पूरी व्यवस्था चरमरा गई थी। बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई थी। अपराध को सत्ता से सीधे संरक्षण मिल रहा था और सत्ता में बैठे लोगों ने शासन-प्रशासन को पूरी तरह से पंगु बना कर रख दिया था। राज्य की जनता डर के साए में जीवन व्यतीत करने को मजबूर थी। बिहारी कहलाना अपमान की बात थी। वर्ष 2005 में जब हमलोगों की सरकार बनी, तो हमने सबसे पहले विधि-व्यवस्था के संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून का राज स्थापित किया। अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी गई। अब राज्य में किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल है। पहले पुलिस के पास न तो गाड़ियां होती थीं और न हथियार। अत्याधुनिक हथियारों के अभाव में पुलिस का मनोबल काफी नीचे था। वर्ष 2005 में बिहार में थानों की संख्या सिर्फ 817 थी, जिसे बढ़ाकर अब 1380 से भी ज्यादा कर दिया गया है। पुलिस थानों के लिए अत्याधुनिक भवन बनाए गए। साथ ही, पुलिस वाहनों की संख्या कई गुणा बढ़ाई गयी। पुलिस प्रशासन को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया। सिपाही एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी गई। स्पेशल ऑग्जिलरी पुलिस (सैप) का गठन किया गया। 24 नवंबर 2005 को राज्य में नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की संख्या काफी कम थी। उस समय मात्र 42 हजार 481 पुलिसकर्मी कार्यरत थे। हमारी सरकार ने वर्ष 2006 में कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस बल की संख्या में बढ़ोत्तरी की। वर्तमान में राज्य में पुलिस बल की संख्या बढ़कर 1 लाख 25 हजार से भी ज्यादा हो गई है। सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाना है। इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है। वर्ष 2013 से ही पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये तथा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये बिहार पुलिस में महिला सिपाहियों की बड़ी संख्या में नियुक्ति की गयी। साथ ही 'आदिवासी महिला स्वाभिमान बटालियन' का गठन किया गया। बिहार पुलिस में महिलाओं की भागीदारी आज देश में सबसे ज्यादा है। वर्ष 2008 में राज्य सिपाही भर्ती बोर्ड का गठन किया गया एवं वर्ष 2017 में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का गठन किया गया ताकि पुलिस बल की नियुक्ति शीघ्र हो सके। अपराध के वैज्ञानिक अनुसंधान के लिये विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की गयी। आपराधिक मामलों के तेजी से निष्पादन के लिये थानों में विधि व्यवस्था और अनुसंधान को अलग-अलग किया गया। राज्य की जनता ने 2005 में ही तय कर लिया था कि उसे तरक्की की राह पर बढ़ता हुआ बिहार चाहिए। वर्ष 2005 का वह वक्त बिहार के लिए एक बहुत बड़ा निर्णायक मोड़ था। आज बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। युवा वर्ग को नौकरी और रोजगार मिल रहा है। बहन-बेटियों और महिलाओं के उत्थान के लिये नित नये काम हो रहे हैं। नया बिहार, उद्योग और बढ़ते कारोबार वाला बिहार है। बिहार में खुशहाली है। बिहार में सुशासन है। अब बिहारी कहलाना अपमान नहीं सम्मान की बात है। बिहार के लोग अब कभी भी उस अराजक दौर में वापस नहीं लौटेंगे।
2
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Oct 26, 2025 18:19:15
Nalhar, Haryana:Story :- तिरवाड़ा-नई में तब्लीगी जलसे के लिए किए गए सख्त सुरक्षा इंतज़ाम नूंह जिले की पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के तिरवाड़ा-नई गांव में चल रहे तीन दिवसीय इस्लामिक तब्लीगी जलसे के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। जलसे के रूटों पर पुलिस,होमगार्ड जवान लगाए गए हैं। जलसे में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह पर मिठा पानी और फल वितरित किए जा रहे हैं। इस्लामिक जलसे में मौलाना हजरत साद साहब का मुस्लिम समाज के लोगों को यही पेगाम होता की बुराइयों को छोड़ कर अच्छाई के रास्ते पर चले और नमाज़ पढ़े,गलत कामों को छोड़ दें। हराम रोजी खाना हमारा मजहब नहीं सिखाता। इस तरह की बातें इस्लामी जलसे में की जाती है। इंतजामिया कमेटी ने जलसे के सभी मार्गों पर वालंटियर तैनात किए हैं, साथ ही पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई है। लगभग 10 से 12 एकड़ में फैले टेंट में शौचालय, पानी, बिजली, मेडिकल कैंप, दमकल, वजूखाना और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। जलसे की व्यवस्थाओं में करीब 1000 तब्लीगी वालंटियर लगे हुए हैं। यह तीन दिवसीय जलसा 27 अक्टूबर को दुआ के साथ संपन्न होगा, जिसमें मौलाना हजरत साद साहब दुआ कराएंगे। गौरतलब है कि तब्लीगी जमात की शुरुआत वर्ष 1926 में हरियाणा के नूंह जिले से ही हुई थी। यह जलसा किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि समाज में सुधार, भाईचारे और अमन-शांति का संदेश देने के लिए आयोजित किया जाता है। जलसे के अंतिम दिन लाखों लोग एक साथ देश में अमन और शांति के लिए दुआ करेंगे, जिसके साथ इस्लामिक जलसा संपन्न होगा。 बाइट :- मुबारिक नोटकी। बाइट :- मुस्तूफा। बाइट :- इतियाज खान।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Oct 26, 2025 18:18:39
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग मैनपुरी सपा सांसद डिंपल यादव का बयान बिहार में गठबंधन बहुत मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है देखेंगे कि जब परिणाम आएंगे तो बहुत ही आशाजनक परिणाम होंगे पूरे देश के लिए मैं समझती हूं आशाजनक परिणाम आने वाले हैं। सपा की स्टार प्रचारक सूची में शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव का नाम न होने पर बोली सपा सांसद डिंपल यादव मुझे नहीं पता किन को छोड़ा गया है किन को बनाया गया है लेकिन मैं समझती हूं कि जिनको भी बनाया गया है वह अपना काम अच्छी तरीके से करेंगे। अगर वहां बुलाया जाएगा तो हम स्टार प्रचारक के रूप में वहां जाएंगे। रेल मंत्री द्वारा 12000 रेल चलाए जाने की घोषणा पर बोली सपा सांसद डिंपल यादव हमने देखा है कि किस तरह से रेलवे की जो व्यवस्था थी भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद बदल गई है जहां रेल बजट इतना बड़ा बजट हुआ करता था अब रेल बजट ही नहीं आता है संसद में पेश होने के लिए और एक्सीडेंट अगर हम देखेंगे रेलवे में इतने एक्सीडेंट कोई भी और सरकार मैं नहीं हुए हैं जितनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुए हैं और ऐसे मंत्री है जो जिम्मेदारी नहीं लेते हैं अपनी एक्सीडेंट की पिछली सरकारों में तो लोग इस्तीफा दे देते थे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझ कर। भाजपा सांसद मनोज तिवारी द्वारा बिहार की रैली में दिए गए बयान के महागठबंधन के लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं वक्फ बोर्ड बिल को संसद में पारित किया जाता है और यह लोग विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पारित करने की बात कर रहे हैं जिस पर बोली सपा सांसद डिंपल यादव मैं समझती हूं कि कोई एजेंडा नहीं है भारतीय जनता पार्टी के पास और जिस तरह की परिस्थितिया बिहार में है और जिस तरह सीएम का चेहरा नहीं है एनडीए के पास आज तो कहीं ना कहीं ध्यान भटकने के लिए वक्फ बोर्ड, CIA, SIR यह इस तरह की गतिविधियां जानबूझकर के सरकार करती है जिससे मूल मुद्दे हैं बिहार के जहां बेरोजगारी है जहां लोग पलायन कर रहे हैं क्योंकि वहां कोई रोजगार नहीं मिल पा रहा है तो इन मूल मुद्दों से ध्यान भटकने के लिए बयान बाजी और भाषण बाजी होती है। बाइट - डिंपल यादव सपा संसद मैनपुरी
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Oct 26, 2025 18:18:25
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Oct 26, 2025 18:17:46
Rohtak, Haryana:प्रदेश के मुख्यमंत्री की चलती है या नहीं। यह मुद्दा सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच बयानबाजी का केंद्र बन गया है। विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री मिलकर काम करते हैं। अब इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि इसका मतलब क्या होगा—यू रीड बिटबिन द लाइन। हुड्डा रविवार को डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। एक साल में भाजपा सरकार के 45 संकल्प पूरे होने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा करने वाली सरकार किसानों को धान व बाजरे का पूरा मूल्य नहीं दे रही है। मजबूरी में किसान 300-400 रुपये कम में फसल बेचने पर मजबूर हैं। एक तरफ सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, दूसरी तरफ आय दोगुनी करने की जगह लागत बढ़ा दी। खाद व कीटनाशक महंगे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कभी सरकार पोर्टल पंजीकरण, कभी मंडी गेट तो अब यूरिया व डीएपी खरीद के लिए भी पंजीकरण की बात कह रही है। अगर यूं ही व्यवस्था चलती है तो मुख्यमंत्री, मंत्री व अफसरों की क्या जरूरत है। हुड्डा ने गन्ने का भाव 500 रुपये क्विंटल करने की मांग की।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top