212601
फतेहपुर में तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में तेज रफ्तार डीसीएम ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और दो लोग गंभीर हालत में हैं। ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था जब डीसीएम ने उसमें टक्कर मारा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 के कोराई मोड़ पर हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ के लालबाग नगर निगम मुख्यालय पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन और धरना
Lucknow, Uttar Pradesh: लखनऊ- लालबाग नगर निगम मुख्यालय पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन。 प्रदेशभर से सफाई कर्मचारी धरना देने पहुंचे。 सफाई कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शन。 हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे सफाई कर्मचारी。 लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने भरी हुंकार。 नगर निगम मुख्यालय के सामने कर्मचारियों ने दिया धरना。 प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया गया। मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी。 राम प्रसाद वाल्मीकि की अध्यक्षता में हुआ धरना प्रदर्शन。 सफाई कर्मचारियों के प्रदेश भर के कई संगठन हुए इकट्ठा।।0
0
Report
धौलपुर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए कल मतदान; 4.14 लाख मतदाता
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने लिया अंतिम प्रशिक्षण, 426 बूथों के लिए मतदान दल रवाना धौलपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के अंतर्गत तृतीय चरण का मतदान मंगलवार 3 नवंबर को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने सोमवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण लिया。 प्रशिक्षण के बाद जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंच एवं सरपंच पद के मतदान के लिए मतदान दलों को आवश्यक चुनाव सामग्री और ईवीएम मशीनों के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया。 तीसरे चरण के तहत धौलपुर, बाड़ी और सैंपऊ पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान होगा। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं。 तीनों पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं。 EVM से होगी वोटिंग, 4.14 लाख मतदाता करेंगे फैसला: तीसरे चरण में कुल 426 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन केंद्रों पर 4 लाख 14 हजार 55 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान ईवीएम मशीनों के माध्यम से कराया जाएगा。 सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में 2020 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 49 मोबाइल पार्टियां और 12 सुपरवाइजरी अधिकारी लगातार गश्त पर रहेंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है0
0
Report
हमीरपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ऑनलाइन चिकित्सा बिल प्रतिपूर्ति के दावों का विरोध
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने चिकित्सा बिलों को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा, चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के दावों को ऑनलाइन तक सीमित करने का किया विरोध, पेंशनर्स एसोसिएशन ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से बिल जमा करने की मांग की, ऑफलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावे स्वीकार न होने से पेंशनर्स परेशान, ऑफलाइन बिलों को स्वीकार न किए जाने से पेंशनर्स को इलाज कराने में हो रही समस्या, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।0
0
Report
Advertisement
जेपी नड्डा बरेली में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा से अराजकता हटाने की रणनीति शुरू करेंगे
Bareilly, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा 3 नवंबर को बरेली में पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा स्वयंवर बारात घर से शुरू होकर बांके बिहारी मंदिर से होते हुए शहीद पंकज अरोड़ा चौक पर समाप्त होगी। करीब दो किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।0
0
Report
हरदा में शराब माफियाओं के खिलाफ प्रशासनिक एक्शन, दो दुकानों को सील
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा खातेगांव में शराब माफियाओं के मामले में अब हरदा में भी पुलिस प्रशासन का एक्शन देखने को मिला। जिला प्रशासन के निर्देश पर तिमानी में दो शराब दुकानों पर जिला प्रशासन की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची। दो दुकानों को फिलहाल सील किया गया। जांच पड़ताल जारी。0
0
Report
इंडिया गठबंधन रैली को लेकर योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बड़ा बयान,,
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर:दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। अपने निवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर देश को तोड़ने वाली शक्तियों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी गैर जिम्मेदाराना है और उन्हें देश की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को खुद ही अपना एजेंडा मालूम नहीं है कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की सोच और बयानबाजी में भारत के प्रति संवेदनाओं की कमी दिखाई देती है। उनके अनुसार राहुल गांधी को न तो किसानों की चिंता है, न युवाओं और बालिकाओं की और न ही महिलाओं के संस्कारों की। उन्होंने राहुल गांधी पर संस्कारविहीन बयान देने का भी आरोप लगाया। दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्रवाल ने कहा कि यह ऐसे लोगों का जमावड़ा था, जो कहीं न कहीं समाज में निर्वाचित सरकार को उखाड़ने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि भाजपा की सरकार अंगद का पैर है, जिसे कोई उखाड़ नहीं सकता। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश के राष्ट्रभक्त, राष्ट्रवादी, भारत से प्रेम करने वाले तथा सनातन संस्कृति में विश्वास रखने वाले लोग भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने वाले लोग राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ खड़े हैं। चुनाव को असंवैधानिक बताने वालों से मांगा इस्तीफा चुनाव को असंवैधानिक बताए जाने और वोट चोरी के आरोपों पर भी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विपक्ष को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं को लगता है कि चुनाव गलत तरीके से हुआ है और उसमें वोट चोरी हुई है, तो उन्हें सबसे पहले अपने सांसदों से इस्तीफा दिलवाना चाहिए। उन्होंने कहा, "मेरी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से मांग है कि सबसे पहले उनके सभी सांसद इस्तीफा दें। इसके बाद हम भी मान लेंगे कि वोट चोरी हुई है और चुनाव गलत तरीके से हुआ है। यदि वे चुनाव दोबारा कराने की मांग करते हैं तो पहले इस्तीफा देकर अपनी बात साबित करें।" कपिल देव अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि भाजपा को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनता के समर्थन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी करार देते हुए वर्ष 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास जताया।0
0
Report
Advertisement
जिलाधिकारी ने दिव्यांग की वारिस प्रमाण पत्र पर त्वरित सुनवाई की
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :-आवास और वारिस प्रमाण पत्र की माँग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचा दिव्यांग, जिलाधिकारी से मिलकर दिव्यांग ने बताई अपनी पीड़ा, 20 दिन पहले दिव्यांग ने वारिस प्रमाण पत्र के लिए किया था आवेदन, 20 दिन बाद भी वारिस प्रमाण पत्र न मिलने पर अपनी व्यथा सुनाने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचा दिव्यांग, जिलाधिकारी ने पीड़ित की त्वरित सुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।0
0
Report
दीपावली पर मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ी, लोकल कारोबार चमका
Sirsa, Haryana:एंकर रीड - दीपों के त्योहार दीपावली को अब कुछ दिन ही बचे है। इस बार दीपावली पर मिट्टी के दीयों का कारोबार करने वालो में ख़ुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। सिरसा जिले में बड़े पैमाने पर मिट्टी के दीयों को बनाने का कारोबार पिछले काफी सालो से चल रहा था लेकिन चाइनीज सामान ने उनका कामधंधा ठप कर दिया था। लेकिन एक बार फिर से वोकल फॉर लोकल का असर देखने को मिला है और एक बार फिर से मिटटी के दीयो की मांग बढ़ी है। पिछले कई सालों से प्रतिवर्ष दीयों की मांग बढ़ती जा रही है। जिससे मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के भी चेहरे खिले हुए हैं। यही नहीं मिट्टी के दिए हरियाणा पंजाब सहित देश के कई राज्यों तक बिकते है। सिरसा शहर में तकरीबन 70 से ज्यादा परिवार दिए बनाने का काम करते है और पूरे जिले भर में सैंकड़ों परिवार इस धंधे से जुड़े हुए है। वोल 1 - मिट्टी के दीयों व अन्य सामान चाक पर सैकड़ों परिवार बनाते हैं। दीपावली पर्व व करवा चौथ के व्रत को लेकर पिछले तीन महीने से दीयों, करवा व अन्य समान बनाने शुरू कर देते हैं। यहां से बने दीयों को चंडीगढ़, हिसार व फतेहाबाद में यहाँ तक कई प्रदेशों में भी भेजा जाता है। अब इस बार भी चाइनीज आइटमों की मांग घटी है। दीपावली पर्व को लेकर मिट्टी के भी आकर्षक व सुंदर दीयों की भरमार है। इसमें अनेक तरह के डिजाइनर दीये भी शामिल हैं। वोल 2 - मनीष कुमार ने बताया कि पिछले 20 सालों से दीयों व मिट्टी के वस्तुओं को बनाने में लगा हुआ हूं। इससे पहले हमारे पूर्वज करते आ रहे हैं। एक बार ऐसा समय आया कि मिट्टी के दीयों की मांग काफी घटने लगी। मगर पिछले कई सालों में मिट्टी की बनी वस्तुओं में तेजी आई है। इससे हमारा कारोबार काफी बढ़ा है। अब वो केवल मिट्टी के दिए ही बनते है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के बच्चे भी इस काम में रूचि दिखा रहे है। बाइट मनीष कुमार , कुम्हार। वोल 3 - वही हनुमान दास ने बताया कि वह 20 साल से लगातार इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। पहले उनके पिता कार्य करते थे। अब उनका परिवार इस कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब फैंसी चीजों का जमाना आ गया है मिट्टी के दिए और अन्य वस्तुएं भी फैंसी बनाकर वह सेल कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तैयार किए गए दिए वह अन्य वस्तुएं पंजाब हरियाणा तक बेची जाती हैं पहले के मुकाबले अब मुनाफा भी है और जिस तरह डिमांड बढ़ रही है तो रेट भी बढ़ रहे हैं। बाइट - हनुमान दास , कुम्हार। वोल 4 - वही मिट्टी के दियो को रंगरूप देने वाले बच्चों दीपिका और निधि रानी ने बताया कि अपने परिवार के साथ वो भी दिए बनाती है बाइट दीपिका रानी , निधि रानी।0
0
Report
पनियरा के लक्ष्मीपुर में आम के बगीचे में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा, महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के टोला बगदुलारी में सोमवार की सुबह अधेड़ का शव गाँव से करीब एक किलोमीटर दूर आम के बागीचे में पेड़ की डाल से लटकता हुआ मिला। पनियरा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की कर रही जांच। जानकारी के अनुसार बागीचे की तरफ किसी ग्रामीण ने शव देखकर शोर मचाया तो आसपास की ग्रामीण मौके पर पहुंच गए घटना की जानकारी होने पर मृतक की परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त रमेश निषाद उम्र करीब 35 वर्ष के रुप में किया। परिजनों ने बताया कि रमेश जाट फुल्की की दुकान लगता था और रविवार शाम से ही घर से गायब था। काफी खोजबीन किया परंतु कोई पता नहीं चल सका और सोमवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला उसके पास तीन बच्चे काजल 17 वर्ष, अभिषेक 15 वर्ष, विवेक 10 वर्ष है।पत्नी कलावती देवी,माता राजमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा।0
0
Report
Advertisement
मुरैना में 3.30 लाख की चोरी; पांच दिन में गिरफ्तार शातिर चोर, बैग व कागजात बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में 3.30 लाख रुपये से भरे बैग की चोरी का खुलासा; पुलिस ने पांच दिन में आरोपी को जौरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गल्ला व्यापारी की दुकान से नकदी और हिसाब-किताब की खाता-बही सहित बैग बरामद किया गया। आरोपी ने रेकी करके मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने विशेष टीमें बनाकर मामले की जांच तेज की और पांच दिन के भीतर गिरफ्तारी की। आरोपी के कब्जे से चोरी की पूरी रकम और व्यापारी के दस्तावेज बरामद हुए; फरियादी व्यापारी को रकम वापस कर दी गई。0
0
Report
जांजी में चोरी की कोशिश: गृहस्वामी पर रॉड से जानलेवा हमला, आरोपी फरार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम जांजी में चोरी की कोशिश के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने घर के मालिक पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गृहस्वामी प्रदीप सारथी के सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए সिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रदीप सारथी बीती रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी नींद खुली तो कमरे से बाहर आने पर घर में घुसने की कोशिश कर रहा एक अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिया। गृहस्वामी को सामने देखकर आरोपी ने खुद को बचाने के लिए उन पर रॉड से हमला कर दिया। सिर पर वार होने से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घर में घुसने की कोशिश और विरोध करने पर गृहस्वामी पर हुए हमले ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल घायल का सिम्स में उपचार जारी है और आरोपी की पहचान सामने नहीं आई है।0
0
Report
फोटो विवाद से नवविवाहिता की मौत, ससुराल पर जहर देकर हत्या के आरोप
Panna, Madhya Pradesh:1.एक फोटो विवाद ने ले ली नवविवाहिता की जान。 2.चरित्र पर लांछन के बाद जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या。 3.करीब 6 माह पहले हुई थी शादी पुलिस जांच में जुटी。 पन्ना जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील घटना सामने आई है , जहाँ एक फोटो के विवाद के चलते छह महीने पहले ब्याही गई 22 वर्षीय नवविवाहिता वंदना चौधरी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इसी साल 12 मई को उसकी शादी इमलिया गांव के निवासी अशोक चौधरी के साथ हुई थी , और करवा चौथ के त्यौहार पर विदा होकर ससुराल गई थी । आरोप है कि मृतिका वंदना की जेठानी की किसी रिश्तेदार रुकमणी द्वारा मृतिका की किसी गांव के ही लड़के के साथ की एक फोटो मृतिका के पति और जेठ को भेजी गई थी , जिसके बाद चरित्र पर लांछन लगाकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस अपमान और पारिवारिक कलह से आहत होकर वंदना ने खौफनाक कदम उठाते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतिका के पिता ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है , जबकि पति अशोक का कहना है कि वह मजदूरी करने गया था और घर लौटने पर पत्नी को तड़पते देख अस्पताल पहुंचाया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके。0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में युवक डूबने की आशंका: सूचना देकर तीन दोस्त फरार, DDRF रेस्क्यू जारी
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर नदी में युवक के डूबने की आशंका तीन दोस्तों ने युवक के डूबने की सूचना देकर हुए फरार DDRF की टीम सुबह से कर रही रेस्क्यू झूठी सूचना की पुलिस को है आशंका चेन्द्रा चौकी क्षेत्र के सारासोर की घटना0
0
Report
भोपाल छोला थाना क्षेत्र: एक घर में पांच लोगों की आत्महत्या; शव रेलवे ट्रैक पर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल छोला थाना क्षेत्र में एक ही घर में पांच लोगों के आत्महत्या करने का मामला आया सामने शव रेलवे ट्रैक पर मिले है सामूहिक आत्महत्या या हत्या जांच का विषय0
0
Report
BMC के प्रदूषण अभियान में दीया मिर्जा शामिल करने पर BJP नेता का नाराजगी
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई में प्रदूषण के खिलाफ BMC के अभियान पर विवाद, दीया मिर्जा को शामिल करने पर BJP नेता अमीत साटम ने जताई नाराजगी मुंबई में प्रदूषण से निपटने के लिए BMC ने दीया मिर्जा और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे समेत कई हस्तियों को अभियान में शामिल किया। मुंबई BJP अध्यक्ष अमीत साटम ने दिवाली पर पटाखों और ध्वनि प्रदूषण को लेकर जागरूकता फैलाने वाले अभियान में दीया मिर्जा को शामिल करने पर BMC की आलोचना की। अमीत साटम ने कहा, "हमें दीया मिर्जा से दिवाली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से जुड़ी हैं।" BMC ने दीया मिर्जा का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वह बॉम्बे हाईकोर्ट के पटाखों के इस्तेमाल संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही थीं।0
0
Report
Advertisement
