icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हलफल-भदार नदी पर पुल न होने से पांच गांवों का आवागमन प्रभावित-ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow4m ago
Manpur, Madhya Pradesh:*हलफल-भदार नदी पर पुल नहीं, पांच गांवों की जिंदगी ठप; 18 से 20 किमी अतिरिक्त सफर को मजबूर छात्र-छात्राएं, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी* मानपुर (उमरिया)। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पड़वार स्थित हलफल-भदार नदी पर पुल का अभाव बारिश के मौसम में क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन गया है। नदी में जलस्तर बढ़ते ही बचहा, मुडगुड़ी, सलैया, कुंडी, भरौली और पड़वार सहित आसपास के गांवों का आवागमन प्रभावित हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, मुडगुड़ी, सलैया, कुंडी, बचहा और भरौली के विद्यार्थी पड़वार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन करते हैं। सामान्य दिनों में विद्यालय की दूरी मात्र 4 से 5 किलोमीटर है, लेकिन बरसात में नदी पार नहीं होने के कारण उन्हें अमरपुर होकर लगभग 18 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कई बार विद्यालय पहुंचना भी संभव नहीं हो पाता। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान नदी में जलभराव के कारण पूर्व में भी कई अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि छात्र-छात्राओं ने अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित कराने और पुल निर्माण की मांग को लेकर 'नदी बचाओ आंदोलन' का समर्थन किया था। ग्रामीणों के अनुसार, इस घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन द्वारा कुछ शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि हलफल-भदार नदी के संगम क्षेत्र में जलभराव पहले की तुलना में अधिक हो रहा है। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम कुंडी के पास बने स्टॉप डेम में किए गए अवरोध के कारण बरसात के दौरान पानी का भराव बढ़ा है। उनका कहना है कि इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ नदी किनारे स्थित किसानों की कृषि भूमि का कटाव भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हलफल-भदार नदी से जुड़े रेत समूहों से शासन को राजस्व प्राप्त होता है। ऐसे में जिला खनिज प्रतिष्ठान (DMF) मद अथवा अन्य उपयुक्त योजना से पुल निर्माण कराया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों और विद्यार्थियों को स्थायी राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मौखिक एवं लिखित आवेदन देकर पुल निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों पर कार्रवाई तो हुई, लेकिन पुल के अभाव में हर वर्ष हजारों छात्र-छात्राओं की प्रभावित होती पढ़ाई और भविष्य की चिंता प्रशासन ने नहीं की। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से बरसात के दौरान मौके का निरीक्षण कर शीघ्र पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्रीय नागरिकों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
0
0
Report

नर्मदापुरम मूंग खरीदी के लिए किसान नर्मदा में सत्याग्रह, सरकार पर दबाव

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम में अब किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी को लेकर किसानों का गुस्सा अब सड़कों से निकलकर नर्मदा के जल तक पहुंच गया है। समर्थन मूल्य पर शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। आंदोलन के चौथे दिन किसानों ने नर्मदा नदी में उतरकर तीन घंटे तक जल सत्याग्रह किया और सरकार को सीधी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा। किसानों का आरोप है कि सरकार की खरीदी नीति उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है। एक तरफ मूंग की पूरी फसल खरीदने की मांग है, तो दूसरी ओर महीनों पहले बेचे गए गेहूं का भुगतान भी अटका हुआ है। सवाल यह है कि आखिर अन्नदाता अपनी ही उपज का उचित दाम पाने के लिए कब तक संघर्ष करता रहेगा। भारतीय किसान संघ का आंदोलन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के चौथे दिन किसानों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए नर्मदा नदी में उतरकर करीब तीन घंटे तक जल सत्याग्रह किया। नर्मदा मैया के जल में खड़े होकर किसानों ने समर्थन मूल्य पर 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग बुलंद की। जल सत्याग्रह के दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसानों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय किसान संघ का आरोप है कि सरकार की मौजूदा खरीदी नीति किसानों के साथ अन्याय कर रही है। वर्तमान व्यवस्था के तहत प्रति एकड़ केवल 1 क्विंटल 20 किलो मूंग खरीदी जा रही है, जबकि नियमानुसार 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से खरीदी होना चाहिए। यदि यही व्यवस्था जारी रही तो बड़ी मात्रा में मूंग समर्थन मूल्य से बाहर रह जाएगी और किसानों को मजबूरी में मंडियों में 4500 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल जैसी कम कीमत पर अपनी उपज बेचनी पड़ेगी, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा।
0
0
Report
Advertisement

विदिशा में राम मंदिर चढ़ावे के कथित घोटाले पर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में राम मंदिर चढ़ावे के कथित चोरी के मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। विदिशा शहर के माधवगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-मंजीरे के साथ भजन-कीर्तन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। माधवगंज चौराहे पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा से चढ़ाया गया दान उनकी आस्था का प्रतीक है और उसमें कथित अनियमितता गंभीर मामला है। महिलाओं ने सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भजन-कीर्तन और नारेबाजी के माध्यम से अपना विरोध जताया गया। नीतू सिंह राजपूत, महिला कांग्रेस नेत्री।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मुरादाबाद के खेतों में मां-बेटी की हत्या: पति-जेठ संदिग्ध, फरार

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोढ़ातैया गांव के खेतों में माता बेटी के शव मिले. 36 घंटे में 500 मीटर की दूरी के अलग-अलग जगह पर पड़े माता बेटी के शव. घटना के बाद से मृतका का पति फरार. कल यानी बुधवार को खेत में महिला का शव मिला, आज वहां से 500 मीटर दूरी पर दूसरे खेत में 12 साल की किशोरी का शव मिला. महिला को पहले धारदार हथियार से गला रेता गया फिर पहचान छुपाने को चेहरा जलाया गया. आज उसी ईख के खेत के 500 मीटर दूरी पर उसकी बेटी का शव मिला. महिला की पहचान पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोढ़ातैया निवासी के रूप में हुई और आज मिला किशोरी का शव भी उसकी बेटी होना पाया गया शिनाख्त. मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. घटना के बाद से मृतका का पति फरार. एसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ के अनुसार महिला के पति और जेठ द्वारा मिलकर हत्या की आशंका. परिवारजन और आसपास के लोगों से जमीन बेचने के विवाद की जानकारी. मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोढ़ातैया की पूरी घटना.
0
0
Report

भारी ट्रकों के कारण दो पुल क्षतिग्रस्त, छह गाँवों का संपर्क धराशायी

Munger, Bihar:भारी वाहनों के परिचालन से दो ग्रामीण पुल क्षतिग्रस्त, छह गांवों का संपर्क प्रभावितग्रामीणों ने सड़क निर्माण एजेंसी पर लगाया नियमों की अनदेखी का आरोप, मुंगेर धरहरा प्रखंड के दरियापुर-विक्रमपुर ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन से ठाकुरबाड़ी के पास तथा बरमन्नी मोड़ के समीप स्थित दो पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलों के टूटने से बरमन्नी, विलोखर, बरमसिया, बांक्षीटांड़, अमानत और लकड़ी आहार समेत छह गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कमलदह गांव में माला देवी कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण सामग्री की ढुलाई के लिए ग्रामीण सड़क पर क्षमता से अधिक भार वाले 14 चक्का ट्रकों का परिचालन कराया गया, जिसके कारण दोनों पुल क्षतिग्रस्त हो गए। इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्य सड़क से गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क पर 14 चक्का भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। प्रथम दृष्टया संवेदक द्वारा नियमों की अनदेखी की गई है। मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान दूल्हे समेत चार गिरफ्तार: बाल विवाह के पीछे मानव तस्करी का मामला गिरफ्तार

Motihari, Bihar:बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी का प्रयास विफल, राजस्थानी दूल्हे सहित चार व्यक्ति गिरफ्तार. पैसे के लालच में सौतेली माँ कर रही थी बेटी की सौदा. बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी के प्रयास को नाकाम प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर ने किया है।_sources_ से सूचना मिली कि राजस्थान के कुछ व्यक्तियों द्वारा रAxौल की नाबालिग लड़कियों से चोरी-छिपे विवाह कर, शादी की आड़ में मानव तस्करी करने की योजना है। सूचना के आधार पर प्रयास द्वारा संबंधित एजेंसियों को अवगत कराते हुए एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें सर्किल ऑफिसर, रक्सौल; हरैया थाना; प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, मानव तस्करी रोधी इकाई; एसएसबी 47वीं वाहिनी , स्वच्छ रक्सौल संस्था; तथा न्याय नेटवर्क परियोजना शामिल थीं। संयुक्त टीम ने स्रोत द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पाया गया कि शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी और मंडप भी तैयार था। नाबालिग लड़की पूजा कुमारी (बदला हुआ नाम), उम्र लगभग 14 वर्ष, की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने बताया कि उसके परिवार द्वारा जबरन शादी कराई जा रही है। उसने यह भी बताया कि राजस्थान से कुछ लोग पिछले चार दिनों से रक्सौल स्थित प्राइवेट होटल में ठहरे हुए हैं, उसकी सौतेली मां को कुछ पैसे दिए गए हैं, तथा लड़के द्वारा घर का सामान और गहने देने का प्रलोभन भी दिया गया है। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी, रक्सौल के निर्देश पर हरैया थाना, रक्सौल थाना, एसएसबी 47वीं वाहिनी और प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण की टीम प्राइवेट होटल पहुंची और रूम नंबर 209 से चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जन्म सत्यापन संबंधी दस्तावेजों की जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की की उम्र 14 वर्ष है, जबकि विवाह करने वाला व्यक्ति 35 वर्ष का है। चारों व्यक्ति राजस्थान के रहने वाले हैं और आपस में मित्र हैं। जब विवाह करने वाले व्यक्ति से लड़की का नाम और उसके माता-पिता का नाम पूछा गया, तो वह जानकारी नहीं दे सका। जांच में यह भी सामने आया कि इन चारों में से एक व्यक्ति के द्वारा यह विवाह कराया जा रहा था। उचित प्रक्रिया अपनाते हुए नाबालिग लड़की को संरक्षण में लिया गया। सर्किल ऑफिसर, रक्सौल; हरैया पुलिस थाना, रक्सौल; प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण; मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU); एसएसबी 47वीं वाहिनी; स्वच्छ संस्था, रक्सौल; एवं न्याय नेटवर्क की संयुक्त कार्रवाई में राजस्थान निवासी दूल्हे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद चारों व्यक्तियों को हरैया थाना लाया गया, जहां पंचायत मुखिया और सरपंच की उपस्थिति में नाबालिग लड़की के परिजनों से अंडरटेकिंग ली गई। चारों व्यक्तियों के विरुद्ध बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 तथा मानव तस्करी/ट्रैफिकिंग के तहत हरैया थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर मिंटू कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई। मौके पर हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, सब इंस्पेक्टर मिंटू कुमार, सिपाही मिथुन कुमार मांझी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, अभिषेक कुमार, किरण वर्मा, उमेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार, मानव तस्करी रोधी इकाई, एसएसबी 47वीं वाहिनी रक्सौल के खेमराज और अरविंद द्विवेदी, न्याय नेटवर्क परियोजना से आरती कुमारी, स्वच्छ संस्था से रंजीत सिंह, साबरा खातून आदि उपस्थित थे। पूछताछ और उपलब्ध तथ्यों के निष्कर्ष के आधार पर यह प्रतीत होता है कि चोरी-छिपे विवाह कराना, विवाह में लड़के के पक्ष से किसी परिजन की अनुपस्थिति, तथा पैसे और सामान का लालच देकर गरीब परिवार को फंसाना गंभीर संदेह पैदा करता है। इससे यह आशंका और प्रबल होती है कि शादी की आड़ में मानव तस्करी का प्रयास किया जा रहा था।
0
0
Report

सीधी जिले में ड्राइवर पर बदमाशों की बर्बर मारपीट और लूट, वीडियो वायरल

Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी:सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में एक ड्राइवर के साथ कथित बर्बर मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद शेख अंसारी का आरोप है कि आधी रात दो युवकों ने उन पर लोहे की पाइप से 37 बार हमला किया। हमले में उनके सिर, पीठ और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि एक उंगली फ्रैक्चर हो गई। पीड़ित का दावा है कि आरोपी 53 हजार 600 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच घायल ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top