icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206001
UvaisUvaisFollow5 Jan 2025, 07:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजीपुर की बदहाली: जनता ने गड्ढे भरकर प्रशासन को आईना दिखाया

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में सिस्टम फेल, जनता हिट, 10 साल से जर्जर सड़क पर लोगों ने श्रमदान कर भरे गड्ढे। सरकार के गड्ढामुक्त सड़कों के दावों की खुली पोल बदहाल सड़कों पर आक्रोशित जनता ने किया श्रमदान, भरे गड्ढे, जिम्मेदारो पर लगाए आरोप। नागरिकों का आरोप, 10 साल से जर्जर है लंका से फूलनपुर क्रॉसिंग तक की सड़क, विभाग मौन नगरपालिका क्षेत्र की PWD की जर्जर सड़क, लंका मैदान से फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग तक की सड़क पर श्रमदान, विभाग बेपरवाह। समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर गिट्टी बालू सीमेंट से भरे गड्ढे। समाजसेवियों ने लंका में स्वास्थ्य शिविर के करोड़ों के खर्च को सड़क पर लगाने की उठी मांग। सदर विधायक जै किशन साहू पर कमीशनखोरी और नगर पालिका चेयरमैन पर लापरवाही का आरोप, जनता में नाराजगी। गाज़ीपुर शहर की सड़कों की बदहाली से तंग आकर अब स्थानीय लोगों ने खुद ही फावड़ा उठा लिया है। लंका मैदान से फूलनपुर रेलवे क्रॉसिंग तक की सड़क पिछले दस साल से जर्जर हालत में है। विभाग द्वारा सुध न लेने पर समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के नेतृत्व में बड़ीबाग में स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य किया。 स्थानीय लोगों ने स्वयं के संसाधनों से गिट्टी, बालू और सीमेंट एकत्र कर पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका क्षेत्र में आने वाली इस सड़क की पैचिंग की।
0
0
Report

अजमेर दरगाह में दुआ के बाद विजय सरदेसाई गोवा मुक्त बीजेपी का दावा

Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह पर जीएफपी के प्रेसिडेंट व गोवा के साबिक डिप्टी चीफ मिनिस्टर विजय सरदेसाई अपने हामियों के साथ हाजिरी देने पहुंचे. जहां उन्होंने सूफ़ी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैહી के दरबार में अकीदत की चादर और फूल पेश कर आईंदा इलेक्शन में कामयाबी की दुआ मांगी. इस मौके पर दरगाह की तरफ से उनकी दस्तारबंदी की गई और दरबार का तबर्रुक भी पेश किया गया. दरगाह ज़ियारत के बाद विजय सरदेसाई ने मीडिया से गुफ़्तगू में कहा कि गोवा में बीजेपी मुक्त मुहिम चलाई जाएगी और यूथ को साथ लेकर रियासत को तरक्की की तरफ ले जाया जाएगा. विजय सरदेसाई ने कहा कि उनकी गोवा फर्स्ट पार्टी अब आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर "गोवा फर्स्ट" इत्तेहाद में शामिल है. जिस तरह से मुल्क में महंगाई ने गरीबों और ग़रीब का हाल बेहाल किया है उसी तरह गोवा में भी दहाड़ी मजदूरी करने वालो के हालत भी दुरुस्त नहीं है. अबकी बार इंसाफपसंद हुकूमत आये और सूबे में तरक्की खुशिया बनी रहे इसके लिए अजमेर शरीफ में खुसूसी दुआ मांगने आए है. विजय सरदेसाई ने कहा कि गोवा इलेक्शन में 5 महीने बाकी है ऐसे में बीजेपी मुक्त रियासत के लिए तमाम छोटी पार्टियों से राब्ता किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुल्क में नफरत की सियासत के खात्मे के लिए तमाम हमवतनों को एक साथ होना जरूरी है. वही मुल्क के यूथ को Rahul Gandhi के जरिए एक साथ जोड़ने पर उन्होंने कहा कि नौजवान नस्ल मुल्क का मुस्तकबिल है अगर ये अपनी ताकत का इस्तेमाल कर एक जुट हो गए तो मुल्क में बड़ा बदलाव भी मुमकिन है. बीजेपी की मुहिम कांग्रेस मुक्त भारत थी जबकि उनकी मुहिम गोवा मुक्त बीजेपी है. विजय सरदेसाई ने बीजेपी पर इल्ज़ाम लगाया कि बीजेपी हुकूमत एमएलए चोरी करती है और करप्ट सरकार है,आवाम को इनसे निजात मिलना बेहद ज़रूरी है. यही वजह है कि सबको साथ लेकर आवाम की राय मशवरा मुहिम भी चलाई जाएगी और आइंदा इलेक्शन में बीजेपी मुक्त गोवा किया जाएगा. विजय सरदेसाई की दरगाह जियारत के वक्त जीएफपी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी दुर्गादास कामत, वाइस प्रेसिडेंट अकबर मुल्ला,राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ब्यावर जिला इंचार्ज शहजाद खान, अजमेर जिला इंचार्ज सीताराम चौधरी, साबिक छात्र संघ सदर रिछपाल चौधरी, सदाकत खान, सुरेश चोपड़ा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कारकूनान शामिल थे.
0
0
Report
Advertisement

बेगूं नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव: शैलेंद्र आंचलिया भाजपा जीते, 15 वोट की बड़ी जीत

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - बेगूं नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र आंचलिया ने जीत दर्ज की है। मतदान में शैलेंद्र आंचलिया को 25 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नदीम पठान को 10 मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को 15 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंकित सामरिया ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए शैलेंद्र आंचलिया को विजयी घोषित किया। परिणाम सामने आते ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने शैलेंद्र आंचलिया को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
0
0
Report

बालेसर नगरपालिका में रूपसिंह इंदा निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर नगरपालिका में बीजेपी के वार्ड 13 से जीते पार्षद रूप सिंह इंदा निर्विरोध उपचेयरमेन निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस पार्टी से एक प्रत्याशी का नामांकन करने के लिए आवेदन पत्र लेकर गए, मगर निर्धारित समय पर वापिस जमा नहीं करवाने पर भाजपा के रूपसिंह इंदा को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। मंगलवार को उपचेयरमेन चुनाव के दिन सवेरे दस बजे से शुरू हुए नामांकन करने के लिए भाजपा से वार्ड संख्या 13 से जीते हुए पार्षद रूपसिंह इंदा और कांग्रेस से कमला देवी ने नामांकन लिया। नामांकन पत्र वापिस जमा करवाने का समय 11 बजे तक का था। भाजपा ने अपना नामांकन जमा करवा दिया। मगर कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन जमा भी नहीं करवाया। नामांकन पत्र जमा नहीं करवाने पर भाजपा से सिर्फ एक ही नामांकन जमा होने पर रिटर्निंग अधिकारी सुमन राठौड़ ने रूपसिंह इंदा को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर दिया। चामुण्डा माता मंदिर में जाकर लिया आशीर्वाद उपाध्यक्ष बनने के बाद शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार सभी भाजपा पार्षद चामुण्डा माता के मंदिर पहुंचे। वहां पर माँ चामुण्डा के दर्शन किए। साथ ही संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया। इसके बाद शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ एवं अन्य पार्षदों के द्वारा उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा का साफा, माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके विधायक राठौड़ ने कहा कि बालेसर नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने पर बालेसर की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। ये रहे मौजूद इस मौके पूर्व प्रधान भंवरसिंह इंदा, जबरसिंह इंदा, पृथ्वीसिंह इंदा, जुगराज सांखला, छोटूराम सांखला, किरपालसिंह, बजरंग शर्मा, प.स. सदस्य कुन्दनसिंह इंदा, गणेश मिश्रा, मूलाराम सुथार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा ने रावतभाटा नगरपालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज किया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगरपालिका में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज कर अपना बोर्ड बना लिया है। सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की अनुसुइया नागर धाकड़ ने 22 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। वहीं मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार गुप्ता ने भी 22 वोट प्राप्त किए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी तेजराज सिंह को 18 वोटों के मुकाबले 4 वोटों से हाराया। लगातार दोनों पदों पर भाजपा को मिली जीत के बाद नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड गठित हो गया है। अध्यक्ष पद पर अनुसुइया नागर धाकड़ और उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज की।
0
0
Report

हिम्मत सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष निर्वाचित, 13-12 से जीत पर समर्थकों में उत्साह

Didwana, Rajasthan:मतदान में हिम्मत सिंह राजपुरोहित को 13 मत, भाजपा समर्थित ओमप्रकाश डारा को 12 मत मिले। इस तरह हिम्मत सिंह ने 13-12 के अंतर से उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी बाबूलाल जाट ने विजयी प्रत्याशी हिम्मत सिंह राजपुरोहित को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें उनके घर पहुंचाया गया। विजय की सूचना मिलते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इसके बाद हिम्मत सिंह अपने समर्थकों के साथ गणेश डूंगरी पहुंचे और गणपति के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
0
0
Report
Advertisement

टाई के बाद लॉटरी से भाजपा की शैलू अग्रवाल उपाध्यक्ष बनीं

Pali, Rajasthan:रानी खुर्द नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव 10-10 वोटों से टाई, लॉटरी से भाजपा की शैलू अग्रवाल जीतीं। रानी खुर्द नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी अध्यक्ष पद की तरह रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस और भाजपा दोनों को 10-10 वोट मिले, जिसके बाद परिणाम टाई रहा। टाई की स्थिति में रिटर्निंग अधिकारी शिवा जोशी के समक्ष लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलू अग्रवाल विजयी रहीं। शैलू अग्रवाल एलएलबी ग्रेजुएट हैं और वार्ड 11 से निर्दलीय पार्षद के रूप में निर्वाचित हुई थीं, जिन्होंने भाजपा से उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन भरा था। अध्यक्ष पद पर बाबूलाल भाट और उपाध्यक्ष पद पर शैलू अग्रवाल की जीत के साथ रानी खुर्द नगरपालिका में भाजपा का कब्जा हो गया है।
0
0
Report

झालावाड़ नगरपरिषद: कांग्रेस ने उपसभापति समेत सभापति पद पर भी जीत हासिल की

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ नगरपरिषद में कल सभापति के बाद आज उप सभापति पद पर भी आयोजित चुनाव संपन्न हो गए हैं। उपसभापति पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी फारूख अहमद निर्वाचित हुए हैं। फारूख अहमद के पक्ष में कुल 31 वोट डले। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सुमन सिर्फ 14 वोट ही हासिल कर पाए। ऐसे में अब झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बन गया है। कल सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर सभापति पद पर निर्वाचित हो चुके हैं। गौरतलब है कि पूर्व में झालावाड़ नगरपरिषद में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड था। लेकिन हाल में हुए निकाय चुनाव में झालावाड़ शहर की जनता ने भाजपा को नकार दिया और कांग्रेस को जनादेश देते हुए 45 में से 29 सीटे कांग्रेस की झोली में डाल दी। अब झालावाड़ शहर की जनता का भरोसा जीतना ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। झालतावाड़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित उपसभापति फारूख अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर की जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए भारी जनादेश दिया है। कांग्रेस पार्टी शहर की जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि झालावाड़ शहर के विकास को निरंतर गति दी जाए। पहला प्रयास रहेगा कि झालावाड़ शहर स्वच्छ, सुंदर तथा गंदगी मुक्त बना रहे। इसके साथ ही हर गली मोहल्ले में कचरा गाड़ी पहुंचना भी उनकी जिम्मेदारी रहेगी। जहां कचरा गाड़ी नहीं पहुंच सकती, वहां बाइक के माध्यम से कचरा एकत्रित किया जाएगा। झालावाड़ शहर के पार्कों की दुर्दशा को ठीक किया जाएगा। नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। झालावाड़ शहर की जनता जल्द ही बहुत सकारात्मक बदलाव देखेगी。
0
0
Report
Advertisement

कटनी: माधवनगर पुलिस ने 3000 नाइट्राजेपाम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार, एक फरार

SShyam13m ago
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ माधवनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जब्त नशीली गोलियों की कीमत 13 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि माधवनगर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान अमकुही पहाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर पुलिस को काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे थैले से नाइट्राजेपाम की 3000 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने नशीली गोलियां सप्लाई करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। मामले में रोहित नानकानी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि रोहित रावलानी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। माधवनगर पुलिस ने मामले में NDPS ACT और मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

रामनगर में कांग्रेस का जनजागरण तेज, शिक्षा-स्वास्थ्य से खनन-ज़मीन तक मुद्दे उठाए जाएंगे

SShyam13m ago
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है, मंगलवार 22 सितंबर को रामनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी और मालधन कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई. पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस रामनगर विधानसभा क्षेत्र में जनजागरण कार्यक्रम चला रही है, उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान क्षेत्र के प्रमुख स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और लोगों की समस्याओं को उठाएंगे. रणजीत सिंह रावत ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई है, उन्होंने रामनगर के अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा कि जिस अस्पताल पर कभी बड़े क्षेत्र की जनता निर्भर रहती थी, वह आज कथित तौर पर रेफर सेंटर बनकर रह गया है. खनन के मुद्दे पर भी रावत ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, उनका आरोप है कि खनन क्षेत्र, जो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का माध्यम रहा है, आज पूंजीपतियों और बाहरी ठेकेदारों के लिए कमाई का केंद्र बनता जा रहा है, उन्होंने कोसी नदी में दस-टायरा ट्रकों को उतारे जाने का भी दावा किया और कहा कि इससे स्थानीय खनन कारोबार से जुड़े लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं. जमीनों के स्वामित्व और प्राधिकरण से जुड़े मुद्दों को लेकर भी रणजीत रावत ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा, उन्होंने नजूल वर्ग 10(ख), वर्ग तीन, वर्ग चार सहित विभिन्न श्रेणियों की जमीनों पर मालिकाना हक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों के सामने अपने घर और जमीन को लेकर असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है, उन्होंने रामनगर शहर के बड़ी संख्या में नजूल भूमि पर बसे होने का दावा करते हुए कहा कि जमीन से जुड़े मामलों को लेकर जनता की समस्याएं कांग्रेस अपने जनजागरण अभियान में प्रमुखता से उठाएगी. रावत ने बेरोजगारी, महंगाई, बिजली कटौती, बिजली की बढ़ती दरों और स्कूलों के बंद होने जैसे मुद्दों को भी अभियान का हिस्सा बताया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इन सभी विषयों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और क्षेत्रीय समस्याओं पर संवाद करेंगे. बैठक को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने और कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया. बैठक का संचालन नैनीताल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा ने किया, इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, भुवन पांडेय, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, सतेश्वरी रावत, विमला आर्या, गिरधारी लाल, रमेश पंडित, लीलाधर जोशी, एनडी पंत, मनवर सिंह रावत, कमल सिंह नेगी, गोपाल दत्त नैनवाल, भोपाल राम, देवेंद्र चंदौला, मो. यूसुफ, जावेद खान, बाबर खान, एडवोकेट फेजुल हक, दानिश हुसैन, शेर खान, पंकज सुयाल, डूंगर कनवाल, गिरीश बिष्ट, हरदीप सिंह दिप्पा, दीपक मसीह, धीरज सती, उमाकांत ध्यानी, नजाकत अली, सोएब रजा, मो. गाजी, मनोज गोस्वामी, महिपाल सिंह, रमेश रावत, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, एसआर टम्टा, बाली राम, वीरेंद्र तिवारी, मोईन खान, आदिल खान, सुमित तिवारी, धीरज उपाध्याय और कुबेर कड़ाकोटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक के बाद कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में जनसंपर्क को और व्यापक किया जाएगा और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच संवाद बढ़ाया जाएगा. Byye.-रणजीत सिंह रावत,पूर्व विधायक कांग्रेस
0
0
Report

मंडला में हादसा: ट्रक चालक की सूझबूझ से युवक की जान बची वीडियो वायरल

SShyam15m ago
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला — जाको राखे साईंया, मार सके न कोय! मण्डला के निवास थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा में ये कहावत उस वक्त चरितार्थ होती नजर आई, जब एक बाइक सवार युवक अचानक पत्थर से टकराकर सड़क पर जा गिरा। युवक के गिरते ही पीछे से आ रहा तेज रफ्तार मिनी ट्रक उसकी ओर बढ़ा, लेकिन ट्रक चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। चालक की सतर्कता से ट्रक युवक से टकराने से बाल-बाल बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि चालक की सतर्कता और सही समय पर लिए गए फैसले ने युवक की जान बचा ली। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top