icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206125
Mukesh SinghMukesh SinghFollow1 Jan 2025, 02:34 pm

इटावाः मामूली सी बात को लेकर गांव की ही तीन लोगों पर बुजुर्ग ने लगाया मारपीट करने का आरोप, सीओ चकनगर से लगाई न्याय की गुहार

Chakar Nagar, Uttar Pradesh:

सहसों थाना क्षेत्र के ग्राम अजीत की गढ़िया में तीन लोगों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अजीत गढ़िया निवासी शरमन सिंह पाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसके ही गांव के तीन लोगों ने मामूली सी बात को लेकर लाठी डंडों से मारापीटा। पीड़ित ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि उसने उनकी फरियाद को नहीं सुना। तब चार दिन बाद हताश होकर बुजुर्ग ने सीओ चकरनगर से न्याय की गुहार लगाई है। इस दौरान सीओ पीसी में तैनात स्टाफ ने पीड़ित को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कवर्धा में सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को ऋण और मछली बीज वितरित

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा स्लग सहकारिता सहकारिता किसानों की समृद्धि का नया आधार बनेगी : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 6 जुलाई तक आयोजित सहकारिता सप्ताह का समापन रविवार को पीजी कॉलेज डोम, कवर्धा में जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा थे। अध्यक्षता सांसद संतोष पाण्डेय ने की, जबकि विधायक भावना बोहरा विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम में किसानों को सहकारिता आंदोलन से जुड़कर आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और सहकारी संस्थाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आठ किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण एवं मत्स्य पालन के लिए मछली बीज वितरित किए गए। साथ ही निबंध, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता की 15 विजेता बालिकाओं को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सहकारिता सप्ताह का समापन नए संकल्प की शुरुआत है। उन्होंने सहकारिता को धान खरीदी और बैंकिंग तक सीमित न रखकर कोल्ड स्टोरेज, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, पशुपालन और गैस एजेंसी जैसी गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिले में सहकारी समितियों की संख्या 90 से बढ़कर 138 हो गई है। सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक भावना बोहरा ने भी सहकारिता को किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बताया।
0
0
Report
Advertisement

मानदेय कटौती के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट घेरा, 16 सूत्री मांगें

Panna, Madhya Pradesh:मानदेय कटौती और शोषण के खिलाफ भड़कीं जिले की आशा कार्यकर्ता। रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया । जमकर नारेबाजी की और 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन। स्वास्थ्य विभाग की जमीनी स्तर की कर्मचारी आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 24 घंटे काम करने के बावजूद उन्हें सिर्फ ₹6,000 मासिक मानदेय मिल रहा है, और तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा 2023 से घोषित ₹1,000 की वार्षिक वृद्धि भी रोक दी गई है। इसके अलावा, 3-4 महीने तक वेतन न मिलना, बिना सैलरी स्लिप में मनमानी कटौती होना और आयुष्मान कार्ड जैसे गैर-विभागीय कामों के लिए नौकरी से निकालने की धमकी देना आम हो गया है। संघ ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों में हर महीने की 5 तारीख तक भुगतान, सैलरी स्लिप देने, आशाओं को ₹26,000 व पर्यवेक्षकों को ₹35,000 न्यूनतम वेतन देने की मांग की है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन्ग और उग्र होगा।
0
0
Report

जयपुर के निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से मजदूर घायल, राहत-बचाव जारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा जवाहर कला केंद्र के सामने RFWTI कैंपस में बन रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन में हुआ, जहां शटरिंग गिरने से मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में 8 मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल एसएमएस ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। घायलों में लालाराम, राजीव, नितिश कुमार, उदित, प्रमोद, प्रमोद पुत्र किशोर, नंदू और कार्तिक शामिल हैं। इनमें 7 से 8 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। निर्माण कार्य RSRDC की ओर से कराया जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जांच के बाद हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur में BDO की पत्नी मौत मामले में CCTV फुटेज से संकट बढ़ा

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur शहर मिठनपुरा थाने के परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत के बाद मामले में नया ट्विस्ट आया है। दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं जिनमें मृतिका को कुछ लोगों के द्वारा घसीटते हुए गाड़ी में बैठाते देखा गया है, हालांकि वीडियो एक वर्ष पुराना बताया जा रहा है और वायरल footage में दिख रहा घटनाक्रम 19 मार्च 2025 का है। मरने की सूचना मिलने के तुरंत बाद मिठनपुरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतका के भाई राज कुमार ने BDO मनोज कुमार और उनके परिवार पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है कि BDO का अलग लड़की से संबंध था और दहेज के रूप में 10 लाख रुपये नहीं देने पर बहन के साथ मारपीट कर जहर खिला कर हत्या कर दी गई। वायरल फुटेज में एक वर्ष पुराना बताने के बावजूद मृतका को घसीटते हुए कुछ लोगों द्वारा गाड़ी में डालते दिखाया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।)
0
0
Report

गोविंद देव गिरि: SIT रिपोर्ट के अनुसार अपराधियों की पूर्ण जांच और सजा होगी

Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): GOVIND GIRI (RAM TEMPLE TRUST PRIEST) PRESS CONFERENCE\nश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज कहते हैं, "हमने SIT की सौंपी गई रिपोर्ट पढ़ी है और जांच उसी के अनुसार आगे बढ़नी चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ़ एक अंतरिम रिपोर्ट थी—अंतिम नहीं। हमारा संकल्प है कि जिन लोगों ने ऐसा अपराध किया है, उनकी जांच होनी चाहिए उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए और उनके ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई होनी चाहिए."\n"वे (चंपत राय और अनिल मिश्र) अब किसी पद पर नहीं हैं। इतने लंबे समय तक उनकी लापरवाही और सावधानी न बरतना एक गंभीर मामला है"।
0
0
Report
Advertisement

राम जन्मभूमि ट्रस्ट दान घोटाले पर पवन खेड़ा का बड़ा खुलासा

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PAWAN KHERA (CONGRESS) ON SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST MEETING / RAM TEMPLE ALLEGED EMBEZZLEMENT OF DONATIONS/ CHAMPAT RAI, ANIL MISHRA'S RESIGNATION/ DONATIONS AND ORNAMENTS DISPLAYED BY THE TRUST कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहते हैं, "यह सत्ता पक्ष बनाम विपक्ष का मामला नहीं है। असल में, नुकसान उन लोगों का हुआ है जिनकी हिंदू धर्म में आस्था है—खासकर उन लोगों का, जिन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मंदिर के निर्माण में योगदान दिया। नुकसान उन्हीं लोगों को उठाना पड़ा है।" चंपत राय (महासचिव) और अनिल मिश्रा (ट्रस्टी) के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहते हैं, "ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष—वही व्यक्ति जो इन इस्तीफों को स्वीकार करने की घोषणा कर रहे हैं। क्या कोषाध्यक्ष की कोई जिम्मेदारी नहीं है? ऐसी कौन सी कंपनी, ट्रस्ट या राजनीतिक पार्टी है? जिसका कोषाध्यक्ष ऐसा हो जिसके हस्ताक्षर तक किसी काम के लिए नहीं लिए जाते?... संघ अयोध्या मंदिर ट्रस्ट पर अपनी पकड़ क्यों बनाए रखना चाहता है? आखिर, जिसे आपने नियुक्त किया है, वे कृष्ण मोहन हैं, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए संघ के क्षेत्रीय प्रमुख हैं... ज़मीन खरीदी जा रही है; ₹86 करोड़ का एक प्लॉट खरीदा गया। उस पर चारा उगाया जा रहा है, मंदिर से कुछ किलोमीटर दूर। ₹86 करोड़ की ज़मीन पर गायों के चरने के लिए चारा उगाया जा रहा है। हम जानना चाहते हैं: क्या मंदिर के पास कोई गौशाला भी है?..." "जब वह गोलीबारी हुई थी, तब नृपेंद्र मिश्र ही प्रभारी थे, है? ना? और आपने उन्हें ट्रस्ट में सर्वोच्च अधिकारी नियुक्त किया। गोलीबारी के समय नृपेंद्र मिश्र की क्या भूमिका थी? वे इस बारे में बात नहीं करेंगे। सच्चाई यह है? कि प्रधानमंत्री कार्यालय और संघ ने सीधे तौर पर इस मंदिर परियोजना की निगरानी की और अब भी कर रहे हैं, इसे पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखा है; तो, क्या जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की नहीं बनती? क्या यह मोहन भागवत की जिम्मेदारी नहीं है?... आज मैंने टीवी पर फुटेज देखा जिसमें गोविंद गिरी 1.5 करोड़ रुपये की गाड़ी—वेल्फ़ायर या वैसी ही कोई गाड़ी—में यात्रा कर रहे थे, फिर भी वे दावा करते हैं कि इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी? और उनके हस्ताक्षर की कभी ज़रूरत ही नहीं पड़ी। हिंदू धर्म के स्वयंभू रक्षकों—दूर रहो। हिंदुओं को सबसे बड़ा खतरा इन्हीं तत्वों से है, चाहे वह विश्व हिंदू परिषद हो या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS). .अगर आज केंद्र में हमारी सरकार होती और यह घटना हुई होती, तो वे चंपत राय से पल्ला झाड़ लेते—ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने गोडसे से दूरी बना ली थी और कहा था कि उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन चूंकि अभी उनकी सरकार सत्ता में है और एजेंसियां ​​उनके कंट्रोल में हैं, इसलिए वे चंपत राय की तारीफ़ कर रहे हैं। अगर गांधीजी की हत्या के समय जनसंघ, ​​हिंदू महासभा या RSS के कंट्रोल वाली सरकार सत्ता में होती, तो गोडसे की तारीफ़ 30 जनवरी, 1948 को शाम 5:45 बजे ही शुरू हो गई होती...
0
0
Report

जबरन शादी के दबाव में चाकू हमला, युवती और मां घायल

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस शहर की ढाणी कासी का वाली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जबरन शादी करने की जिद लेकर एक युवक चाकू लेकर युवती के घर पहुंच गया। युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई युवती की मां के गले पर भी चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार आरोपी महिपाल जाट निवासी दादिया रामपुरा कई दिनों से युवती के घर आता-जाता था। आज वह चाकू लेकर घर पहुंचा और युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती द्वारा स्पष्ट रूप से शादी से मना करने पर आरोपी ने आपा खो दिया और चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बेटी को बचाने के लिए बीच में आई उसकी मां के गले पर भी चाकू लग गया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल, रींगस पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। प्रारम्भिक जांच में मामला जबरन शादी के दबाव और आपसी परिचय से जुड़ा सामने आया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

बुंडू ब्लाइंड मर्डर: पत्नी संग प्रेमी गिरफ्तार, सिर जंगल से मिला

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - रांची。 स्लग - 17 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा . पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या . जंगल से बरामद हुआ कटा सिर。 बुंडू में 19 जून को मिले सिरकटे और अधजले शव की गुत्थी आखिरकार 17 दिन बाद सुलझ गई है . बुंडू पुलिस ने इस सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए मृतक तमाड़ के मांझीडीह निवासी संजय लोहरा की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है . पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमाड़ के सुंदरडीह स्थित रानी वन से जमीन में दबा मृतक का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया है . हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है . दरअसल, 19 जून को बुंडू थाना क्षेत्र के तेतरटांड़ जंगल से एक सिरकटा और अधजला शव बरामद हुआ था . बाद में शव की पहचान संजय लोहरा के रूप में हुई, लेकिन सिर नहीं मिलने के कारण यह मामला पुलिस के लिए ब्लाइंड मर्डर बन गया था . बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने लगातार 17 दिनों तक तकनीकी साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मामले की पड़ताल की . पूछताछ के दौरान आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस तमाड़ के सुंदरडीह स्थित रानी वन पहुंची, जहां जमीन में दबा मृतक का कटा हुआ सिर बरामद किया गया . मौके पर एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए . बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि यह पुलिस के लिए एक चुनौतीपूर्ण ब्लाइंड मर्डर था . अब तक की जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है . पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी . मामले में अब तक चार लोगों की संलिप्तता सामने आई है . पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है . 17 दिनों की कड़ी जांच के बाद इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने को बुंडू पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है . पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में मजबूत साक्ष्यों के साथ आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा .。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top