Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Etah207001

एटा में ट्रांसफार्मर बॉक्स से लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

HDHARSH DWIVEDI
Oct 14, 2025 05:47:22
Etah, Uttar Pradesh
एटा में ग्रामीण बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग, आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप, धुआं और चिंगारियां उठती देख लोगों में फैली दहशत, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, कोतवाली नगर क्षेत्र के ठंडी सड़क का मामला।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 14, 2025 09:05:01
Rudauli, Uttar Pradesh:रुदौली में फिर चली अवैध कटान की आरी! रुदौली कोतवाली क्षेत्र के नई सराय गांव में भूमाफियाओं ने बिना अनुमति 5 से 6 नीम के पेड़ काट डाले! ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग हरकत में आया, जांच के बाद रुदौली कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र भेजा गया। ग्रामीणों का आरोप — रुदौली क्षेत्र में हरियाली पर लगातार चल रही आरी, ठेकेदारों पर नहीं हो रही सख्त कार्रवाई! वन रेंजर जेपी गुप्ता बोले — “अवैध कटान की पुष्टि हुई है, मुकदमे की कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है।”लगातार हरे पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान, ठेकेदारों के बढ़े हौसले, ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Oct 14, 2025 09:04:58
Jaipur, Rajasthan:डिजिटल के लिए - जी राजस्थान वेबसाइट के लिए काशीराम चौधरी - दिवाली पर हवाई किराए ने रॉकेट की तरह बढ़ी उड़ान, ध्यान दें, महंगी पड़ेगी हवाई यात्रा। - मेट्रो शहरों से जयपुर आगमन का किराया बढ़ा 5 गुना तक, जबकि जाने के लिए किराया बहुत सस्ता। - मुम्बई से आएंगे तो कम से कम 17 हजार रुपए, जबकि महज 5500 रुपए में जा सकते मुम्बई 20 अक्टूबर को दिवाली है। हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्यौहार दिवाली पर लोगों की चाह रहती है कि इस त्यौहार को अपने परिवारजनों के बीच रहकर मनाएं। ऐसे में पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले प्रदेशवासी चाहते हैं कि वे जयपुर में रहकर ही दिवाली का त्यौहार मनाएं। लेकिन इस बार दिवाली पर एयरलाइंस आपकी जेब काटने वाली हैं। पिछले कुछ वर्षों में दिवाली पर मुम्बई से जयपुर आने का अधिकतम किराया 20 हजार रुपए तक रहता था, लेकिन इस बार यह किराया बढ़कर 27 हजार रुपए तक पहुंच गया है। इसी तरह पुणे, अहमदाबाद, सूरत, बेंगलूरु, हैदराबाद, गोवा, चेन्नई आदि शहरों से जयपुर आगमन का भी किराया बहुत अधिक लग रहा है। खास बात यह है कि देश के प्रमुख बड़े शहरों से जयपुर आगमन का किराया ही बढ़ा है, जयपुर से इन शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स में किराए की दरें काफी कम हैं। ऐसा नहीं है कि फ्लाइट्स की कमी हो, वर्तमान में मुम्बई से जयपुर के बीच रोजाना 9 फ्लाइट, बेंगलूरु से जयपुर के बीच रोजाना 6 फ्लाइट, पुणे से जयपुर के बीच 3 फ्लाइट, हैदराबाद से जयपुर के बीच 5 फ्लाइट और अहमदाबाद से जयपुर के बीच रोजाना 4 फ्लाइट संचालित हैं। इसके बावजूद किराया काफी अधिक लग रहा है। - दिवाली पर 17 अक्टूबर को किराया - मुम्बई से जयपुर आने के लिए 16636 से लेकर 26663 रुपए किराया - जयपुर से मुम्बई जाने के लिए मात्र 5215 से लेकर 9023 रुपए तक - बेंगलूरु से जयपुर के लिए किराया 14978 से लेकर 20030 रुपए - जयपुर से बेंगलूरु के लिए किराया मात्र 7152 से लेकर 8671 रुपए - अहमदाबाद से जयपुर के लिए किराया 15273 से लेकर 16848 रुपए - जयपुर से अहमदाबाद के लिए किराया 6140 से लेकर 6560 रुपए - हैदराबाद से जयपुर के लिए किराया 11991 से लेकर 20317 रुपए - जयपुर से हैदराबाद के लिए किराया 6545 से लेकर 7028 रुपए - पुणे से जयपुर के लिए किराया 20089 से लेकर 23974 रुपए - जयपुर से पुणे के लिए किराया 7700 से लेकर 12537 रुपए - सूरत से जयपुर के लिए 1 फ्लाइट, किराया 16731 रुपए - जयपुर से सूरत के लिए 1 फ्लाइट, किराया 4734 रुपए - चेन्नई से जयपुर के लिए मात्र 1 फ्लाइट, किराया 21901 रुपए - जयपुर से चेन्नई के लिए 1 फ्लाइट, किराया 8199 रुपए - गोवा से जयपुर के लिए मात्र एक फ्लाइट, किराया 14743 रुपए - जयपुर से गोवा के लिए एक फ्लाइट, किराया 8414 रुपए - गुवाहाटी से जयपुर के लिए किराया 13999 रुपए - जयपुर से गुवाहाटी के लिए किराया 13999 रुपए छठ पर्व पर भी बढ़ गया है हवाई किराया दिवाली के अलावा बड़ी संख्या में छठ पर्व को लेकर भी हवाई यात्रियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार जयपुर से पटना के लिए हवाई किराए की दरें अपेक्षाकृत बहुत अधिक नहीं हैं। हालांकि जयपुर से पटना के लिए किसी भी एयरलाइन की कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। यात्रियों को दिल्ली में फ्लाइट बदलनी होगी। लेकिन कनेक्टिंग फ्लाइट होने के बावजूद किराया अधिक लग रहा है। छठ पर्व से पूर्व 17 अक्टूबर को जयपुर से पटना के लिए किराया 14709 रुपए है, जबकि 24 अक्टूबर को जयपुर से पटना के लिए किराया 9622 रुपए लग रहा है। हवाई किराए पर नियंत्रण क्यों नहीं ? हवाई किराए पर नियंत्रण की जिम्मेदारी डीजीसीए यानी नागर विमानन महानिदेशालय की है। डीजीसीए ने किराए की अधिकतम सीमा भी निर्धारित नहीं की हुई है। जब जयपुर से मुम्बई जाने का अधिकतम किराया 9023 रुपए लग रहा है, तो मुम्बई से आने का अधिकतम किराया 26663 रुपए कैसे लिया जा सकता है। यानी जाने की तुलना में आगमन 3 गुना महंगा है। एयरलाइंस की यह मनमानी आमजन की समझ से परे है。
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Oct 14, 2025 09:04:43
Delhi, Delhi:दिल्ली में दिवाली और छठ को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पहुंचे थे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सीएम का निरीक्षण करते हुए कहा गया कि इस केंद्र से हजारों लोग रोज वेटिंग एरिया का लाभ ले सकते हैं, टिकट के लिए काउंटर खोले गए हैं और बैठने से लेकर सुरक्षा तक सभी सुविधाएं दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कहा गया कि त्योहार के मौके पर दिल्ली वासी गांव जाते हैं और रेलवे पर भारी मूवमेंट रहता है। पूरे देश में 75 जगहों पर यात्री सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं, जिसमें दिल्ली का केंद्र है जो तीन महीने में बना है। यात्रियों के लिए सुविधाओं में 20 काउंटर और 3000 ट्रेन शुरू की गई हैं।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Oct 14, 2025 09:04:20
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में फूड सेफ्टी विभाग की रेड में लगभग 30 क्विंटल स्टार्च वाला रसगुल्ला बरामद किया गया। स्टार्च और केमिकल से मिलावटी बंगाली और काला रसगुल्ला बन रहा था। तेजतिया स्वीट डेरी पर डिपार्टमेंट की रेड में 30 क्विंटल सफेद और काले रसगुल्ले की खेप पकड़ी गई। जंक के डिब्बों में मिलावटी रसगुला पैक किया जा रहा था। मिलावटी रसगुल्लों में ततैया/मच्छर-मक्खियाँ मिलीं। टीम ने पुलिस-प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की। रसगुला प्लांट से 12 नमूने लिए गए। बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित तेज़तिया स्वीट डेरी पर पकड़ा गया मिलावट वाला स्टार्च वाला रसगुल्ला।
0
comment0
Report
KMKIRAN MANNA
Oct 14, 2025 09:04:02
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Oct 14, 2025 09:03:45
Noida, Uttar Pradesh:अलवर: प्रार्थना सभा में धर्मांतरण के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र स्थित नैनापुर गांव में प्रार्थना सभाओं के माध्यम से जबरन धर्मांतरण कराने के प्रकरण में गिरफ्तार पांच आरोपियों की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। यह फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोपाल सैनी ने सुनाया। न्यायाधीश ने कहा कि मामला अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर प्रकृति का है, इसलिए आरोपियों को जमानत नहीं दी जा सकती। इस मामले में पुलिस ने हाल ही में जयपुर जगतपुरा निवासी केशव बेन्दाडा , मोहब्बतपुर मालाखेड़ा निवासी महेश चंद , भड़कोल निवासी रामनारायण और पैगंबरपुर मुरादाबाद निवासी रोहित सहित अलवर के बहाला निवासी रोहित को गिरफ्तार किया था । दरअसल 5 अक्टूबर को बुटोली निवासी कान्तिलाल ब्राह्मण ने बड़ौदामेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, नैनापुर गांव में मवासीराम के घर कुछ बाहरी लोग ग्रामीणों को प्रार्थना सभा के नाम पर बुला रहे थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन सभाओं में 40 से 50 महिलाएं एवं पुरुषों को ईसाई धर्म की प्रार्थना करवाई जाती थी और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिए जाते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और प्राथमिक जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया था ।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Oct 14, 2025 09:03:30
Hajipur, Bihar:एनडीए में चल रहे तमाम अटकलें के बीच आज महनार विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उन्होंने एनडीए में किसी तरह की खटपट से इनकार करते हुए कहा कि एनडीए बिल्कुल एकजुट हैँ और इस विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की जीत होगी। उन्होंने इस अवसर पर राजस्व सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा प्रत्याशियों को सिंपल बांटने और फिर वापस लेने मामले को लेकर प्रहार किया और कहा कि महागठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं है जिसका नतीजा है कि सिंबल दिया गया फिर वापस ले लिया गया लेकिन एनडीए में कहीं कुछ भी गड़बड़ नहीं है। उन्होंने मेहनत विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत का भी दावा किया।
0
comment0
Report
Oct 14, 2025 09:03:18
Upani, Chhattisgarh:दीपावली से पूर्व समाज सेवी SJR टीम सक्ती/कटघोरा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों के बीच खुशियां बांटने का प्रयास किया है,, ग्राम रेनखोल, घूईचूहा, बुढ़नपुर,पनारी, रिवापाली स्कूलों में जाकर बच्चों को मिठाई, फटाके, दिया-बाती, तेल, लाई, बताशा आदि सामग्री वितरित किए हैं। इस सेवा कार्य में जब बच्चों को दीपावली का उपहार मिला तो उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह झलक उठा। बच्चों की मुस्कान देखकर उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा “असली दीपावली तो वही है जहाँ किसी के जीवन में रोशनी फैलाई जाए।” SJR टीम के द्वारा सर्वत्र रम्यते “सेवा व परोपकार के संकल्प” की भावना से यह कार्य किया गया। टीम के लोगों ने कहा कि किसी के जीवन में मुस्कान लाना ही हमारी सबसे बड़ी दीपावली है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 14, 2025 09:02:32
Paradeep, Odisha:Anchor -ପାରାଦୀପ ର ଆଇଓସିଏଲ୍ ରେ କାର୍ଯ୍ୟରତ ଠିକା ସ୍ରମିକ ଙ୍କ ପାଇଁ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ କରିବ ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ। ଏନେଇ ସଂଘ ଦୃଢ଼କ୍ତି ପ୍ରକାଶ କରିବା_sହିତ ଶ୍ରମିକନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ ଙ୍କ ଉପରେ ବର୍ଷିଛନ୍ତି ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘର କର୍ମକର୍ତ୍ତା ମାନେ। ପ୍ରତି ତିନି ବର୍ଷ ରେ ପାରାଦୀପ ଆଇଓସିଏଲ୍ ରିଫାଇନାରୀ କାର୍ୟରତ ଠିକା ଶ୍ରମିକ ଙ୍କ ପାଇଁ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ କରି ଆସୁଛି। ଏନେଇ ସଂଘ ଆଇଓସିଏଲ୍ ସହିତ ଆଲୋଚନା କରି ତିନିମାସ ସମୟ ନେଇଥିବା ବେଳେ ସମୟର ଅବଧି ଶେଷ ନହେଉଣୁ ଅନ୍ୟ ସଂଗଠନ ମାନେ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ ନକରାଇ ଦେବାକୁ ଯୋଜନା କରୁଛନ୍ତି । ଏନେଇ ଶ୍ରମିକନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ ଙ୍କୁ ଟାର୍ଗେଟ କରିଛି ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ। ପୂର୍ବରୁ ଶ୍ରମିକନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ ଦୁଇ ଦୁଇ ଥର ସେଟେଲମେଣ୍ଟ କମ୍ପାନୀ ସଲାସୁତରାରେ କରି ଶ୍ରମିକ ଙ୍କ ସହିତ ଖେଳ ଖେଳା ଯାଇଛି, ଏନେଇ ୪ଶହରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଶ୍ରମିକ ଶ୍ରମିକନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ ଙ୍к ହାତଛାଡି ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘରେ ଯୋଗ ଦେଇଛନ୍ତି ବୋଲି ଏକ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ କୁହାଯାଇଛି। ଏଥର ସମସ୍ତ ଙ୍କ ର ଆଶା aiocL କମ୍ପାନୀ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ସ୍ବାର୍ଥ ପାଇଁ ପୂର୍ବ ଅପେକ୍ଷା ଏଥର ଭଲ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ ହେବ। ଅନ୍ୟ ସମସ୍ତ ଶ୍ରମିକ ସଂଘଯଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତି ରେ ଏହି ସେଟେଲମେଣ୍ଟ ଖୁବଶୀଘ୍ର କରାଯିବ ବୋଲି ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ କହିଛି। ବାଇଟ -୧- ପ୍ରକାଶ ଚନ୍ଦ୍ର ତ୍ରିପାଠୀ। ( ସଭାପତି, ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ ) ବାଇଟ -୨- ସୁରେଶ チャン୍ଦ୍ର ସାହୁ। ( ସଦସ୍ୟ, ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ ) ବାଇଟ -୩- ପ୍ରତାପ କୁମାର ସାମଲ। ( ଶ୍ରମିକ ) ବାଇଟ -୪- ଅଭିମନ୍ୟୁ ବେହେରା। ( ସାଧାରଣ ସଂପାଦକ, ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 14, 2025 09:02:14
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Oct 14, 2025 09:02:00
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कुआ थानाधिकारी रामेंग पाटीदार ने बताया कि चिचखली निवासी रमनलाल ने 12 अक्टूबर की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि 11 अक्टूबर को रात को दुकान बंद करके घर गया था। अगले दिन सुबह 12 अक्टूबर को दुकान अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में लगी एलईडी, 18 हजार नगद व चांदी के सिक्के गायब थे। चोरों ने दुकान के पीछे जाली तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। QCOMPARE टेक्निकल साक्ष्य व मुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस ने नयागांव निवासी राहुल पारगी व सुरेश पारगी को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report

VAVishnupriya Arora
Oct 14, 2025 09:01:45
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Oct 14, 2025 09:01:40
Nalhar, Haryana:Story :- नूंह पुलिस ने 88 लाख रुपये, माल चोरी के आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा। 88 लाख 79 हजार रुपये के अमेज़ॉन कंपनी के माल की चोरी के मामलें में महाराष्ट्र के पारशिवनी थाने में दर्ज मुकदमें में नूंह जिले के गांव शिकरावा निवासी चालक सलमान मजीद को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । जिला पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई पूरी करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है。 सौम्य करियर ट्रांसपोर्ट कंपनी गुरुग्राम के कर्मचारी शुभम जितेंद्र अग्रवाल ने पारशिवनी (महाराष्ट्र) थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी का ट्रक-कंटेनर अमेज़ॉन कंपनी का माल लेकर 26 अगस्त को बेंगलुरु से गुरुग्राम भेजा गया था। बेंगलुरु के अमेज़ॉन गोदाम से सील की गई गाड़ी को तीन दिन में गुरुग्राम पहुँचना था। लेकिन 28 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे गाड़ी का जीपीएस ट्रैक नागपुर-जबलपुर रोड पर आशु ढाबा खंडाला शिवर के पास बंद हो गया। जब शुभम अग्रवाल मौके पर पहुँचे तो गाड़ी वहाँ खड़ी मिली लेकिन ड्राइवर सलमान मजीद और क्लीनर मुस्तफा अब्दुल्ला निवासी नूंह दोनों गायब थे । जांच के दौरान पाया गया कि गाड़ी के कैबिन को गैस कटर से काटा गया था और कंटेनर के अंदर का माल अस्त-व्यस्त पड़ा था। बाद में अमेज़ॉन अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर गिनती की तो पाया कि करीब 88 लाख 79 हजार 863 रुपये मूल्य का माल गायब था। जिसमें महंगे मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, की-बोर्ड, बेबी प्रोडक्ट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल थे। पुलिस जांच में सामने आया कि यह वारदात ड्राइवर और क्लीनर की मिलीभगत से की गई थी। दोनों वारदात के बाद फरार हो गए थे। नूंह पुलिस को जब इस मामलें की जानकारी मिली, तो निरीक्षक सुभाष प्रबंधक अफसर थाना पिनगवां के नेतृत्व में गठित टीम ने स्थानीय नेटवर्क के जरिए आरोपी सलमान पुत्र मजीद निवासी शिकरावा को गांव से दबोच लिया और महाराष्ट्र पुलिस को सूचित कर उनके हवाले कर दिया । फिलहाल आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ लेकर गई है, जबकि उसका साथी फरار है। वहीं महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि चोरी किए गए मोबाइल जल्द ही प्राप्त किए जाएंगे। जिससे चोरी का पूरा नेटवर्क ट्रेस किया जा सकेगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top