Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Etah207001

एटा में 9 वर्ष पूर्ण होने पर सरकारी योजनाओं के स्टालों से जागरूकता कार्यक्रम

HDHARSH DWIVEDI
Mar 18, 2026 10:33:45
Etah, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर एटा कलेक्ट्रेट पर योजनाओं का बखान करते हुए आयोजन किया गया। 9 वर्ष पूरे होने पर कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। सरकार की योजनाओं के स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। एटा डीएम प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एडीएम, एसपी, सीएमओ और भाजपा नेता/चेयरपर्सन एटा सुधा गुप्ता सहित अन्य जिले के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKamal Kumar
Mar 18, 2026 11:49:52
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर कांकेर जिला अब नक्सलमुक्त होने के दहलीज पर है। कभी गोलियों की गूंज से कांप उठने वाला पखांजूर अब उम्मीदों की नई सुबह देख रहा है। वह इलाका जहां नक्सलवाद की जड़ें गहरी थीं, वहीं अब विकास की किरणें उतरने लगी हैं। सुरक्षा बलों और जनता की हिम्मत ने वह कर दिखाया है जो सालों तक सिर्फ सपना था। पहले सूरज ढलते ही घरों में बंद हो जाते थे, अब बच्चे स्कूल जाते हैं और खेतों में काम होता है। सरकार की पुनर्वास नीति ने बदलाव को बड़ा योगदान दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार से जोड़ने की योजना और पुराने मामलों को कैबिनेट की मंजूरी से वापस लेने का फैसला इन कदमों ने जंगल में भटके युवाओं को समाज में लौटने का रास्ता दिखाया है। नक्सल एक्टिविटी बेहद कम हो चुकी है और बचे हुए नक्सली कमजोर पड़कर बिखरे हुए हैं। उक्त क्षेत्र में 18 नक्सली जंगलों में सक्रिय बताए जाते हैं। सुरक्षा बलों की सतर्कता और कॉम्बिंग बढ़ने से क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कम हो गया है। 29 बड़े पुलों के स्वीकृति से विकास की रफ्तार तेज हुई है; 4 पुल पूर्ण हो चुके हैं, 17 प्रगतिरत, 8 निविदा प्रक्रियाओं में हैं। कोयलीबेड़ा ब्लॉक में सबसे अधिक 10 पुल स्वीकृत हैं। यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित था, पर अब प्रशासन ने विकास व सुरक्षा के साथ इसे नक्सलमुक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। हर कदम पर यह एहसास है कि नक्सलवाद खत्म होता दिख रहा है और कांकेर जी रहा है।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 18, 2026 11:49:41
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 18, 2026 11:49:29
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मण्डला से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है, जहां कलेक्ट्रेट मार्ग पर चर्च के किनारे नाले में ब्लड टेस्ट के इस्तेमाल किए गए ट्यूब खुले में पड़े मिले हैं। इस घटना से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। मण्डला के व्यस्त कलेक्ट्रेट मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब चर्च के पास नाले में बड़ी संख्या में ब्लड टेस्ट ट्यूब खुले में पड़े हुए नजर आए। ये ट्यूब इस्तेमाल किए गए प्रतीत हो रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने संवेदनशील मेडिकल वेस्ट को इस तरह खुले में फेंका गया, जबकि इसके निपटान के लिए सख्त नियम तय हैं। लेकिन यहां नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिल रही है। यह बहुत बड़ी लापरवाही है, यहां से रोज लोग गुजरते हैं। अगर इससे कोई बीमारी फैलती है तो जिम्मेदार कौन होगा? घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह का मेडिकल कचरा खुले में डालना सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। वहीं चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि इस पूरे मामले की जानकारी जब स्वास्थ्य विभाग को लगी तो, एक जांच दल आया और मुआयना कर खानापूर्ति कर दी जबकि टेस्ट ट्यूब अब भी खुले में ही पड़े है । जांच अधिकारी डॉ डी के मरकाम का कहना है कि जांच के बाद सीएमएचओ के आदेश पर कार्यवाही की जाएगी । फाइनल वीओ - अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये मेडिकल वेस्ट यहां तक पहुंचा कैसे? और जिम्मेदारों पर कब कार्रवाई होगी? फिलहाल देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 18, 2026 11:48:06
Alwar, Rajasthan:अलवर के मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह छात्रों ने प्रिंसिपल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें घेर लिया। इस दौरान छात्र pronoun? (Note: ensure no extraneous typos) क्लियर content: इस दौरान छात्रों ने प्रिंसिपल की कार को कॉलेज गेट पर ही रोक दिया और काफी देर तक बाहर नहीं जाने दिया। साथ ही कॉलेज के मुख्य गेट को अंदर से बंद कर दिया गया, जिससे स्टाफ को भी कैंपस में प्रवेश नहीं करने दिया गया। मौके पर मौजूद छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने उन्हें धमकाया और डांटते हुए बाहर खड़े रहने के लिए कहा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रिंसिपल छात्रों से सख्त लहजे में बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। छात्रों ने कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बाथरूम गंदे हैं, पानी की उचित व्यवस्था नहीं है और भोजन की गुणवत्ता भी खराब है। इसके अलावा कॉलेज में खेल मैदान की सुविधा नहीं है और सालाना कार्यक्रमों को लेकर भी प्रशासन रुचि नहीं दिखा रहा। छात्रों का कहना है कि उनकी समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा था, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। बाद में कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच बैठक हुई, जिसमें बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। अंततः छात्रों की मांगों को मान लिया गया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
0
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Mar 18, 2026 11:47:54
Sakti, :बाराद्वार पुलिस ने जुआ खेलने वाले 07 जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई कर नगदी 17500 रुपये, 08 मोबाईल और 09 मोटर साइकिल जप्त की है. आरोपी क्रमांक: ईरसाद अहमद पिता अफसाफ अहमद, संतोष कुमार दिवाकर, सत्यनारायण देवांगन, शिशाल पटेल, नंद कुमार राठौर, विजेन्द्र टण्डन, किशन लहरे. क्षेत्र में अवैध जुआ, गांजा और शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश के लिए, ग्राम कड़ारी के नाला के पास आम जगह पर रात में मोबाइल टार्च से काट पत्ती नामक जुआ खेलने की मुखबीर से सूचना मिलने पर टीम बनाकर रेड कर आरोपियों के कब्जे से नगदी 17500, 08 मोबाईल और 09 मोटर सायकल जप्त किया गया, जिसे जुआ एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है.
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 18, 2026 11:47:38
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:पोलित ब्यूरो मेंबर और एक करोड़ रुपए के ईनामी माओवादी मिसिर बेसरा को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश तेज कर दी गई है, झारखंड के गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के मदनाडीह का मिसिर बेसरा निवासी है, फिलहाल माओवादी संगठन में दो ही पोलित ब्यूरो मेंबर सक्रिय रूप से बचे हुए है पोलित ब्यूरो मेंबर गणपति का आत्म समर्पण कराने का प्रयास तेलंगाना पुलिस कर रही है जबकि झारखंड पुलिस पोलित ब्यूरो मेंबर मिसिर बेसरा को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है, इसी सिलसिले में झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने मिसिर बेसरा के घर पहुंच कर माओवादी लीडर के परिजनों से मुलाकात की, इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मिसिर बेसरा के परिजनों से कहा कि वे मिसिर बेसरा से अपील करें कि वह हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में वापस लौट आए, डेडलाइन के लिए जहां महज गिनती दिन बचे हुए है इस बीच छत्तीसगढ़ तेलंगाना और झारखंड की पुलिस ने भी बड़े केडर के माओवादियों के आत्म समर्पण के प्रयास तेज कर दिए है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 18, 2026 11:46:47
Chittorgarh, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष अभियान ज़ोरों पर है… अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद रायपुर में संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना और प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा की प्रेस वार्ता में बड़े आंकड़े सामने आए हैं… संघ के मुताबिक… शताब्दी वर्ष के दौरान छत्तीसगढ़ प्रांत में 30 लाख से ज्यादा घरों तक गृह संपर्क अभियान पहुंचा… करीब 61 हजार कार्यकर्ताओं ने 30 लाख 55 हजार से अधिक परिवारों से संपर्क किया… वहीं संगठन विस्तार की बात करें तो… प्रदेश के 34 जिलों के 1643 स्थानों पर 2188 शाखाएं संचालित हो रही हैं… इनमें विद्यार्थी, तरुण, प्रौढ़ और बाल शाखाएं शामिल हैं… संघ ने दावा किया कि… प्रदेश in 833 साप्ताहिक मिलन, 632 संघ मंडली और 193 सेवा बस्तियों में शाखाएं सक्रिय हैं… हिंदू सम्मेलनों को लेकर भी बड़ा दावा किया गया… छत्तीसगढ़ में 2034 कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें 9 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए… युवा कार्यक्रमों के तहत… 23 हजार से अधिक युवाओं ने सहभागिता की… जबकि विजयादशमी उत्सव में लगभग 95 हजार स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए… प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि… देशभर में संघ अब नई भौगोलिक रचना लागू करेगा… मार्च 2027 से प्रांत की जगह संभाग व्यवस्था लागू होगी… इसके अलावा समाजिक समरसता, नशा मुक्ति और जनजागरण जैसे विषयों पर भी संघ के कार्यों को प्रमुखता से रखा गया… कुल मिलाकर संघ ने शताब्दी वर्ष में संगठन विस्तार, समाज संपर्क और जनभागीदारी को अपनी बड़ी उपलब्धि बताया है…
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 18, 2026 11:46:25
Greater Noida, Uttar Pradesh:जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को हो सकता है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए 28 मार्च का समय मांगा है, कुछ दिन पहले ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एरो ड्रम लाइसेंस मिला था। इस एयरपोर्ट के पहले फेस में एक रनवे, एक यात्री टर्मिनल भवन बनाया गया है और इसकी क्षमता प्रति वर्ष करीब 1 करोड़ 20 लाख यात्रियों की है। गौरतलब है कि यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है, इस एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर जेवर के लोगों में एक अलग तरह का उत्साह का माहौल है उनका कहना है कि एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हमारे यहां बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय मिलने के बाद 28 मार्च को इसका उद्घाटन हो सकता है और उसके बाद यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू हो जाएंगे इस एयरपोर्ट के बनने के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश को बहुत ज्यादाफायदा होगा।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 18, 2026 11:45:59
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 18, 2026 11:45:52
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधान सभा दातारामगढ़ लोकेशन दातारामगढ़ ओमेंद्र सिंह skr02 9829898385 शक्तिपीठ जीण माता का नवरात्रि मेला कल से होगा शुरू नो दिवसीय मेलों में पहुंचेंगे लाखों की संख्या में श्रद्धालु एंकर सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल नवरात्रि में होने वाले नवरात्रि मेले का कल विधिवत रूप से शुभारंभ किया जाएगा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जीण माता का नवरात्रि मेले वर्ष में दो बार मनाया जाता है शेखावाटी क्षेत्र में विशेष पर्व के रूप में मनाए जाने वाला नवरात्रि एक त्यौहार है जीण माता का का मंदिर हजारों वर्ष पुराना है जिसके पीछे एक मान्यता है कि मुगल बादशाह औरंगजेब इसी मंदिर में शेखावाटी के मंदिरों को खंडित करता हुआ आया था और जब यहां पहुंचा तो उसको बड़ी मधुमक्खियां का सामना करना पड़ा और उसकी पूरी सेवा को मधुमक्खियां ने घायल कर दिया था जब मधुमक्खियां ने उनका पीछा नहीं छोड़ा तब औरंगज़ेब जीणमाता के मंदिर में नतमस्तक हो गया था और उसने यह प्रण लिया था कि जब तक वह जीवित रहेगा यहां पर उसकी तरफ से अखंड दीप प्रज्वलित किया जाएगा इसके बाद मधुमक्खियां ने उनका पीछा छोड़ा था मंदिर परिसर में ही भंवरों की रानी का मंदिर बना हुआ है यह एक ऐसा मंदिर है जहां पर आज भी मुस्लिम परिवार के लोग नवरात्रि का त्यौहार मनाते हैं और मंदिर की सीढ़ियों की साफ सफाई नवरात्रि में मुस्लिम परिवार के द्वारा की जाती है इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु नो दिन तक दर्शन करते हैं और नवरात्रि के अंतिम दिन विधिवत रूप से पूजा करके मेले समापन कर दिया जाता है मेले में पुलिस प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों के साथ चिकित्सा विभाग की टीम के साथ मंदिर कमेटी लगातार यात्रियों की सुविधा के लिए जुटी हुई है जीण माता का मंदिर सीकर जिला मुख्यालय से तीस किलोमीटर की दूरी पर है यह मंदिर हजारों वर्ष पुराना बताए जाता है मंदिर का तीन दो साल पहले जीर्णोद्धार हुआ था उसका उल्लेख दस्तावेजों में मौजूद है मंदिर के चारों तरफ घना वन और पहाड़ी क्षेत्र है जिससे प्राकृतिक सौंदर्य की एक सुंदर रचना देखने को मिलती है पहाड़ी के ऊपर जीण माता की भाई हर्षनाथ का मंदिर है जो शेखावाटी क्षेत्र में प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध है जीणमाता के हर्ष नाम के भाई थे माना जाता है कि जीण माता का जन्म चौहान वंश के राजपूत परिवार में हुआ था और उनके एक भाई था जिसका नाम हर्ष था दोनों भाई बहनों में अटूट प्रेम था भाई की शादी के बाद एक दिन हर्ष की पत्नी और बहन दोनों कुएं से पानी लेकर घर आ रही थी भाभी और ननद में पानी लेकर आते समय दोनों के बीच में इस बात को लेकर मनमुटाव हो गया कि हर्ष ज्यादा प्रेम किसको करता है इस बात को लेकर उन्होंने शर्त लगाई की भाई जिसका पानी से भरा मटका सिर पर से उतारेगा उसी को हर्ष अधिक प्रेम करता है जैसे ही भाभी और ननद दोनों मटका लेकर घर पहुंची हर्ष ने अपनी पत्नी के सिर से पहले मटका उतार दिया इस बात को लेकर बहन जीण माता नाराज हो गई और उन्होंने घर का त्याग कर दिया बहन को इस अवस्था में देखकर भाई ने भी घर पर नहीं जाने का प्रण कर लिया ओर हर्ष पर्वत पर ही बैठकर तपस्या शुरू कर दी और आज जीण माता के भाई हर्ष की पूजा भेरुजी के रूप में की जाती है मान्यता है कि जीन माता दुर्गा का अवतार है और शेखावाटी क्षेत्र की कई जातियों की कुलदेवी है दूसरे राज्य के लोग भी मंदिर में आते हैं और बच्चों के मुंडन करके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं मेले में अबकी बार तीन महिला अधिकारी कमान संभालेगी जिसमें उपखंड अधिकारी दातारामगढ़ मोनिका सामोर मेला मजिस्ट्रेट रहेगी सहायक मेला मजिस्ट्रेट शैलजा शेखावत तहसीलदार दातारामगढ़ रहेगी और पुलिस की कमान पुलिस उप अधीक्षक दाता रामगढ़ कैलाश कंवर के हाथ में रहेगी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top