Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
भोपाल में घर में आग: मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान के साथ 7 मौत
AAAkshay Anand
Mar 18, 2026 11:45:24
Noida, Uttar Pradesh
BHOPAL (MADHYA PRADESH): MOHAN YADAV (MADHYA PRADESH CM) ON 7 DIED AFTER FIRE BREAKS OUT IN HOUSE मुझे जानकारी मिली है और मुझे इस बात का दुख है... 7-8 दुखद निधन हुए हैं। हमने अधिकारियों को यहां से रवाना किया है। वे घटना की जांच करेंगे। सरकार शोकसंतप्त परिवारों के साथ है... मैं उम्मीद करता हूं कि इस घटना के बाद लोग अधिक सावधानी बरतेंगे。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SRSANDEEP RATHORE
Mar 18, 2026 12:45:33
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 18, 2026 12:44:49
Ajmer, Rajasthan:ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध की स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई। 31 विदेशों से आए जायरीनों के एक दल ज़ियारत करने पहुँचा विश्व की शाँति के लिए मांगी दुआ अजमेर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (रह.) की दरगाह शरीफ में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एकता और शांति की मिसाल देखने को मिली। विदेशों से आए जायरीनों के एक दल ने दरगाह पहुँचकर जियारत की और विश्व में शांति की दुआ मांगी। यह दल मुख्य रूप से कनाडा और यूनाइटेड किंगडम (यूके) से था, जिसमें कुल 31 लोग शामिल थे। इनमें कुछ ईरान और अमेरिका से जुड़े पृष्ठभूमि वाले जायरीन भी थे। दल ने दरगाह में मखमली चादर चढ़ाई, फूल पेश किए और हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में जियारत की। हाजी सैयद सलमान चिश्ती, जो दरगाह के खु्द्दाम हैं, संपन्न कराई। उन्होंने जायरीनों का स्वागत किया और सूफी परंपरा के अनुसार दुआएं कराईं。 इस मौके पर जायरीनों ने विशेष रूप से ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध की स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने ख्वाजा साहब की दरबार में विश्व शांति, सद्भाव और संघर्षरत क्षेत्रों में अमन की बहाली के लिए खास दुआएं मांगीं। एक जायरीन ने कहा, "ख्वाजा गरीब नवाज का दरबार संदेश देता है कि मोहब्बत और इंसानियत से बड़ी कोई ताकत नहीं। आज जब दुनिया युद्ध की आग में जल रही है, यहां आकर हम सबने एकजुट होकर शांति की दुआ मांगी है." दल के सदस्यों ने बताया कि वे अलग-अलग पृष्ठभूमि से हैं, लेकिन सूफी संत की शिक्षाओं से प्रेरित होकर यहां पहुंचे हैं, जहां कोई जाति, देश या धर्म का भेदभाव नहीं होता। हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का दरबार सदियों से अमन, भाईचारे और मानवता का केंद्र रहा है। "विदेशी जायरीनों का यह दल सूफियत की सार्वभौमिकता का जीता-जागता प्रमाण है। हमारी दुआ है कि दुनिया भर में युद्ध समाप्त हो हों और शांति कायम हो।" उन्होंने बताया कि दरगाह में प्रतिदिन हजारों जायरीन आते हैं, जिनमें विदेशी जायरीनो (श्रद्धालुओं) की संख्या बढ़ रही है। अजमेर शरीफ की दरगाह भारत की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी आस्था से जियारत करते हैं। ख्वाजा साहब को 'सुल्तान-उल-हिंद' कहा जाता है और उनकी शिक्षाएं प्रेम, सेवा और सहिष्णुता पर आधारित हैं।यह घटना ऐसे समय में आई है जब वैश्विक स्तर पर मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा हुआ है, और कई देशों में शांति की गुहार लगाई जा रही है。
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 18, 2026 12:44:27
Alwar, Rajasthan:अलवर एसीबी द्वारा डेढ़ लाख रु की रिश्वत मामले में गिरफ्तार तहसीलदार बसंत परसोया व दलाल को एसीबी कोर्ट ने 30 मार्च तक भेजा जेल एसीबी द्वारा डेढ़ लाख रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए गोविंदगढ़ तहसील के तहसीलदार बसंत परसोया और उसके दलाल रवि कलाल को आज एसीबी कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 30 मार्च तक जेल भेज दिया गया है । मामले की जानकारी देते हुए एसीबी के उपअधीक्षक शब्बीर खान ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी मौसी और ताईजी के हिस्से की जमीन का नामांतरण (म्यूटेशन) वसीयत के आधार पर उसके नाम चढ़ाने के लिए गोविंदगढ़ तहसील में फाइल लगाई गई थी। आरोप है कि इस काम को करने के एवज में तहसीलदार बसंत परसोया ने अपने दलाल रवि कलाल के माध्यम से परिवादी से पहले पांच लाख रु की रिश्वत की मांग की फिर साढ़े तीन लाख में सौदा फाइनल हुआ जिसके बाद एसीबी ने सत्यापन करने के बाद आरोपियों को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 18, 2026 12:44:07
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर चैत्र चौदस मेले में आए दिन पहुंच रहे हैं लाखों श्रद्धालु; श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी और CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है. कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर चैत्र चौदस मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आए दिन लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं. मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी की है और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है. शहरी थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि मेले में आने वालों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है और शहर में 25 नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस शहरी थाने और मेला ग्राउंड में रखा गया है ताकि शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जा सके.
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 18, 2026 12:43:54
Bhiwani, Haryana:सैकेण्डरी की 25 मार्च एवं सीनियर सैकेण्डरी की 30 व 31 मार्च को संचालित होगी रद्द हुए विषयों की पुनः परीक्षा -बोर्ड अध्यक्ष भिवानी, 18 मार्च, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा मार्च-2026 में कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण रद्द विषयों की पुनः परीक्षा सैकेण्डरी की 25 व सीनियर सैकेण्डरी की 30 व 31 मार्च को दोपहर 12:30 से सायं 03:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी। इन परीक्षाओं में 968 परीक्षार्थी भाग लेंगे। सैकेण्डरी परीक्षा के रद्द हुए विषयों की पुनः परीक्षा के लिए केंद्र परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण सैकेण्डरी परीक्षा के रद्द किए गए विषयों की पुनः परीक्षा 25 मार्च, 2026 को करवाई जाएगी। विस्तृत जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि जिला चरखी-दादरी के परीक्षा केंद्र रा.क.व.मा.वि., रानीला-02 की गणित(आधार/मानक) विषय की 26 फरवरी की रद्द हुई परीक्षा अब रा.क.व.मा.वि., नजदीक काठ मंडी, चरखी-दादरी-02(बी-1) परीक्षा केंद्र पर तथा जिला-जीन्द के परीक्षा केन्द्र पीएसपीएम व.मा.वि.,झमोला परीक्षा केंद्र की हिन्दी विषय की 28 फरवरी की रद्द हुई परीक्षा अब रा.क.व.मा.वि., जुलाना-01(बी-1) परीक्षा केंद्र पर 25 मार्च, 2026 को दोपहर 12:30 से सायं 03:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी। सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के रद्द हुए विषयों की पुनः परीक्षा के लिए केंद्र इस प्रकार सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के रद्द किए गए विषयों की पुनः परीक्षा 30 व 31 मार्च, 2026 को संचालित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला-झज्जर के परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., लडरावन की इतिहास व जीव विज्ञान विषय की 06 मार्च की रद्द हुई परीक्षा अब परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., झज्जर-04 (बी-1) एवं जिला पलवल के परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., अलावलपुर-02(बी-1) की रसायन विज्ञान एवं लेखाकंन विषय की 09 मार्च की रद्द हुई परीक्षा अब परीक्षा केन्द्र डी.जी. खान हिन्दु व.मा.वि., रेलवे रोड, पलवल -04(बी-1)परीक्षा केंद्र पर तथा जिला-चरखी-दादरी के परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., बाढड़ा-03(बी-1) पर संचालित हुई रसायन विज्ञान की 09 मार्च की रद्द हुई परीक्षा 30 मार्च, 2026 को एवं इसी केन्द्र पर 11 मार्च संचालित हुई कंप्यूटर साईंस की रद्द हुई परीक्षा 31 मार्च, 2026 को दोपहर 12:30 से सायं 03:30 बजे तक पुनः संचालित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में संबंधित विद्यालय मुखियाओं को ई-मेल व दूरभाष के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है। परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से सायं 03:30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा से 30 मिनट पूर्व अर्थात 12:00 बजे केन्द्र पर पहुँचना होगा। इसके पश्चात् परीक्षार्थियों का केन्द्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके आस-पास कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षाएं रद्द हुई हैं, ऐसे परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी किए गए अनुक्रमांक अनुसार ही निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केन्द्र पर पंहुचना सुनिश्चित करें। सभी नियमित परीक्षार्थी विद्यालय वर्दी में व विद्यालय आई.डी. कार्ड/मूल आधार कार्ड सहित परीक्षा केन्द्र पर आयेगें। परीक्षार्थी अधिक जानकारी हेतु अपने संबंधित विद्यालय में समय रहते संपर्क करें।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 18, 2026 12:42:48
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग के अंदर चल रहे भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हुआ है।सीएमओ कार्यालय से जुड़े एक संविदा कर्मी को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण और नवीनीकरण के नाम पर यह अवैध वसूली की जा रही थी।मिर्जापुर की रहने वाली शिकायतकर्ता मीरा देवी ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया।कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और अब पूरे नेटवर्क की जांच शुरू हो गई है。 राबर्ट्सगंज में रोडवेज परिसर के पास दोपहर करीब 1 बजकर 35 मिनट पर एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जहां सीएमओ कार्यालय से जुड़े संविदा कर्मी चंचल यादव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।दस्तावेजों के मुताबिक आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर तैनात था और अल्ट्रासाउंड सेंटर के रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था।मिर्जापुर के पीली कोठी निवासी शिकायतकर्ता मीरा देवी पत्नी रत्नेश कुमार शुक्ला से भी इसी काम के लिए रकम मांगी गई थी, जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया।जैसे ही आरोपी ने तय रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को राबर्ट्सगंज कोतवाली लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस पूरे ऑपरेशन को ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चौरेसिया के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जिसमें कई अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है और अब इस बात की भी जांच तेज हो गई है कि इस अवैध वसूली के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं, कहीं यह पूरा नेटवर्क तो नहीं.
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 18, 2026 12:42:34
Moradabad, Uttar Pradesh:ईद और नवरात्री कों लेकर मुरादाबाद पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर, पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारीयों ने की शहर के गणमान्य लोगो के साथ मिलकर ईद और नवरात्री के मद्देनज़र बैठकें, बैठक मे सभी से की गयी शांति के साथ त्यौहार मनाने की अपील, Zee मीडिया से बातचीत मे एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने ईद की तैयारीयों कों लेकर पुलिस की तैयारीयों की दी जानकारी, साथ ही दिए स्पष्ट निर्देश एवं कड़ा सन्देश.... यदि कहीं भी कोई त्योहारों मे विघ्न डालने का करेगा प्रयास तो ऐतिहासिक कार्यवाही होगी सभी लोग अपने दिमाग़ मे इस बात जो डाल लें। ईद की तैयारीयों कों लेकर एसपी सिटी ने बताया की.... 3 कंपनी पीएसी मुरादाबाद मे की गयी तैनात, ईद कों लेकर सिटी कों बांटा गया 6 जोन और 11 सेक्टर मे, ईदगाह कों बांटा गया सेक्टर स्किम मे एवं शहर मे 20 स्थानों पर लगाए गए बेरियर पॉइंट, एसपी सिटी के मुताबिक पुलिस की सभी गाड़ियों मे एंटी राइट उपकरण कराये गए सुनिश्चित, सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से ईदगाह स्थल कों किया जायेगा सर्विलांस, करीब 1000 पुलिसकर्मियों की देखरेख मे संपन्न कराई जायेगी ईद की नमाज, एसपी सिटी ने ये बताया है की सभी मस्जिदों मे बातचीत कर स्पष्ट कर दिया गया है शासन के निर्देशानुसार ही नमाज अदा की जायेगा किसी पब्लिक पैलेस या सड़क पर नमाज अदा नहीं की जायेगा, अगर किसी ने भी इस तरफ की हरकत की तो बहुत ही कठोर कार्यवाही होगी, वहीँ नवरात्री कों लेकर एसपी सिटी का कहना है की…. मंदिर कमेटीयो से बातचीत की जा चुकी है और सभी जगह फ़ोर्स लगाई गयी है, जिन रास्तो से श्रद्धालू जाते है उन सभी रास्तो पर लगाई गयी पर्याप्त फ़ोर्स, एसपी सिटी के मुताबिक मुरादाबाद के प्रसिद्ध काली माता मंदिर मे एंट्री से लेकर एग्जिट तक सभी रास्तो पर की गयी व्यापक व्यवस्था। पूर्व मे नमाज के समय कों लेकर हुए विवाद पर भी एसपी सिटी ने दी स्पष्ट जानकारी, बोले पिछली बार नमाज पढ़ने कों लेकर 2 समय का ठीक से कम्युनिकेट नहीं हो पाया, इस बार क्लियर कट स्पष्ट कर दिया गया है नमाज 2 वक्त होगी, पहली नमाज 8 बजे से पहले और दूसरी 8.30 बजे से, पिछली बार भी लोगो ने घरो के पास मस्जिदों मे नमाज पड़ी और हम इस बार भी इस बात कों कोशिश कर रहे है लोग अपने घरों के पास मस्जिदों मे नमाज पढ़ें। एसपी सिटी का त्यौह Holiday season मे विघ्न डालने वालो कों कड़ा सन्देश, यदि कोई भी त्यौहारी सीजन मे विघ्न डालने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ ऐतिहासिक कार्यवाही होगी, हमारा सब अपने दिमाग़ मे स्पष्ट कर लें की कोई भी कहीं भी कोई विघ्न डालने का बिल्कुल प्रयास ना करें。
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Mar 18, 2026 12:42:11
Harda, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरदा पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों को कई सौगातें दीं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 18 मार्च को हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कृषि आधारित कौशल विकास एवं कस्टम हायरिंग पर केंद्रित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने 3248.71 लाख रुपये की लागत से 5 नए विकास कार्यों का भूमि पूजन किया, वहीं 19979.97 लाख रुपये की लागत से 36 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और आम जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने गेहूं खरीदी को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वर्ष 2028 तक गेहूं की खरीदी 2700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और सरकार की योजनाओं को किसानों के लिए लाभकारी बताया।
0
comment0
Report
GMGANESH MOHALE
Mar 18, 2026 12:41:58
Washim, Maharashtra:वाशीम शहरातील छत्रपती शिवाजी महाराज चौक ते पाटणी चौक या मुख्य रस्त्याची अत्यंत खराब दुरवस्था झाली असून खड्डे व उखडलेल्या गिट्टीमुळे हा मार्ग धोकादायक बनला आहे. याबाबत नगर परिषदेकडे वारंवार तक्रारी करूनही निधीअभावी दुरुस्ती करण्यात आलेली नाही. या पार्श्वभूमीवर अपघातांची वाढती संख्या आणि नागरिकांना होत असलेला त्रास लक्षात घेऊन शहरातील सामाजिक कार्यकर्त्यांनी आज अनोखे ‘भिक मांगो’ आंदोलन केले. या आंदोलनातून जमा झालेली रक्कम नगर परिषद मुख्याधिकाऱ्यांकडे सुपूर्द करण्यात येणार असून संतप्त नागरिकांनी भीक मागून जमा केलेली रक्कम व शासनाच्या निधीतून रस्त्याची दुरुस्ती तातडीने करण्यात यावी,अशी मागणी आंदोलकांनी यावेळी केली.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top