icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274001
SSANDEEPFollow25 Nov 2024, 12:53 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

र रायपुर की पत्नी ने रूस में पति के लिए CBI-Interpol से मदद मांगी

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में रहने वाली मनोरमा साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति टिकेश्वर साहू को रूस के वोल्वोग्राद में Detained कर लिया गया है। महिला के मुताबिक उनके पति को रूस में हिरासत में लेकर उन्हें आर्मी जॉइन करने के लिए फोर्स किया जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित किया गया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई और इंटरपोल को सूचना दे दी गई है ताकि इसकी मदद हो सके। मनोरमा साहू के अनुसार वे 7 सितम्बर को रायपुर से दिल्ली प्रस्थान कर रूस गये थे; टेलीग्राम से मिली जानकारी के अनुसार नौकरी के उद्देश्य से वोल्वोग्राद गये थे, लेकिन कुछ दिन बाद हिरासत में ले लिया गया। वीडियो कॉल में उनका चेहरा सूजा हुआ दिखा और 22 सितम्बर को एक फोन पर झूठे ड्रग्स केस में 15 साल की सजा का भय दिखाया गया। अब महिला ने शिकायत की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस के अनुसार और भी लोग रूस में फंसे हैं जिनको लाने के लिए प्रयास जारी हैं।
0
0
Report

जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए

Greater Noida, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी मेधा रूपम ने जनगणना-2027 की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने स्वगणना की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को काम तेज करने के निर्देश दिए। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को ड्यूटी देने में देरी पर मेधा रूपम ने चार्ज अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने जनगणना की ड्यूटी न लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई शुरू करने को कहा। उन्होंने जनगणना के काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों के सभी कर्मचारियों की स्वगणना आज ही पूरी कराएं। जनगणना ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को अपने आवंटित इलाकों में परिवारों से संपर्क कर उनकी स्वगणना कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी तालमेल और जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा, ताकि स्वगणना अभियान के लक्ष्य तय समय में पूरे हों।
0
0
Report

बलरामपुर में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में स्टंट बाजी करना युवकों को पड़ा भारी, 14 सेकंड के वायरल वीडियो ने खोली स्टंटबाजों की पोल, पुलिस ने बाइक सीज कर दो युवकों पर की कार्रवाई बलरामपुर जनपद में सड़क पर स्टंटबाजी का शौक दो युवकों को महंगा पड़ा है। सोशल मीडिया पर 14 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो युवकों को चिह्नित कर कार्रवाई की है। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सीज कर दोनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। इस समय जनपद में यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस इसको लेकर सड़कों पर है लेकिन स्टंट बाजो पर कोई असर नहीं दिख रहा है। वीडियो पुराना बताया जा रहा है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक ही मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार दिखाई दे रहे हैं। एक युवक बाइक चला रहा है, जबकि दूसरा बीच में बैठा है। इसी दौरान तीसरा युवक चलती बाइक पर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की लापरवाही से न सिर्फ युवकों की जान खतरे में पड़ सकती थी, बल्कि दूसरे राहगीरों के लिए भी हादसे का खतरा पैदा हो सकता था। वीडियो सामने आने के बाद एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर श्रीदत्तगंज पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, चीती गांव निवासी मोहम्मद अजीम (20) और इस्लामुद्दीन (19) को चिह्नित किया गया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत संबंधित बाइक सीज कर दी और दोनों युवकों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस द्वारा अधिवक्ता और उनके रिश्तेदारों के साथ कथित मारपीट आरोप।

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कांशीराम चौकी में अधिवक्ता और उनके दो रिश्तेदारों के साथ कथित मारपीट तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी जानिसार के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता अमित कुमार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि सात नवंबर की रात वह अपने दो रिश्तेदारों रोहित उर्फ दीपू और सौरभ के साथ पैरामाउंट से लौट रहे थे। कांशीराम चौकी के पास एक खोखे पर सिगरेट लेने के दौरान दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने डंडे से उन पर हमला कर दिया। शिकायत लेकर चौकी पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर बुला लिया। आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों और तीन अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। अधिवक्ता का आरोप है कि परिचय देने और जाति बताने के बाद उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा तीनों को रातभर पीटा गया। मारपीट में रिश्तेदार रोहित उर्फ दीपू का पैर टूट गया, जबकि दूसरे रिश्तेदार को भी चोटें आईं। अधिवक्ता ने अपनी पसलियों में चोट लगने की बात कही है। पीड़ित का आरोप है कि उनका मोबाइल भी कब्जे में लेकर दबाव बनाकर समझौता कराया गया। आठ नवंबर को एसएसपी से शिकायत करने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन उनकी शिकायत के मुताबिक कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका भी रिपोर्ट में शामिल नहीं की गई। अधिवक्ताओं ने चौकी की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।
0
0
Report

किशनगंज में प्रेमिका की हत्या: मंगेतर ने शादी से पहले साजिश रची

Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के निवासी बासिद आलम और रजिया (काल्पनिक नाम) शादी के बंधन में बंधने वाले थे। एक तरफ शादी की तैयारियां चल रही थी, कार्ड छप चुकी थी मेहमानों का न्योता जा चुका था। लेकिन दूसरी तरफ बासिद के मन में शादी की तैयारी नहीं बल्कि एक ऐसी साजिश चल जा रही थी। जिसके सुनकर आपके रूह कांप जाएंगे। दरअसल 16 नवंबर साल 2026 को किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के काला सिंघिया गांव में बासिद आलम और रजिया (काल्पनिक नाम) के बीच शादी होने वाली थी। दोनों के बीच वर्षों से चल रहे प्रेम शादी के बंधन में बंधने वाला था। रजिया अपनी निकाह की खबर से काफी खुश थी। लेकिन शादी के तीन दिन पूर्व जो हुआ रजिया की शादी का ख्वाब मानो अधूरा रह गया। घर से रजिया अचानक गायब हो गई। रजिया के परिजनों ने किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाया। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में घर के बगल के खेत में कब्र में दबी रजिया का शव बरामद किया। लेकिन पुलिस ने जब रजिया की मोबाइल रिकॉर्ड और कड़ियाँ जोड़ी तो पता चला कि ये एक प्रीप्लानड मर्डर था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतिका रजिया के मंगेतर बासिद आलम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बासिद आलम से पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि एक वर्ष से गांव के ही रजिया नामक युवती से उसका दोस्ती था और रजिया छ माह की गर्भवती थी। बासिद आलम रजिया से शादी करने से इंकार कर रहा था। जिसके बाद गांव में पंचायती हुई, और पंचायत के दवाब में बासिद आलम अपने प्रेमिका रजिया से शादी करने के लिए तैयार हो गया। शादी की तारीख 16 नवंबर तय किया गया। उधर बासिद आलम और उसका परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। बासिद आलम ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर शादी के तीन दिन पूर्व अपने मंगेतर को फोन कर देर रात घर के नजदीक मिलने बुलाया और प्लान के मुताबिक बासिद आलम ने अपने मंगेतर रजिया को मौत के घाट उतार दिया। उसके उपरांत अपने भाई और पिता के साथ मिलकर बगल के खेत में ले जाकर रजिया के शव को मिट्टी के नीचे दफना दिया। रजिया के शव को दफन करने के बाद बासिद का पूरा परिवार गांव छोड़कर भाग गया। वही मृतका के पिता थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस अनुसंधान में राज पर से पर्दा उठाया। वही पुलिस ने हत्या के आरोप में बासिद आलम को बंगाल सीमा के रत्नपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। किशनगंज एसडीपीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

NBCC ने 49 फ्लैटों के मामले में Corrigendum जारी किया; नई नीलामी में भाग लेने को चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:NBCC ने 49 फ्लैटों को लेकर कानूनी मामले के बारे में Corrigendum जारी किया है। पहले कहा गया था कि मामला अदालत में पेंडिंग है, लेकिन अब स्पष्ट किया गया है कि 49 फ्लैटों को लेकर कानूनी मामला अदालत में चल रहा है और नए खरीदार अपने जोखिम पर नीलामी में हिस्सा लें। Corrigendum में कहा गया है कि पिछली नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को अब नई नीलामी की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा, जबकि पहले उन्हें शामिल नहीं किया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले पर रुख दिखाया था। Zee News ने खबर को प्रमुखता से दिखाया था।
0
0
Report

उत्तर प्रदेश में पंचायत प्रशासन के कार्यकाल छह माह बढ़े; विकास और कानून-व्यवस्था पर बहस तेज

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow, UP: Daya Shankar Singh (UP Minister) On Tenure Of Panchayat Administrators Extended For 6 Months / SP Chief Akhilesh Yadav देखिए अभी बहुत सारे पिछड़ा वर्ग और सबका आरक्षण तय होना है। इसके लिए सरकार ने निर्णय लिया है, स्वागत योग्य है। अखिलেশ यादव कह रहे हैं भाज़का धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है, इस साल में कोई विकास नहीं हुआ है। अब उनको विकास नहीं दिख रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश का विकास पूरे देश में सबसे तेज गति से हो रहा है। पूरा दुनिया आज उत्तर प्रदेश के विकास के मॉडल को सराह रही है। अब उनको नहीं दिख रहा है क्योंकि उनके जैसा आरायक्कता नहीं है। उससे उनके समय में जो पुलिस उपाधीक्षक को घसीटा नहीं जा रहा है। जेल के कुख्यात अपराधी डीजीपी से जा करके चाय नहीं पी रहा है। क्योंकि आज की तारीख में अपराधी आज या तो उत्तर प्रदेश छोड़ के भाग गया है या जेल के अंदर है। इसलिए वो चाहते हैं अपने समय में। ka जो कानून व्यवस्था चाहते हैं, आज जो है अपराधी इतने भयभी थे कि उत्तर प्रदेश छोड़ के भाग गया है, या तो जेल में जाना रहना पसंद कर रहा है, आज इस तरह का कानून का राज स्थापित है जो भी जी के राज्य में।
0
0
Report

बेतिया के सेनको ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लूट, पुलिस जांच जारी

Bettiah, Bihar:बेतिया के सेनको आभूषण शो रूम में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद शहर में दहशत है। अक्सर गुलजार रहने वाला इलाका में सन्नाटा पसरा है। घटना के 5 घंटे बाद भी पुलिस की जांच चल रही है। अभी तक बेतिया पुलिस के हाथ खाली है लुट के बाद पुलिस ने ना ही पुलिस के तरफ से अभी बयान आया है और ना ही कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी हुआ है। बेतिया डीआईजी हर किशोर राय खुद इस घटना की कमान संभाले है; पिछले पांच घंटे शो रुम में खुद डीआईजी जांच कर रहे है। एसपी कुमार गौतम मामले की जांच में जुटे है लेकिन इतनी बड़ी लूट के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। पुलिस की तफ्तीश जारी है सेनको ज्वेलर्स के अगल बगल के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर दिए है।
0
0
Report
Advertisement

महेश कुमार ने संभाला परतावल बीडीओ का कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर रहेगा जोर

Dipu RawatDipu RawatFollow28m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। जिले के पांच खंड विकास अधिकारियों का हाल ही में दूसरे जनपदों में तबादला किया गया था। इसी क्रम में परतावल के खंड विकास अधिकारी कृष्णा कांत शुक्ल का स्थानांतरण बलिया जनपद में हो गया। उनके स्थान पर महेश कुमार ने मंगलवार को परतावल ब्लॉक के नए खंड विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। नए बीडीओ के कार्यभार संभालने पर ब्लॉक परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। एडीओ समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी ने बुके भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ महेश कुमार ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया।
0
0
Report

कानपुर: थार से बुजुर्ग की मौत, परिवार ने पुलिस पर सवाल

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में थार से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत के मामले में परिजनों ने लगाए आरोप! रखा मीडिया के सामने पक्ष 7 नवंबर छोटी दीपावली को कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आवास विकास वाली रोड पर तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को रौंद दिया था। वही इस मामले में थार चालक युवती को अगले दिन निजी मुचलके पर जमानत मिल गयी थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। प्रेस क्लब में मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पुत्र राहुल चौहान और पुत्री ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। उनका आरोप है कि 7 नवम्बर को पिता संतोष चौहान मम्मी की साड़ी लेकर आ रहे थे, तेज रफ्तार थार सवार युवती ने उन्हें घसीटते हुए रौंद दिया। बिना जानकारी दिए हुए पुलिस ने उनके शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आखिर इतनी क्या जल्दी थी, अंत्योष्टि वाले दिन उस युवती को कुछ घण्टों में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। तबसे हम आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद पुलिस ने समय रहते घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित नहीं किए। शिकायत में आरोपी वाहन चालक के नशे में होने और गाड़ी की रफ्तार भी तेज होने का दावा किया है। साथ ही आरोपी का तत्काल मेडिकल परीक्षण नहीं कराने और गिरफ्तारी के बाद जल्द जमानत मिलने पर भी सवाल उठाए गए हैं। फिलहाल परिजनों ने मामले में डिजिटल साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और लोकेशन रिकॉर्ड सुरक्षित कराने के साथ-साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की निगरानी में कराने की मांग की है। बाइट। मृतक के पुत्र राहुल चौहान, बाइट। मृतक की पुत्री
0
0
Report

बांदा में 300-400 स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी बाधित, 12-सूत्री मांगों पर आंदोलन

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में 300 से 400 वैसे विद्यालय हैं जहां पर शिक्षक कर पूरी तरह से बाधित है बताया जा रहा है कि जिले के कई ऐसे विद्यालय हैं जिनके सभी अध्यापकों की मतगणना व चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई जिससे समस्या उत्पन्न हो गई है। आपको बता दे कि बुधवार को अपनी 12 सूत्रीय मांगो को लेकर के शिक्षक संघ के बैनर तले 1000 से अधिक शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर जिले के अध्यापकों की समस्याओं के समेत प्रदेश भर में कुल 12 सूत्रीय मांगो को लेकर के अध्यापकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों ने बताया जिले के लगभग 300 से 400 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें सभी अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना या तो चुनाव में लगा दी गई है जिससे 300 से 400 विद्यालय में शिक्षण कार्य पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। कलेक्ट्रेट ज्ञापन शॉप में पहुंचे अध्यापकों मैं महिला अध्यापिकाओं की भी संख्या खासी देखने को मिली। शिक्षक संघ के बैनर तले पहुंचे शिक्षकों ने मांग की है कि हमारी इन 12 सूत्री मांगों के साथ-साथ जिले में शिक्षकों के साथ अधिकारियों द्वारा की जा रही अभद्रता पर भी ध्यान दिया जाए। साथ ही शिक्षकों के स्वास्थ्य और अवकाश का भी ध्यान दिया जाए। क्योंकि किसी किसी विद्यालय के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही एक ही शिक्षक की तीन-तीन जगह पर ड्यूटी लगाई गई है जिससे शिक्षक असमंजस में है।
0
0
Report
Advertisement

बल्लभ नगर में SNT कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, कप्तानगंज ने बनाए 53 रन

Dipu RawatDipu RawatFollow30m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर दो बल्लभ नगर स्थित तिवारी टोला में बुधवार को SNT कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबला किशन इलेवन और कप्तानगंज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर किशन इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। छह ओवरों में कप्तानगंज ने 53 रन बनाए। कैफ ने 21 और बीरू ने 10 रन बनाए, जबकि सूरज ने चार विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए कैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को 10 हजार रुपये नकद के साथ ट्रॉफी व किट दी जाएगी। कार्यक्रम में मनोनीत सभासद तेज प्रताप मोदनवाल, डॉ. शुभम मिश्रा, अजय कुमार सैनी, जगरनाथ यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति में मुख्य संयोजक सतीश मिश्रा, अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, उपाध्यक्ष मोनू खान, महामंत्री निजामुद्दीन, कोषाध्यक्ष अजीत रावत, व्यवस्थापक अशोक रावत, दुष्यन्त पाण्डेय, महेन्द्र सैनी, शाहरुख खान और विजय यादव सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।
0
0
Report

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सूरजपुर के जनसुविधा केंद्र का निरीक्षण; सेवाओं पर निर्देश

Greater Noida, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को सूरजपुर स्थित जनसुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर आम लोगों को मिल रही सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठने की व्यवस्था, सफाई, पेयजल और सेवाओं के संचालन की स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि केंद्र आने वाले हर नागरिक को सहज अनुभव मिलना चाहिए। मेधा रूपम ने अधिकारियों और केंद्र संचालकों को जरूरी सुविधाएं व्यवस्थित रखने और तय प्रक्रिया के अनुसार सेवाएं देने के निर्देश दिए। केंद्र परिसर में रोशनी कम होने पर उन्होंने प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने को कहा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top