icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274001
SSANDEEPFollow22 Nov 2024, 11:17 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ नगर परिषद में नव सभापति-उपसभापति ने पदभार संभाला, विजय जुलूस की तैयारी तेज

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : नगर परिषद में सभापति ज्योति चंदन सोनी और उपसभापति रेखा जैन ने संभाला पदभार, विजय जुलूस को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ नगर परिषद में नवनिर्वाचित सभापति ज्योति चंदन सोनी और उपसभापति रेखा जैन ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। नगर परिषद परिसर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में पूर्व विधायक रामलाल मीणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिग्विजयसिंह सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। इस दौरान नवनिर्वाचित सभापति और उपसभापति के साथ नगर परिषद के सभी निर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण समारोह के बाद शहर में विजय जुलूस निकालने की तैयारी की गई, जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और शहर में जश्न का माहौल बना रहा। समारोह के दौरान नगर परिषद के नवनिर्वाचित बोर्ड को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। सभापति ज्योति चंदन सोनी और उपसभापति रेखा जैन के पदभार संभालने के साथ ही नगर परिषद में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शहर के विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही। वहीं पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की नीतियों और कामकाज को लेकर सवाल उठाए। रामलाल मीणा ने कहा कि नगर परिषद के नए बोर्ड के सामने शहर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान की बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस की ओर से शहर में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते नजर आए। सभापति और उपसभापति के पदभार ग्रहण के साथ ही नगर परिषद की राजनीति में कांग्रेस बोर्ड के कामकाज का औपचारिक आगाज हो गया।
0
0
Report
0
0
Report

बेटे की मौत के एक माह बाद माँ ने बहू की शादी कराकर बनाई मिसाल

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:शादी बनी मिसाल (बेटे की मौत के बाद एक मां ने अपनी बहू की कराई शादी, देवर ने भाई बनाकर किया कन्यादान, जिसके बाद ये शादी बन गई समाज के लिए एक मिसाल।) दरसअल 10 साल पूर्व हरिद्वार के बहादुरपुर की मीनाक्षी का विवाह खतौली कस्बे के दयालपुरम निवासी रोहित के साथ हुआ था जिंदगी हंसी खुशी से गुजर रही थी। रोहित और मीनाक्षी के एक 7 साल की बेटी रितु और डेढ़ साल की अविका भी थी। लेकिन इस हस्ते खेलते परिवार को उस समय ग्रहण लग गया जब 14 अगस्त को कैंसर से जूझ रहे रोहित के पिता राज मिस्त्री ओमपाल का निधन हो गया था इस गम के चलते अगले दिन ही 15 अगस्त को रोहित की भी सदमे से मौत हो गई थी। घर में जवान बहु को देख सांस सुनीता ने उसकी शादी कराने का फैसला लिया। जिसके चलते राजस्थान के नारायणपुर में चाट की दुकान चलाने वाले योगेश के साथ मीनाक्षी की राजाबंदी से सांस सुनीता ने आर्य समाज मंदिर में बुधवार को पूरे रीति रिवाज से उसकी शादी कराकर उसे घर से विदा किया। इस दौरान देवर मोहित ने भी भाई बनकर अपनी भाभी का कन्यादान किया जिससे ये शादी समाज के सामने एक मिसाल बन गई। शादी के बाद जहां मीनाक्षी की सास और देवर जिंदगी भर उससे रिश्ता निभाने की बात कर रहे हैं, वही मीनाक्षी भी शादी से खुश नजर आ रही है। जिसकी चलते बहु मीनाक्षी भटनागर का कहना है कि मेरा नाम मीनाक्षी भटनागर है मैं यह शादी अपनी मर्जी से कर रही हूं मैं खतौली की रहने वाली हूँ दयालपुरम मोहल्ले की मेरी पहली शादी 2017 में हुई थी बहादरपुर जाट में हुई थी मेरे पहले पति एक्सपायर हो गए थे मैं यह दूसरी शादी अपनी मर्जी से कर रही हूं किसी का कोई दबाव नहीं है मैंने यह डिसीजन सही लिया है मुझे बहुत अच्छा लग रहा है मेरे मम्मी पापा मेरे लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं मैं इसे बहुत खुश हूं बेटी बनकर यह मुझे भेज रहे हैं जबकि यह मेरी सास है बहुत अच्छा किया इन्होंने मेरे लिए। तो वही देवर मोहित की माने तो मेरा नाम मोहित कुमार है मामला यह है जी मेरे भाई और मेरे पिता किसी कारण से एक्सपायर हो गए हैं लगभग एक महीना हो गया अब मेरी भाभी की आगे बहुत लंबी उम्र पड़ी है और इन बच्चों का भविष्य भी है तो हमने यह फैसला किया कि भाभी की रजामंदी से हम उनकी शादी कहीं अच्छी जगह कर दें हम उनके घर परिवार वाले बन जाएं अपनी बहन बनाकर इनको विदा कर दें कभी भी भविष्य में कोई परेशानी होगी उसके हम जिम्मेदार होंगे और आना-जाना इनसे हमारा हमेशा रहेगा मैसेज हम यह देना चाहते हैं जो काम हमने किया यह हर किसी को करना चाहिए अगर कोई पीड़ित है तो क्योंकि यह बहुत अच्छा काम है। मिसाल बनी इस शादी के बारे में सांस सुनीता ने बताया कि मेरा नाम सुनीता है मैं खतौली की रहने वाली हूं दयालपुरम मोहल्ले की हमें अच्छा लग रहा है अपनी बहू को अपनी बेटी बनकर शादी कर रही हूं इसकी मेरे बेटे की शादी इससे 2017 में हुई थी अब मेरा लड़का एक्सपायर हो गया है अब इसकी तो जिंदगी पड़ी है वैसे तो इसे अपनी शादी करने का अधिकार है मैं अपनी बेटी बनाकर इसको अपने घर से विदा कर रही हूं आर्य समाज मंदिर से जैसा मैंने सोचा ऐसे ही हर किसी को सोचना चाहिए अपनी सोच ऐसे ही करनी चाहिए इस बेटी को सुख मिले आगे जाकर जैसे यहां सुख मिला ऐसे ही आगे जाकर भी इसको सुख मिले आना जाना भी रखेगी इसका त्योहार पर भी बुलाऊंगी इसको सब कुछ करूंगी इसका बेटी बनकर विदा कर रही हूं इसको सबके रजामंदी है सबसे ज्यादा इसकी रजामंदी है।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली में घर के बाहर गोली मारने की धमकी, CCTV में रिकॉर्ड—हड़कंप

Chandauli, Uttar Pradesh:घर के बाहर कार से पहुंचे लोगों पर गंभीर धमकी देने का आरोप. परिवार को गोली मारने और गाड़ी से कुचलवाने की धमकी का आरोप. देर रात हुई कथित घटना से मचा हड़कंप. घर के पास लगे CCTV कैमरे घटना क्रम कैद. पीड़िता लीलावती देवी ने पुलिस चौकी दिया प्रार्थना पत्र. आरोप- घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए दी गई जान से मारने की धमकी. पीड़िता का दावा- पहले भी कई बार मिल चुकी है परिवार को धमकी. घटना के बाद से परिवार भयभीत, पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार. आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग. सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर कला गांव का मामला.
0
0
Report

भारतीयों के शोध के लिए मिला नया मंच, गिरमिटिया

Manoj KumarManoj KumarFollow7m ago
Ramauli, Uttar Pradesh:गिरमिटिया भारतीयों के शोध को मिला नया मंच। चहनिया जिले की प्रतिभाएं देश की राजधानी दिल्ली में अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रही हैं। चहनिया क्षेत्र के इटवा गांव निवासी एवं ग्लोबल गिरमिटिया काउंसिल के प्रबंध निदेशक डा,अरविंद पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका में दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी अनुसंधान चेयर’ का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस पहल ने न केवल भारतीय प्रवासियों के इतिहास और विरासत को अकादमिक शोध से जोड़ने का नया रास्ता खोला, बल्कि चंदौली की पहचान को भी देश-विदेश में एक नई उपलब्धि से जोड़ा है। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत में सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया। दिल्ली विश्वविद्यालय, ग्लोबल गिरमिटिया काउंसिल और लक्ष्मीबाई कालेज के संयुक्त सहयोग से स्थापित इस चेयर का उद्देश्य दुनिया के विभिन्न देशों में बसे भारतीय मूल के लोगों, विशेषकर गिरमिटिया भारतीयों के इतिहास, संघर्ष, संस्कृति, भाषा, साहित्य और सामाजिक विकास पर व्यवस्थित एवं गंभीर अकादमिक शोध को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणि, ट्रेजरर प्रो. मिथुन कुमार, लक्ष्मीबाई कालेज की प्राचार्य प्रो. लता शर्मा सहित शिक्षा और शोध जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं डा,अरविंद पांडेय की इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल में सक्रिय भूमिका विशेष रूप से चर्चा में रही। चेयर के चेयर एवं कोऑर्डिनेटर डा, सुनील कुमार मिश्रा ने भी आयोजन को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।गिरमिटिया भारतीयों के इतिहास को शोध और अकादमिक विमर्श के केंद्र में लाने की दिशा में लंबे समय से कार्यरत ग्लोबल गिरमिटिया काउंसिल के प्रबंध निदेशक डा,अरविंद पांडेय का संबंध चंदौली से होना जिले के लिए गौरव का विषय है। दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस चेयर की स्थापना को चंदौली की धरती से उठी आवाज का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंच तक पहुंचना माना जा रहा है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गिरमिटिया भारतीयों की गाथा महज विदेशों में हुए प्रवास की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें संघर्ष, श्रम, त्याग, पहचान, संस्कृति और भारतीय विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवित रखने का इतिहास समाहित है। नई चेयर विद्यार्थियों और शोधार्थियों को इस महत्वपूर्ण इतिहास पर गंभीर अध्ययन का अवसर उपलब्ध कराएगी। सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने चेयर की स्थापना को भारत और भारतीय प्रवासी समुदाय के बीच ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने भारतीय मूल के लोगों की सांस्कृतिक जड़ों और विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में डा. सीमा शर्मा, राकेश पांडेय, भावना सक्सेना, डा. दीप्ति अग्रवाल , प्रो. ओंकार नाथ उपाध्याय ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि इस चेयर के माध्यम से गिरमिटिया इतिहास, भारतीय डायस्पोरा और वैश्विक स्तर पर भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़े शोध को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल गिरमिटिया काउंसिल के प्रबंध निदेशक डा, अरविंद पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुनीता अरोड़ा ने किया।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल SBI बैंक के पास फायरिंग का आरोप,युवक घायल,सैफई रेफर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ajay KumarAjay KumarFollow17m ago
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल के किशनी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली लगने से युवक अर्पित घायल हो गया,जिसे उपचार हेतु सैफई अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग की सूचना पर करहल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पिता सुनील कुमार निवासी किशनी रोड की तहरीर पर करहल थाना पुलिस ने पांच नामजद व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

नव निर्वाचित सिकराय नगरपालिका अध्यक्ष ने पदभार संभाला, भाजपा की जीत की उम्मीदें

Dausa, Rajasthan:सिकराय दौसा नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष ने संभाली कुर्सी, नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश बैरवा ने विधी विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद संभाला पदभार, बोलें - जनता की उम्मीद पर उतरूंगा खरा, जनता के आशिर्वाद से मिली कामयाबी, क्षेत्र की जनता की मांग पूरी करना रहेगा ध्येय, विधायक बिक्रम बंशीवाल की रही जीत में अहम भूमिका, विधायक बोले - जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद अब पंचायत चुनाव में लहरायेंगे जीत का परचम, इस दौरान उपाध्यक्ष फतेहसिंह राजपूत, राजेश गोंड,उल्लास अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद दौसा जिले की 11 नगर निकाय में से महज तीन निकायों में भाजपा के बोर्ड बने हैं जिनमें विधायक विक्रम बंशीवाल के प्रयासों से सिकराय और भांडारेज साथ ही महवा में विधायक राजेंद्र मीणा के अथक प्रयास से भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं
0
0
Report

अहिल्यानगर के खरीप किसान संकट: सरकार से त्वरित मदद की मांग

Shirdi, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्ह्यातील खरीप उत्पादक शेतकरी संकटात सापडले असून सरकारने लवकर मदत जाहिर करावी अशी मागणी होतेय. शेतात उभे असलेलं पिक डोळ्यादेखत जळून चालले असून जनावरांच्या चारा पाण्याचा प्रश्नही गंभीर झाला आहे. आज कृषी मंत्री दत्तात्रय भरणे यांनी अहिल्यानगर जिल्ह्यातील संगमनेर तालुक्यात दुष्काळ सदृश्य शेती पिकांच्या परिस्थितीचा पाहणी दौरा केलाय. पंचनामे किंवा पाहणी दौरे न करता , कुठल्याही अति शर्ती लागू न करता सरकारने दुष्काळ जाहीर करावा आणी मदतीची घोषणा करावी अशी आर्त हाक शेतकऱ्यांनी सरकारला दिलीये...शेतातून आढावा घेतलाय आणी शेतकऱ्यांशी संवाद साधलाय आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी...
0
0
Report
Advertisement

IIT बॉम्बे की मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं 10-11 अक्टूबर को नए शेड्यूल पर

Mumbai, Maharashtra:IIT बॉम्बे आत्महत्या मामला IIT बॉम्बे ने मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कीं IIT बॉम्बे ने 26 और 27 सितंबर को निर्धारित मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब ये परीक्षाएं 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी। स्थगित परीक्षाएं पहले डीन एपी की ओर से जारी किए गए मूल टाइमटेबल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। छात्र प्रतिनिधियों समेत विभिन्न छात्र हितधारकों के साथ चर्चा के बाद परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है। परीक्षाओं को स्थगित करने का उद्देश्य नवगठित समिति को छात्रों की समान भागीदारी के साथ परीक्षा निरीक्षकों (Invigilators) के लिए स्पष्ट और छात्रहितैषी SOP तैयार करने का समय देना है। संशोधित दिशा-निर्देशों में अकादमिक अनुशासनहीनता (Academic Misconduct) के मामलों को लेकर भी स्पष्ट नियम तय किए जाएंगे, ताकि परीक्षाओं का संचालन निष्पक्ष और एक समान तरीके से हो सके। फैकल्टी सदस्यों ने संदिग्ध अकादमिक अनुशासनहीनता के मामलों से निपटने के लिए चरणबद्ध और स्पष्ट प्रक्रिया तय करने की जरूरत बताई है। इसमें मामले की पहचान से लेकर आगे की कार्रवाई तक प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट निर्देश शामिल होंगे। नई SOP और संशोधित नियमों को लागू करने से पहले औपचारिक मंजूरी के लिए सीनेट के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
0
0
Report

अलवर: बड़ौदामेव थाने के बाहर युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से वार; जांच जारी

Alwar, Rajasthan:बड़ौदामेव थाने के बाहर युवक की हत्या, पत्थर से सिर पर किए कई वार; मौत के बाद मचा हंगामा अलवर। बड़ौदामेव में पुलिस थाने के बाहर एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बड़ाबास बुटौली निवासी सेकुन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान युवक के सिर पर पत्थर से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस घायल युवक को गंभीर हालत में अलवर के चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारण और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

करौली नगर परिषद के नए सभापति सुनील सैनी ने पदभार ग्रहण किया

Karauli, Rajasthan:करौली नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी ने गुरुवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया। उनके साथ नवनिर्वाचित उपसभापति अमीनुद्दीन ने भी अपना पदभार संभाला। कार्यक्रम नगर परिषद कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यालय से सभापति, उपसभापति, नवनिर्वाचित पार्षदों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल नगर परिषद कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए गए। नगर परिषद के मुख्य द्वार पर जेसीबी से कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा भी की गई। सभागार में पंडित सागर शर्मा बिजलपुर वालों ने श्री राधा मदनमोहन के चित्रपट के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद सभापति सुनील सैनी और उपसभापति अमीनुद्दीन ने पदभार ग्रहण किया। इसके बाद नगर परिषद प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। टोडाभीम विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम महर, पूर्व विधायक लाखन कटकर, पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, नवनिर्वाचित पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। लोगों और कार्यकर्ताओं ने सभापति, उपसभापति सहित अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सभापति सुनील सैनी ने कहा कि शहर की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी और नगर परिषद के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर के नवनिर्वाचित सभापति विजय डांगरा ने पदभार ग्रहण किया

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर के नवनिर्वाचित सभापति विजय डांगरा ने जैसलमेर नगर परिषद परिसर में गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह से पहले गणेश प्रतिमा का पूजन किया गया। पंडित आनंद ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार ने नवनिर्वाचित सभापति विजय डांगरा को पदभार ग्रहण करवाया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला; विजय डांगरा ने अपनी माँ के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। समारोह में विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, पूर्व सभापति हरिवल्लभ कल्ला, अशोक तंवर, नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित आदि समेत सभी नव निर्वाचित पार्षद और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के बाद विजय डांगरा ने मीडिया से कहा कि जनता के प्यार, विश्वास और सहयोग के लिए आभारी हैं; उनकी प्राथमिकता जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है और शहर की मूलभूत सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण व सौंदर्यीकरण पर ध्यान देंगे ताकि जैसलमेर की यादगार छवि बनी रहे। उनका लक्ष्य पर्यटन को बढ़ावा देना, शहरवासियों की समस्याओं के लिए ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा लाना और विकास योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि जैसलमेर की पहचान पूरी दुनिया में है और नगर परिषद में विकास का तीसरा इंजन जुड़ गया है; स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से पर्यटन व स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार अवसर बढ़ेंगे, तथा सड़क, पेयजल व विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर परिषद बिना राजनीतिक भेदभाव के निष्पक्ष रूप से काम करेगी और सभी वार्डों का समान विकास सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जैसलमेर स्वच्छ, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित हो सके।
0
0
Report

सासाराम के डिवाइडर ब्लैक स्पॉट पर बार बार दुर्घटना, बालू लदा ट्रक टकरा गया

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा के पास ओल्ड जीटी रोड पर एक बार फिर बालू लदा हुआ एक हाईवा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। जिसमे ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई एवं हाईवा का पदखच्चा उड़ गया। बताया जाता है कि ट्रक दुर्घटना में ड्राइवर तथा खलासी घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। बता दे की सासाराम नगर में प्रवेश करते ही बेदा के पास एक डिवाइडर है। जिसमें आए दिन बड़ी गाड़ियां टकरा जाती है। आज अहले सुबह ये घटना हुई है। इसमें बालू लगा हुआ ट्रक डिवाइडर से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के पुर्जे तथा कई पहिया खुलकर अलग-अलग बिखर गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ब्लैक स्पॉट हो गया है और यहां आए दिन दुर्घटना होते रहती है। इसके बावजूद डिवाइजर पर कोई संकेत आदि नहीं बनाय गया है। खासकर रात के समय यहां दुर्घटना होना आम बात हो गई है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top