icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274405
Lalbabu GautamLalbabu GautamFollow11 Dec 2024, 06:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोदीनगर की बेटी की जापान में जीत, घर वापसी पर हुआ जोरदार स्वागत

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow1m ago
Modinagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh:

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाली मोदीनगर की बेटियों का घर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सिमरन शर्मा और तीरंदाज स्वाति चौधरी खुली जीप में सवार होकर मोदीनगर पहुंचीं, जहां उनके स्वागत के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच दोनों खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। बेटियों की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। 

 

मोदीनगर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, हर तरफ गूंजते स्वागत के नारे और अपनी बेटियों की उपलब्धि पर गर्व करते लोग... ये नजारा है मोदीनगर का, जहां एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतकर लौटीं सिमरन शर्मा और स्वाति चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। जापान में आयोजित प्रतियोगिता में सिमरन शर्मा ने एथलेटिक्स में 100 और 200 मीटर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। सिमरन उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विभाग और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। 

 

वहीं, तीरंदाजी में रजत पदक जीतकर लौटीं स्वाति चौधरी के स्वागत में भी लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदीनगर की राधा एनक्लेव कॉलोनी निवासी स्वाति अपने पति गौरव चौधरी और परिवार के साथ यहां रहती हैं। उनके घर पहुंचकर विधायक डॉ. मंजू शिवाच और पालिकाध्यक्ष ने बधाई दी और उनकी उपलब्धि की सराहना की। स्वाति की इस सफलता के पीछे परिवार का सहयोग भी अहम रहा है। साल 2016 में मेरठ निवासी इंजीनियर गौरव चौधरी से शादी के बाद स्वाति ने अपनी मेहनत और लगन से तीरंदाजी में यह मुकाम हासिल किया। 

 

मोदीनगर की इन दोनों बेटियों की सफलता सिर्फ पदकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत और हौसले के दम पर अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। जापान से पदक जीतकर लौटीं सिमरन शर्मा और स्वाति चौधरी ने साबित कर दिया कि जुनून और लगन के आगे कोई चुनौती बड़ी नहीं होती। आज मोदीनगर को अपनी इन बेटियों पर गर्व है। 

 

बाइट सिमरन शर्मा पैरा आलम्पिंक खिलाड़ी

0
0
Report

जामिया मिलिया इस्लामिया: भूख हड़ताल पर मेडिकल चेकअप को लेकर छात्रों का तकरार

New Delhi, Delhi:जामिया मिलिया इस्लामिया में आज उसे समय हंगामा हो गया जब जामिया में पिछले 16 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को मेडिकल टीम जांच करने पहुंची जिसको लेकर छात्रों ने मेडिकल टीम से जांच करवाने से मना कर दिया छात्रों का आरोप है कि सुबह-शाम मेडिकल टीम आती जरूर है सैंपल लेती है लेकिन हमको रिपोर्ट नहीं दी जाती वही डॉक्टर का कहना है की रिपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन को सौंप दी जाती है अगर कोई दिक्कत होती है तो हम इनका समय-समय पर बताते रहते हैं वहीं दूसरी तरफ छात्र अब प्राइवेट डॉक्टर से चेकअप करवाने की मांग कर रहे हैं छात्रों का कहना है कि हमको जामिया के डॉक्टर पर भरोसा नहीं है ना तो सैंपल की रिपोर्ट दी जाती है ना ही कुछ बताया जाता है
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में 21 साल बाद न्यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस, जयपुर से देशभर के विशेषज्ञ जुटेंगे

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में करीब 21 साल के लंबे अंतराल के बाद इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित होने जा रही है। साल 2005 में जयपुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस के बाद अब एक बार फिर राजस्थान को देशभर के न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों के महाकुंभ की मेजबानी का मौका मिला है। साल 2005 में डॉ. अशोक पांगड़िया की मौजूदगी में आयोजित कॉन्फ्रेंस के समय एकेडमी के सदस्यों की संख्या करीब 300 से 400 थी। आज देशभर में न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों की संख्या बढ़कर लगभग 5,000 के आसपास पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ती विशेषज्ञता और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के उपचार की आवश्यकता को दर्शाता है।जयपुर में होने वाला यह राष्ट्रीय आयोजन राजस्थान को न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और वैज्ञानिक विमर्श के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में प्रस्तुत करने का मौका देगा। साथ ही, आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी और विशेषज्ञों के बीच अनुभव साझा करने से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भविष्य में लाभ मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में पंचायत चुनाव की तैयारी: 390 कार्मिकों ने मतदान प्रक्रिया पर प्रशिक्षण लिया

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले से पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच पदों के चुनाव को लेकर इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण में 390 कार्मिकों ने भाग लिया। इस दौरान मतदान अधिकारियों और प्रथम सहायक मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, मतगणना और निर्वाचन संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर डॉ. कनक जैन और ओमप्रकाश पालीवाल सहित अन्य कार्मिकों ने निर्वाचन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में बताया। अधिकारियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करने पर जोर दिया。
0
0
Report
Advertisement

रांची में अर्नब चक्रवात से 28-29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद

Ranchi, Jharkhand:रांची में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से रांची में भारी बारिश की चेतावनी रांची में 28 और 29 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर फैसला जिले के सभी स्कूलों में 28 और 29 अक्टूबर को कक्षाएं स्थगित रहेंगी। KG से 12वीं तक की कक्षाओं में नहीं होगी पढ़ाई सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर आदेश लागू निजी स्कूलों में पहले से निर्धारित परीक्षाओं पर प्रबंधन ले सकेगा फैसला स्कूलों के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहकर गैर शैक्षणिक कार्य करेंगे ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य
0
0
Report

पारसोली में घर से लाखों के सोना-चांदी चोरी

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - पारसोली की नई आबादी में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने राजू सिंह के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। बताया जा रहा है कि ये जेवर शादी के लिए लाए गए थे। चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी और संदूकों के ताले तोड़े तथा सोने की अंगूठियां, कानों के टॉप्स, गले के तीन मादलिया, मंगलसूत्र और चांदी की पायजेब लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पारसोली थाना प्रभारी सीआई आशुतोष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस परिवार व पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने जल्द खुलासे की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

ओडिशा चक्रवात: राजस्व मंत्री की बैठक से तैयारी पूरी, सभी आश्रय केंद्र तैयार

Noida, Uttar Pradesh:Odisha — A high-level review meeting was held at Rajiv Bhawan by the Revenue Minister with the SRC and senior officials to discuss cyclone preparedness. The administration is fully prepared; the public should rely on official information. All cyclone shelters are ready. The State Government’s micro-management strategy spans from the grassroots to the highest level. A detailed review meeting was held at the State Emergency Operation Centre (SEOC) in Rajiv Bhawan, chaired by the Hon’ble Minister of Revenue and Disaster Management, Shri Suresh Pujari, alongside the Special Relief Commissioner (SRC) and senior officials, to discuss preparations for dealing with the cyclone. An assistance fund of Rs 19 crore has been provided to the eight districts expected to be severely affected. The administration has been directed to immediately ensure that all cyclone shelters are well-prepared, and the State Government remains fully alert to counter any adverse situation. The public is advised to rely solely on official information, cooperate with the administration, and take necessary steps to ensure their own safety. The State Government is working with complete commitment to ensure the safety of the general public. In view of the potential cyclone 'Arnab' and the apprehension of heavy rainfall, the State Government is focusing specifically on the districts of Ganjam, Gajapati, Rayagada, Koraput, Malkangiri, Nabarangpur, Nuapada, and Kalahandi. The government has adopted a 'Zero Casualty' policy to ensure that no loss of life occurs during the cyclone.
0
0
Report

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow14m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बनकर सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा और थाना विजयनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 27 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय अंशु प्रजापति को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को आरोपी ने सोशल मीडिया पर मिली एक रील में दिए गए मोबाइल नंबर पर रात करीब 10 बजकर 21 मिनट पर दो वॉइस मैसेज भेजे थे। आरोप है कि इन संदेशों में उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर जान से मारने की धमकी दी। पूछताछ में आरोपी ने सोशल मीडिया पर गैंग से जुड़ी सामग्री देखने की बात बताई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल रियलमी सी-51 मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद में दिन में दो बार जारी होगा ट्रैफिक बुलेटिन, सोशल मीडिया पर मिलेगी जाम की अपडेट

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow15m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए दिन में दो बार ट्रैफिक बुलेटिन जारी करने की पहल शुरू की है। इसके जरिए लोग घर से निकलने से पहले प्रमुख सड़कों और मार्गों पर जाम की स्थिति जान सकेंगे। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, बुलेटिन में जाम वाले इलाकों, वाहनों के दबाव, सड़क बंद होने और बारिश के कारण यातायात प्रभावित होने की जानकारी दी जाएगी। इससे वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते चुन सकेंगे और समय बचा सकेंगे। ट्रैफिक बुलेटिन की जानकारी एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से साझा की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करने और यात्रा शुरू करने से पहले अपडेट देखने की अपील की है।
0
0
Report

कानपुर: एक लाख से ज्‍यादा छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक वन्दे मातरम् गान

Kanpur, Uttar Pradesh:

व‍िवेक कृष्‍ण म‍िश्रा/ कानपुर: यूपी में कानपुर के 105791 छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक वन्दे मातरम् गान हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, 26 से 30 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन कानपुर, 27 अक्टूबर। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, कानपुर के आह्वान पर मंगलवार को कानपुर महानगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यालयों में सामूहिक सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गान का आयोजन किया गया। इस दौरान सूचना लिखे जाने तक लगभग 1,05,791 छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गान कर राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। इस अवसर पर महानगर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। प्रातःकाल विद्यालय परिसरों में गूंजते राष्ट्रगीत के स्वरों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, आचार्यों एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को आगामी हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 से 30 नवंबर 2026 तक बेनाझाबर स्थित बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के समीप, इस भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यह मेला भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों और सेवा कार्यों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी मेले में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में हिस्सा लेने की अपील की। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भवानी भीख तिवारी, नवेंदु शुक्ला, संजीव दीक्षित, बृजमोहन एवं गुणवंत कोठारी ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आगामी हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

0
0
Report

चित्तौड़गढ़: जिला कलक्टर ने बाल गृहों का निरीक्षण किया, शिशु दत्तक योजना पर नए निर्देश

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले से बच्चों की देखभाल और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने राजकीय सम्प्रेक्षक गृह, किशोर गृह और शिशु गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान शिशु गृह में आवासित एक बालिका को भावी दत्तक माता-पिता को सौंपा गया। शिशु को पाकर माता-पिता भावुक हो गए। जिला कलक्टर ने उन्हें बालिका को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण पर जोर दिया। वहीं, किशोर गृह में बच्चों की शिक्षा, नियमित काउंसलिंग, पेंटिंग प्रशिक्षण और कौशल विकास गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान बच्चों को उपहार भी भेंट किए गए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top