274001
देवरियाः पथरदेवा बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला युवती का शव
Deoria, Uttar Pradesh:तरकुलवा थाना के पथरदेवा में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकते हुए शव मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। मृतक युवती बरहज थाना क्षेत्र के सोनारी की रहने वाली है जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। वहीं सी ओ सिटी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने का बाद फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ धाम पर कचरे का बढ़ता बोझ, पर्यावरण चिंताजनक बना
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के साथ कचरे की चुनौती भी लगातार बढ़ रही है। अप्रैल से अगस्त 2026 तक महज पांच महीनों में केदारनाथ धाम में 50.30 मीट्रिक टन कचरा एकत्र हुआ है। यह मात्रा पिछले साल पूरे यात्रा सीजन में एकत्र हुए कचरे से ढाई गुना से भी अधिक है। हिमालय के बेहद संवेदनशील और हाई एल्टीट्यूड क्षेत्र में कचरे की बढ़ती मात्रा ने पर्यावरण और उसके उचित निस्तारण को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से कचरा संग्रहण, परिवहन और निस्तारण के साथ श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों से लेकर यात्रियों तक हर कोई केदारनाथ को स्वच्छ रखने की अपील कर रहा है। केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी और केदार सभा के महामंत्री पंडित अंकित सेमवाल भी बढ़ते कचरे को लेकर चिंता जता रहे हैं। संतोष त्रिवेदी का कहना है कि जिस तेजी से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, उसी के साथ कचरे की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। उनका आग्रह है कि यात्री प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें और यदि प्लास्टिक या अन्य पैकेजिंग सामग्री साथ लेकर आते हैं तो उसे रास्ते में छोड़ने के बजाय अपने साथ गौरीकुंड तक वापस ले जाएं और निर्धारित स्थान पर जमा करें। वहीं पंडित अंकित सेमवाल का कहना है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में बढ़ता प्लास्टिक प्रकृति के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने यात्रियों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों से प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और पैदा हुए कचरे को वापस नीचे पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है। केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु भी मानते हैं कि धाम की पवित्रता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। उत्तर प्रदेश से पहुंचे उज्जवल कटिहार का कहना है कि गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रा के दौरान जो भी खाद्य सामग्री या सामान इस्तेमाल किया जाए, उसका कचरा रास्ते में न छोड़ा जाए और डस्टबिन मिलने पर वहीं डाला जाए। वहीं मध्य प्रदेश के ताज वर्मा ने यात्रियों से प्लास्टिक की बोतल, रैपर और बैग अपने साथ नीचे ले जाने की अपील की। यात्रियों का कहना है कि बाबा केदार की भूमि को स्वच्छ रखना हर श्रद्धालु की जिम्मेदारी है और छोटी-सी सावधानी भी धाम को साफ रखने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। वहां के श्रद्धालुओं द्वारा कहा गया कि यात्रा के दौरान बढ़ते कचरे की चुनौती के बीच प्रशासन सक्रिय है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मुताबिक यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ कचरे की मात्रा में भी इजाफा हुआ है, इसलिए कचरे के संग्रहण, पृथक्करण, परिवहन और निस्तारण की व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि यात्रा के दौरान पैदा होने वाला कचरा खुले में न जाए और उसे उचित तरीके से नीचे लाकर उसका निस्तारण किया जाए। साथ ही श्रद्धालुओं से भी अपील की जा रही है कि वे यात्रा के दौरान प्लास्टिक और अन्य कचरे को इधर-उधर न फेंकें और उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने में सहयोग करें। नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी नीरज कुकरेती के मुताबिक इस वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि के साथ कचरे की मात्रा में भी निश्चित रूप से बढ़ोतरी हुई है। पर्यावरण मित्रों के माध्यम से पूरे नगर क्षेत्र में कूड़ा संग्रहण, परिवहन और निस्तारण का काम लगातार किया जा रहा है। नगर पंचायत का उद्देश्य क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले प्रत्येक किलोग्राम कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में हेली हिमालय फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से ‘कैरी मी बैग’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे छोटे बैग में अपना कचरा साथ लेकर गौरीकुंड जाएं और वहां निर्धारित स्थान पर जमा करें। नगर पंचायत के अनुसार अब तक चार हजार से अधिक श्रद्धालु इस अभियान में भाग ले चुके हैं और श्रद्धालुओं के सहयोग से करीब 12 टन कचरे का निस्तारण किया जा चुका है। केदारनाथ में अप्रैल से अगस्त तक 50.30 मीट्रिक टन कचरे का आंकड़ा यह बताने के लिए काफी है कि यात्रा बढ़ने के साथ कचरा प्रबंधन की चुनौती भी कितनी बड़ी हो रही है। एक तरफ प्रशासन और नगर पंचायत संग्रहण से लेकर परिवहन और निस्तारण तक की व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ ‘कैरी मी बैग’ जैसे अभियानों के जरिए श्रद्धालुओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। चार हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं की भागीदारी और करीब 12 टन कचरे का नीचे पहुंचना यह दिखाता है कि जिम्मेदारी के साथ उठाया गया छोटा कदम भी बड़ा बदलाव ला सकता है। क्योंकि केदारनाथ सिर्फ आस्था का धाम नहीं, बल्कि संवेदनशील हिमालय की गोद में बसा एक अनमोल प्राकृतिक क्षेत्र भी है जिसे स्वच्छ और सुरक्षित रखना प्रशासन के साथ हर श्रद्धालु, व्यापारी और स्थानीय व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।0
0
Report
हमीरपुर में बारिश से जर्जर मकान ढहा, 65 वर्षीय महिला मलबे में दबकर मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर। 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश से भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत, कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मलबे से बाहर निकाला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुराने जर्जर मकान में निवास कर रही थी वृद्ध महिला, जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी डांडा गाँव की घटना।0
0
Report
पिथौरागढ़-टनकपुर ऑल वेदर रोड दो दिन से बंद: बारिश से बोल्डर गिरते रहे
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुन्ना बैंड पर दो दिन से बंद पिथौरागढ़-टनकपुर ऑल वेदर रोड पिथौरागढ़ जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद को जोड़ने वाली कई सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं पिथौरागढ़-टनकपुर ऑल वेदर रोड पर घाट से आगे मुन्ना बैंड के पास लगातार पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर गिरने के कारण सड़क पिछले करीब दो दिनों से बंद पड़ी है。 सड़क बंद होने के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है और मौके पर 100 से अधिक वाहन फंसे हुए बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से सड़क खोलने के लिए मौके पर जेसीबी और पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डर के कारण रेस्क्यू और सड़क खोलने का काम शुरू करने में भी खतरा बना हुआ है。 स्थिति का जायजा लेने अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ग्राउंड जीरो पर मुन्ना बैंड पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और एनएच अधिकारियों को सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु करने के निर्देश दिए。 एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि यह मार्ग पिथौरागढ़ की लाइफलाइन माना जाता है। इसी मार्ग से होकर लोग टनकपुर, देहरादून और प्रदेश के अन्य हिस्सों तक आवाजाही करते हैं। कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़क बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 उन्होंने एनएच अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले ऐसे संवेदनशील और डेंजर जोन चिन्हित कर उनका ट्रीटमेंट कराया जाना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान बार-बार सड़क बंद होने की समस्या से बचा जा सके। एनएच अधिकारियों ने भी भविष्य में मानसून से पहले संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा और ट्रीटमेंट कार्य कराने का आश्वासन दिया。 वहीं एडीएम ने मौके पर फंसे लोगों से भी बातचीत की और उनसे अपील की कि पहाड़ों में लगातार बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें। केवल बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें, क्योंकि बारिश के दौरान पहाड़ियों से बोल्डर गिरने का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने वाहन चालकों से विशेष रूप से अपील की कि जब तक ऊपर से बोल्डर गिरने का सिलसिला पूरी तरह नहीं रुक जाता, तब तक मुन्ना बैंड से वाहनों को जबरन पास करने का प्रयास न करें। जल्दबाजी में सड़क पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन और एनएच अधिकारियों को सड़क को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से खोलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बंद पड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु की जा सके。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में रामलीला से दुर्गा-छठ तक तीन समितियाँ बनीं; सुविधाओं पर सरकार की निगरानी
New Delhi, Delhi:दिल्ली में रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा की तैयारियों के लिए 3 विशेष समितियां गठित सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर तीनों पर्वों की तैयारियों की निगरानी के लिए समितियां गठित मंत्रियों, विधायकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को समितियों में दी गई जिम्मेदारी रामलीला समिति की अध्यक्षता मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह करेंगे दुर्गा पूजा और छठ पूजा समितियों की कमान मंत्री कपिल मिश्रा को समितियां आयोजन स्थलों का करेंगी निरीक्षण और व्यवस्थाओं को देंगी अंतिम रूप सिंगल विंडो सिस्टम के तहत आयोजकों को जरूरी NOC दिलाने की जिम्मेदारी पानी, बिजली, चिकित्सा, एंबुलेंस, अग्निशमन और मोबाइल टॉयलेट की होगी व्यवस्था सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट, सफाई और फॉगिंग की भी निगरानी करेंगी समितियां दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम/अस्थायी तालाब या टैंक की व्यवस्था होगी विसर्जन के बाद अवशेषों की सफाई सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर सीएम रेखा गुप्ता बोलीं— आस्था के साथ व्यवस्था और सुविधा का भी पूरा ध्यान रखेगी सरकार0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दीपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे दीपेश्वर महादेव मंदिर0
0
Report
काली नदी का जलस्तर बढ़ा, क्षेत्र में बाढ़ के संकेत
Pithoragarh, Uttarakhand:धराचूला मैं काली नदी का बड़ा जल स्तर0
0
Report
Advertisement
MMDR संशोधन कानून से झारखंड में अवैध खनन पर रोक, उद्योग-युवाओं को लाभ
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने एमएमडीआर संशोधन कानून को लेकर झारखंड सरकार के विरोध पर निशाना साधा। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कानून पारित होने के बाद राज्य सरकार इसके खिलाफ बोल रही है और जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है और इसके लिए देश के सभी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। माइनिंग सेक्टर के जरिए लोगों को लाभ पहुंचाने और युवाओं को राज्य में ही रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यह कानून लाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले राज्यों में अलग-अलग तरह के सेस और टैक्स लगाए जाते थे, जिससे कारोबारियों और उद्योगों को परेशानी होती थी। इसी वजह से पूरे देश में एक समान व्यवस्था लागू करने की कोशिश की गई है। इससे राज्य में नए उद्योग स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अन्नपूर्णा देवी ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार को केवल अपने व्यक्तिगत चिंता है, जबकि राज्य के लोगों और युवाओं के हित के बारे में नहीं सोचा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में मौजूद उद्योगों को भी कई सामान बाहर से मंगाना पड़ता है, क्योंकि राज्य में उनकी कीमत अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से राज्य सरकार एमएमडीआर कानून का विरोध कर रही है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नए कानून से अवैध माइनिंग पर रोक लगेगी और लालफीताशाही कम होगी। उन्होंने दावा किया कि कानून का विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इससे अवैध खनन और अनियमितताओं पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि इस कानून से झारखंड को आने वाले समय में फायदा होगा।0
0
Report
चतरा में भारी बारिश ने मुर्गा फार्म ढहाकर 900 मुर्गों की मौत कर दी
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: मूसलाधार बारिश का कहर, ढहा 20 साल पुराना मुर्गा फार्म, मलबे में दबकर 900 मुर्गों की मौत झारखंड में लगातार खराब मौसम और मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए आफत बनने लगी है। चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड स्थित कसमार गांव में तेज बारिश के कारण एक मुर्गा फार्म धराशायी हो गया। इस हादसे में सैकड़ों मुर्गों की मलबे में दबकर मौत हो गई है, जिससे व्यवसायी के सामने रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो गया है। कसमार गांव के साधु यादव पिछले 20 वर्षों से मुर्गा फार्म का संचालन कर रहे थे। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बीती रात उनका फार्म अचानक ढह गया। मलबे के नीचे दबने से कल ही मंगाए गए करीब 900 मुर्गे (लगभग 13 क्विंटल) मारे गए। साधु यादव के अनुसार, इस तबाही में उन्हें 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने जीविका छिन जाने पर जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजे की गुहार लगाई है। इस मामले में प्रतापपुर अंचल अधिकारी (CO) ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद अंचल प्रशासन घटनास्थल का निरीक्षण करेगा। नुकसान का सही आकलन कर एक विस्तृत रिपोर्ट जिले को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर ही जिला प्रशासन मुआवजे की राशि तय करेगा。0
0
Report
पाकुड़ में राजद ने पुतला फूंका, चुनाव आयुक्त इस्तीफा की मांग तेज
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका...यह प्रदर्शन बिहार और बंगाल समेत कई राज्यों में मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनाव प्रभावित करने के विरोध में किया गया...पार्टी के जिलाध्यक्ष महावीर मढ़ैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास यह प्रदर्शन किया...पार्टी के जिलाध्यक्ष महाविर मड़ैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी भी की...जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया ने कहा कि चुनाव आयुक्त एक पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं...उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और बंगाल में मतदाता सूची में गड़बड़ी कर अन्य पार्टियों को फायदा पहुंचाया गया, जिससे राजद की तय जीत प्रभावित हुआ... उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की...उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस्तीफा नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे...0
0
Report
Advertisement
ज्ञानेश कुमार के लिए पद्म भूषण मांग पर बधीर रंजन चौधुरी का बयान
Noida, Uttar Pradesh:राजनीती में यह करना ठीक हे किसी को अच्छा लगे बुरा लगे लेकिन जब सारे देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में हमारे देश के लोकतंत्र और चुनाव आयोग निष्पक्षता को लेकर सवालिया निशाँ आप देख रहे है , सरे देशभर में जीस तरीके से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इन लोगो का आक्रोशित होने का मंज़र आप देख रहे हैं उसके बाद अगर किसी ने किसी भी पद्मा भूषण या भारत रत्न भी देता तो इसका मतलब यह होता की आम लोगो के सवाल का आप मज़ाक उड़ा रहे है , आम लोगो के सवाल को हसी मज़ाक बनाना यह सही नहीं है .यह घमंड जो दिखा रहे हैं बीजेपी पार्टी इस घमंड का जवाब आज नहीं तो कल ज़रूर मिलेगा .0
0
Report
गैंगसा स्टोन एसोसिएशन ने नवनियुक्त चेयरमैन व पार्षदों का किया स्वागत
Dholpur, Rajasthan:गैंगसा स्टोन एसोसिएशन ने नवनियुक्त चेयरमैन एवं पार्षदों का किया स्वागत-सम्मान सरमथुरा (धौलपुर) गैंगसा स्टोन एसोसिएशन की ओर से नवनिर्वाचित नगरपालिका चेयरमैन रामकला गुर्जर एवं पार्षदों के स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने चेयरमैन एवं पार्षदों का माला पहनाकर तथा साफा बांधकर स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली एवं क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न सुझाव रखे। साथ ही नगर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।नगरपालिका चेयरमैन रामकला गुर्जर ने एसोसिएशन के सदस्यों का आभार जताते हुए नगरपालिका क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गैंगसा स्टोन एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश शर्मा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।0
0
Report
कानपुर के परमट मंदिर में पुजारियों द्वारा श्रद्धालु की पिटाई, VIDEO वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग परमट मंदिर में दर्शन को आए श्रद्धालु की पिटाई का वीडियो वायरल परमट मंदिर में दर्शन करने पहुंचे व्यक्ति से किसी बात को लेकर हुआ विवाद विवाद के बाद पुजाओं ने व्यक्ति को जमीन पर गिराकर पीटा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल वीडियो में मंदिर परिसर में व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे पुजारी घटना को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी, वीडियो के आधार पर मामले की जांच की मांग0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में CM भजनलाल शर्मा का स्वागत, दीपेश्वर महादेव मंदिर पूजा
Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे प्रतापगढ़, दशहरा मैदान स्थित हेलीपेड पर किया जा रहा स्वागत, अगुवाई में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता मंत्री गौतम दक, जनजाति मंत्री बाबू lal खराड़ी सहित कई नेता मौजूद, हेलीपेड से दीपेश्वर महादेव मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, दीपेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास 18वीं शताब्दी से जुड़ा माना जाता है, स्थानीय इतिहास के अनुसार सन् 1765 में दरबार सावंत सिंह ने यहां शिवलिंग की खोज की थी, दीपक के आकार का शिवलिंग मिलने के कारण नाम पड़ा दीपेश्वर महादेव, स्थानीय धार्मिक परंपरा में दीपेश्वर महादेव को कहा जाता है प्रतापगढ़ का राजा, प्रतापगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान में दीपेश्वर महादेव का विशेष स्थान, पूजा अर्चना के बाद पहुंचेंगे सभा स्थल, सभा में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, सभा के बाद कॉलेज ऑडिटोरियम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक。0
0
Report
मुंबई-नाशिक महामार्ग पर 5-6 किमी जाम, मरीजों समेत यात्रियों को भारी परेशानी
Thane, Maharashtra:भिवंडी - मुंबई-नाशिक महामार्गावर आज सकाळपासून कल्याण बायपास ते मानकोली, कळवा पर्यंत मोठ्या प्रमाणात वाहतूक कोंडी निर्माण झाली आहे. तब्बल 5 ते 6 किलोमीटरपर्यंत वाहनांच्या लांबच लांब रांगा लागल्या असून या कोंडीनचा मोठा फटका प्रवाशांसह सर्वसामान्यांना बसत आहे. या वाहतूक कोंडीत रुग्णवाहिका अडकल्याचे पाहायला मिळाले. सकाळपासून सुरू असलेल्या या कोंडीत अनेक प्रवासी तासंतास रस्त्यावर अडकून पडले आहेत. महामार्गावर वाहनांच्या रांगा लागल्याने प्रवाशांचे प्रचंड हल होत आहेत.0
0
Report
हमीरपुर कंस मेला सुरक्षा के लिए डीआईजी ने निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंध दिए
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - डीआईजी ने अधिकारियों के साथ कंस मेला और जुलूस की तैयारियों का लिया जायजा, डीआईजी चित्रकूटधाम बांदा राजेश एस ने मेला स्थल का किया निरीक्षण, डीआईजी ने सुरक्षा,यातायात, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को परखा, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी और बैरिकेडिंग के निर्देश, यातायात सुचारु रखने के लिए पार्किंग और डायवर्जन की व्यवस्था के भी दिए आदेश, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का भी लिया जायजा, शांतिपूर्ण और सकुशल कंस मेला सम्पन्न कराने को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित ASP, CO मौदहा, SDM और थाना प्रभारी मौदहा रहे मौजूद, मौदहा कोतवाली कस्बे का मामला।0
0
Report
Advertisement
