Deoria - हाईस्कूल की छात्रा ने प्रदेश में 8 वां और जिले में प्रथम स्थान लाकर नाम किया रोशन
देवरिया अनंत इंटरमीडिएट कॉलेज सतराव में पढ़ने वाली 10 वीं की छात्रा प्रीति कुशवाहा ने प्रदेश में 8 वां और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है. आज क्षेत्र में खुशी की लहर है वही छात्रा प्रीति कुशवाहा को स्कूल प्रबंधन ने स्कूल पर बुलाकर ढोल नगाड़ों फूल-मालाओं से स्वागत किया, मिठाइयां भी खिलाई और आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं भी दी. वहीं छात्रा ने कहा कि हमें बेहद खुशी है मैं 96.67%. हाई स्कूल की परीक्षा में अंक लाई हूं, मैं रोजाना 10 से 12 घंटा पढ़ाई करती थी ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|