icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210205
Onkar SinghOnkar SinghFollow10 Jul 2024, 09:54 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं के डूंडलोद में आईआईएमयूएन का समापन: युवाओं के नेतृत्व और स्वदेशी तकनीक पर जोर

Jhunjhunu, Rajasthan:डूंडलोद, झुंझुनूं डूंडलोद गर्ल्स स्कूल में तीन दिन से चल रहे आईआईएमयूएन झुंझुनूं-2026 का समापन हुआ। सम्मेलन में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न समितियों और पोर्टफोलियो में प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। दो दिनों तक विद्यार्थियों ने स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देने और बढ़ती बेरोजगारी से निपटने की रणनीति सहित समसामयिक एवं वैश्विक मुद्दों पर बहस और विचार-विमर्श किया। विद्यार्थियों ने तर्क रखने, सवाल करने, सार्वजनिक वक्तृत्व और निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां रहे। अध्यक्षता पर्यावरणविद् एवं 'वाटरमैन ऑफ इंडिया' डॉ. राजेंद्र सिंह ने की। अतिथिथयों का स्कूल सचिव बीएल रणवां ने स्वागत किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा नेता विशंभर पूनियां विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि नेतृत्व केवल पद हासिल करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी उठाने और दूसरों को दिशा देने की क्षमता है। युवाओं को ज्ञान, अनुशासन और राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच आत्मविश्वास, तार्किक सोच और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में मदद करते हैं। पर्यावरणविद् व वाटरमैन ऑफ इंडिया डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के विचार, संकल्प और नेतृत्व क्षमता पर निर्भर है। उन्होंने विद्यार्थियों को संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जल संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बड़े संकल्प के साथ बदलाव की दिशा में काम करने का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। संस्था के सचिव बीएल रणवां ने लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने आईआईएमयूएन जैसे मंचों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। विद्यार्थियों ने विभिन्न समितियों और पोर्टफोलियो का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक और समसामयिक मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में तर्क रखे। सम्मेलन में वाद-विवाद, तार्किक सोच, सार्वजनिक वक्तृत्व और नेतृत्व क्षमता को व्यावहारिक रूप से विकसित करने पर फोकस रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को समापन समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्या डॉ. रेखा यादव ने कहा कि सम्मेलन विद्यार्थियों को ज्ञान, संवाद, नेतृत्व और रचनात्मकता के लिए मंच देने वाला आयोजन रहा। समापन समारोह में आईआईएमयूएन झुंझुनूं के संयोजक अनिकेत जैन, डीपीएस के प्राचार्य धनंजय लाल, राहुल रणवां, अनिकेत रणवां, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। बाइट 01 : डॉ. सतीश पूनियां, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा बाइट 02 : डॉ. राजेंद्र सिंह, मैग्सेस पुरस्कार प्राप्त बाइट 03 : बीएल रणवां, सचिव, डूंडलोद शिक्षण संस्थान, डूंडलोद
0
0
Report

टोंक के बनेठा में दूध देते किसान की हत्या, लूट के इरादे से हमला

Tonk, Rajasthan:टोंक के बनेठा क्षेत्र की रूपवास ग्राम पंचायत के धाभाई की ढाणी में दूध देने जा रहे किसान राजूलाल गुर्जर की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से किसान पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी. आरोप है कि बदमाश किसान के कानों की मुर्कियां और जेब में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मृतक के शव को टोंक के सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. घटना के बाद सआदत अस्पताल मोर्चरी के बाहर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीण और परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. सूचना के बाद टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा सहित कोतवाली और पुरानी टोंक थाना पुलिस का जाप्ता मौके पर मौजूद है. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़: एक साल से फरार NDPS आरोपी महेंद्र गिरफ्तार, 11 मामलों में वांछित

Hanumangarh, Rajasthan:एनडीपीएस मामले में करीब एक साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार खबर हनुमानगढ़ से है। सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट सहित कुल 11 प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सदर थाना प्रभारी राजीव रॉयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस थाना पीलीबंगा के प्रकरण में वांछित आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यह मामला 2 नवंबर 2025 का है। उस दिन पीलीबंगा थाना पुलिस ने आरोपी अरविंद के कब्जे से उसकी बिना नंबर की ब्रेजा कार से 140 किलो डोडा पोस्त बरामद किया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अनुसंधान के दौरान प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। मामले में फरार चल रहे महेंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। सदर थाना पुलिस की टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report

IED विस्फोट के घायल दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग शिविर में पंजीकरण 3000+

Noida, Uttar Pradesh:रायपुर, छत्तीसगढ़: IED धमाके के पीड़ितों के लिए कृत्रिम अंग शिविर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "आज जगदलपुर में एक कैंप लग रहा जिसमें बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर के सभी गांवों में ग्राम सभा करके वह लोग जिनके IED ब्लास्ट से पैर उड़ गए हैं या दूसरे कारणों से भी अंगभंग हुआ है तो कृत्रिम पैर हाथ, कैलिपर, श्रवण बाधित यंत्र लगाने के लिए 3 हजार से अधिक पंजीकरण हुआ है इसकी और भी संख्या बढ़ सकती है... 15, 16 और 17 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में नवरात्रि के समय यह कार्यक्रम होगा जिसमें बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा तीन जिलों में पुनः ग्राम सभाएं करके...IED विस्फोट से दिव्यांग हुए लोगों की पीड़ा को समाप्त करने की कोशिश की जाएगी।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

तसिंग गांव में गौशाला की कड़बी में आग, भारी नुकसान का अनुमान

Jaipur, Rajasthan:जिला: KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा: BAHROR लोकेशन: BAHROR बहरोड़ उपखंड क्षेत्र के तसिंग गांव में गौशाला की जमीन पर रखी कड़बी (सूखा चारा) में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उड़ती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर कोटपूतली और बहरोड़ नगर परिषद सहित तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही अधिकांश कड़बी जलकर राख हो चुकी थी, जिससे भारी नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
0
0
Report

उत्तराखंड के सीएम धामी ने गुरुद्वारे में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारे में लगाई झाड़ू स्थान- नानकमत्ता, उधम सिंह नगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे। यहां उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। सीएम धामी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना हम सबका दायित्व है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेदाग जनसेवा कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड धार्मिक और पर्यटन राज्य है, इसलिए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है。
0
0
Report
Advertisement

रामपुर स्वार में मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी हत्या, बच्चे कमरे में बंद

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में मामूली कहासुनी के बाद पति ने सिल-बट्टे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी. शव लहूलुहान पड़ी थी, दो मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया. आरोपी पति फरार. पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए. घटना स्वार थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव की है. आरोप है कि धर्मेंद्र सैनी ने पत्नी रीना सैनी की हत्या कर दी; महिला के लहूलुहान शव सहित बच्चों को कमरे में बंद किया गया. गांव में हड़कंप मच गया. आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस जांच कर रही है कि मामूली विवाद कैसे बड़ा खूनी रूप ले गया.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top