232101
चंदौली डीपी एक्ट में एक को सजा, थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा
Mughalsarai, Uttar Pradesh:डीपी एक्ट के एक मामले में कोर्ट ने 6 अगस्त 2020 को शहाबगंज थाने पर दर्ज मुकदमे में तीन अभियुक्तों धर्मवीर, कंचन देवी और परमानन्द मौर्य को दोषी पाया। अपर सत्र न्यायधीश श्यामबाबू की अदालत ने आरोप सिद्ध होने पर सभी को 5 साल की सजा सुनाई और 15,000 रुपये का अर्थदंड लगाया। यदि दोषी अर्थदंड का भुगतान नहीं करते, तो उन्हें 1 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल: लखन पटेल हटाने के बाद घोटाले के आरोप, कांग्रेस मांगती है पूरी जानकारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राज्य मंत्री लखन पटेल को पशुपालन विभाग से हटाये जाने पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा "अभी पूरी इसकी विस्तृत जानकारी मिल नहीं पाई है, लेकिन सचिव और मंत्री के बीच स्थानांतरण को लेकर जो विवाद हुआ था और पशुपालन के लिए जो आहार आता है, उस आहार की खरीद में कोई बड़ा घोटाला हुआ है.... वहीं सरकार की मंत्री निर्मला भूरिया सवाल से बचते हुए नजर आई उन्होंने कहा या मुख्यमंत्री का अधिकार होता है इस पर कुछ भी नहीं कह सकती....0
0
Report
देवघर एम्स के राजनीतिक इस्तेमाल पर बीजेपी-झामुमो में टकराव, ताला लगाने की धमकी
Ranchi, Jharkhand:देवघर एम्स को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी आमने सामने है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एम्स को रेफर सेंटर बताया साथ ही बीजेपी के राजनीतिक गतिविधि का केंद्र बताते हुए, कहा स्वास्थ्य विभाग राजनीतिक का अड्डा बनेगा तो ताला मार दूंगा इस पर बीजेपी ने चेतावनी देते हुए कहा, इस तरह के बयान से स्वास्थ्य मंत्री परहेज करें नहीं तो बीजेपी के कार्यकर्ता उनके घर पर ताला मारने का काम करेगें। देवघर एम्स को लेकर बयानबाजी तेज हो गया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा देवघर एम्स की बात करें तो ये कांग्रेस की देन है पर देवघर एम्स रेफर सेंटर बन गया है, जब सदर हॉस्पिटल के भरोसे ही देवघर एम्स चल रहा तो फिर एम्स का क्या औचित्य है। देवघर एम्नीस डायरेक्टर को साफ साफ कहा है, अगर एम्स में कोई राजीतिक गतिविधि हो गया तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा। वो संस्था लोगों की जान बचाने के लिए है न कि नेतागिरी के लिए । बीजेपी के नेता वहां आते हैं और कार्यक्रम करते हैं , स्वास्थ्य विभाग राजनीति का अड्डा नहीं, अगर दोबारा पॉलिटिकल एक्टिविटी देवघर एम्स में हो गया तो मैं ताला मार दूंगा。 बाइट ...इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री जबकि झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ताला लगाने की बात से मैं सहमत नहीं हूं, पर अगर एम्स से रेफर किया जाए , एम्स से बड़ा स्वास्थ्य सेंटर कोई हो नहीं सकता और वहां से रेफर दुर्भाग्यपूर्ण है, इसमें कैसे सुधार किया जाए और बीजेपी के नेताओं के राजनीतिक गतिविधि का वो केंद्र बन जाए तो ये उससे भी दुर्भाग्यजनक है। देवघर एम्स को राजनीति का अड्डा बनने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जो भी उचित होगा सरकार करेगी बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो जबकि इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा झारखंड का दुर्भाग्य है कि ऐसे सम्मानित जगहों पर ऐसे हल्के लोग जब बैठ जाएंगे तो ऐसी ही बातें सुनने को मिलेगी।इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री हैं पहले उनको अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि झारखंड में स्वास्थ्य की क्या व्यवस्था चल यही है, कहीं खाट पर खून डोली पर , कहीं साइकिल पर मरीज को ले जाया जा रहा है उनको ये चीज नजर नहीं आ रहा, हल्की बात कर के सिर्फ सुर्खियों में रहना चाहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री को इतनी हल्की बातें न कर अपने स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए और राज्य की जनता की सेवा करनी चाहिए। बाइट ...बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, स्वास्थ्य मंत्री जब किसी अस्पताल में ताला लगाने की बात करें तो समझ लीजिए उनको रिनपास में इलाज की जरुरत है और रिनपास उनके ही विभाग में आता है। स्वास्थ्य मंत्री की ऐसी कहने की हिमाकत कैसे हुई कि किसी अस्पताल में वो ताला लगा देंगे। बड़े प्रयास के बाद पीएम और सांसद निशिकांत दुबे की पहल के बाद वहां एम्स आया है। पूरे संथाल परगना क्षेत्र का रेफरल हॉस्पिटल तो वो है और उसमें वो ताला बंद करने की बात में रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री को चेतावनी है कि इस तरह के बयान से परहेज करें नहीं तो स्वास्थ्य मंत्री के घर पर बीजेपी के कार्यकर्ता ताला लगाने का काम करेगें। बाइट ...प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी0
0
Report
डीएमएफ भुगतान अटका: राजनांदगांव के बीच फंसी रकम, ग्राम पंचायतों में आर्थिक संकट
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले की तीन ग्राम पंचायतों का लाखों रुपये का डीएमएफ भुगतान पिछले चार साल से राजनांदगांव में अटका हुआ है। काम पूरा होने, मूल्यांकन और उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा होने के बावजूद भुगतान नहीं होने से सरपंच, सप्लायर और मजदूर आर्थिक संकट में हैं। अब पंचायत प्रतिनिधियों ने 15 दिन के भीतर भुगतान नहीं होने पर कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है. मामला ग्राम पंचायत मंडला का है, जहां वित्तीय वर्ष 2022-23 में डीएमएफ मद से 10 लाख रुपये की लागत से वृक्षारोपण और सुरक्षा कार्य कराया गया था। कार्य पूरा होने के बाद केवल 5 लाख रुपये का भुगतान हुआ, जबकि 4 लाख 57 हजार 885 रुपये का भुगतान आज तक लंबित है। जनपद पंचायत कई बार मांग पत्र भेज चुकी है, लेकिन राशि जारी नहीं हुई. सिर्फ मंडला ही नहीं, ग्राम पंचायत जुरलाकला और केसला के खपरीकलार में भी डीएमएफ मद से कराए गए कार्यों का लाखों रुपये का भुगतान अटका है। कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र, उपयोगिता प्रमाण पत्र, एमबी, गुणवत्ता प्रमाण पत्र और फोटो भी राजनांदगांव भेजे गए थे। इसके बावजूद वर्षों से फाइल आगे नहीं बढ़ी। जिला विभाजन के बाद भुगतान की जिम्मेदारी राजनांदगांव और खैरागढ़ के बीच उलझ गई है। खैरागढ़ अधिकारियों का कहना है कि फंड राजनांदगांव के पास है, इसलिए वहीं से भुगतान होना है। वहीं राजनांदगांव प्रशासन का कहना है कि पूरा विवरण मिलने पर जांच कर नियमानुसार राशि जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
परिवारिक समस्या से पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति का रेस्क्यू सफल
Sikar, Rajasthan:हैडर/हैडलाइन- परिवारिक मामलों को लेकर पानीं की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को रेस्क्यू कर सकुशल नीचे उतारा गया। एंकर इन्ट्रो- सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ शहर के रघुनाथ बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास आज सुबह परिवारिक मामलों से परेशान एक व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस नगरपालिका प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति की तरफ से कोई हलचल नहीं थी। सीकर सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम के सदस्य पानी की टंकी पर चढ़े और समझाइस का प्रयास किया। करीब आधा घंटे के रेस्क्यू के बाद परिवारिक मामले को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा हमीरपुर निवासी मोहनलाल महला को सकुशल नीचे उतारा गया। जिसे पुलिस ने तुरंत लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल पहुंची जहां उसका मेडिकल चेकअप करवाया गया। लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र कुमार साहु ने बताया कि परिवारिक मामलों को लेकर आज सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गया था। जिसे सकुशल नीचे उतारा गया है पुलिस पूछताछ में जुटी है।0
0
Report
जैसलमेर पुलिस ने 50 जरूरतमंद बाइक चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित
Jaisalmer, Rajasthan:सड़क सुरक्षा महाअभियान: जैसलमेर पुलिस ने 50 जरूरतमंद बाइक चालकों को बांटे निशुल्क हेलमेट, एसपी बोले– "घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है" जैसलमेर जिला पुलिस की ओर से 2 से 16 जुलाई तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा महाabiyan के तहत बुधवार को हनुमान चौराहा स्थित गांधी दर्शन के आगे सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने पुलिस अधिकारियों के साथ करीब 50 गरीब एवं जरूरतमंद दुपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए और सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। एसपी अभिषेक शिवहरे ने कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि जो लोग आर्थिक कारणों से हेलमेट नहीं खरीद सकते थे, उन्हें सुरक्षा के उद्देश्य से निशुल्क हेलमेट उपलब्ध कराए गए हैं। एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा, देश में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों की जान सड़क हादसों में जाती है। उन्होंने युवाओं और आमजन से अपील करते हुए कहा, "जब भी घर से वाहन लेकर निकलें, यह जरूर याद रखें कि घर पर कोई आपकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहा है।" कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। लोगों को ISI मार्क वाले हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की समझाइश दी गई। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति नैतिक दायित्व भी है। बाइट: अभिषेक शिवहरे, जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर।0
0
Report
Modi की Slovakia यात्रा के दौरान मिला उपहार, रिचर्ड राशी मशहूर ठेकुआ खा रहे
Noida, Uttar Pradesh:स्लोवाक नेशनल काउंसिल के चेयरमैन रिचर्ड राशी बिहार का मशहूर ठेकुआ खा रहे हैं, जो उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया यात्रा के दौरान तोहफ़े में दिया था।0
0
Report
Advertisement
जशपुर पुलिस ने दिन में 552 किलो 16 ग्राम गांजा तीन कारों से जब्त किया
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर पुलिस ने दिन में 552 किलो 16 gram गांजा तीन कारों से जब्त किया. इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर जंगल की ओर फरार हो गये. जब्त गांजा और तीनों वाहनों की कुल कीमत 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 400 रुपये आंकी गई है. सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर जशपुर पुलिस ने कुनकुरी और बगीचा थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की. पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप कारों के जरिए अंबिकापुर की ओर ले जाई जा रही है.kunकुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध इनोवा कार का पीछा किया. चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया. तलाशी लेने पर कार से 311 किलो 35 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 46 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है. पुलिस ने गांजे के साथ इनोवा कार भी जब्त कर ली है. बगीचा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्रेजा और अर्टिगा कार को घेराबंदी कर पकड़ा. ब्रेजा का चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन अर्टिगा में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों वाहनों से 240 किलो 810 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने तस्करों के लिए रेकी करने की बात स्वीकार की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन्द्र राउत और मोहम्मद समीर, दोनों निवासी सुंदरगढ़, उड़ीसा के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. फरार दोनों वाहन चालकों की तलाश जारी है.0
0
Report
बक्सर क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज पर जन्मदिन पार्टी, FIR दर्ज; प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की
Buxar, Bihar:बक्सर में जी मीडिया की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। 13 जुलाई को जी मीडिया ने क्षतिग्रस्त इटाढ़ी रोड ओवरब्रिज (ROB) पर जन्मदिन की पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की खबर प्रमुखता से प्रसारित की थी। खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और आयोजनकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बक्सर के एसडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि जी न्यूज़ के माध्यम से जानकारी मिली थी कि बंद और क्षतिगस्त पुल पर स्थानीय लोगों द्वारा डीजे और अश्लील गानों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाई जा रही थी। इतना ही नहीं, पुल निर्माण विभाग के कर्मियों ने जब कार्यक्रम रोकने का प्रयास किया तो आयोजकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। मामला गंभीर होने के कारण संबंधित आयोजनकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। गौरतलब है कि यह वही ओवरब्रिज है जो क्षतिग्रस्त होने के कारण आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद है। ऐसे संवेदनशील स्थल पर जन्मदिन समारोह आयोजित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने भी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठाए थे। अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट संदेश गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
रोहतक के NH-334बी पर डस्ट भरे हाइवा में आग, चालक जिंदा जल गया
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज सोनीपत में सामने आया दर्दनाक सड़क हादसा रोहणा के पास एनएच-334बी पर भीषण हादसा हाइवा में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत सोनीपत में गांव रोहणा के पास एनएच-334बी पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में डस्ट से भरे एक हाइवा में आग लग गई, जिससे चालक केबिन में ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आगे चल रहे रोडी से भरे ट्रक HR-69E-3466 को पीछे से डस्ट से भरे हाइवा HR-46F-3192 ने टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद हाइवा में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका मृतक की पहचान मंगल सेन पुत्र लक्ष्मी सिंह (37 वर्ष), निवासी गांव आसन रोहतक मृतक की पहचान मंगल सेन पुत्र लक्ष्मी सिंह (37 वर्ष), निवासी गांव आसन रोहतक के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला तथा यातायात को नियंत्रित किया。 आग पर काबू पाने के बाद चालक के शव को केबिन से बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के चलते कुछ समय तक एनएच-334बी पर यातायात प्रभावित रहा।0
0
Report
Advertisement
यyamुhttps://example.com/yaman
Yamuna Nagar, Haryana:किसानों ने यमुनानगर में ट्रेड डील के विरोध में गुस्सा सड़कों पर दिखाया। हजारों किसान मिल्कमाजरा टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और वहां से जिला सचिवालय तक मोटरसाइकिल रैली निकाली। किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर ट्रेड डील को तुरंत रद्द करने की मांग की। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो 21 तारीख को दिल्ली कूच किया जाएगा। वीओ-1: ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जिले भर से किसान मिल्कमाजरा टोल प्लाजा पर पहुंचे। हाथों में झंडे और बैनर लेकर हजारों किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद किसानों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली, जो मिल्कमाजरा टोल प्लाजा से शुरू होकर जिला सचिवालय पहुंची। रैली के दौरान किसानों ने कहा कि सरकार की यह ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है और इससे देश के कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान होगा। वीओ-2: जिला सचिवालय पहुंचने के बाद किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि इस ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। उनका कहना था कि यदि यह डील लागू होती है तो किसानों की फसलों के उचित दाम मिलने में दिक्कत होगी और विदेशी कंपनियों का दबदबा बढ़ जाएगा, जिससे देश के छोटे और मध्यम किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। बाइट: किसान नेता वीओ-3: किसान नेताओं ने सरकार को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि 21 तारीख को बड़ी संख्या में किसान दिल्ली कूच करेंगे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने कहा कि वे अपने अधिकारों और खेती को बचाने के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं। बाइट : संजय गुंदीयाना, BKU जिला प्रधान बाइट : मनदीप, डायरेक्टर किसान यूनियन फिलहाल किसानों ने सरकार से ट्रेड डील को वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी आवाज़ नहीं सुनी गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। अब देखना होगा कि सरकार किसानों की मांगों पर क्या फैसला लेती है।0
0
Report
खिजरसराय में विजय सिन्हा ने किसानों के साथ धान रोपा; तकनीकें सिखाईं
Patna, Bihar:बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा गयाजी जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। आज विजय सिन्हा खिजरसराय के चिरौली पंचायत पहुंचे जहां उन्होंने किसानों के साथ धान के पौधे का वृक्षारोपण किया कृषि मंत्री के साथ विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, अधिकारियों ने किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी भी दी।0
0
Report
धौलगढ़ में 16 वर्षीय प्रतीक हत्या: तीन आरोपी हिरासत में, गांव में मातम
Karnal, Haryana:करनाल के धौलगढ़ में 16 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी प्रतीक हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 से 12 घंटे के भीतर तीन आरोपी हिरासत में, गांव में मातम और गुस्सा बरकारार, परिजन बोले- दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा। करनाल के धौलगढ़ गांव में 16 वर्षीय छात्र और उभरते क्रिकेट खिलाड़ी प्रतीक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। परिजनों की शिकायत, सीसीटीवी फुटेज और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपी करनाल के जुंडला कस्बे के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंदिर से लौटते समय घात लगाकर किया हमला पुलिस जांच के अनुसार, प्रतीक उचाना गांव स्थित हनुमान मंदिर से प्रसाद लेकर अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान धौलगढ़ गांव के बाहरी क्षेत्र में खेतों के पास पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश युवकों ने उसे रोक लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर रूप से घायल प्रतीक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस निर्मम वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पुरानी रंजिश की ओर इशारा प्रारम्भिक जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस इस आशंका की भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे स्कूल में किसी लड़की को लेकर हुआ पुराना विवाद कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा। गांव में पसरा मातम, हर आंख नम प्रतीक की हत्या के बाद धौलगढ़ गांव में गहरा शोक और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव में ऐसा माहौल है कि किसी घर में चूल्हा तक नहीं जला। प्रतीक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी दो बहनें हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी कम उम्र में एक होनहार बच्चे की इस तरह हत्या ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। सभी ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। होनहार खिलाड़ी था प्रतीक मृतक के ताऊ नफे सिंह ने बताया कि पुलिस ने महज 10 से 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर सराहनीय कार्रवाई की है। अब पूछताछ में यह साफ होगा कि आखिर किस वजह से प्रतीक की हत्या की गई। उन्होंने बताया कि प्रतीक पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बेहद प्रतिभाशाली था। इसी वर्ष मई महीने में वह स्टेट लेवल क्रिकेट प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर आया था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। पुलिस बोली- पोस्टमार्टम और पूछताछ के बाद होगा खुलासा सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि हत्या के मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है और मामले की निष्पक्ष जांच जारी है。 बाइट: मृतक के ताऊ नफे सिंह बाइट: ग्रामीण बाइट: सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में पेट्रोल-डीजल अवैध कारोबार का पर्दाफाश, 730 लीटर पेट्रोल समेत उपकरण जब्त
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा में जिला विशेष टीम और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक बाड़े से 730 लीटर पेट्रोल और 100 लीटर डीजल सहित ईंधन भरने के उपकरण जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रेम शंकर माली को गिरफ्तार किया गया। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि आरोपी हाईवे पर खड़े टैंकरों और ट्रकों से चोरी का पेट्रोल-डीजल कम कीमत में खरीदकर स्थानीय ग्राहकों को अधिक दाम में बेचता था। डीएसटी ने बोगस ग्राहक बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है。0
0
Report
मौलासर में चोरी के विरोध में किसानों का धरना, डेरों हटाने की मांग
एंकर - डीडवाना जिले की मौलासर तहसील के भदलिया गांव के खेतों में लगातार चोरी की वारदातों से परेशान किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौलासर तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में डेरा डालकर रह रहे कुछ वन बागरिया परिवारों के लोग खेतों में चोरी कर रहे हैं, जिससे फसल और कृषि उपकरण सुरक्षित नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात चोरी की एक वारदात के दौरान लोगों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चार आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने मौलासर थानाधिकारी और तहसीलदार सुभाष मीणा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी पर रोक लगाने और सरकारी भूमि से डेरों को हटवाने की मांग की। तहसीलदार सुभाष मीणा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि सरकारी भूमि पर लगे डेरों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें जल्द हटवाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगा, तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
भीमपुर के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल ट्रांसफर के विरोध में TC कटवाने की चेतावनी
Karauli, Rajasthan:टोडाभीम (करौली) प्रिंसिपल के ट्रांसफर के विरोध में भीमपुर के सरकारी स्कूलों में आज एक बार फिर विरोध प्रदर्शन , छात्रों ने दी TC कटवाने की चेतावनी, आज एक भी छात्र-छात्रा नहीं पहुंचा स्कूल, सिर्फ सरकारी अध्यापक ही बैठे हैं स्कूल में, हालही में प्रिंसिपल के हुए ट्रांसफर को रद्द करने का कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, भीमपुर ग्राम पंचायत के सीनियर स्कूल का है मामला, कल भी इस मामले को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया था विरोध प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
