Back
अंबाला में MSP से कम दाम पर सरसों बेचने को मजबूर किसान, खरीद केंद्र नहीं
AKAMAN KAPOOR
Mar 18, 2026 06:31:21
Ambala, Haryana
किसान सरसों की नई फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं। इस बार सरसों की बंपर आवक होने से कम दाम मिल रहे हैं जिससे डीलरों की पौबारह हो रही है। सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान प्राइवेट फसल बेचने को मजबूर है तो वहीं अंबाला शहर में खरीद केंद्र न होने से भी किसान परेशान हैं। अंबाला शहर अनाज मंडी में इस बार गत वर्ष की तुलना में करीब 3 गुना सरसों आ चुका है। सरकारी खरीद अभी प्रारंभ नहीं होने के चलते किसानों को अपनी फसल प्राइवेट डीलरों या आढ़तियों को बेचनी पड़ रही है। सरकार ने सरसों का एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, लेकिन वर्तमान में काली सरसों का दाम 5550 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल ही खुले बाजार में मिल रहा है। इसके विपरीत पीली सरसों के खुले बाजार में दाम 6200 से 7400 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। सरकार अलग से पीली सरसों व तोरिया की एमएसपी तय नहीं کرتی। सरकारी खरीद में देरी, नकदी की जरूरत और बाजार में मंदी के कारण किसान बिचौलियों को औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं। शहर मंडी में करीब आधा दर्जन आढ़ती व डीलर सरसों खरीद बेच का काम करते हैं। सरसों की आवक फरवरी में शुरू हो जाती है, लेकिन सरकारी खरीद अमूमन मार्च के अंत या अप्रैल से शुरू होती है, जिससे किसान निजी व्यापारियों को कम दाम पर बेचने को मजबूर होते हैं। किसानो का कहना है खरीद सेंटर अंबाला शहर में नही होने के कारण उन्हें निजी तौर पर सरसों बेचनी पड़ रही है। खरीद केंद्र शहजादपुर मंडी में बनाया गया है वहां तक का खर्च ज्यादा होगा और फसल बेचने में भी समय लगेगा और अभी सरसो की खरीद शूरु भी नही हुई है। इन्ही कारणों से उन्हें फसल कम दामो में और निजी तौर पर बेचनी पड़ रही है। अंबाला शहर अनाज मंडी में इस बार पिछली बार से आवक ज्यादा हुई है। खरीद केंद्र अंबाला शहर न होने के बाद भी किसान अंबाला शहर अनाज मंडी में सरसों बेचने के लिए ला रहे हैं और निजी तौर पर डीलरों को सरसों तय मूल्य से कम पर बेचने को मजबूर है। मार्किट कमेटी का इसको लेकर कहना है यह किसान की पसंद पर निर्भर है किसान 28 मार्च से जब फसल की खरीद शुरू होगी तब बेच लें। सरकार ने खरीद केंद्र शहजादपुर तय किया है। दलेल सिंह - सचिव - मार्किट कमेटी अंबाला शहर अनाज मंडी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 18, 2026 07:20:12Noida, Uttar Pradesh:Delhi: KC Tyagi (JDU) Speculation Resignation/ Pradyut Bordoloi Resignation Congress/ Cross Voting Rajya Sabha Poll
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 18, 2026 07:20:020
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 18, 2026 07:19:310
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 18, 2026 07:19:140
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 18, 2026 07:18:490
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 18, 2026 07:18:310
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 18, 2026 07:18:110
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 18, 2026 07:17:570
Report
TSTushar Srivastava
FollowMar 18, 2026 07:17:490
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 18, 2026 07:17:380
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 18, 2026 07:17:140
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 07:16:370
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 18, 2026 07:16:060
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 18, 2026 07:15:460
Report