Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
गंदरबल के दरुल उलूम में रमजान लंगर से 250 छात्राओं को Sehri-Iftar परोसा गया
WMWaqar Manzoor
Mar 18, 2026 06:34:34
Ganderbal: During the holy month of Ramadan, a traditional Langar Khana in Ganderbal is keeping alive a centuries-old Kashmiri tradition of cooking food over firewood. This community kitchen, located at Darul Uloom Fathimah-ul-Zehra in Sheripathri, Ganderbal, prepares Sehri and Iftar meals daily, serving over 250 girls studying at the institution. The Langar also provides meals to around 110 girls currently observing Itikaf, and will continue to serve food to them until Eid. Following a time-honored cooking method, the Langar uses firewood to enhance the authentic flavors of traditional Kashmiri cuisine. Volunteers and organizers work tirelessly to ensure that those fasting receive freshly prepared meals before dawn (Sehri) and at sunset (Iftar). In an interaction with Salaam TV, the management of the Langar highlighted the efforts behind this community service and showcased how meals are prepared using traditional techniques.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 18, 2026 07:23:30
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में गुड़वारा के पास तेज रफ्तार SUV कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवा ठाकुर पुत्र प्रेम नारायण निवासी ग्राम जाम सावंत (जनूवी), थाना बहेड़ी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल युवक आकाश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
1
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 18, 2026 07:20:02
Sawai Madhopur, Rajasthan:चैत्र नवरात्र कल से शुरू, चौथ माता मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, ट्रस्ट ने विशेष इंतजाम किए हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी, छाया और बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रस्ट प्रशासन को पत्र लिखकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग करेगा, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुचारू रूप से माता के दर्शन कर सकें। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाएगा और माता को नया चोला भी चढ़ाया जाएगा। गुरुवार दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर विधिवत घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी, उसके बाद नौ दिनों तक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम चलेंगे।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 18, 2026 07:19:14
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:एडीजी राजा बाबू सिंह के साथ हुई अभद्रता के मामले में सियासत हुई तेज कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया का बयान राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद पहले आईजी इंटेलीजेंस के हाथ से छीन मोबाइल पुलिस वालों के घर पर चोरियां होती है रिटायर्ड जज के यहां से चार सिलेंडर चोर चुरा कर ले गए एडीजी पर हमला बदमाशों ने डंडे लहराते हुए किया मध्य प्रदेश में फैल रहा अराजकता का माहौल बाइट..अभिनव बरौलिया, कांग्रेस प्रवक्ता कांग्रेस के बयान पर भाजपा प्रवक्ता मिलन भार्गव का पलटवार कांग्रेस हमेशा अपराधियों के साथ प्रवक्ता बनकर खड़ी होती है ऐसी संकट की घड़ी में अधिकारी के साथ कांग्रेस को खड़ा होना चाहिए हमेशा अपराधी की आदिवासी और आतंकवादियों के साथ कांग्रेस खड़ी मिलती है सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरीके के बयान देते हैं बाइट..मिलन भार्गव, भाजपा प्रवक्ता
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 18, 2026 07:18:49
Jaipur, Rajasthan:जयपुर होली स्नेह मिलन समारोह शाम 7 बजे राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित किया जाएगा। राजस्थान के उद्योग व्यापार, सामाजिक, राजनैतिक और प्रशासनिक, पुलिस प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। MI Road व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि सभी व्यापारी, उद्यमी होली—धूलंडी के बाद एक दूसरे rama—श्यामा और भले बिसरे यादों को ताजा करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से सभी व्यापारी, उद्यमी फूलों की होली, ठंडाई, कुल्फी से बना होली का माहौल, होली के रंगों के साथ राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि परिवार के साथ शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से पूर्व सभी व्यापारियों ने एक बैठक कर चर्चा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे माहौल को सरकार के साथ सहयोग देने की बात कही। बाइट— सुरेश सैनी, महामंत्री एमआई रोड व्यापार मंडल जयपुर
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 18, 2026 07:18:31
Jaipur, Rajasthan:रबी सीजन में MSP खरीद को गड़बड़ी पर लगाम लगाने के लिए सख्त हुई सरकार,अनियमित्ताए हुई तो उप रजिस्ट्रार होंगे जिम्मेदार आशीष चौहान, जयपुर-राजस्थान में MSP खरीद जल्द शुरू होगी.लेकिन इससे पहले राज्य सरकार सख्त हो गई है.पिछले दिनों खरीद,रजिस्ट्रेशन में भारी अनियमित्ताओं के बाद सहकारिता विभाग ने निर्देश दिए है कि गड़बडी हुई तो उप रजिस्ट्रार जिम्मेदार होंगे. फर्जीवाड़े पर सख्त हुई सरकार- रबी सीजन में MSP खरीद को गडबडी पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार सख्त हो गई है.एमएसपी पर सरसों-चना की खरीद प्रक्रिया में खरीद केंद्रों पर पहले जहां अनियमितताएं सामने आई हैं,उन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. साथ ही, फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए किसानों से भी फीडबैक लिया जाएगा.सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक ने अफसरों को निर्देश दिए है कि खरीद में गड़बड़ी हुई तो उप रजिस्ट्रार जिम्मेदार होंगे,अतिरिक्त रजिस्टर के विरुद्ध भी लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की जाएगी.उन्होंने निर्देश दिए कि उप रजिस्ट्रार और राजफेड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रतिदिन खरीद केंद्रों का निरीक्षण करें. इन जिलों में इन दिन से खरीद- कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़,अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, ब्यावर, कुचामन-डीडवाना,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,भरतपुर, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है,यहां खरीद 25 मार्च से शुरू होगी.जबकि जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, दौसा, सीकर, टोंक,झुंझुनूं,उदयपुर, सलूम्बर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही, जालोर, बालोतरा, फलौदी,बीकानेर, चूरू में 25 से रजिस्ट्रेशन और 1 अप्रैल से खरीद शुरू होगी. टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत- आपको बता दे कि इससे पहले उपज खरीद और रजिस्ट्रेशन में भारी अनियमित्तएं सामने आई थी,जिसके बाद अब सहकारिता विभाग सख्त हो गया है.शिकायतों के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है.जहां किसान समस्याओं के लिए शिकायत कर सकते है.
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 18, 2026 07:18:11
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के सुखेर थाना इलाके में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर 12 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कर सवार हिमांशु सालवी की मौके पर मौत हो गई। वही उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हिमांशु भाजपा जिला महामंत्री देवीलाल सालवी का दामाद है। बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने साथी देर रात उदयपुर लौट रहे थे। तभी खेल गांव के पास हनुमानजी मंदिर वाले टर्न पर कार अनियंत्रित हो कर गड्ढे में गिर गई। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। आपको बता दे कि बीते 14 दिनों में इस टर्न पर यह दूसरा हादसा है। जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। क्षेत्र वासियों ने कई बार यूडीए के अधिकारियों को यहां पर रेलिंग लगाने की मांग की। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसके चलते आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 18, 2026 07:17:38
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है, जिसके तहत अब बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में जिले के समस्त पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि नियमानुसार नंबर प्लेट न होने पर किसी भी वाहन चालक को ईंधन की सुविधा न दी जाए। पुलिस का तर्क है कि अक्सर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग संगीन अपराधों में किया जाता है, जिससे पहचान छिपाना आसान हो जाता है और अपराधियों को पकड़ने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। इस नई व्यवस्था से न केवल यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि संदिग्ध वाहनों की आवाजाही पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। आदेश में यह भी साफ किया गया है कि यदि कोई संचालक इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने या कंट्रोल रूम को दी जाएगी और सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगवाएं और जिम्मेदार नागरिक की तरह नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 18, 2026 07:17:14
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:-राज्यसभा की वोट डालने के बाद देर रात शाहबाद पहुंचे विधायक रामकरण काला, बोले- लोकतंत्र को खत्म करने की हुई कोशिश राज्यसभा चुनाव में मतदान के बाद शाहबाद पहुंचे कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की गई है और कांग्रेस के वोटों को जानबूझकर खारिज किया गया। काला ने बताया कि कांग्रेस की 4 वोटों को खारिज किया गया, जबकि यह वोट पूरी तरह वैध थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की वैध वोटों को रद्द करना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार कर्मबीर बौद्ध ने जीत दर्ज की है और इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों का एक-एक उम्मीदवार विजयी रहा है। काला ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को हराने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने प्रत्याशी को जिताया। काला ने यह भी बताया कि 5 कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिनमें से 4 वोटों को चुनाव आयोग द्वारा रद्द कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक निर्दलीय उम्मीदवार को जबरदस्ती मैदान में उतारा, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई। विधायक काला ने स्पष्ट कहा कि जिस कांग्रेस विधायक ने पार्टी के साथ गद्दारी की है, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि इस पूरे घटनाक्रम से साफ जाहिर होता है कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है。
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 18, 2026 07:16:37
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद की 21 वर्षीय युवती ने आरोप लगाए कि उनके पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर सुलेमान ने उन्हें घर में घरेलू काम के लिए रखा और एक दिन उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर बेहोशी का इंजेक्शन देकर बलात्कार किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना ली, hoश में आने के बाद आरोपी ने वीडियो दिखाते हुए धमकी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगा और परिजनों को नुकसान पहुंचाएगा। इसके बाद 14 महीने तक ब्लैकमेल करते हुए लगातार बलात्कार करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी, पर कहीं से संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी दी गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और एसएसपी ने क्राइम इन्फोर्समेंट के नेतृत्व में जांच टीम बनाई। पीड़िता ने अपने बयान में मुस्कान नाम पेश किया और बताया कि घरेलू काम के लिए उसे घर बुलाकर तब यह सब हुआ। उसने कहा कि उसके पिता भी मामले की जानकरी लेने के लिए कोतवाली पहुंचे, लेकिन तब भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कहा कि वह इंसाफ की मांग कर रही है और अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या जैसी कठोर कदम उठाने को मजबूर होगी। क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और जांच जारी है।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 18, 2026 07:16:06
Jaipur, Rajasthan:रबी सीजन में MSP खरीद को गडबडी पर लगाम लगाने के लिए सख्त हुई सरकार,अनियमित्ताए हुई तो उप रजिस्ट्रार होंगे जिम्मेदार जयपुर-राजस्थान में MSP खरीद जल्द शुरू होगी.लेकिन इससे पहले राज्य सरकार सख्त हो गई है.पिछले दिनों खरीद,रजिस्ट्रेशन में भारी अनियमित्ताओं के बाद सहकारिता विभाग ने निर्देश दिए है कि गडबडी हुई तो उप रजिस्ट्रार जिम्मेदार होंगे.आखिरकार राज्य सरकार कैसे खरीद प्रक्रिया में अनियमित्ताओं पर कैसे लगाम लगाएगी.देखे इस रिपोर्ट में! फर्जीवाड़े पर सख्त हुई सरकार- रबी सीजन में MSP खरीद को गडबडी पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार सख्त हो गई है.एमएसपी पर सरसों-चना की खरीद प्रक्रिया में खरीद केंद्रों पर पहले जहां अनियमितताएं सामने आई हैं,उन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. साथ ही, फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए किसानों से भी फीडबैक लिया जाएगा.सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक ने अफसरों को निर्देश दिए है कि खरीद में गड़बड़ी हुई तो उप रजिस्ट्रार जिम्मेदार होंगे,अतिरिक्त रजिस्ट्रार के विरुद्ध भी लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की जाएगी.उन्होंने निर्देश दिए कि उप रजिस्ट्रार और राजफेड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रतिदिन खरीद केंद्रों का निरीक्षण करें. इन जिलों में इन दिन से खरीद- कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़,अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, ब्यावर, कुचामन-डीडवाना,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,भरतपुर, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है,यहां खरीद 25 मार्च से शुरू होगी.जबकि जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, दौसा, सीकर, टोंक,झुंझुनूं,उदयपुर, सलूम्बर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही, जालोर, बालोतरा, फलौदी,बीकानेर, चूरू में 25 से रजिस्ट्रेशन और 1 अप्रैल से खरीद शुरू होगी. टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत- आपको बता दे कि इससे पहले उपज खरीद और रजिस्ट्रेशन में भारी अनियमित्तएं सामने आई थी,जिसके बाद अब सहकारिता विभाग सख्त हो गया है.शिकायतों के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है.जहां किसान समस्याओं के लिए शिकायत कर सकते है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top