icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
232104
VIKESH KUMARVIKESH KUMARFollow19 Sept 2024, 10:35 am

गौ रक्षा कल्याण संस्था कार्यालय का हुआ उद्घाटन, गौ सेवक ने कहा- सेवा के लिए हमेशा रहेंगे तत्पर

Chandauli, Uttar Pradesh:

चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में गो रक्षा कल्याण संस्थान का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि डा. विश्वनाथ चौहान ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान का उद्देश्य गौ माता की सेवा और रक्षा करना है। संस्था के सदस्य 24 घंटे गौ रक्षा के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में गौ सेवक लाल व्रत पटेल ने बताया कि कार्यालय के माध्यम से गौ सेवा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिससे जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंचकर सेवा प्रदान करेगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्क्रिप्ट - स्लग - चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सरकार से की कार्रवाई की मांग एं

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow4m ago
Unnao, Uttar Pradesh:स्क्रिप्ट - स्लग - चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सरकार से की कार्रवाई की मांग एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार से चार सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने गोण्डा और अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में सांसद चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित हमले, पंचायत सहायकों की मांगों, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण तथा धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग उठाई। पार्टी ने बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल में 13 सितंबर को चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित पथराव और हमले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कराने, संबंधित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बता दे की पार्टी ने चन्द्रशेखर आजाद का तत्काल थ्रेट असेसमेंट कर आवश्यक सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग रखी। इसके अलावा ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान कराने और 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कर प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की गई। पार्टी ने सहारनपुर, मुरादाबाद समेत अन्य स्थानों पर इस्लामिक धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने की भी मांग की। बाइट - अरविंद राजवंशी, जिला अध्यक्ष, भीम आर्मी पार्टी उन्नाव
0
0
Report

अंकित बालियान की हत्या का जुर्म काबुल करने वाला सिगर गिरफ्तार

Shrvan PanditShrvan PanditFollow6m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... अंकित बालियान की हत्या का जुर्म काबुल करने वाला सिगर गिरफ्तार एंकर... जनपद की सदर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के वीडियो वायरल कर जुर्म कबूल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।उक्त आरोपी बेंगलोर में होटल में रेफ का काम करते हुए हरियाणा भाषा मे सांग को गाने का काम करता था।ओर सोशल आईडी पर फ़ॉलोअर्स बढ़ाने के लिये हत्या का जुर्म कबूल करते हुए रील बनाकर वायरल की थी। .....जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में 26 अगस्त को हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या का वीडियो वायरल कर जुर्म कबूल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र ढीगरा पुत्र मोहन लाल ढीगरा निवासी 67 थर्ड क्रॉस कलप्पा लेआउट काशीनगर जनपद बेंगलोर( कर्नाटक) मुलपता कृश्णा कालोनी कंपड गुड़गांव (हरियाणा) को गिरफ्तार कर किया है।जहा आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।वही अब पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी बेंगलुरु के एक होटल में सैफ के तौर पर काम करता था और हरियाणवी भाषा में गाने भी गाता था। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आरोपी ने अंकित बालियान की हत्या का जुर्म कबूल करने वाली रील बनाकर वायरल की थी।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

UPI पर शून्य चार्ज: मोदी के समर्थक खुश, विपक्ष मोदी-फोबिया पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:आज न सिर्फ़ देश बल्कि पूरी दुनिया PM मोदी की मुरीद है। वे इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं। जब भी PM मोदी देश और लोगों के हित में कोई अच्छा फ़ैसला लेते हैं, तो उन्हें यह पसंद नहीं आता—वे 'मोदी-फ़ोबिया' से पीड़ित हैं। UPI के बारे में सरकार ने साफ़ कर दिया है कि 2,000 रुपये तक के ट्रांज़ैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। आँकड़े बताते हैं कि 96% लोग 2,000 रुपये से ज़्यादा का UPI ट्रांज़ैक्शन नहीं करते हैं। इसके अलावा, व्यक्ति-से-व्यक्ति (person-to-person) ट्रांज़ैक्शन पर कोई MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) नहीं लगेगा... यहाँ तक कि 0.4% का चार्ज भी सिर्फ़ उन लोगों पर लागू होता है जो व्यापार करते हैं, ख़ासकर बड़े सौदों और ट्रांज़ैक्शन के लिए। आम जनता को यह खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।
0
0
Report
Advertisement

गोरगाय गांव में किसान की गोली से संदिग्ध मौत, CCTV से राज खुलने की उम्मीद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के गोरगाय गांव में किसान की गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई ,खेत पर मिले शव गोरगाय निवासी शेरा उर्फ शिवराम यादव का है। पुलिस को मौके से बुलेट भी मिली है।गोरगाय के रहने शेरा यादव का शव आज सुबह करीब 6 बजे उनकी पत्नी को खेत में मिला। बताया जा रहा है कि वे खेत पर भैंस बांधने गए थे। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।घटना की जानकारी लगते ही एसपी रजत सकलेचा और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया एसपी का कहना है कि प्राथमिक रूप से इसमें गोली चलने की घटना दिख रही है और वहाँ पर एक बुलेट भी मिली है। परिजनों से बयान लिए जाएंगे और... CCTV फुटेज भी.,पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। गांव में लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।-वही परिजनो का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी तक नही थी ।
0
0
Report

जयपुर के 19 निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सिर्फ 1,063 वोटों का अंतर, निर्दलीय भारी

Jaipur, Rajasthan:Anchor--सीटों की गिनती ने भले ही शहर की सरकार की तस्वीर बना दी हो...लेकिन वोटों का हिसाब एक अलग कहानी बता रहा है। जयपुर जिले के 19 निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच करीब 18 लाख 36 हजार वोटों में फासला महज 1,063 वोट का रहा। दोनों का वोट शेयर 37 फीसदी के आसपास है। वहीं करीब हर चौथा वोट निर्दलीयों के खाते में गया। देखिए...निकाय चुनाव के नतीजों के पीछे छिपा वोटों का पूरा गणित। VO-1-नगर निकाय चुनाव में वार्डों की जीत-हार के पीछे वोटों का गणित बेहद दिलचस्प है। जयपुर जिले के 19 शहरी निकायों के उपलब्ध 683 वार्डों के पार्टीवार वोटों का विश्लेषण करें तो भाजपा और कांग्रेस के बीच अंतर लगभग खत्म हो जाता है। कुल 18 लाख 36 हजार 279 वैध वोटों में कांग्रेस को 6,82,100 यानी 37.15% और भाजपा को 6,81,037 यानी 37.09% वोट मिले। दोनों के बीच महज 1,063 वोट और 0.06 प्रतिशत अंक का अंतर है। वहीं निर्दलीयों ने 4,20,287 यानी 22.89% वोट हासिल किए। यानी जिले में लगभग हर चौथा वोट भाजपा-कांग्रेस के बजाय निर्दलीयों के खाते में गया। वही आरएलपी को 15,802 वोट यानी 0.86%, आम आदमी पार्टी को 5,524 यानी 0.30%, बसपा को 1,936 यानी 0.11% और माकपा को 301 यानी 0.02% वोट मिले। NOTA को 29,292 वोट यानी 1.60% मिले। खास बात यह है कि नोटा को मिले वोट AAP, BSP, CPI(M) और RLP में से प्रत्येक दल के कुल वोट से अधिक रहे। VO-2- जयपुर नगर निगम के उपलब्ध 146 वार्डों में मुकाबला और भी करीबी रहा। कुल 14,96,386 वैध वोटों में कांग्रेस को 5,65,848 यानी 37.81%, जबकि भाजपा को 5,52,719 यानी 36.94% वोट मिले। इस तरह कांग्रेस को भाजपा से 13,129 वोट अधिक मिले और वोट शेयर में अंतर 0.87 प्रतिशत अंक रहा। निर्दलीयों ने 3,34,463 यानी 22.35% वोट हासिल किए। निगम में NOTA को ही 27,099 यानी 1.81% वोट मिले। यानी जिले के कुल आंकड़े और नगर निगम का गणित थोड़ा अलग है। जिले में भाजपा-कांग्रेस लगभग बराबर हैं, जबकि अकेले नगर निगम के घोषित आंकड़ों में कांग्रेस वोट शेयर में आगे है। यह भी महत्वपूर्ण है कि नगर निगम के केवल 146 वार्ड शामिल हैं। चार वार्डों के परिणाम इस डेटा में शामिल नहीं हैं। निकायवार वोट शेयर देखें तो एक ही पैटर्न नहीं है। जमवारामगढ़ में भाजपा को 46.53%, चाकसू में 46.41%, चोमूं में 45.71% और किशनगढ़-रेनवाल में 45.31% वोट मिले। दूसरी ओर कांग्रेस का सबसे अधिक वोट शेयर खेजरोली में 44.96%, कानोता में 44.69%, चोमूं में 39.18% और दूदू में 38.14% रहा। लेकिन कई निकायों में निर्दलीयों ने दोनों दलों को पीछे छोड़ दिया। जोबनेर में निर्दलीयों को 44.99% वोट मिले, जबकि भाजपा 28.73% और कांग्रेस 25.28% पर रही। नरैना में निर्दलीय 38.15%, कांग्रेस 32.87% और भाजपा 27.96% पर रहे। बस्सी में भी निर्दलीयों का वोट शेयर 36.54% रहा, जो भाजपा के 31.53% और कांग्रेस के 31.29% से अधिक है। शाहपुरा में निर्दलीयों ने 34.09% वोट हासिल किए, जबकि भाजपा को 31.80% और कांग्रेस को 30.02% मिले। -कहां किसका वोट शेयर ज्यादा। -भाजपा का वोट शेयर कांग्रेस से चोमूं, शाहपुरा, बगरू, बस्सी, चाकसू, जमवारामगढ़, जोबनेर, कालाडेरा, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, सांभर और वाटिका में अधिक रहा। -कांग्रेस का वोट शेयर जयपुर नगर निगम, दूदू, कानोता, खेजरोली, मनोहरपुर, नरैना और फागी में भाजपा से अधिक है। -सबसे करीबी मुकाबलों में बस्सी में भाजपा 31.53% और कांग्रेस 31.29%-अंतर सिर्फ 0.24 प्रतिशत अंक रहा। -कालाडेरा में भाजपा 42.12% और कांग्रेस 41.27%, यानी अंतर 0.85 अंक रहा। -जयपुर नगर निगम में कांग्रेस 37.81% बनाम भाजपा 36.94% रही। -इसके उलट किशनगढ़-रेनवाल में भाजपा 45.31% बनाम कांग्रेस 28.61% रही।यानी दोनों के बीच 16.70 प्रतिशत अंक का अंतर है। ___________________________________ बहरहाल, नतीजों ने पार्षद चुन दिए, लेकिन वोटों ने एक अलग कहानी लिखी है। जिले में भाजपा और कांग्रेस के बीच 18.36 लाख वोटों में फासला महज 1,063 वोट का रहा। यानी मुकाबला सिर्फ वार्ड जीतने का नहीं था। शहर की सियासी नब्ज लगभग बराबर बंटी रही। और इस बराबरी के बीच करीब हर चौथे वोटर ने निर्दलीय को चुना। यही आंकड़ा बता रहा है कि बोर्ड भले किसी का बने, लेकिन वोटर ने किसी एक खेमे को पूरा मैदान नहीं सौंपा। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
0
Report
Advertisement

धमतरी बस से 11.33 किग्रा गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Dhamtari, Chhattisgarh:यात्रि बस पर गांजा तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा किया है। बोराई नाके पर पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान उड़ीसा से धमतरी आ रही एक यात्री बस से 11 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में मध्यप्रदेश के देवास जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, बोराई पुलिस बैरियर नाके पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और यात्रियों की लगातार जांच कर रही थी। इसी दौरान बस क्रमांक CG 04 EA 2476 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बस में सवार निखिल वर्मा और मोहित गोदरा के कब्जे से गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी उड़ीसा से बस के जरिए गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। वही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 किलो 330 ग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और 2 हजार 350 रुपये नगद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2 लाख 32 हजार 350 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बोराई में NDPS Act के संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस अब इस तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। गांजा कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था
0
0
Report
Advertisement

नीति नवीन के मध्य प्रदेश दौरे: इंदौर-उज्जैन में सेवा संकल्प से स्वामित्व योजना का शुभारंभ

Indore, Madhya Pradesh: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन 17 और 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर है जिसके चलते हुए 17 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे जहाँ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं सेवा संकल्प अभियान के चलते स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांधी नगर के सुपर कॉरिडोर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम उज्जैन पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत भी करेंगे इसी के चलते इंदौर के सुपर कॉरिडोर मैदान पर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है जहां विधायक मनोज पटेल इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा व जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा भी लिया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top