232101
चंदौलीः परिवहन विभाग ने 9 ट्रैक्टरों पर लगाया एक-एक लाख का जुर्माना
Mughalsarai Railway Settlement, Mughalsarai, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत 9 ट्रैक्टरों को व्यवसायिक कार्य करते हुए एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने पकड़ लिया। ओवरलोड मोरंग और गिट्टी लादकर राजस्व की चोरी करने के कारण एआरटीओ ने सभी ट्रैक्टरों पर एक-एक लाख से अधिक का जुर्माना लगाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जौनपुर: त्रिभुवन सिंह की तरफ से जफराबाद की जनता को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिभुवन सिंह की तरफ से जफराबाद की जनता को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
0
0
Report
बुलंदशहर: बेलपत्थर के पेड़ पर मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Bugrasi, Uttar Pradesh:(बुलंदशहर)। रवानी कटीरी-बुकलाना रोड स्थित रजवाहा के पास बेलपत्थर के पेड़ पर करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पेड़ पर विशालकाय अजगर को देखकर आसपास के लोगों में कौतूहल के साथ दहशत का माहौल बन गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर भीड़ लग गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। मंगलवार सुबह रवानी कटीरी-बुकलाना रोड स्थित रजवाहे के पास एक बेलपत्थर के पेड़ पर अजगर चढ़ा हुआ था। लोगों ने जब अजगर को पेड़ पर देखा तो आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। रवानी कटीरी निवासी निवासी ज्ञानेश चौहान ने घटना की सूचना वन रक्षक लोकेश कुमार को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 12 फिट लंबे अजगर को अपने कब्जे में लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। अचानक पेड़ पर इतने विशाल अजगर के दिखाई देने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।0
0
Report
फतेहपुर के ग्रामीण इलाके में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ शव, पुलिस जांच शुरू
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव शव देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुसैनगंज थाने के कस्बे का मामला0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में उधारी के विवाद पर महिला व परिजनों पर मारपीट, CCTV में कैद
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक जेवरात की दुकान पर उधारी के पैसे के बदले रखे गये अपने जेवरातों को वापस मांगने गई एक महिला और उसके परिजनों का दुकानदार के साथ विवाद हो गया । जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया , महिला ने मौके पर अपने अन्य परिजनों को बुलाकर दुकान पर धावा बोल दिया जिसको देखते हुये दुकानदार ने भी अपने भाई के साथ मिलकर विपक्षियों की जमकर मारपीट कर दी । दोनों के बीच हुई मारपीट की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई , पूरी वारदात तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सफरयाना मोहल्ले की है । पुलिस ने महिला की तहरीर पर दुकान मालिक सुनील और उसके भाई के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।0
0
Report
फिरोजाबाद में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का खुलासा यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और अवैध असलाह बनाने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना मटसेना पुलिस और एसओजी टीम को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव अरमपुरा में करकौली पौधशाला के पास मिट्टी के टीलों के बीच संचालित अवैध असलहा फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से तमंचे बनाने और उनकी मरम्मत करने में लगे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 12 बने और अधबने तमंचों के साथ कारतूस तथा अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी के नाम चेतराम और सूरज बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चेतराम के खिलाफ पूर्व में भी आयुध अधिनियम समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से और गहनता से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
संभल : 'PM आवास' के नाम पर लाखों की ठगी ..पीड़ित ग्रामीणों ने महिला ठग को बंधक बनाया ।
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है... आरोप है कि एक महिला ने 16 गरीब परिवारों को मकान दिलाने का झांसा देकर 8 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए... अब पुलिस जांच में ही साफ होगा कि सरकारी आवास योजना के नाम पर ठगी का ये पूरा खेल कैसे चल रहा था... और इसमें कितने लोग शामिल हैं .., पूरा मामला चन्दौसी तहसील क्षेत्र के नगला पूर्वा गाँव का है ।0
0
Report
Advertisement
बुधनी में त्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन शव घर के अंदर मिले
Noida, Uttar Pradesh:बुधनी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या वारड नंबर 12 में घर के अंदर मिले पति-पत्नी और बेटे के शव, मंगलवार रात की बताई जा रही वारदात बुधनी। नगर के वार्ड नंबर 12 में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों पति, पत्नी और उनके बेटे की घर के अंदर निर्मम हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर में मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बुधनी में बढ़ते अपराधों ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल नगर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या जैसी गंभीर वारदात ने आम नागरिकों को झकझोर कर रख दिया है। लगातार सामने आ रहीं आपराधिक घटनाओं के बीच इस तिहरे हत्याकांड ने शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस जघन्य वारदात का खुलासा कितनी जल्दी करती है और आरोपियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और पूरे नगर की निगाहें इस मामले के खुलासे पर टिकी हुई हैं।0
0
Report
गोपालगंज महावीरी मेले में चाकू से हत्या, 19 वर्षीय रजनीश की मौत
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में महावीरी मेला के दौरान 19 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा नया टोला निवासी मुकेश सहनी के 19 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। मृतक अपने दोस्तों के साथ गांव में आयोजित महावीरी मेला देखने गया था। इसी दौरान उसके साथ चाकू से हमला किया गया जिसमे गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस मामले की जांच कर रही है वही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।0
0
Report
रायबरेली: खेत में किसान रामप्रसाद लोधी का शव, पुलिस जांच तेज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: खेत मे मिला किसान का शव घर से 400 मीटर की दूरी पर खेत मे मिला शव किसान रामप्रसाद लोधी का शव देख लोगो ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुटी पुलिस शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर मजरे अछई गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
कोतवाली कालसी में पीड़िता का आत्मदाह प्रयासः शारीरिक शोषण के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:कोतवाली कालसी परिसर में पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास खुद पर पेट्रोल छिड़क कर किया आत्मदाह का प्रयास पुलिस ने जद्दोजहद के बाद पीड़ित युवती को किया काबू कोतवाली में जमकर हुआ हंगामा पिछले पंद्रह घंटे से इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर डटी है युवती शादी का झांसा देकर शारिरिक शोषण किए जाने का है मामला0
0
Report
झालीधाम में परिक्रमा को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Karuwa Para, Uttar Pradesh:गोंडा(इटियाथोक)।खरगूपुर नगर पंचायत से पश्चिम में झालीधाम आश्रम स्थित है। यहां हर साल अक्षय नवमी पर्व पर गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर जनपद से हजारों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा के लिए आते हैं। इसी क्रम में बुधवार कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पौराणिक झालीधाम आश्रम के महंत नरसिंह दास महाराज की अगुवाई में प्रातः दस बजे भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान की पूजा- अर्चना तथा आरती के बाद भव्य झांकी निकाली गई। इससे पहले महंत नरसिंह दास ने स्वामी राम मिलन दास की समाधि पर पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात पांच किलोमीटर के परिधि में परिक्रमा शुरू हुई ।खरगूपुर नगर पंचायत सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आये महिला-पुरुष श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल हुए। परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु श्रीराम, जय राम, जय-जय राम का उद्घोष करते रहे। भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान की मनमोहक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।परिक्रमा एवं मेला का समापन भव्य भंडारे के उपरांत हुआ।मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश तिवारी, संतोष शुक्ल, महेंद्र तिवारी, सूरज शुक्ल, संजीव गुप्ता ,धर्मेंद्र मिश्र, अरविन्द तिवारी, आदि मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे।0
0
Report
177 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक बॉडी में छुपा रखा था
Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस और ANTF की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने एक ट्रक से करीब 177 किलो अवैध गांजा बरामद किया है,इस गांजे की कीमत करीब डेढ करोड रुपए बताई जा रही है, यह लोग बड़े ही शातिर तरीके से ट्रक के नीचे एक अलग से बॉडी बनाकर उसमें गांजा छुपाकर तस्करी कर रहे थे। टीटी डीसीपी प्रवीन रंजन सिंह डीसीपी सेंटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद बादलपुर पुलिस और ANTF की टीम ने थाना क्षेत्र के अंबेडकर पास के सामने से एक ट्रक को पकड़ा,ट्रक में अलग से एक बॉडी बनी हुई थी और जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ था,इस दौरान पुलिस ने 177 किलो गांजा बरामद किया,इस गांजे की कीमत करीब डेढ करोड रुपए बताई जा रही है,यह गांजा उड़ीसा से लाया गया था और गुरुग्राम जा रहा था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान इरफान और आसिफ के रूप में हुई है, यह दोनों ही हरियाणा के रहने वाले हैं,इरफान गाड़ी मालिक है और वह गाड़ी चलाने का भी काम करता है और वही आसिफ ट्रक का हेल्पर है,इन लोगों ने ही पूछताछ में बताया कि गांजा लाकर उड़ीसा से लाए थे और गुड़गांव में देने जा रहे थे और इस गांजे को ट्रक के नीचे टूल बॉक्स के पास एक कैविटी बनाकर जो बिल्कुल डीजल टैंक जैसी लगती थी उसमें छुपा कर रखा था, इनके द्वारा इस गांजे को ईस्टर्न पेरिफेरल पर डिलीवर करना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे गिरोह के खुलासे में जुटी हुई है,पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा, जिन लोगों के द्वारा इस गांजे को मंगाया गया था।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में कांग्रेस नेता पर दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग बाल-बाल बचे
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। इस बार अपराधियों ने कांग्रेस के बेगूसराय जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार उर्फ राजू सिंह को निशाना बनाया है। अपराधियों ने चलती फोर व्हीलर गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि, इस गोलीबारी में कांग्रेस नेता गौरव कुमार उर्फ राजू सिंह समेत गाड़ी में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन अपराधियों की गोलीबारी से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पूरी वारदात सिंघौल थाना क्षेत्र के पपरौर कब्रिस्तान के पास की है। घटना के संबंध में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार उर्फ राजू सिंह ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ ट्रैफिक चौक से फोर व्हीलर गाड़ी पर सवार होकर किसी काम से पपरौर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की ओर से अचानक की गई गोलीबारी के बाद गाड़ी में सवार सभी लोग दहशत में आ गए। अपनी जान बचाने के लिए सभी लोग गाड़ी की सीट के नीचे छिप गए। इसी वजह से उनकी जान बच सकी। गौरव कुमार के मुताबिक, अपराधियों ने आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह गाड़ी के अलग-अलग हिस्सों में गोलियों के निशान बने हुए हैं। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, कांग्रेस नेता पर गोलीबारी करने के पीछे अपराधियों का क्या मकसद था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गौरव कुमार उर्फ राजू सिंह ने आपसी रंजिश के कारण साजिश के तहत हमला किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है। दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की गाड़ी पर हुई इस ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर बेगूसराय में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
पटवारियों की हड़ताल पर सियासत तेज, किसान परेशान
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि सरकार जानबूझकर पटवारियों की हड़ताल समाप्त नहीं करवा रही है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उनके आरोपों पर भाजपा सांसद महेश कश्यप ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी। ऐसे में पटवारियों की हड़ताल के बीच कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। बाइट दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाइट महेश कश्यप सांसद बस्तर0
0
Report
बाराबंकी: अदालत सुनवाई जारी, मकान सील के विरोध में भारी हंगामा
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी कोर्ट में सुनवाई जारी रहने के बीच तहसील प्रशासन ने मकान सील करने की कार्रवाई की。 कार्रवाई के दौरान किरायेदारों के घर के अंदर बंद होने का आरोप, छत पर चढ़कर किया विरोध。 पीड़ित परिवार का दावा- 1963 से मकान पर कब्जा है और नियमित किराया भी जमा किया जा रहा है。 पीड़ित का आरोप- हाईकोर्ट से राहत मिलने के बावजूद प्रशासन ने बेदखली की कार्रवाई जारी रखी。 अपील की सुनवाई कल होनी है, उससे पहले मकान सील करने की कोशिश का आरोप。 कार्रवाई के विरोध में मौके पर पहुंचे वकीलों ने जमकर हंगामा किया, तहसीलदार से झड़प。 वकीलों के विरोध के बाद तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों के मौके से जाने का दावा。 प्रशासन ने कार्रवाई को बताया सही, बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र में तहसील गेट के बगल का मामला。0
0
Report
Advertisement
