Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandauli232103

चकिया शांति पूर्वक मनाया गया मोहर्रम का पर्व,अकीदतमंदों ने "या हुसैन" के नारे लगाते हुए करबला की कुर्बानी को याद किया

VIKESH KUMAR
Jul 06, 2025 17:12:27
Chakia, Uttar Pradesh
चकिया में मोहर्रम का पर्व रविवार रात्रि 08 बजे को पूरी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इमाम हुसैन की याद में चकिया नगर में ताजिया का जुलूस निकाला गया और जगह-जगह मजलिसों का आयोजन कर मातम किया गया।सुबह से ही ताजियों को सजाया गया और बाद से जुलूस निकलने लगे। अकीदतमंदों ने "या हुसैन" के नारे लगाते हुए करबला की कुर्बानी को याद किया और मातम किया। त्योहवार के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के पुख़्ता इंतजाम किए। इस दौरान पुलिस बल सुरक्षा कवच से लैस होकर अपने हमराहियों के साथ मुस्तैद नजर आए। उन्होंने जुलूस के मार्ग पर लगातार निगरानी रखी और पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा की कमान संभाली। उनकी सक्रियता और जिम्मेदारी की सराहना क्षेत्र के लोगों द्वारा की गई। विभिन्न स्थानों पर मजलिसों में नोहाखानी हुई।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement