icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
232104
VIKESH KUMARVIKESH KUMARFollow10 Oct 2024, 05:04 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोड्डा में ब्राउन शुगर कारोबार पर पुलिस की बड़ी छापामार कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Godda, Jharkhand:पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी गोड्डा शहर में धड़ल्ले से ब्राउन शुगर जैसे नशे का कारोबार फैल रहा है।इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि  गोड्डा  के सी एम उत्कृष्ट हाई स्कूल के पीछे कुछ युवक  ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री और सेवन कर रहे हैं। इसी सूचना पर गोड्डा SDPO के नेतृत्व में  छापामारी टीम ने  दो युवकों  को ब्राउन सुगर खरीद बिक्री व सेवन करते गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से करीब 36ग्राम ब्राउन शुगर और प्रयोग किए जाने वाले सामान मिले हैं। युवक गोड्डा शहर के चपरासी मोहल्ला के रहने वाले बताए जा रहे हैं。   गोड्डा SDPO अशोक रविदास ने लोगों से नशे से दूर रहने की   अपील की है। उन्होंने  कहा कि आज के समय में खासकर युवा वर्ग कई तरह के नशा पान कर जीवन बर्बाद कर रहे हैं, नशा ऐसी चीज है जो एक बार आदत लगने पर जीवन बर्बाद कर देता है。
0
0
Report

पटना में टैक्स चोरी का बड़ा प्रकरण: 150 कार्टन कफ सिरप जब्त

Patna, Bihar:पटना के अगमकुआँ थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में जीएसटी विभाग, डीआई टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। टीम ने तमिलनाडु से भेजी गई 150 कार्टन एसकॉफ डीएक्स कफ सिरप की खेप जब्त की है। बरामद कफ सिरप की कीमत करीब 37 लाख 12 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक कार्टन में 15 फाइल कफ सिरप रखी गई थी और एक फाइल की कीमत 165 रुपये बताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि टैक्स चोरी कर दवा की सप्लाई की जा रही थी। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ। इस संबंध में तमिलनाडु की कंपनी “रैमसर डिस्ट्रीब्यूटर” और पटना में खेप रिसीव करने वाले आनंद इंटरप्राइजेज के मालिक सदानंद प्रसाद श्रीवास्तव के खिलाफ अगमकुआँ थाना में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि राज्य कर संयुक्त आयुक्त को इस खेप में टैक्स गड़बड़ी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर डीआई टीम और जीएसटी अधिकारी ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। जांच के दौरान ट्रक में लोड कफ सिरप के कार्टनों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि दवा पर अंकित जीएसटी नंबर और बिल पर दर्ज जीएसटी नंबर अलग-अलग थे। इसके बाद डीआई टीम ने गहराई से जांच शुरू की, जिसमें टैक्स चोरी की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि बरामद कफ सिरप पांच अलग-अलग बैच की है और इसका निर्माण हिमाचल प्रदेश की लैबोरेट फार्मा कंपनी में किया गया है। फिलहाल पुलिस और जीएसटी विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपत्ति को कुचला, बेगूसराय में सड़क जाम

Begusarai, Bihar:बीगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित समूह ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और हंगामा किया। लगभग पांच घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर पेट्रोल पंप के पास की है। मृतक दंपती की पहचान समस्तीपुर जिले के Hassanpur थाना क्षेत्र निवासी Sankesh Kumar Singh और उनकी पत्नी Nisha Kumari के रूप में की गई है। वे गढ़पुरा से Hasanpur जा रहे थे जब मालीपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और दोनों की मौत हो गई। मौके पर आक्रोश फैल गया; लोगों ने सड़क जाम कर दी। इसके पश्चात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Begusarai Sadar Hospital भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस मुठभेड़ में भैंस चोर गिरोह के दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में भैंस चोर गिरोह के दो बदमाश घायल कौशांबी जिले में पुलिस और भैंस चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। मंझनपुर थाना क्षेत्र के पतौना पुल के पास हुई इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि गिरोह के कुल पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच भैंसें, अवैध तमंचे और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई भैंस चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 मंझनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भैंस चोरी करने वाला गिरोह इलाके में सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पतौना पुल के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दिलशाद और राज नाम के दो बदमाशों के पैर में लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने मौके से गिरोह के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच भैंसें, दो तमंचे, कारतूस और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह अलग-अलग इलाकों से भैंस चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों में बेच देता था。 घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है。 फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है。
0
0
Report

खाटूश्यामजी में नगरपालिका कार्रवाई पर व्यापार मंडल का बंद-धम विरोध, 11 सूत्री मांगें

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में पिछले तीन दिनों से चल रही नगरपालिका प्रशासन की सख्त कार्रवाई से नाराज व्यापार मंडल ने विरोध जताते हुए व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सोनू जोशी व मंत्री श्याम सुंदर पूनिया ने अधिशासी अधिकारी को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। व्यापारियों ने कार्रवाई को एकतरफा और नियमों के विपरीत बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। ज्ञापन में कचरा पात्र की स्पष्ट परिभाषा तय करने, टीम के निर्णय के बाद ही पैक इत्र की जब्ती करने तथा प्लास्टिक शीशियों की जब्ती पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही जब्त की गई इत्र की शीशियों को नष्ट करने की प्रक्रिया सार्वजनिक करने की भी मांग उठाई गई। व्यापर मंडल ने वर्ष 2018 से 2026 तक प्लास्टिक थैलियों के निस्तारण का पूरा ब्यौरा मांगा है। इसके अलावा प्रवर्तन दस्ते द्वारा अब तक किए गए चालानों की संख्या जब्त किए गए सामान का विवरण, रिकवरी वैन के टेंडर की नियमावली और उससे प्राप्त राजस्व की जानकारी देने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी पूछा गया कि चालान कार्रवाई के बाद कितने प्रतिशत व्यापारियों को कचरा पात्र वितरित किए गए। व्यापारियों ने सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और नगरपालिका गठन के आठ वर्ष बाद भी वेंडिंग व नॉन-वेंडिंग जोन तय नहीं होने पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने सफाई व्यवस्था बिगड़ने और नालियों की सफाई पूरी तरह ठप होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना दुकानों में प्रवेश कर कार्रवाई करना नियमों के खिलाफ है और इसे तुरंत रोका जाए। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष गिरीराज माटोलिया सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर बना काल, सड़क पार कर रहे युवक की दर्दनाक मौत

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना क्षेत्र के ग्राम मंडनपुर शुमाली में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल छा गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर के पास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान साइन पुत्र जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर बहेड़ी की ओर से आ रहा था और तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और टैंकर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। युवक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
0
0
Report
Advertisement

पाँच राज्यों के नतीनों के बाद कांग्रेस ने मजबूत योजना की घोषणा

Noida, Uttar Pradesh:Rishikesh (Uttarakhand): Kumari Selja (Congress MP) on election results in five states / upcoming 2027 Uttarakhand Assembly elections केरल में, कांग्रेस पार्टी ने यूडीएफ गठबंधन के तहत महत्वपूर्ण बहुमत हासिल किया है। भाजपा के ध्रुवीकरण के प्रयासों के बावजूद, जागरूक जनता ने उनकी रणनीतियों को नकार दिया। कम्युनिस्ट नेतृत्व वाले एलडीएफ के एक दशक लंबे शासन की विश्वसनीयता धूमिल हो गई है, और कांग्रेस प्रभावी शासन का प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखती है। तमिलनाडु में, एक नए नेता का चुनाव हुआ है, और कांग्रेस ने समर्थन का वादा करते हुए जल्द ही एक स्थिर बहुमत की उम्मीद जताई है। डीएमके के साथ गठबंधन एक नई दिशा है, जो एआईएडीएमके और डीएमके के साथ पिछली राजनीति से अलग है। बंगाल में, कांग्रेस ने ईवीएम और चुनावी निष्पक्षता को लेकर बार-बार चिंताएं जताई हैं, और एक भरोसेमंद चुनाव आयोग की आवश्यकता पर जोर दिया है। पार्टी का मानना ​​है कि जनभावना किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को उजागर कर देगी। उत्तराखंड में, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के साथ जुड़कर भविष्य के प्रयासों के लिए प्रभावी ढंग से संवाद स्थापित करने और उन्हें सक्रिय करने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report

12 घंटे में हाथीदह पुलिस ने चार एसी समेत आरोपी दबोचा

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में हाथीदह थाना की पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर चोरी की चार एसी समेत आरोपी को दबोच लिया है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार को हाथीदह बाईपास से एक पिकअप पर पटना से लखीसराय ले जाई जा रही AC की खेप को अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी जाने की शिकायत मिली। उन्होंने तुरंत टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कुछ नशेड़ियों से पूछताछ की। उनमें से एक ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पिकअप ड्राइवर से लूटे गए चार एसी को पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार बदमाश इशू कुमार हाथीदह थाना के धरमपुर दरियापुर का रहनेवाला है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top