203001
बुलन्दशहर में हाइडिल एसडीओ का रिश्वत लेते हुए का वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर में हाइडिल एसडीओ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। वायरल वीडियो में कंज्यूमर से 50 हज़ार की रिश्वत लेते एसडीओ दिख रहा। इंडस्ट्रियल बिजली कनेक्शन की स्वीकृति के लिए एसडीओ पर डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप। कंज्यूमर द्वारा ही 50 हज़ार की रिश्वत देते हुए वीडियो रेकॉर्ड करने का किया जा रहा दावा। एसडीओ कृष्णा कौशिक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में तैनात है वायरल वीडियो में दिख रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईकोर्ट के आदेश पर स्वास्थ्य भवन के पास 240 अवैध चैंबर ध्वस्त, बुलडोजर रविवार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। वकीलों के अवैध चैंबरों पर कारवाई चल रहा है । हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हो रही है । नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की टीमें सुबह ही स्वास्थ्य भवन से इन्हें तोड़ना शुरू कर दी है। ईकोर्ट ने स्वास्थ्य भवन व कचहरी के आसपास बने वकीलों के 240 अवैध चैंबर तोड़ने के लिए कहा गया था। इसके बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए थे। वकीलों को खुद अवैध चैंबर हटाने के लिए वक्त भी दिया था। इसकी मियाद पूरी हो रही है और रविवार को इन चैंबरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। वकीलों के हंगामे के आसार के मद्देनजर पीएसी बल भी तैनात की गई है।0
0
Report
कोसी बराज की सुरक्षा इंतजाम तेज, 50 जगहों पर करोड़ों खर्च
Bihar:बाढ़ अवधि शुरू होने से पूर्व कोसी बराज का उच्चस्तरीय टीम ने किया निरिक्षण. अगले महीने से बाढ़ अवधि की शुरुआत होने वाली है, इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने तमाम तैयारियां तेज कर दी हैं, 01 जून से संभावित बाढ़ अवधि की औपचारिक शुरुआत से पहले केंद्र सरकार, राज्य सरकार और पडोसी देश नेपाल के प्रतिनिधि की एक संयुक्त उच्चस्तरीय टीम ने कोसी बराज का निरीक्षण किया है। इस दौरान कोसी बराज स्थित कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक की गई साथ ही आगामी बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण टीम में केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीडब्ल्यूपीआरएस) पुणे के वैज्ञानिक, राज्य सरकार के अभियंता और नेपाल के प्रतिनिधि शामिल हुए। टीम ने कोसी बराज के सभी 56 गेटों का निरीक्षण कर उनकी तकनीकी स्थिति, गेट के संचालन व्यवस्था और आपदा के समय उपयोग होने वाले तंत्र की विस्तृत समीक्षा की है, अधिकारियों ने बराज स्थित कंट्रोल रूम में गेटों के ऑपरेटिंग सिस्टम और एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित ऑटोमेटिक डिस्चार्ज सिस्टम की कार्यप्रणाली को भी बारीकी से समझा। निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों और अभियंताओं द्वारा नव निर्मित सेंट्रल पायलट चैनल का भी अवलोकन किया. इस दौरान बाढ़ नियंत्रण एवं जल निःशरण विभाग के मुख्य अभियंता संजीव शैलेश ने बताया कि यह बैठक प्रत्येक वर्ष आयोजित होती है। इसका उद्देश्य कोसी बराज के संचालन, तकनीकी तैयारियों और संभावित बाढ़ की चुनौतियों पर चर्चा कर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि कोसी जैसी संवेदनशील नदी पर हर वर्ष बाढ़ की चुनौती बनी रहती है, इसी के मद्देनज़र बराज के गेटों की मरम्मत, पेंटिंग, ग्रीसिंग और मशीनरी की जांच युद्धस्तर पर कराई जा रही है. तटबंध की मजबूती के लिए करोड़ों की लागत से 50 चिन्हित स्थानों पर किया गया सुरक्षात्मक कार्य -- मुख्य अभियंता संजीव शैलेश ने बताया कि तटबंधों की मजबूती के लिए 40 करोड़ रुपये की लागत से 50 चिन्हित स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य कराए गए हैं, जिनमें 29 नेपाल प्रभाग में और 21 भारतीय प्रभाग में अवस्थित है। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि बाढ़ अवधि शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी, इस मौके पर सम्बंधित विभाग के तमाम अभियंता मौजूद थे.0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ में CM विष्णु देव साय का दूसरा दिन, प्रेसवार्ता के बाद रवाना
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायगढ़ दौरे का दूसरा दिन, सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री 9:30 बजे लेंगे प्रेस वार्ता, लगभग 10:30 बजे पत्थलगांव सजशपुर जिला के लिए होंगे रवाना0
0
Report
Radiance Weekly के Chief Editor पर अंतर्दृष्टि
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खबर नहीं मिली: सामग्री उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
आंधी-तूफान ने चिखली में किसान परिवार का आशियाना उजाड़
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग बीते रात आंधी तूफान नेमाचाई तबाही, कई जगह गिरे पेड़ कई जगहों पर ब्लैकआउट की स्थिति डौंडी ब्लॉक के चिखली के एक किसान परिवार का उजड़ा आशियाना तूफान में उड़े सीट और छप्पर, भय के साए में रात गुजरने मजबूर रहा किसान परिवार किसान का नाम ध्याम लाल भारी बारिश और तूफान से सीट उड़कर गया दूसरी तरफ प्रशासन से मुआवजे की उम्मीद, वीडियो आया सामने0
0
Report
शबाब और कबाब की पार्टी के बाद शिष्यों ने अपने साथ पार्टी कर रहे कॉलेज के प्रिंसपल और अध्यापक को पीटा
Muskara, Uttar Pradesh:ढाबे में शराब पार्टी कर रहे प्रिंसिपल, शिक्षक और बाबू की पिटाई हमीरपुर ज़िले के मुस्करा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल, शिक्षक और बाबू की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि तीनों लोग एक ढाबे में शराब पार्टी कर रहे थे, तभी कुछ छात्रों से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल हालत में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। घटना मुस्करा थाना क्षेत्र में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के पास स्थित एक ढाबे की है। यहां राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल महेंद्र कुमार राठौर, शिक्षक रामबाबू यादव और कॉलेज का एक बाबू शनिवार शाम ढाबे पर मौजूद थे। इसी दौरान प्रिंसिपल के परिचित कुछ छात्रों से उनकी बहस हो गई। आरोप है कि ढाबे से बाहर निकलते ही युवकों ने तीनों पर हमला बोल दिया। हमले में प्रिंसिपल महेंद्र कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि शिक्षक रामबाबू यादव को भी चोटें आई हैं। बाबू ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। अस्पताल पहुंचे घायल प्रिंसिपल से जब बातचीत करने की कोशिश की गई तो वह कैमरे से मुंह छिपाते नजर आए। वहीं घायल प्रिंसिपल और शिक्षक की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।0
0
Report
कूलर के करंट से कौशांबी में युवक की मौत, बेटों के जन्म के एक दिन बाद मातम
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। दुःखद बात यह रही कि एक दिन पहले ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था और घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अगले ही दिन यह खुशी मातम में बदल गई। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के नौवापुर गांव का है, जहां मुकेश कुमार रविवार सुबह घर में रखे कूलर में पानी डाल रहा था। इसी दौरान अचानक कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही मुकेश गंभीर रूप से झुलस गया और घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे तुरंत तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सबसे भावुक बात यह है कि मुकेश की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी ज्योति ने शनिवार रात प्रसव के दौरान एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म से परिवार में जश्न की तैयारी चल रही थी, लेकिन अगले ही दिन मुकेश की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे के जन्म की खुशी के बीच पिता की मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
चतरा का एक ही बस स्टैंड बदहाल, यात्रियों को पानी-शौचालय से जूझना पड़ा
Ansar Nagar, Jharkhand:शहर का इकलौता बस स्टैंड बदहाल शौचालय और पानी की समस्या से जुझते हैं यात्री चतरा : शहर का इकलौता बस स्टैंड आज खुद बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए बना यह बस स्टैंड अब समस्याओं का अड्डा बन चुका है। साफ-सफाई के अभाव, सुलभ शौचालय की कमी, जलजमाव और बदहाल विश्रामगृह ने यात्रियों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। हालत यह है कि यात्री बस स्टैंड में बैठने के बजाय सड़क किनारे इंतजार करना ज्यादा बेहतर समझते है। आपको बता दें कि शहर के इस इकलौते बस स्टैंड से प्रतिदिन सौ से अधिक गाड़ियां खुलती है औऱ इन बसों में हजारों यात्री सफर करते हैं। सुविधाओं के नाम पर बसों से चुंगी भी वसूली जाती है लेकिन यात्रियों को सुविधा के नाम पर गंदगी औऱ बदहाली नसीब होती है। बस स्टैंड की स्थिति ऐसी है कि यहां जगह-जगह कचरा फैला है और दुर्गंध से यात्रियों का बैठना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। बस स्टैंड में सुलभ शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे महिलाओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कई यात्रियों को मजबूरी में खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है, जो न केवल असुविधाजनक बल्कि शर्मनाक स्थिति भी पैदा करता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। बस स्टैंड परिसर नर्क में तब्दील हो जाता है। वेटिंग रूम में पानी भर जाता है, जिससे यात्रियों को खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। फिसलन और गंदगी के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। शहर के मुख्य बस स्टैंड की यह बदहाली प्रशासनिक उदासीनता को साफ दर्शाती है। यात्रियों की मांग है कि जल्द से जल्द साफ-सफाई, शौचालय और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। बाइट 1 : शमशेर आलम, यात्री बाइट 2 : पूनम देवी, महिला दुकानदार। बाइट 3 : संदीप यादव,बस एजेंट बाइट 4 : अताउर्रहमान, नगर अध्यक्ष चतरा।0
0
Report
झारखंड बैकलॉग सिविल सेवा परीक्षा: शांतिपूर्ण आयोजन के साथ 45 पदों की भर्ती
Ranchi, Jharkhand:झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की ओर से झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया है,परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है।यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र की परीक्षा होगी।वहीं दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी।दोनों ही परीक्षाएं ओएमआर शीट पर ली जाएंगी।बता दें कि यह परीक्षा विभिन्न विभागों में कुल 45 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है。0
0
Report
उन्नाव: अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, दो GCB मशीनें सीज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई。 खनन निरीक्षक प्रांजल सिंह नेतृत्व में हुई कार्रवाई。 अवैध खनन में लगी दो GCB मशीन की गई सीज。 GSB मशीन सीज कर खनन विभाग ने पुलिस को किया सुपुर्द。 आसीवन और बेटा मुजावर थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई。0
0
Report
Advertisement
उन्नाव एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: 22 घायल, डबल डेकर बस-कंटेनर भिड़ंत
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे 237 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 22 यात्री घायल। दिल्ली से आजमगढ़ जा रही डबल डेकर बस और कंटेनर मे जोरदार भिड़ंत。 इंटरसिटी एक्सप्रेस बस में सवार 22 यात्री हुए गंभीर रूप से घायल。 चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर मे पीछे से घुसी。 पुलिस और यूपीडाकर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया。 6 यात्रियों की हालत नाजुक देखते जिला अस्पताल किया गया रेफर。 बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रघुरामपुर गांव के पास की घटना।0
0
Report
रांची के पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाहें न फैलाएं और आवश्यकता अनुसार लें ईंधन
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। स्थिति ऐसी है कि लोगों को पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कई लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल करवा रहे हैं, वहीं कुछ लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल खरीद रहे हैं। लोगों के बीच यह डर बना हुआ है कि कहीं पेट्रोल खत्म न हो जाए। इसी को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों से खास अपील की है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान स्थिति में घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जितनी आवश्यकता हो, उतना ही पेट्रोल या डीजल भरवाएं। उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी पेट्रोल पंप पर बहुत ज्यादा भीड़ है और लंबी लाइन लगी हुई है, तो बिना जरूरत वहां जाकर लाइन में खड़े होने से बचें, क्योंकि इससे और ज्यादा पैनिक की स्थिति बन रही है। उन्होंने साफ कहा कि अभी पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है। जितनी सप्लाई पहले थी, उतनी ही अभी भी बनी हुई है। लेकिन अचानक बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं और जरूरत से कई गुना ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं, जिससे अनावश्यक दबाव बन रहा है। कुछ लोग बाल्टी, ड्रम और अन्य कंटेनरों में भी पेट्रोल ले जा रहे हैं, जिसे प्रशासन ने गलत और कानून के खिलाफ बताया है। उपायुक्त ने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जिम्मेदारी के साथ काम करें, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे。0
0
Report
सवायजपुर कोतवाल ने बालिकाओं को बताये आत्मरक्षा के गुर
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कस्बे के केन ग्रोवर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में मिशन शक्ति के जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बालिकाओं से कहा डरे नहीं निडर होकर पुलिस को अपने साथ घटी अपनी घटनाओं की जानकारी दें । महिला सिपाही अंकिता पाठक ने बालिकाओं को ‘गुड टच व बैड टच’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क़हा कि अगर कोई व्यक्ति परेशान करता है अथवा छींटाकशी करता है तो उसके बारे में तत्काल बेहिचक पुलिस को सूचना दें। ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके। महिला सिपाही खुशबू ने सरकार की तरफ से जारी टोल फ्री व हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102, 108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात हो अथवा दिन, जब भी महिलाओ, बच्चों या अन्य किसी के साथ कोई घटना घटती है तो तुरंत टोल फ्री व हेल्प लाइन नंबर पर जानकारी दें। ताकि पुलिस आपकी मदद कर सके। इस दौरान प्रधानाचार्य संध्या सिंह चौहान, महिला सिपाही गुलशन, सिपाही रक्षपाल आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
