icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चांदपुर मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी अजीम उर्फ छंगा गिरफ्तार

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के चांदपुर में पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी अजीम उर्फ छंगा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, तमंचा, जिंदा कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस मुठभेड़ की यह घटना आज हुई। पुलिस को जब मुखबिर से सूचना मिली कि गौकशी की घटना में शामिल आरोपी ग्राम अकौंदा मध्य गंगा नहर पटरी पर मोटरसाइकिल पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घायल आरोपी को सीएचसी स्याऊ भेजा। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर नंगला निवासी अजीम उर्फ छंगा पुत्र याकूब कुरैशी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी स्याऊ भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण तथा 300 रुपये नकद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान आरोपी कामिल पुत्र रशीद और राशिद पुत्र जाफर, दोनों निवासी ग्राम मिर्जापुर बेला , थाना चांदपुर, मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
0
0
Report

सूरत के वेसू में असामाजिक तत्वों ने युवकों पर चाकू से हमला, 7 घायल

Surat, Gujarat:સુરતના વેસુ વિસ્તારના આંબેડકર નગરમાં અસામાજિક તત્વોએ ખુલ્લેઆમ આતંક મચાવ્યો હતો. જૂની અદાકતમાં એક વ્યક્તિને મારવા આવેલા શખ્સો આપણે મળ્યા નહીં તેથી ત્યાં ક્રિકેટ રમતા નિર્દોષ યુવાનો પર ઘાતક હથિયારો વડે હુમલો કર્યો હતો. આ ઘટનામાં 7 જેટલા યુવકો ઈજાગ્રસ્ત થયા છો, જે પૈકી 3ની હાલત ગંભીર રહેવા છે. મુખ્ય આરોપી પંકજ સહિત 8 લોકો ઘટના સ્થળે પહોંચી ગયા હતા અને સુલતાન નામના વ્યક્તિની શોધમાં આવ્યા હતા. સુલતાન ત્યાં કોઈ કામ અર્થે આવ્યો હોવાની બાતમીને આધારે આ ટોળકી તલવાર, ચપ્પુ અને કુહાડી જેવા હથિયારો સાથે પહોંચી હતી. બાદમાં સુલતાન ન મળતા આરોપીઓએ સ્કોટા-મર્યાદિત યુવાનો પર હુમલો કર્યો. સૌથી પહેલા એક યુવકને મારવામાં આવ્યો, ત્યારબાદ અન્ય યુવક પર હુમલો થયો. એક ચપ્પુ બોબી ગોસ્વામીની આંગળીમાં ફસાઈ ગયું હતું. રાહુલ બૈસાને અને સંતોષ જગદેવને હાંસેલ થયું અને તેમને હોસ્પિટલ ખસેડાયા. પોલીસે આ મામલામાં હત્યા સાર્થક કોશિશ (Attempt to Murder) અને razaoting જેવા કલમો હેઠળ ગુનો દાખલ કર્યો છે. દુર્ભાગ્યવશ 8 આરોપીઓમાં 6ની ધરપકડ કરી લીધી છે; પંકજ, પ્રથા‑શાહ, માયુર, રસ્કેશ મોહિતે, બાબુ વંશ, તરુણ/તુષાર અને એક સગીર. સ્થાનિકોનો રોષ ભારે થયો અને પોલીસ સ્ટેશન પર હોબાળો થયો.locals દ્વારા આરોપીઓની કડક કાર્યવાહીની માંગ થઈ રહી છે; સગીર વયના આરોપીના દસ્તાવેજોની તપાસ ચાલી રહી છે.
0
0
Report

शिरडी पहुंचे विजय थलापति: साईं मंदिर में आशीर्वाद लेकर राजनीति में नई उड़ान

Shirdi, Maharashtra:शिरडी / अहिल्यानगर ANC – दक्षिणी सुपरस्टार विजय थलापति ने आज साईं मंदिर का दौरा किया। जैसे ही यह खबर फैली कि विजय थलापति—जो अब अभिनेता से राजनेता बन चुके हैं—शिरडी आने वाले हैं, उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में वहाँ जमा हो गए। उनके पहुँचते ही, प्रशंसकों ने ज़ोरदार जयकारे और नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रशंसकों और भक्तों की भारी भीड़ के बीच, उन्हें कड़ी सुरक्षा घेरे में साईं मंदिर के अंदर ले जाया गया। अपने दौरे के दौरान, विजय थलापति ने सबसे पहले द्वारकामाई मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद उन्होंने साईं समाधि पर अपना शीश झुकाकर अपनी मनोकामनाएँ माँगीं। उन्होंने समाधि स्थल पर कुछ समय बिताया, साईं बाबा के दर्शन (आशीर्वाद) प्राप्त किए, और साथ ही ध्यान कक्ष में कुछ पल ध्यान और प्रभु नाम का जाप करते हुए भी बिताए। गौरतलब है कि इतनी भारी भीड़ के बावजूद, विजय अपनी स्वाभाविक विनम्रता बनाए रखते हुए कई साथी भक्तों का सम्मानपूर्वक अभिवादन करते नज़र आए। इस बीच, विजय थलापति तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल हो गए हैं अपनी पार्टी 'TVK' की स्थापना करने के बाद, उन्होंने चल रहे विधानसभा चुनावों में 233 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। तमिलनाडु में इस समय DMK, AIADMK और TVK के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। मतदान 24 अप्रैल को संपन्न हो गया, और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाने निर्धारित हैं।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर के डी-एडिक्शन सेंटर पर उड़नदस्ता दबिश: रिकॉर्ड व स्टॉक की जाँच पूरी

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में स्वास्थ्य सेवाओं और नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली पर नजर रखते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई की। वर्कशॉप रोड स्थित एक डी-एडिक्शन सेंटर पर अचानक दबिश देकर टीम ने रिकॉर्ड, दवाइयों और व्यवस्थाओं की गहन जांच की। यमुनानगर के वर्कशॉप रोड स्थित माइंड केयर हॉस्पिटल डी-एडिक्शन सेंटर पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस टीम में सोशल वेलफेयर अधिकारी, जिला ड्रग कंट्रोलर और सिविल अस्पताल से डॉक्टर नितिन भी शामिल रहे। जांच के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती नशा मुक्ति से जुड़े मरीजों का पूरा डाटा खंगाला। साथ ही दवाइयों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और उनकी खपत का मिलान भी किया गया। टीम ने यह भी देखा कि अस्पताल में दी जा रही दवाइयां निर्धारित मानकों के अनुसार हैं या नहीं। इसके अलावा डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया। मेडिकल स्टोर की स्थिति, लाइसेंस और दवाओं के रखरखाव से संबंधित नियमों की भी बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई दस्तावेजों को खंगालते हुए अधिकारियों ने हर पहलू का लेखा-जोखा तैयार किया। जांच को गंभीरता से लेते हुए टीम दो हिस्सों में बंट गई और पूरे अस्पताल परिसर में अलग-अलग जगहों पर एक साथ पड़ताल करती नजर आई। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन से भी कई अहम सवाल पूछे गए। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस कार्रवाई से अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, अभी तक किसी बड़ी अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि अस्पताल में सब कुछ नियमों के तहत चल रहा था या फिर कहीं कोई बड़ी लापरवाही सामने आती है। प्रशासन की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
0
0
Report

बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप से दो स्कूली छात्राएं, एक की मौत

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो स्कूली छात्राओं को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के राहटपुर गांव के पास की है। मृत छात्रा की पहचान संजीत दास की पुत्री संध्या कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संध्या कुमारी अपनी सहेली के साथ सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संध्या कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। करीब घंटों तक सड़क जाम रहने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर तथा मुआवजे का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report

कैमूर में अचानक बारिश-ओले, गर्मी भारी कमी—किसानों की फसलें खतरे में

Khajuria Khurd, Bihar:तेज हवा-बारिश से गर्मी को राहत, किसानों की चिंता बढ़ी वियो - कैमूर जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका तापमान तेज बारिश, तेज हवाओं और ओलों के साथ लुढ़क गया। लोगों को गर्मी की चपेट से पूरी राहत मिल गई है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में खड़ी फसलें इस बदलते मौसम की मार झेल रही हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों में दोपहर से ही आसमानी घमासान शुरू हो गया। कड़ी धूप के बाद अचानक काले बादल छा गए और फिर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर ओले भी गिरे, जिससे सड़कें तरबतर हो गईं। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के 43 डिग्री से अब यह 30 डिग्री के आसपास आ चुका है। इससे जनजीवन सामान्य हो गया है। ग्रामीण रवि कुमार ने बताया, "काफी दिनों से जलन भरी गर्मी से तंग आ चुके थे। अब तेज हवा, बारिश और ओलों से जबरदस्त राहत मिली है।" सुरक्षा गार्ड विनोद शंकर दुबे का कहना है, "बारिश होते ही गर्मी का असर खत्म हो गया। बाहर निकलना आसान हो गया है।" वहीं, विशाल कुमार ने कहा, "तापमान पूरी तरह लुढ़क गया। तेज हवा-बारिश ने सबको सुकून दिया है।" हालांकि, यह मौसम किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। खरीफ की फसलें तैयार होने को हैं और रवि की फसलें खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। एक किसान ने बताया, "ओलों ने फसलें चूरन कर दीं। नुकसान का आंकलन हो रहा है।" प्रशासन ने अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में बारिश जारी रह सकती है। लोगों में खुशी का माहौल है। बाजारों में रौनक लौट आई है। बच्चे सड़कों पर खेलते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर, कैमूर में गर्मी का कहर थम गया है.
0
0
Report
Advertisement

अजमेर साइंस पार्क के लिए अतिक्रमण हटाने का काम शुरू, बजट घोषणा धरातल पर

Ajmer, Rajasthan:सरकार की बजट घोषणा में शामिल अजमेर के साइंस पार्क की राह अब आसान हो रही है... साइंस पार्क के लिए आवंटित भूमि पर कब्जा लेने के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण की टीम चिन्हित स्थल पर पहुंची और अतिक्रमियों को हटाने की शुरुआत की गई... जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने निर्देश दिए थे कि बजट घोषणा में शामिल कार्यों को धरातल पर लाया जाए ... जिस पर भूमि पर काबिज अतिक्रमियों हटाने और भू भाग पर कब्जा के लिए जेसीबी और पुलिस जाब्ते से साथ दल मौके पर पहुंचा और अतिक्रमियों से जमीन को मुक्त करवाया ..
0
0
Report

सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में डीएम गौर ने औचक निरीक्षण से सुधार का निर्देश दिया

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौर एक्शन मोड में नजर आए। डीएम ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल की जमीनी हकीकत परखी और एक-एक व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी समस्या बिजली और पानी की सामने आई, जिस पर डीएम ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। तीनों बिल्डिंग का भ्रमण करते हुए डीएम ने साफ-सफाई, स्टाफ की कमी और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी सवाल खड़े किए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को हर हाल में दुरुस्त किया जाएगा और जो कमियां हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी चर्चित गौर ने औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की हकीकत को करीब से देखा। परिसर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां बिजली आपूर्ति में आ रही गंभीर समस्या सामने आई। इस पर डीएम ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बिजली व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए, साथ ही अस्थाई समाधान सुनिश्चित करने को भी कहा, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति पर भी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को भी डीएम ने गंभीरता से लिया और इसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। डीएम ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए भी जल्द ठोस कार्रवाई की बात कही गई है। चर्चित गौर - डीएम सोनभद्र
0
0
Report
Advertisement

इटावा के समसपुर में ठेके विवाद पर महिलाओं का प्रदर्शन, ठेका हटाने की मांग

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के गांव समसपुर में देसी शराब के ठेके के कारण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने हंगामा किया और शराब की बोतलों को बाहर फेंक दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया है। शाम होते ही ठेके के बाहर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे सड़क पर गाली-गलौज और अभद्रता होती है, गांव का माहौल बिगड़ रहा है और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। गुस्साई महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर हंगामा किया और शराब की बोतलों को बाहर फेंक दिया। महिलाएं कहती हैं कि शराब के इस ठेके को यहाँ से हटाया जाए क्योंकि ठेका गाँव के बीच है और इससे गली से महिलाओं तथा बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को शांत कर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। यह भी आरोप है कि देर शाम ठेके पर मौजूद कुछ लोगों ने गांव के एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। लोगों का कहना है कि ठेके के बाहर आए दिन विवाद होते रहते हैं, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

प्रेम प्रसंग के चलते बीएससी की छात्रा ने लगाई फांसी, प्रेमी पर टॉर्चर का आरोप

Mohammad RajaMohammad RajaFollow16m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​हाथरस। सिकंदरा राव कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कुशल में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएससी की छात्रा आरती ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय पूरा परिवार दिल्ली में एक शादी समारोह में गया हुआ था।बताया जा रहा है कि आरती का कासगंज निवासी एक दूर के रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फोन पर हुए विवाद के बाद आरती ने यह आत्मघाती कदम उठाया।हैरान करने वाली बात यह है कि आरती की मौत की जानकारी उसके प्रेमी ने ही फोन कर उसकी चचेरी बहन को दी। मृतका के भाई शोमेंद्र का आरोप है कि युवक पिछले काफी समय से उसकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित (टॉर्चर) कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने सुसाइड किया। ​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी जे एन आस्थाना ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है और हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। ​
0
0
Report
Advertisement

बरगड़-बलांगीर रेलवे यात्रियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन DRM कार्यालय के समक्ष

Sambalpur, Odisha:ଆଜି ବରଗଡ଼ ଓ ବଲାଙ୍ଗୀର ରେଳ ଉପଭୋକ୍ତା ସଂଘ (Joint Action Committee) ପକ୍ଷରୁ ସମ୍ବଲପୁର DRM ଅଫିସ୍ ସମ୍ମୁଖରେ ଶାନ୍ତିପୂର୍ଣ୍ଣ ଗଣଧାରଣା ଦିଆଯାଇଥିଲା ।ତାଙ୍କର ପ୍ରମୁଖ ଦାବୀ ହେଲା ବଲାଙ୍ଗୀର-ବରଗଡ଼-ଭୁବନେଶ୍ୱର ସକାଳୁଆ ଇଣ୍ଟରସିଟି ଚଳାଚଳ କରାଯାଉ |ସେଥିପାଇଁ ସକାଳ ୧୦ଟା ସମୟରେ, ବରගଡ଼ ଓ ବଲାଙ୍ଗୀର Joint Action Committee (Rail Users Association) ପକ୍ଷରୁ ବିଭିନ୍ନ ରେଳ ସମସ୍ୟାର ସମାଧାନ ଦାବିରେ ସମ୍ବଲପୁର ସ୍ଥିତ DRM ଅଫିସ୍ ସମ୍ମୁଖରେ ଏକ ଶାନ୍ତିପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରତିବାଦ ଓ ଗଣଧାରଣା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇ ଯାଇଛି।ଏହି ଗଣତାନ୍ତ୍ରିକ ପ୍ରତିବାଦ ମାଧ୍ୟମରେ ଅଞ୍ଚଳର ରେଳଯାତ୍ରୀଙ୍କ ସମସ୍ୟାକୁ କର୍ତ୍ତୃପକ୍ଷଙ୍କ ନିକଟରେ ପହଞ୍ଚାଇବା ପାଇଁ ସେମାନେ ପ୍ରୟାସ କରୁଥିବା କହିଛନ୍ତି |ବଲାଙ୍ଗୀର-ବରଗଡ଼-ଭୁବନେଶ୍ୱର ସକାଳୁଆ ଇଣ୍ଟରସିଟି ପାଇଁ ତାଙ୍କର ପ୍ରମୁଖ ଦାବୀ ରହିଥିବା ବେଳେ ସରକାର ଏ ଦିଗରେ ଚିନ୍ତା କରି ତୁରନ୍ତ କାର୍ଯ୍ୟ ରେ ପارିଣତ କରନ୍ତୁ ବୋଲି କୁହାଯାଇଛି ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top