प्रेमिका के साथ ओयो होटल में रुके युवक का कमरे में मिला शव
Sikandrabad, Uttar Pradesh:सिकंदराबाद के एक होटल में प्रेमिका के साथ रुके युवक का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि पक्का बाग निवासी युवक एक होटल में प्रेमिका के साथ रुका हुआ था। उसके मोबाइल की दुकान पर कार्य करता था। उसका अलीगढ़ की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती अलीगढ़ से सिकंदराबाद आई हुई थी और वह मोहल्ले में स्थित एक होटल में रुके हुए थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
