बुलंदशहर में व्यापारियों का जन आक्रोश मार्च, आतंकवाद के खिलाफ उठी आवाज
पहलगाम टेरर अटैक को लेकर जहांगीराबाद में दुकानें बंद कर सड़क पर उतरे व्यापारी जन आक्रोश मार्च निकाला. व्यापारियों समेत आम आदमी ने इकठ्ठा होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ बुलंद की. आज दोपहर 12 बजे तक जहांगीराबाद बन्द रखने की अपील कर जन आक्रोश मार्च का ऐलान किया गया था. हाथों में तख्ती लेकर आज बाज़ार में व्यापारियों ने जन आक्रोश मार्च निकाला. पुलगाम के नृशंस हत्याकांड के बाद आतंकवाद के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश दिख रहा है.पुख्ता बाजार व मुख्य चौराहों से होकर जन आक्रोश मार्च निकला. पाक व आतंकियों के खिलाफ जल्द कठोर व ऐतिहासिक कार्रवाई की मांग भी की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|