203001
बुलंदशहर में बिजली समस्या से परेशान लोगों ने घेरा एसडीओ दफ्तर
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर शहर के ऊपरकोट इलाके में गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटौती और कम वोल्टेज से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने पावर कारपोरेशन के एसडीओ दफ्तर का घेराव किया। बिजली की समस्या के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है। समाधान की मांग को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने बिजली घर पर प्रदर्शन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर से जम्मूतवी के लिए ट्रेन संचालन के लिए ज्ञापन सौपा गया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-मैहर से जम्मूतवी के लिए ट्रेन का संचालन करने की माँग को लेकर अधिवक्ताओं ने सौपा ज्ञापन, रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, ट्रेन के संचालन से श्रद्धालुओं, व्यापारियों और आमलोगों का सुगम होगा आवागमन, जिल ेके लोगों को दिल्ली या जम्मू जाने के लिए कानपुर या झांसी से पकड़नी पड़ती है ट्रेन, अधिवक्ताओं ने हमीरपुर जिला मुख्यालय को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने की भी माँग, 200 वर्ष से अधिक पुराना जिला होने के बावजूद भी जिला मुख्यालय को नही मिली रेलवे कनेक्टिविटी, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला。0
0
Report
रायबरेली: दंपती के घर से 216 किलो पटाखे, गिरफ्तारी और जांच आगे
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: रायबरेली पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे किये बरामद बिना लाइसेंस पटाखे बनाने वाले दंपती पर पुलिस ने की कार्रवाई घर में छापेमारी कर 216 किलो पटाखे हुए बरामद बरामद पटाखों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही दिवाली पर पटाखे बेचने की तैयारी में था दंपती 19 बोरों में भरकर रखा गया था पटाखों का जखीरा नफीस और उसकी पत्नी मेहरून निशा को पुलिस ने किया गिरफ्तार विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजोरा गांव का मामला0
0
Report
ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट में सांप निकलने से हड़कंप मचा
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- जिला कलेक्ट्रेट में निकला सांप, सांप निकलने से चारों तरफ मची अफरा तफरी, सांप पकड़ने के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया सांप, सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा, मौके पर जमा हो गई लोगों की भारी भीड़, सूरजपुर कलेक्ट्रेट का मामला।0
0
Report
Advertisement
बेगूं स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण, तीनों कर्मियों को नोटिस
Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौरगढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के चेची ग्राम पंचायत स्थित स्वास्थ्य केंद्र का तहसीलदार गोपाल जीनगर ने आकस्मिक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया के निर्देश पर किया गई। निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय पर चिकित्सा अधिकारी हरेन्द्र कुमार जाट, एएनएम आशा जैन और सहायक रेडियोग्राफर खुशीराम चौधरी कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले। ड्यूटी के दौरान कार्मिकों का अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही मानते हुए तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित कार्मिकों से उनकी अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्मिकों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी बढ़ने की बात सामने आई है।0
0
Report
दिल्ली में INDIA ब्लॉक नेताओं की बैठक: SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न' (SIR) प्रक्रिया और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक0
0
Report
किशनगंज की 54 लाख की सड़क योजना में दरार, घटिया सामग्री और ठेकेदार पर आरोप
Kishanganj, Bihar:किशनगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या-8 में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत लगभग 54 लाख रुपये की लागत से बन रही पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. ढलाई के महज 24 घंटे के भीतर सड़क में दरारें पड़ गईं, जिससे सरकारी विकास दावों की जमीनी हकीकत एक बार फिर उजागर हो गई. स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग के अधिकारियों ने जांच का हवाला देते हुए गिट्टी उखाड़कर पुनः निर्माण का आदेश दिया. लेकिन इंजीनियर और ठेकेदार ने इस आदेश को भी दरकिनार कर दिया. लापरवाही इतनी कि निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सड़क निर्माण की शुरुआत 15 दिसंबर 2025 को होनी थी और इसे 15 सितंबर 2026 तक, यानी नौ महीने के अंदर पूरा करना था. निर्धारित अवधि समाप्त हो चुकी है, फिर भी काम अधूरा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया. निर्माधिन नाले से सड़क को नीचा कर दिया गया है जिसके कारण वर्षात का पानी नाले के बजाय घर आंगन में घुस रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि घटिया निर्माण की शिकायत करने पर समस्या दूर करने के बजाय ठेकेदार के द्वारा ग्रामीणों को डराया-धमकाया जा रहा है. ग्रामीणों ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है. वही कार्यस्थल पर समय सीमा बीतने के बावजूद योजना संबंधी बोर्ड भी नहीं लगाया गया. वही सहायक अभियंता कृष्णानंद ठाकुर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब बोर्ड लग जाएगा. जबकि नियम के अनुसार कार्य आरंभ से पहले योजना बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है. समय सीमा समाप्त होने के सवाल पर सहायक अभियंता बहाने बनाकर पल्ला झाड़ लिया. जबकि नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता से पूछने पर उन्होंने दोबारा जांच का आदेश दिया है.0
0
Report
Advertisement
राजेंद्र गौतम: कांग्रेस 150 सीटों के दावे के साथ मैदान INDIA ब्लॉक पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "जिस पार्टी ने भारत की आजादी का आंदोलन लड़ा हो, जिस पार्टी ने आइडिया ऑफ इंडिया दिया, जिस पार्टी ने मॉडर्न इंडिया का निर्माण किया हो अब उस पार्टी से ये कहना पड़ेगा कि कैसे चुनाव लड़ेगी?... कुछ लोग परेशान हैं उनका कोई इलाज नहीं है...हम दावा(150 सीटों पर चुनाव लड़ने का) कर रहे हैं क्योंकि जमीन पर मेहनत की है। अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। कांग्रेस पार्टी कोई क्षेत्रीय पार्टी है क्या? कोई अगर कांग्रेस पार्टी को कम आंक रहा है तो वे अपनी जानकारी दुरुस्त करे।" अखिलेश यादव के बैठक में शामिल ना होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "ये उनकी इच्छा है कि वे खुद आएं या किसी को भेजे। उनको INDIA ब्लॉक का महत्व लगता है या नहीं ये वे तय करेंगे।"0
0
Report
अखिलेश यादव के शामिल न होने पर भाजपा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने INDIA ब्लॉक की बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल न होने पर कहा, "...चुनाव आयोग को लेकर शुरू से जो इन लोगों का कहना है, उसे मैं गलत मानता हूं। एक व्यक्ति का एक ही जगह मतदाता सूची में नाम होना चाहिए... सभी लोग सही रास्ते पर चलेंगे तो निश्चित ही उन्हें सफलता मिलेगी। भाजपा-NDA सही रास्ते पर चल रही है इसलिए उसे लगातार सफलता मिल रही है..."0
0
Report
कुलगाम के दब्दबन नंडी मरग में 37 वर्षीय बशीर गोरसी की लाश culvert के नीचे मिली
Kulgam, کولگام ۔۔۔ اینکر ۔۔ دبدبن نندی مرگ میں 37 سالہ بشیر احمد گورسی ولد قرمدین گورسی کی لاش برآمد علاقے میں خوف و دہشت جنوبی ضلع کولگام کے دبدبن نندی مرگ میں بشیر احمد گورسی جو کہ پیشہ سے ایک کسان تھے مقتول کے افراد خانہ کے مطابق بشیر احمد کل اپنے گھر سے کسی کام کے لئے نکلا تھا لیکن جب وہ گھر نہی پہنچا تو انہوں نے فون پر رابطے کرنے کی کوشش کی لیکن اس علاقے میں موبائل سگنل نہ آنے کی وجہ سے رابط نہ ہوسکا اور بعد میں افراد خانہ نے تلاش شروع کی تو اسی اثنا میں مقتول کی لاش نملن میں ایک کلوٹ کے نیچے دیکھی گئی افراد خانہ نے پولیس اسٹیشن دمحال ہانجی پورہ کو مطلع کیا۔ اور بعد میں پولیس نے لاش کو اپنی تحویل میں لی اور پوسٹ مارٹم شروع کا کام شروع کروایا جبکہ ایس ڈی پی او ڈی ایچ پورہ اور ایس ایچ او کی سربراہی میں پولیس پارٹی ٹیم جائیں وقوع پہنچی........ بائٹ۔۔۔ برادران0
0
Report
Advertisement
खनन विभाग के सॉफ्टवेयर खामियों से लीज होल्डर और ट्रक चालक परेशान
Jaipur, Rajasthan:सर्वर में खामी, आज फिर लीज होल्डर्स परेशान। खान विभाग के सॉफ्टवेयर में खामी से नहीं कट रहे टीपी-रवन्ना। प्रदेशभर में परेशान हो रहे लीज होल्डर, वाहन मालिक। टोंक में सुबह से नहीं कटे बजरी लीज से टीपी। टोडारायसिंह में बजरी लीज पर 2 किमी तक लम्बी हुई कतार। इस कारण ट्रक चालक सुबह से हो रहे परेशान। ट्रक चालकों को पीने के लिए चाय-पानी भी उपलब्ध नहीं। केवल यही लीज नहीं, प्रदेशभर में खनन लीजों पर यही हाल। आए दिन रहती है खनन विभाग के सॉफ्टवेयर में खामी। रात में अपडेशन के बजाय दिन में किया जाता है तकनीकी कार्य। निजी कम्पनी पर खान विभाग के अफसरों की मेहरबानी की इंतिहा।0
0
Report
खाटूश्यामजी दशहरा महोत्सव में 60 फुट रावण दहन की तैयारी पूरी गई
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में नवीन दशहरा महोत्सव समिति की बैठक समाजसेवी देवकीनंदन पुजारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति की ओर से गत वर्ष आयोजित दशहरा महोत्सव के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही इस वर्ष 20 अक्टूबर को 60 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में नवीन दशहरा समिति के अध्यक्ष पप्पू शर्मा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति के मीडिया प्रभारी सीताराम मीना ने बताया कि दशहरा महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति की ओर से आगामी दिनों में महोत्सव से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।0
0
Report
करौली में 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद शुरू, 86 छात्रा टीमों की भिड़ंत
Karauli, Rajasthan:सपोटरा(करौली) कल से शुरू होगा 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, चेयरमैन सपना देवी,SDM अनूप सिंह सहित CDEO सुनील कुमार शर्मा सुबह 10 बजे करेंगे शुभारंभ, 17 व 19 वर्ष छात्रा वर्ग खो खो खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी जिलों से कुल 86 टीमें लेगी भाग, कुल 1032 बालिका खिलाड़ियों के साथ 258 दल प्रभारी भी आएंगे साथ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गज्जूपुरा के खेल स्टेडियम में पहली बार आयोजित हो रहा है राज्य स्तरीय टूर्नामेंट, संयोजक बबलू मीणा और पर्यवेक्षक हरकेश मीणा सहित खेल प्रभारी रूपलाल खटीक के नेतृत्व में तैयारियों को दिया अंतिम रूप, करौली पुलिस के महिला व पुरुष पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था, 7 अक्टूबर को होगा प्रतियोगिता का समापन。0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े बस स्टैंड पर गोली चली: नगर परिषद अध्यक्ष के पति सत्येंद्र साहू पर हमला
Shivpuri, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग दिनदहाड़े बस स्टैंड पर फायरिंग से सनसनी, नगर परिषद अध्यक्ष के पति सत्येंद्र साहू पर बदमाश ने चलाई गोली शिवपुरी। जिले के खनियांधाना में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। नगर परिषद अध्यक्ष छाया साहू के पति सत्येंद्र साहू घर से दुकान की ओर जा रहे थे, तभी बस स्टैंड के पास एक बदमाश ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके पर पहुंचा और फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है और फायरिंग की घटना के कारणों तथा आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है। दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
बाड़मेर दौरे से पहले CM भजनलाल शर्मा: जनता का आभार, पंचायत चुनाव की तैयारी तेज
Barmer, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बाड़मेर दौरे से पहले राज्यमंत्री केके विश्नोई ने जी मीडिया से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में बीजेपी को मिले समर्थन के लिए जनता का आभार जताने मुख्यमंत्री बाड़मेर पहुंच रहे हैं। साथ ही आगामी पंचायतीराज चुनावों के लिए भी जनता से सहयोग मांगा जाएगा। केके विश्नोई ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री बाड़मेर पहुंचकर इस समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस विकास कार्यों को गांव-ढाणी तक पहुंचाने पर है और इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बीजेपी संगठन और प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में मिले जनसमर्थन के बाद अब पंचायतीराज चुनाव में भी बीजेपी जनता के बीच अपने काम और योजनाओं को लेकर जाएगी। मुख्यमंत्री का बाड़मेर दौरा इसी क्रम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।0
0
Report
जालौन में युवक ने फांसी का प्रयास, परिजनों ने बचाई जान
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में युवक ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास, परिजनों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर युवक की बचाई जान, आनन-फानन में युवक को सीएचसी कालपी लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज उरई किया रेफर, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
