icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203395
Dharmendra Kumar NigamDharmendra Kumar NigamFollow26 Jul 2024, 05:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूं नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने 24 वार्ड जीते, सियासी हलचल बढ़ी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर निकाय चुनाव 2026 में प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुल गया है। रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने चुनाव परिणाम घोषित किए। नगर के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में रखी ईवीएम मशीनों में बंद वोटों की 6 राउंड में मतगणना हुई। परिणामों में भाजपा ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 8 वार्ड आए। 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। भाजपा के वार्ड नंबर 6, 7, 33, 34 और 35 के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जीत के बाद भाजपा और समर्थकों ने आतिशबाजी कर विजय जुलूस निकाला। अब बेगूं में बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है。
0
0
Report

राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में तीसरी मंजिल से कूदे युवक की मौत

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में तीसरी मंजिल से कूदे युवक की मौत。 घर का दरवाजा खुला देख घर में घुसा था युवक。 घरवालों के देख लेने पर छत की तरफ भागा युवक。 एक घर से दूसरे और फिर तीसरे मकान की छत पर पहुंचा。 तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े होकर नीचे कूदा युवक。 नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक。 मृतक युवक राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी का रहने वाला था。 युवक को दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा。 सूचना पर मौके पर पहुंची तालकटोरा पुलिस。 रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया。 तालकटोरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
0
0
Report

धरियावद नगरपालिका में भाजपा-कांग्रेस बराबर, अमित दोषी 378 मत के साथ जीत

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की धरियावद नगर पालिका के 20 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। परिणामों में दोनों प्रमुख दलों ने 10-10 वार्डों पर जीत दर्ज कर बराबरी हासिल की है। वहीं भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और निर्दलीय उम्मीदवारों का खाता नहीं खुल सका। वार्ड 1 में कांग्रेस की सविता चौधरी ने 220 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड 2 में कांग्रेस के अनिल कुमार वक्तावत 278 मतों के साथ विजयी रहे। वार्ड 3 में भाजपा के अनवर हुसैन को 185 मत मिले और उन्होंने जीत हासिल की। वार्ड 4 में कांग्रेस के हरिराम चौधरी 226 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड 5 में कांग्रेस की बसन्ती देवी ने 171 मत हासिल किए, जबकि वार्ड 6 में सोनल जैन ने 138 मतों के साथ जीत दर्ज की। वार्ड 7 में कांग्रेस के प्रकाश चन्द्र 193 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड 8 में भाजपा के जयप्रकाश ने 133 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 9 में भाजपा के रजत को 163 मत मिले और वे विजयी रहे। वार्ड 10 में भाजपा की हेमलता ने 184 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड 11 में भाजपा की रेखा 147 मतों के साथ विजयी रहीं। वार्ड 12 में भाजपा के भुवन प्रताप सिंह ने 192 मत हासिल किए। वार्ड 13 में कांग्रेस के दिलीप कुमार पटवा 132 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड 14 में भाजपा के बाबू लाल विजयवर्गीय ने 252 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड 15 में भाजपा की हिना मेघवाल 259 मतों के साथ विजयी रहीं। वार्ड 16 में भाजपा के मौलिक शाह ने 266 मत हासिल किए। वार्ड 17 में कांग्रेस के भूपेन्द्र 263 मतों के साथ विजयी रहे। वार्ड 18 में भाजपा के अमित दोषी ने पूरे चुनाव में सर्वाधिक 378 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड 19 में कांग्रेस के पुष्कर डामोर 208 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि वार्ड 20 में कांग्रेस की मंजू कुंवर ने 83 मत लेकर जीत हासिल की। धरियावद के चुनाव परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों का अंतर शून्य रहा। भाजपा को 10 वार्ड और कांग्रेस को भी 10 वार्ड मिले। दूसरी ओर बीएपी, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी किसी भी वार्ड में जीत दर्ज नहीं कर सके। मतों के लिहाज से वार्ड 18 के भाजपा प्रत्याशी अमित दोषी 378 मतों के साथ सबसे आगे रहे। वहीं वार्ड 9 से निर्दलीय उम्मीदवार संजय को केवल 1 मत मिला, जो सभी प्रत्याशियों में सबसे कम रहा। वार्ड 19 से निर्दलीय जगदीश कुमार मीणा को 2 मत मिले। इस तरह धरियावद नगरपालिका में मतदाताओं ने भाजपा और कांग्रेस को बराबर सीटें देकर मुकाबले को पूरी तरह संतुलित कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ समेत सात निकायों में भाजपा-कांग्रेस के बोर्ड बनन की तस्वीर साफ

Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के 7 नगर निकायों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों में भाजपा ने 33, कांग्रेस ने 23 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 44 में री-काउंटिंग के बाद भाजपा की प्रिया गौड़ विजयी रहीं। निम्बाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों में भाजपा ने 27, कांग्रेस ने 17 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। यहां भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर बोर्ड बनाना तय कर लिया है। कपासन नगरपालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 10 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। बेगूं नगरपालिका में भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 8 और निर्दलीयों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की। बड़ीसादड़ी नगरपालिका में कांग्रेस ने 13 और भाजपा ने 12 वार्डों में जीत दर्ज की, जिससे कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। रावतभाटा नगर निकाय के 40 वार्डों में अब तक 39 वार्डों के परिणाम घोषित हुए हैं। भाजपा ने 17, कांग्रेस ने 16 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की है। एक वार्ड का परिणाम अभी लंबित है। वहीं आकोला नगरपालिका के 20 वार्डों में कांग्रेस ने 12, भाजपा ने 7 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की। जिले के निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों का प्रदर्शन मजबूत रहा है और अधिकांश निकायों में बोर्ड गठन की तस्वीर साफ हो चुकी है।
0
0
Report

बागेश्वर के घांघली नदी पर पैदल पुल नहीं, बच्चों की सुरक्षा दांव पर; पुल निर्माण मांग तेज

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के गरुड़ विकासखंड में घांघली नदी पर पैदल पुल नहीं होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छटिया और स्याली गांव के बीच पुल की मांग पिछले 25 से 30 वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। यह रास्ता करीब पांच से छह गांवों को जोड़ता है। स्कूली बच्चे, महिलाएं और ग्रामीण रोज इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। कई बार बच्चों को तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि चुनाव से पहले पुल निर्माण की कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और चुनाव बहिष्कार किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के एटीएम से 42 लाख रुपए लूट, पुलिस सीसीटीवी जांच में

Jaipur, Rajasthan:जयपुर ATM से 42 लाख रुपए की लूट की वारदात रामनगरिया में बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम पर हुई लूट एटीएम मशीन में रुपए निकल कर बैंक में आ रहे थे, तब वारदात हुई लुटेरे नोटों से भरा बैग छीनकर भाग गए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम देने का शक सूचना पर रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा वही एटीएम मशीन में रुपए निकलने वाले कर्मचारियों और कैशियर तथा स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है पुलिस FSL टीम मौके पर पहुंची, पुलिस की साइबर और तकनीकी टीम भी पहुंची लुटेरे कर्मचारियों को रिवाल्वर भी दिखाई बाइट, SHO रामनगरिया थाना अनिल कुमार टेलर
0
0
Report

उत्तराखंड में कांग्रेस पर जमीन बेचे जाने के आरोप पर सीएम धामी का बड़ा बयान

Dehradun, Uttarakhand:एंकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर 7000 बीघा जमीन पूंजीपतियों को बेचने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि उत्तराखंड की जमीनें कोई हरी घास नहीं हैं कि जो चाहे यहां आकर चर कर चला जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि कांग्रेस के लोग 7000 बीघा जमीन बेचे जाने का झूठ फैला रहे हैं। क्योंकि वह सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं कांग्रेस आज तक एक भी बार इस बात पर बयान नहीं देती कि प्रदेश में 13000 एकड़ से ज्यादा जमीन अतिक्रमणकारियों से खाली कराई गई है। मजार बनाने के नाम पर हरी पीली चादर बिछाकर सरकारी जमीन पर कब्जा वालों करने वालों के खिलाफ कांग्रेस कभी नहीं बोलती। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है। पहले जमीन कब्जा होती थी अब यह नहीं होने वाला है।
0
0
Report
Advertisement

संभल । बीजेपी नेता भारत सिंह यादव की विवादित पोस्ट से भड़का क्षत्रिय समाज .माफी की माँग की ।

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow6m ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । बीजेपी नेता और पूर्व MLC भारत सिंह यादव की क्षत्रिय समाज को लेकर सोशल मीडिया विवादित टिप्पणी की पोस्ट से क्षत्रिय समाज भड़क गया है .क्षत्रिय समाज ने बीजेपी नेता के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है ।अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा ने बीजेपी नेता से माफी की मांग की । अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा युवा के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने बीजेपी नेता भारत सिंह पर साजिश के तहत क्षत्रिय समाज की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है । बता दे..बीजेपी नेता और पूर्व एम एल सी भारत सिंह बाहुबली नेता डीपी यादव के बहनोई है ।
0
0
Report

बाल गृह से दो बच्चे लापता, डीएम ने की बड़ी कार्रवाई

ASAmit SinghFollow9m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया बाल गृह बालक से दो बच्चों के लापता होने के मामले में जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर चार होमगार्डों के खिलाफ मुकदमें की कार्रवाई की गई है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड को हटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे पांच दिन पूर्व गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए गए थे। छुट्टी के बाद वे बाल गृह वापस नहीं पहुंचे। मामले की जांच में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों की लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने बाल गृह का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा में हुई लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कार्रवाई के क्रम में प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) स्कंद मिश्रा से प्रभार वापस ले लिया गया है। इसके अलावा बाल गृह के वार्डन और प्रभारी डीपीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। बच्चों की सुरक्षा में चूक के मामले में जिलाधिकारी की सख्ती से बाल गृह प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों लापता बच्चों की तलाश और प्रकरण की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी में गणेश चतुर्थी धूम: कलश यात्रा और रासो तांदी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद में गणेश चतुर्थी की धूम: जिला मुख्यालय के नजदीकी क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता मंदिर के पास अस्सी गंगा के कैल्सा क्षेत्र और स्थानीय लोग कलश यात्रा के लिए एकत्रित हुए और पूरे नगर क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर कलश यात्रा निकाली। महिलाओं और पुरुषों ने कंडार देवता मंदिर के पास गढ़वाली वाद्य यंत्रों रासो तांदी नृत्य किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गणेश चतुर्थी पर उत्तरकाशी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन नहीं किया जाता है बल्कि मूर्ति की स्थापना की जाती है। पुराणों के अनुसार अस्सी गंगा घाटी के डोडियाल में भगवान गणेश की जन्मस्थली है। अस्सी गंगा घाटी सहित केल्सू क्षेत्र के लोग गणेश चतुर्थी को बड़े धूमधाम से मनाते हैं।
0
0
Report

फरीदाबाद में गणपति बप्पा की भव्य स्थापना, तीन दिवसीय उत्सव शुरू

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में गणपति बप्पा की भव्य स्थापना, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया स्वागत फरीदाबाद। भारतीय कैलेंडर के अनुसार आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशभर में गणपति बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भी अपने निवास/कार्यक्रम स्थल पर भगवान गणपति की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और श्याम सिंह राणा, तथा राज्य मंत्री राजेश नागर सहित कई प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। गणपति स्थापना के साथ ही पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। बताया जा रहा है कि यह तीन दिवसीय गणपति उत्सव है। कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी गणपति उत्सव में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top