203001
बुलंदशहर में ब्राह्मण समाज की बैठक, ब्रह्म एकता दिवस पर चर्चा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा के नेतृत्व में हुई, जिसमें 15 सितंबर को ब्रह्म एकता दिवस मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में समाज हित में काम करने का आह्वान किया गया और लोगों को देश और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करने की योजना बनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बूंदी में राज्य हॉकी प्रतियोगिता: बांसवाड़ा ने बूंदी को 2-0 से हराया
Jaipur, Rajasthan:बूंदी में स्टेट-लेवल हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। पुलिस परेड ग्राउंड नंबर-4 पर एएसपी संजय सिंह चंपावत ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू करवाया। जिला शिक्षा अधिकारी अर्चना तंवर व उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा शांता कंवर मौजूद रहीं। मैदान नंबर 1, 3 और 4 पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकाबले हुए। बूंदी को बांसवाड़ा ने 2-0 से हराया, जबकि हनुमानगढ़ ने जयपुर द्वितीय को 10-0 से मात दी। अजमेर ने सलूंबर को 14-0 से हराया। कोटा ने सिरोही को 1-0 से हराया। दिनभर दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। प्रतियोगिता में 38 टीमें पहुंचीं (48 में से).0
0
Report
अमित शाह भोपाल दौरे पर, आज रात पहुंचेंगे; कल कार्यक्रम होंगे
Bhopal, Madhya Pradesh:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा आज रात पहुंचेंगे भोपाल कल पूरे दिन अलग-अलग शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे0
0
Report
आगरा में सेवा संकल्प अभियान: महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान तेज
Agra, Uttar Pradesh:आगरा, यूपी: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महात्मा गांधी जयंती पर आगरा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। आगरा, यूपी: भाजपा सांसद नवीन जैन ने कहा, "प्रधानमंत्री ने 2014 में शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद उन्होंने सबसे पहला काम देश में स्वच्छता का संदेश देने का किया। उन्होंने केवल कहने का काम नहीं किया, बल्कि स्वयं झाड़ू उठाई और सफाई भी की। मैं 2014 से पहले के लोगों को यह याद दिलाना चाहता हूं कि वे इस बात पर ध्यान दें..."0
0
Report
Advertisement
अमरोहा सांसद तंवर ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर सम्मान दिया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने किया दिव्यांगजनों का सम्मान संसदीय क्षेत्र अमरोहा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वीकृति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्टफोन और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, विभागीय अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन समेत भाजपा पदाधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।0
0
Report
अनुज के लापता होने पर आश्रम बाहर परिजनों का धरना: तीन महीने बाद भी नहीं मिला सुराग
Mathura, Uttar Pradesh:प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर परिजनों का धरना: 3 महीने से लापता 16 साल के अनुज की वापसी की मांग मथुरा। हाथरस जिले के सादाबाद (बारामई खेड़ा गांव) का रहने वाला 16 वर्षीय युवक अनुज चौधरी बीते तीन महीने से लापता है। शुक्रवार को उसके परिजन उसे वापस पाने की मांग को लेकर वृंदावन स्थित 'केली कुंज आश्रम' के बाहर धरने पर बैठ गए। दीक्षा लेने के बाद से लापता अनुज के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि अनुज इंटरमीडिएट का छात्र था और चार बहनों का अकेला भाई है। वह वृंदावन के पास पानीगांव स्थित अपने ननिहाल आता-जाता था। इसी दौरान उसने केली कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। दीक्षा लेने के करीब 5 दिन बाद वह कंठी-माला और तीन किताबें लेकर महाराज जी के दर्शन का कहकर घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों का कहना है कि तीन महीने से उनकी अनुज से कोई बात नहीं हुई है। परिजनों के आरोप और आश्रम में धरना धरने में अनुज के पिता राजवीर सिंह, मां, दादी मुन्नी, चार बहनें, चाचा और गांव के अन्य लोग शामिल हैं। अनुज की दादी ने आरोप लगाया कि जब वे पूछताछ करने आश्रम पहुंचे, तो उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया और सीसीटीवी कैमरे भी चेक नहीं कराए गए। परिजनों का कहना है कि जब तक अनुज नहीं मिल जाता, वे आश्रम के बाहर से नहीं हटेंगे। मौके पर पहुंची पुलिस और आश्रम का पक्ष सूचना मिलते ही सीओ वृंदावन संदीप सिंह और कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। पुलिस टीम ने आश्रम के अंदर जाकर स्थिति और दीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड्स का जायजा लिया। पुलिस के साथ बाहर आए आश्रम के एक साधक ने बताया कि आश्रम के सेवादारों के ग्रुप में अनुज की फोटो भेजी गई है। गुरु पूर्णिमा के दौरान भी उसकी तलाश की गई थी, लेकिन अनुज का कोई सुराग नहीं मिला। आश्रम प्रबंधन ने कहा है कि वह परिवार की मदद के लिए तैयार है, हालांकि परिजन इस जवाब से असंतुष्ट हैं। सीओ वृंदावन संदीप सिंह के अनुसार, सादाबाद में अनुज के लापता होने का मामला (मुकदमा) पहले से दर्ज है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
टोंक रोड जाम: न्याय मांगते परिजन सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे
Jaipur, Rajasthan:न्याय की मांग को लेकर किया टोंक रोड जाम, सड़क पर वाहनों में फंसे लोगों को हुई परेशानी जयपुर vishnu बजाज नगर इलाके की एक होटल में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों और वकीलों ने टोंक रोड़ जाम किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। हालांकि इस दौरान सड़क पर वाहनों में फंसे लोगों को खासी परेशानी हुई। बजाज नगर थाना इलाके में ब्लू साइन होटल में 30 सितम्बर एक युवक प्रेम प्रकाश खींची की संदिग्ध मौत हो गई थी। मृतक के भाई विक्रम खींची ने बजाज नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराकर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था। हत्या के मामले को आत्महत्या दर्शाए जाने का आरोप लगाया था। उसने नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों के लाखों रुपए ऐंठने का भी आरोप लगाया था। इधर प्रेम प्रकाश खींची की कथित हत्या के मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर टोंक फाटक पुलिया के पास पहुंच गए। परिजन फुट ओवर ब्रिज के पास सड़क पर बैठ गए और टोंक रोड जाम कर दिया। सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस और यातायात पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन परिजन प्रेमप्रकाश को न्याय दो के नारे लगाते रहे। टोंक रोड़ को परिजनों ने दोनों तरफ से जाम कर दिया। हालांकि कुछ समय बाद एक तरफ से यातायात खुलवाया दिया। करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने समझाइश कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देने दूसरी तरफ का यातायात भी खुलवा दिया। बाइट - सोन चंद, एसीपी यातायात जानकार के अनुसार परिजन पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। परिजनों का कहना है कि मृतक प्रेम प्रकाश के शरीर पर चोटों के निशान हैं, इसके बावजूद पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है। पुलिस को होटल स्टाफ के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जाम में फंसे लोग होते रहे परेशान ... इधर टोंक रोड जाम होने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। दोपहर में तेज धूप होने के कारण बसों और अन्य वाहनों में बैठी सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर जाम खुला तो सवारियों ने राहत की सांस ली। कल भी लगाया था जाम ... मृतक प्रेम प्रकाश का भाई वकील है। ऐसे में मामले को लेकर गुरुवार को भी बड़ी संख्या में वकील बजाज नगर थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने के बाहर जाम लगाया था, हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने जाम हटा दिया गया था.0
0
Report
Advertisement
कोटा यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए उज्बेकिस्तान में विदेश अध्ययन का बड़ा अवसर
Kota, Rajasthan:कोटा.. कोटा यूनिवर्सिटी के तीन विद्यार्थियों के लिए विदेश में पढ़ाई का बड़ा अवसर मिला है। समरकंद की सिल्क रोड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ टूरिज्म एंड कल्चरल हेरिटेज में कोटा यूनिवर्सिटी के तीन विद्यार्थियों लक्षिता दाधीच, दीपल हाड़ा और अत्रे गौतम का चयन हुआ है। तीनों विद्यार्थी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में उज्बेकिस्तान के लिए रवाना होंगे। इस अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के तहत विद्यार्थियों को पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन, पुरातत्व, संग्रहालय विज्ञान, संरक्षण, कला और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण जैसे विषयों में मास्टर डिग्री का अवसर मिलेगा। खास बात ये है कि चयनित विद्यार्थियों को हर महीने 500 अमेरिकी डॉलर की छात्रवृत्ति और 100 डॉलर हॉस्टल खर्च के लिए दिए जाएंगे। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आने-जाने के लिए इकोनॉमी क्लास का हवाई टिकट भी उपलब्ध कराया जाएगा। साल में दो अध्ययन यात्राएं भी होंगी और प्रत्येक यात्रा के लिए अतिरिक्त 100 डॉलर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के विभाग के मुताबिक यह सहयोग विद्यार्थियों को वैश्विक शैक्षणिक माहौल में पढ़ाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर के नए अवसर देगा।0
0
Report
दूनी में अवैध शराब के ठिकाने पर DST की करवाई, 24 कार्टून शराब जब्त
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक दूनी में अवैध शराब के ठिकाने पर DST की बड़ी कार्रवाई DST और दूनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दबिश दुकान से अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के 24 कार्टून जब्त 70 बोतल अंग्रेजी शराब, 107 बोतल बीयर और 51 कैन बीयर बरामद 209 पव्वे देशी शराब भी जब्त आरोपी मनीष कुमार मेवाड़ा गिरफ्तार राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में हुई कार्रवाई0
0
Report
फलोदी में सीवरेज जेटिंग वाहन चालक की लापरवाही से दीवार व बिजली पोल टूटे
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी शहर के बरकत कॉलोनी क्षेत्र में नगरपरिषद की सीवरेज जेटिंग मशीन वाली गाड़ी चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते हादसे का शिकार। हादसे में मकान की दीवार और बिजली का पोल टूटा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
फलोदी में गौवंश के सिर कटा शव मिलने से सनसनी; पुलिस जांच शुरू
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी शहर में बीती रात गौवंश के सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर फलोदी पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गौवंश के सिर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।0
0
Report
कोटा में अशोक सिंघल जन्मशताब्दी पर हिंदू समागम, डॉ सुरेंद्र जैन बोले
Kota, Rajasthan:कोटा में अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू समागम, डॉ. सुरेंद्र जैन ने पत्रकारों से किया संवाद कोटा। श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य हिंदू समागम को लेकर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कोटा में पत्रकार बंधुओं से विशेष संवाद किया। इस दौरान डॉ. जैन ने श्रद्धेय अशोक सिंघल के जीवन, उनके विचारों तथा राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्र, समाज और हिंदू संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। डॉ. जैन ने आगामी हिंदू समागम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं तैयारियों के संबंध में भी पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित यह समागम श्रद्धेय अशोक सिंघल के विचारों और उनके सामाजिक एवं राष्ट्रीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। संवाद के दौरान पत्रकारों ने आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न भी किए,0
0
Report
फलोदी के स्कूल में शिक्षकों की कमी से तालाबंदी: ग्रामीणों ने खोला ताला
Jodhpur, Rajasthan:शिक्षकों के रिक्त पदों के चलते अभिभावकों ने की विद्यालय की तालाबंदी फलोदी के जोड़ गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी होने से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होने के चलते आज छात्र छात्रों के साथ ग्रामीण जनों व अभिभावकों ने विद्यालय की तालाबंदी कर दी। सूचना पर पहुंचे विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा कई घंटे समझाइस किए जाने के बाद भी ग्रामीण तालाबंदी खोलने पर राजी नहीं हुए। जोड़ गांव के इस विद्यालय में छात्राओं की स्ट्रेंथ सर्वाधिक होने के बावजूद भी शिक्षक नहीं होने से थर्ड ग्रेड शिक्षको के भरोसे विद्यार्थियों की पढ़ाई चल रही है। हालांकि इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम शिक्षकों के अभाव में भी बाकी विद्यालयों से बेहतर रहता है लेकिन लेक्चरर शिक्षकों की कमी कही न कही शिक्षा की राह में एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है। जिला शिक्षा अधिकारी सोहनराम बिश्नोई ने बताया कि इस बात की जानकारी हमारे कार्यालय तक नहीं पहुंची लेकिन अब विद्यालय की गंभीर समस्या से अवगत हो पाया है जल्द ही ग्रामीणों की शिक्षकों को लेकर मांग जल्द पूरी कर ली जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा ठैस आश्वसन के बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला। फिलहाल अब देखना ये होगा कि गांव ढाणियों में विद्यालयों को क्रमोन्नत करने के बाद कहा एक ओर सरकार शिक्षा की दूरी कम कर गांव गांव बच्चों को शिक्षा सुलभ करवाने की बात कर रही है तो वहीं शिक्षकों की कमी सरकार के इस उद्देश्य को कैसे पूरा होने देगी। ये एक सोचनीय विषय जरूर बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
बहरोड़ में तेज रफ्तार ट्रेलर ने डिवाइडर पर चढ़कर तीन महिलाओं को घायल किया
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली) में एनएच-48 पर तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और वहां बस का इंतजार कर रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दो महिलाएं बाल-बाल बच गईं। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत के चलते उसे आईसीयू में रखा गया है। जानकारी के अनुसार मनीषा दो अन्य महिलाओं के साथ नीमराना स्थित हैवेल्स कंपनी की बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान जयपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ते हुए महिला को टक्कर मार दी। हादसे में मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य महिलाएं ट्रेलर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल महिला को सड़क से उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर के डिवाइडर पर चढ़ने और महिलाओं को टक्कर लगने की घटना कैद हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
मोतिहारी के लोन घोटाले में नेपाली महिलाओं के दस्तावेज बनाकर ठगी का खुलासा
Motihari, Bihar:आप और हम लोन लेने जब बैंक जाते है तो हमे कई तरह के कागजात,जांच और पूछताछ से गुजरना पड़ता है फिर उसके बाद लोन मिल ही जाएगा उसकी कोई गारंटी नहीं होता है पर मोतिहारी में एक ऐसा नेटवर्क काम कर रहा था जो ना सिर्फ लोन दिलवाने का काम करता था बल्कि बैंक के पैसा का गबन करने का भी काम करता था। मोतिहारी में बड़े पैमाने पर बैंक के साथ ही स्कैम करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। इस स्कैम में एजेंट से लेकर बैंक मैनेजर तक शामिल है। स्कैम करने वाले गिरोह का नेटवर्क उत्तराखंड से लेकर पश्चिमी बंगाल तक जुड़ा हुआ है। कैसे होता था स्कैम सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के लिए समूह बनाकर लोन देने के लिए कई छोटी छोटी फाइनेंस बैंक को अधिकार दिया है। इन छोटी छोटी फाइनेंस बैंक में जो नौकरी करते है उन्हें सरकारी बैंक में नौकरी करने की अहर्ता या प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता है। लिहाजा सिर्फ जानपहचान पर नौकरी लग जाती हैं। ऐसे में कुछ संदिग्ध लोग भी बैंक से जुड़ जाते है फिर शुरू हो जाता हैं स्कैम। नेपाल से बंगाल और उत्तराखंड तक फैला हुआ है नेटवर्क समूह लोन देने के लिए महिलाओं का एक समूह बनाना होता है फिर समूह को एक लाख तक का लोन आसानी से स्मॉल फाइनेंस बैंक दे देती है। अब खेल यही पर होता है आरोप है कि RBL जैसी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने एजेंट और मैनेजर के माध्यम से नेपाल की महिलाओं का समूह बनाकर मोतिहारी में लोन देने का काम कर रहे थे। अब तक ना जाने कितने को लोन दे दिया गया होगा ? कैसे हुआ खुलासा नेपालि महिलाओं को भारतीय दस्तावेज बनाकर लोन देने का खेल भारत नेपाल बॉर्डर पर कुंडवचैनपुर के एक सीएसपी केंद्र पर चल रहा था जहाँ रोज नेपाली महिलाओं का जमावड़ा लगता था। स्थानीय लोग सीएसपी पर लगने वाली भीड़ को सामान्य रूप से देखते थे पर कुंडवचैनपुर थानाध्यक्ष ने इसे संदिग्ध माना और अपने खबरी को सीएसपी केंद्र के आसपास लगाया। खबरी ने जो सूचना कुंडवचैनपुर थानाध्यक्ष को दिया तो पुलिस के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। फिर क्या था। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना जिला के एसपी स्वर्ण प्रभात को दिया। सूचना इतनी गम्भीर थी कि एसपी स्वर्ण प्रभात ने बिना कोई देर किए सीएसपी केंद्र पर छापेमारी करने का निर्देश जारी किया क्योंकि इस केंद्र पर ना सिर्फ बैंक से लोन दिलवाने का खेल चल रहा था बल्कि अवैध रूप से विदेशी नागरिकों का आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनाया जा रहा था। नेपाली महिलाओं का भारतीय दस्तावेज बनाने का खेल चल रहा था ऐसे में विदेशी घुसपैठियों की भी यहां से कागजात बनाया जा सकता था इसलिए बॉर्डर पर चल रहे इस खेल को तुरंत खत्म करने का निर्देश मिलने के बाद स्थानीय थाना ने सीएसपी केंद्र पर छापेमारी कर दो नेपाली महिलाओं सहित सीएसपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया। कैसे बनता था आधार कार्ड और वोटर कार्ड नेपाली महिला कुंडवाचैनपुर के सीएपी केंद्र पर जाती फिर पश्चिम बंगाल से आवासीय प्रमाण पत्र बनता उसके बाद सीएपी संचालक उत्तराखंड के एक नेटवर्क के पास महिला का डिटेल्स भेजता जहां से आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनकर आता था।उसके बाद एजेंट के माध्यम से मैनेजर से बात होती फिर एक लाख में तीस से चालीस हजार कमीशन तय होता फिर उसी आधार कार्ड और वोटर कार्ड पर महिलाओं को समूह लोन मिल जाता था जो कभी भी बैंक को वापस नहीं होना है क्योंकि लोन लेने वाली महिला उस पते पर कभी मिलती ही नहीं।इसको इस तरह से समझिए असली महिला रिंकी है पर उसके पते पर पिंकी (नेपाली महिला)का आधार कार्ड बन जाता था।अब जब उस पते पर खोजा जाएगा तो लोन लेने वाली पिंकी कभी नहीं मिलेगी। अब तक के जांच में फर्जी कागजात पर लोन देने के RBL बैंक के कर्मियों का भूमिका सामने आया है। सूत्र बताते है कि अगर पुलिस मोतिहारी में चल रहे दर्जनों स्मॉल फाइनेंस बैंक के कागजातों को खंगालेगी तो यह स्कैम करोड़ों में जा सकता है।0
0
Report
रांची में एनसीबी ने एक क्विंटल गांजा बरामद किया, तीन गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:रांची में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनसीबी की टीम ने करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया है।गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी और नगड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को पिस्का स्टेशन के ओवरब्रBridge के पास कार्रवाई की। टीम ने संदिग्ध डस्टर कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक, गांजा ओडिशा से हजारीबाग ले जाया जा रहा था。 कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है。 नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय और पुलिस बल के सहयोग से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।मौके से गांजा और डस्टर कार को जब्त कर एनसीबी की टीम आरोपियों को लेकर रांची पहुंची।फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。 पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
