icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाराबंकी जमीन विवाद: गोलीबारी से हंसराज की मौत, गांव में पुलिस बल तैनाती

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से घायल हंसराज की लखनऊ में मौत; गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात बाराबंक़ी में कोठी थाना क्षेत्र के रेवतीपुरवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर आज देर शाम दो पक्षों के बीच हुआ संघर्ष खूनी हो गया। मारपीट के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय हंसराज वर्मा उर्फ पुताई की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। बताया जा रहा है कि हंसराज का दूसरे पक्ष से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवादित जमीन को लेकर न्यायालय में मामला भी विचाराधीन बताया जा रहा है। मंगलवार को जानवरों के लिए नांद रखने को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद शुरू हुआ। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और इसी दौरान गोली चल गई। गोली लगने से हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी सिद्धौर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई。 परिजनों का आरोप है कि हंसराज पर फायरिंग मनोज यादव ने की। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और फायरिंग समेत अन्य आरोपों की पुष्टि साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं ग्रामीणों ने आक्रोश में सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
0
0
Report

बारावफात को लेकर पुलिस ने कसी कमर, जुलूस आयोजकों के साथ एसपी सिटी ने की बैठक

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow10m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मे आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।आज पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने थाना बारादरी परिसर में अंजुमन सदर और जुलूस आयोजकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में एसपी सिटी ने आयोजकों से जुलूस के मार्ग,सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर चर्चा की।उन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन करने और जुलूस के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि पर्व के दौरान सभी आयोजक जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं की पुष्टि किए बिना उन्हें आगे प्रसारित न करने की भी अपील की गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बारावफात के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रहेगी। बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय,थाना बारादरी प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

रीवा की नकली मिठाई फैक्ट्री पर छापा, मावे की जगह मैदा मिला

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के रानीतालाब इलाके में खाद्य विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नकली मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान फैक्ट्री में भारी गंदगी के बीच विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार होती मिलीं। खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मिठाई बनाने में मावे की जगह मैदा, रंग और अन्य सिंथेटिक सामग्री के इस्तेमाल की बात सामने आई है। फैक्ट्री में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग भी किया जा रहा था, जबकि आसपास भैंसें बंधी मिलीं और वहीं उनकी धुलाई भी की जा रही थी। ऐसे में खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में तैयार होने वाली मिठाइयां शहर की अलग-अलग मिठाई दुकानों में सप्लाई की जाती थीं। खाद्य अधिकारी के मुताबिक फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा के नियमों की अनदेखी करते हुए मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। टीम ने मौके से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मुरैना के ट्रांसपोर्ट ऑफिस में चोरी, चोरों के हौसले बुलंद

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में चोरों के हौसले बुलंद, ट्रांसपोर्ट ऑफिस में चोरी मुरैना में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में NH-44 किनारे स्थित एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर दीवार फांदकर ऑफिस के अंदर दाखिल हुए और नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात ऑफिस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। CCTV फुटेज में चोर ऑफिस के अंदर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
0
0
Report

मुरैना के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की खुदाई में पुराने सिक्के, गांव में खलबली

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की खुदाई में मिले पुराने सिक्के, ग्रामीणों में मची खलबली मुरैना जिले के डोंगरपुर लोधा गांव से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के दौरान कथित तौर पर प्राचीन सिक्के मिलने की खबर के बाद इलाके में हलचल मच गई। एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान कुछ ग्रामीणों को पुराने सिक्के दिखाई दिए। इसके बाद सिक्के मिलने की खबर तेजी से गांव में फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों द्वारा संभावित खजाने की तलाश में खुदाई किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकией इनमें कोई भी आगामी पुष्टि की गई है। सिक्के किन लोगों को मिले हैं। मामला की सच्चाई सामने लाने के लिए पुरातत्व विभाग और प्रशासन की टीम गांव में पहुंची लेकिन टीम गांव में सिक्के नहीं मिले, अगर सिक्के प्राचीन पाए जाते हैं, तो यह इलाका पुरातात्विक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकता है। फिलहाल ग्रामीणों में सिक्के मिलने को लेकर उत्सुकता बनी हुई है, लेकिन असली राज जांच के बाद ही सामने आएगा कि ये सिक्के कितने पुराने हैं और इनके पीछे छिपी कहानी क्या है।
0
0
Report
Advertisement

पिनगवां अस्पताल में पोक्सो मामले में ढाई लाख रिश्वत लेते डॉक्टर-स्टाफ गिरफ्तार

Nuh, Haryana:पोक्सो मामले में ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते डॉक्टर और सहायक गिरफ्तार。 नूंह जिले के पिनगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल ऑफिसर डॉ. बीरपाल और उनके सहायक मोनू को कथित तौर पर ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने पिनगवां थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट के एक मामले में अनुकूल मेडिकल ओपिनियन देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की और शिकायत की पुष्टि के पश्चात जाल बिछाया। एसीबी इंस्पेक्टर बिजेंद्र के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पिनगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही कथित रूप से रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी रिश्वत की मांग, मेडिकल ओपिनियन और पोक्सो मामले से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। हालांकि, पूरे मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पोक्सो जैसे संवेदनशील मामले में मेडिकल ओपिनियन को लेकर रिश्वत का आरोप सामने आने के बाद यह कार्रवाई गंभीर सवाल खड़े करती है। एसीबी की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कथित रिश्वत की पूरी प्रक्रिया किस तरह संचालित की गई।
0
0
Report

पूरनपुर पुलिस ने प्रेमिका गिरफ्तार कर बलविंदर सिंह हत्या का पर्दाफाश किया

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक बलविंदर सिंह की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने प्रेमी को ट्रक में आग लगाकर जिंदा जला दिया था। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और डीजल की केन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई को रुद्रपुर से नेपाल बॉर्डर जा रहे बलविंदर सिंह के ट्रक में पीलीभीत के हाईवे पर आग लग गयी है। जिससे बलविंदर की जलकर मौत हो गई थी। शुरू में लगा कि बलविंदर की मौत अचानक आग लगने से हुई होगी और वह ट्रक में फंस गए होंगे। लेकिन कुछ दिन बाद बलविंदर के भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज हुआ। जांच में अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि बलविंदर से दो-तीन साल से संबंध थे। वह रिश्ता तोड़ना चाहती थी, लेकिन बलविंदर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इसी से परेशान होकर उसने नहर के पास लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और शव समेत ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

पीलीभीत में नाबालिग पर अभद्र टिप्पणी: आरोपी अहमद नबी गिरफ्तार

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में नाबालिग पर अभद्र टिप्पणी कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में अहमद नबी नाम के युवक बाइक घुमाकर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था. पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया. धारा 75 BN S और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी अहमद नबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जेल जाते समय वह गिरगाड़ा रहा था, लंगड़ा था और कपड़े फटे थे. पुलिस ने बताया है कि इसके खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई और जिले से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी. ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पुणे के खड्डे से बच्चे की मौत: महापौर ने जांच की कड़ी मांग

Pune, Maharashtra:पुण्यातील म्हाळुंगे भागात खड्यामुळे झालेल्या अपघातात एका 11 वर्षीय चिमुरड्याचा बळी गेला...याबद्दल पुणे महापौर मंजुषा नागपुरे यांनी दु:ख व्यक्त केलंय तसंच या अपघातग्रस्त रस्त्याचे काम नेमकं कशामुळे रखडलं याचीही चौकशी करण्याचे आदेश प्रशासनाला दिलेत...हा अपघातग्रस्त रस्ता याआधी पीएमआरडीएच्या हद्दीत होता त्यामुळे तांत्रिक अडचणीमुळे काही पुणे पालिका अघिकाऱ्यांनी या रस्त्याचं दुरूस्तीचं टेंडरच काढलं नसल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आलाय...त्याच रस्त्यावरील खड्ड्यात पडून एका 11 वर्षीय चिमुरड्याचा नाहक बळी गेलाय...मंजुषा नागपुरे, महापौर, पुणे
0
0
Report

पुणे नगरपालिका: कचरा से बायोगैस-सीएनजी परियोजना पर 765 करोड़ का टेंडर रद्द, 500-600 करोड़ बचेंगे

Pune, Maharashtra:कचरा बायोगँस प्रकल्पात पुणे मनपाचे तब्बल 700 कोटी वाचणार बीपीसीएल कंपनी 12 एकर जागेच्या बदल्यात 300 मेट्रिक टन बायोगँस सीएनजी गँस प्रकल्प उभारण्याचा प्रस्ताव दिल्याने 765 कोटींची निविदा पालिका आता गुंडाळणार कचऱ्यापासून बायोगँस सीएनसी प्रकल्प उभारण्यासाठी स्थायी समितीने प्रस्ताव आणताच एका कचरा वाहक कंञाटदारांने तब्बल 756 कोटींचे टेंडर भरले होते यावर टीका होताच बीपीसीएल कंपनीचा सीएसआर फंडेड झीरो बजेट प्रस्ताव पुढे आल्याने पालिकेचे किमान 500 - 600 कोटी रुपये वाचणार आहेत... फक्त या प्रकल्प उभारण्याच्या बदल्यात पालिकेला 12 एकर जागा बीपीसीएल कंपनीला नाममाञ भाडेकरारावर उपलब्ध करून घ्यावी लागणार आहे... पालिका आयुक्त नवलकिशोर राम यांनी झी 24 तासला ही exclusive माहिती दिलीय...
0
0
Report

सीएम के भाषणों में विकास दिखे, जमीन पर काम ठप: थुनाग पुल बजट रोक

Noida, Uttar Pradesh:Jairam Thakur मुख्यमंत्री का विकास सिर्फ उनके भाषणों में झलकता है, ज़मीन पर काम शून्य है, पहले से चल रहे विकास कार्यों के बजट रोक दिए गए हैं। थुनाग का पुल ‘सुख की सरकार’ के काम रोको गवर्नेंस मॉडल का नमूना है। पीडब्ल्यूडी द्वारा थुनाग को जोड़ने वाले पुल को असुरक्षित घोषित करने के बाद इस पुल का निर्माण पूर्व सरकार के समय शुरू हुआ था, लगभग आधा निर्माण कार्य हो चुका है। सुक्खू जी की सरकार के आते ही प्रदेश के बाक़ी कामों के साथ इस पुल का बजट भी रोक दिया गया, इलाके की तस्वीर बदलने की क्षमता रखने वाला पुल अब ख़ुद बदहाल है, साढ़े तीन साल से इसके निर्माण में कोई प्रगति नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top