icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203408
Shakti KishorShakti KishorFollow4 Sept 2025, 06:25 am

हापुड - गढ़ गंगा में अस्थि विसर्जित करने आए 7 लोगों को गोताखोरों ने डूबने से बचाया।

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा स्नान करने आए सात लोग गंगा में बहे। गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के सात लोग गंगा के तेज बहाव में बहे। गंगा में डूब रहे लोगों को देख घाट पर मची की चीख पुकार। गंगा में डूब रहे सात लोगों को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया। बताया जा रहा है मेरठ से मां की अस्थियां विसर्जन करने के लिए आया था परिवार। परिवार ने गोताखोरों का किया धन्यवाद व्यक्त। गंगा के बढे जलस्तर के चलते आरती स्थल पर बना गहरा गड्ढा। आरती स्थल पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहा लगातार हादसा। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट का मामला।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बच्चे की मासूमियत: फीस के सवाल पर होमवर्क मांगकर टीचर को चौंका दिया

Noida, Uttar Pradesh:छोटे बच्चों की मासूमियत की वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है जिसे खासा पसंद किया जाता है...आज हम आपको ऐसा ही वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें आप देख पाएंगे कि एक मासूम बच्चा अपने टीचर के सामने खड़ा है और वो होमवर्क मांग रहा है....इस पर टीचर मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि आज के लिए वह पहले ही दो बार होमवर्क दे चुके हैं और अब और काम नहीं मिलेगा...टीचर की बात सुनने के बाद भी बच्चा वहां से नहीं जाता. वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कहता है- “फीस किस बात की लेते हो? होमवर्क भी देना पड़ेगा.” बच्चे की यह मासूम लेकिन मजेदार बात सुनकर टीचर भी कुछ पल के लिए चुप हो जाते हैं...
0
0
Report

दुर्घटना में मिट गया घर का भरण पोषण करने वाला

Manoj KumarManoj KumarFollowJust now
Bbrasi, Uttar Pradesh:स्कार्पियो-टेम्पू की टक्कर में एक की मौत,दूसरा घायल चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव में शनिवार की देर रात को स्कार्पियो-टेम्पू की आमने सामने टक्कर में टेम्पू चालक 38 वर्सीय बिनोद गोड़ की मौत हो गयी । वही टेम्पू में बैठा 50 वर्सीय राजेश कन्नौजिया बुरी तरह से घायल हो गया । ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना देते हुए किसी प्रकार दोनो को बाहर निकालकर चहनियां पीएचसी भेजा । जहां हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया । जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया । विनोद टेम्पो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। जिनकी मौत से परिवार का सहारा भी मिट गया नादी छावनी पर के रहने वाले बिनोद गोड़ टेम्पू चलाकर जीविकोपार्जन करता है । शनिवार की रात 12 बजे धानापुर की तरफ से अपने घर जा रहा था । साथ मे नादी के रहने वाले राजेश कन्नौजिया भी थे । चहनियां वाया धानापुर मुख्य मार्ग पर सुरतापुर गांव में चहनियां की तरफ से आ रही स्कार्पियो की आमने सामने टक्कर हो गयी । जिससे टेम्पू बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । टेम्पू में फंसे दोनो व्यक्तियों को आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों बाहर निकालकर चहनियां पीएचसी भेजा । चहनियां पीएचसी पर हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने दोनो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया । जिला अस्पताल पहुँचते पहुँचते बिनोद की मौत हो गयी । डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के दो बच्चे 8 वर्सीय टैंपो और 5 वर्सीय कल्लू है । घटना की सूचना पर कमाऊ बेटा के मृत्यु से पूरा परिवार सदमा में है । बिनोद छह भाइयों में दूसरे नम्बर पर थे । पत्नी तारा देवी,मां शिवकुमारी देवी,पिता बाउल और अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है । इस संदर्भ में बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह का कहना कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है । स्कार्पियो का पता लगाया जा रहा है ।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पशुपालन विभाग की टीम द्वारा कराया गया गला घोंटू बीमारी का टिकाकरण

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow7m ago
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर:- अमरोहा की धनौरा तहसील के बाढ़ग्रस्त संभावित क्षेत्रों में पशुपालन विभाग की टीम द्वारा चकनवाला,शरीफपुर शुमाली, आजमपुर सराय आदि खादर इलाके में पशुओं में पाए जाने वाली गला घोटू बीमारी का टिकाकरण कराया गया जिसमें नोडल अधिकारी डॉक्टर बागेश सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी एवं किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह द्वारा पशुपलकों से टिकाकरण कराने की अपील की गई साथ ही बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों की प्रति जगरूक किया गया किसी भी प्रकार की समस्या के लिए निकटतम पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने को कहा गया बाइट:- डॉ भागेश सिंह पशुचिकित्साधिकारी
0
0
Report

जालौन के डकोर में कुएं से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में उतराता मिला युवक का शव, 35 वर्षीय युवक मनोज वर्मा का शव कुएं में मिलने से इलाके में फैली सनसनी, ग्रामीणों ने कुएं में युवक का शव देखकर परिजनों और पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कुएं से निकालकर कब्जे में लिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बीती रात घर से निकाला था युवक और सुबह कुएं से बरामद हुआ शव, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा मौत के कारणों का खुलासा, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के डकोर कस्बे का मामला।
0
0
Report

जयपुर में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती पहली पारी शांतिपूर्ण, 56.88% उपस्थिति; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (ग्रेड-II) भर्ती परीक्षा के जिले में पहली पारी की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन के अनुसार पहली पारी में 56.88 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस पारी के लिए जिले में करीब 63 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक पूरे समय परीक्षा व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। प्रदेश में सबसे अधिक 174 परीक्षा केंद्र जयपुर जिले में बनाए गए हैं। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए पूरे जिले में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं प्रदेश में करीब 12 लाख से अधिक, पहली पारी के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन के बाद जिला प्रशासन ने दूसरी पारी की परीक्षा के लिए भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, पहली पारी में जीके का पेपर आयोजित हुआ जिसको लेकर अभ्यर्थियों का कहना है कि पहला पेपर थोड़ा कठिन था आदित्य तैयारी वाले अभ्यर्थी ही इसको इसमें निकाल पाएंगे...
0
0
Report
Advertisement

अलवर में बुजुर्ग हत्या-लूट: दो गिरफ्तार, एक फरार

Alwar, Rajasthan:अलवर में बुजुर्ग की हत्या-लूट कांड: गिरफ्तार आरोपियों से कराई वारदात की रीक्रिएशन अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खदाना मोहल्ले में अकेले रह रहे बुजुर्ग दिनेशचंद अग्रवाल की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है अभी एक आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है । रविवार को गिरफ्तार दो आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई गई और उन्हें घटनास्थल पर ले जाकर पूरी वारदात का सीन रीक्रिएशन कराया गया जब पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। मोहल्ले में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है वही लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए अलवर पुलिस के पक्ष में नारे भी लगाए । इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी रमेश चंद और दिनेश मीणा सहित पुलिस बल मौजूद रहा । पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने 9 जुलाई की रात वारदात को अंजाम दिया, जबकि घटना का खुलासा 10 जुलाई को हुआ। मृतक दिनेशचंद अग्रवाल अपने घर में अकेले रहते थे। रोजाना की तरह जब वे अपने बेटे विकास अग्रवाल के स्कीम नंबर-4 स्थित घर खाना खाने नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई। बेटा उन्हें देखने घर पहुंचा तो वे मृत अवस्था में मिले। और घर का सारा सामान फैला हुआ मिला । प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिनेश चंद्र शर्मा के हाथ और मुंह को बांध दिया था जिससे उनकी दम घुटने से मौत हो गई थी ,आरोपी इस के बाद घर से हजारों रुपये की लूट भी की। इस निर्मम वारदात से पूरे शहर में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ था , पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report

आमेर में चोरी की घटनाओं से दहशत, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

Jaipur, Rajasthan:आमेर इलाके में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक घर में घुसकर चोरी करते हुए चोर को पकड़ लिया गया; उसे पुलिस के हवाले किया गया गया। दिन दहाड़े चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है। मेहंदी का बास के पारखों के मोहल्ले में एक मकान से पानी की मोटर और मशीन चोरी करते हुए एक नशेड़ी युवक को मकान मालिक और आसपास के लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब उसकी फोटो और वीडियो बनानी शुरू की तो वह बेखौफ अंदाज में चोर कहने लगा, "मेरी फोटो तो पहले से ही बहुत वायरल है, जितनी करनी हो कर लो"। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करे ताकि क्षेत्र में चोरी वारदात पर अंकुश लगाया जा सके। गौरतलब है कि पिछले दो-तीन दिनों में आमेर के तीन मंदिरों को भी चोरों ने निशाना बनाया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से आमेर के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों की मांग है कि पुलिस रात्रि गश्त बढ़ाए, नशे के कारोबार पर कठोर कार्रवाई की जाए और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए ताकि आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।
0
0
Report

ललितपुर में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 की शुरुआत, 94 लाख पौधे लगाए गए

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में आज से वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है । इस दौरान वन विभाग द्वारा जिले के गोविंद सागर बांध की तलहटी पर एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया , कार्यक्रम के दौरान श्रम राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा , जिला पंचायत अध्यक्ष कैलास निरंजन सहित जिले के आलाधिकारी और छात्र छात्राएं आदि मौजूद रहे । जिले में आज करीब 94 लाख पौधों को लगाया गया , इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने वृक्षारोपण के साथ साथ इन पौधों के सुरक्षा को लेकर भी गंभीर होने पर जोर दिया । कार्यक्रम की शुरुआत श्रम राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने वृक्षारोपण करके की , उन्होंने कहा कि आज से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत वृहद रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है । जिसके तहत ह्म सभी देश वासी घर घर में एक एक पेड़ लगाने और उन्हें बचाने का कार्य करेंगे ।जिसकी वजह से आने वाली पीढ़ी को लाभ मिल सके ।
0
0
Report
Advertisement

ऋषिकेश में चिपको आंदोलन की याद ताजा, पेड़ों की सुरक्षा के लिए युवा भिड़े

Rishikesh, Uttarakhand:सलग : ऋषिकesh में फिर गूंजा 'चिपको आंदोलन' का स्वर! विकास के नाम पर 3000 पेड़ों की बलि मंजूर नहीं, खिलाफ युवाओं का हल्लाबोल.. बड़कोट वन रेंज में पेड़ों से लिपटीं युवतियां, गौरा देवी के आंदोलन की याद हुई ताजा एंकर : उत्तराखंड में एक बार फिर ऐतिहासिक 'चिपको आंदोलन' की यादें ताजा हो गई हैं। देहरादून-ऋषिकेश मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सात मोड़ क्षेत्र में तीन हजार से अधिक hरे-भरे, विशालकाय पेड़ों को काटने का प्रस्ताव है। लेकिन इस बार देवभूमि के युवाओं और युवतियों ने पर्यावरण को बचाने के लिए आर-पार की जंग छेड़ दी है। वी.ओ : बड़कोट वन रेंज के seven मोड़ का दृश्य। बड़ी संख्या में युवा और युवतियां हाथों में बैनर लिए। युवतियां भावुक होकर विशालकाय पेड़ों से लिपटी हुई हैं। पृष्ठभूमि में 'पर्यावरण बचाओ', 'पेड़ काटना बंद करो' के नारे सुनाई दे रहे हैं। लोग अपनी प्राकृतिक धरोहर को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हिमाद्रि संस्था के बैनर तले शनिवार को सैकड़ों पर्यावरण प्रेमियों ने बड़कोट वन रेंज में जोरदार प्रदर्शन किया। जब पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने की नौबत आई, तो ऋषिकेश की युवतियां ठीक उसी तरह वृक्षों से लिपट गईं, जैसे दशकों पहले गौरा देवी के नेतृत्व में महिलाएं लिपटी थीं। प्रदर्शनकारियों کا साफ कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत पर पर्यावरण का विनाश कतई मंजूर नहीं किया जाएगा। 3000 से ज्यादा पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से न सिर्फ मौसम का मिजाज बदलेगा, बल्कि वन्यजीवों का आशियाना भी पूरी तरह उजड़ जाएगा। "उत्तराखंड की पहचान यहाँ के जंगलों से है। अगर विकास के नाम पर 3000 बुजुर्ग पेड़ों को काट दिया जाएगा, तो हमारा अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। हम सरकार से अपील करते हैं कि कोई दूसरा विकल्प निकाला जाए, नहीं तो हम इस आंदोलन को और उग्र करेंगे। "हमारी मांग है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए ऐसी तकनीक या रूट का इस्तेमाल हो जिससे पेड़ कम से कम कटें। हम पूरे प्रदेश के सामाजिक संगठनों और आम लोगों से अपील करते हैं कि इस मुहिम का हिस्सा बनें।" बाइट : प्रतीक वर्मा ( हिमाद्री संस्था ) बाइट : अरुणिमा नोटियाल ( हिमाद्री संस्था ) फ़ाइनल वी.ओ : सवाल यह है कि क्या विकास की हर सड़क पर्यावरण की छाती को चीर कर ही गुजरेगी? क्या प्रशासन इन युवाओं की आवाज सुनेगा या फिर देवभूमि को एक और बड़े जन-आंदोलन का सामना करना पड़ेगा? इस खबर पर हमारी नजर लगातार बनी रहेगी।
0
0
Report

ओमान तट पर हमले का भारत ने निंदा की; 10 भारतीय सुरक्षित, एक लापता

New Delhi, Delhi:ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ GFS Galaxy पर हुए हमले की भारत ने कड़ी निंदा की। 11 भारतीयों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 1 भारतीय अब भी लापता बताया जा रहा है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर नज़र बनाए हुए है और ओमानी प्रशासन के साथ सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में समन्वय कर रहा है। भारत ने राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग के लिए ओमान सरकार का आभार जताया। क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाज़ों पर लगातार हो रहे हमलों पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की। भारत ने तनाव तत्काल कम करने (De-escalation) और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी वार्ताओं को जल्द पूरा करने की अपील की। भारत ने कहा कि वाणिज्यिक जहाज़ों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप समुद्री मार्गों पर निर्बाध और सुरक्षित नौवहन एवं व्यापार जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए。
0
0
Report
Advertisement

मंदिर चढ़ावे पर बवाल: पुजारियों में नाराज़गी, ईमानदारी की बहस

Mumbai, Maharashtra:अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी के एक बयान को लेकर देशभर में पुजारी समाज के बीच नाराज़गी देखने को मिल रही है। रवींद्र पुरी ने कहा था कि मंदिरों में पूजा-पाठ कराने वाले पुजारियों के कुर्ते में जेब नहीं होनी चाहिए, ताकि चढ़ावे में गड़बड़ी की शिकायतों पर रोक लग सके। लेकिन इस बयान के बाद पुजारी समाज ने इसे अपने सम्मान और ईमानदारी पर सवाल बताया है। ज़ी न्यूज़ संवाददाता ने इस मुद्दे पर पुजारियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से खास बातचीत की। पुजारियों का कहना है कि दान और दक्षिणा में स्पष्ट अंतर होता है। दान श्रद्धालु दानपात्र में डालते हैं, जबकि दक्षिणा सीधे पुजारी को दी जाती है। ऐसे में जेब न होने जैसी बात न केवल अव्यावहारिक है, बल्कि इससे पुजारियों के प्रति अविश्वास का संदेश भी जाता है। वहीं, श्रद्धालुओं का भी मानना है कि यदि कोई भक्त पुजारी को दक्षिणा देता है, तो वह उसे आखिर कहां रखेगा? उनका कहना है कि यदि कहीं चढ़ावे में गड़बड़ी की आशंका है, तो उसकी निगरानी सीसीटीवी और मंदिर ट्रस्ट की पारदर्शी व्यवस्था के जरिए की जानी चाहिए, न कि सभी पुजारियों पर संदेह जताकर। देखिए, ज़ी न्यूज़ संवाददाता अश्विनी कुमार पांडेय की यह खास ग्राउंड रिपोर्ट, जिसमें पुजारियों और श्रद्धालुओं ने इस पूरे विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी।
0
0
Report

दतिया उपचुनाव: टिकट विवाद के बीच धारा 163 लागू, कानून-व्यवस्था हाई अलर्ट

Bhopal, Madhya Pradesh:इधर दतिया धारा 163 लगाई गयी,उधर नरोत्तम को नवीन ने दिल्ली बुलाया पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भाजपा हाईकमान ने दिल्ली बुलाया... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से करेंगे मुलाकात... दतिया उप चुनाव में टिकिट न मिलने से नाराज है नरोत्तम और उनके समर्थक। दतिया उपचुनाव: टिकट विवाद के बाद बवाल, 20 किमी हाईवे जाम, पथराव-आंसू गैस के बीच धारा-163 लागू दूसरी तरफ दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 से पहले भाजपा में टिकट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। टिकिट विरोध को लेकर घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए दतिया अनुभाग में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए हैं। अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार बिना वैधानिक अनुमति के किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, रैली या प्रदर्शन आयोजित नहीं किया सकेगा। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार, लाठी, तलवार, भाला, फरसा, चाकू अथवा अन्य घातक वस्तुओं के साथ घूमने और प्रदर्शन पर रोक रहेगी।इसके अलावा सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक अथवा अन्य माध्यमों से भड़काऊ, आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के प्रसारण पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। भड़काऊ भाषण, नारे, पोस्टर, बैनर तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, आदर्श आचार संहिता, संपत्ति विरूपण अधिनियम-1994, मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम-1985 तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम-2000 का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने तथा बिना अनुमति लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा।यह आदेश पुलिस, सुरक्षा बलों, होमगार्ड, केंद्रीय सुरक्षा बलों, प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों सहित विधि द्वारा अधिकृत व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा। आदेश 10 जुलाई 2026 की रात 9 बजे से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा तथा इसके उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।वर्तमान में दतिया में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top